Minor Passport Apply Online 2026
आज के समय में पासपोर्ट हर किसी के लिए एक ज़रुरत है साथ ही बच्चों को विदेश यात्रा पर ले जाना या भविष्य की पढ़ाई के लिए उनका पासपोर्ट तैयार रखना बेहद जरूरी हो गया है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर इतना आसान कर दिया है कि अब आप घर बैठे अपने बच्चे के पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप अपने बच्चे (18 वर्ष से कम आयु) के लिए पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, तो अब Minor Passport Apply Online प्रक्रिया के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। भारत सरकार के ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) में अपॉइंटमेंट बुक करें। नाबालिग पासपोर्ट के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड, निवास प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ जरूरी होते हैं। आवेदन के बाद निर्धारित तिथि पर बच्चे और अभिभावक को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र जाना होता है।
सभी दस्तावेज़ सही पाए जाने पर पासपोर्ट जारी कर दिया जाता है। यदि आप Minor Passport Apply Online, आवश्यक दस्तावेज़, फीस, आवेदन प्रक्रिया, पुलिस वेरिफिकेशन और पासपोर्ट बनने में लगने वाले समय की पूरी जानकारी चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी है। इसमें आपको स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, पात्रता, महत्वपूर्ण निर्देश और आवेदन के दौरान होने वाली सामान्य गलतियों से बचने के आसान तरीके भी बताए गए हैं, जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपने बच्चे का पासपोर्ट आसानी से बनवा सकें।
Minor Passport Kya Hota Hai ?
भारत में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए जारी किए जाने वाले पासपोर्ट को माइनर पासपोर्ट कहा जाता है। यह पासपोर्ट बच्चे की पहचान और नागरिकता का आधिकारिक प्रमाण होता है, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर सकता है।
Key benefits For Minor Passport
माइनर पासपोर्ट (Minor Passport) ऑनलाइन बनवाने के कई महत्वपूर्ण लाभ हैं:
» भविष्य की पढ़ाई और अवसरों के लिए आसानी:
यदि बच्चा आगे चलकर विदेश में पढ़ाई, किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है, तो पहले से बना पासपोर्ट प्रक्रिया को बेहद तेज और आसान बना देता है।
» मजबूत और वैध पहचान पत्र
पासपोर्ट को भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में सबसे विश्वसनीय पहचान और पते का प्रमाण माना जाता है। स्कूल एडमिशन से लेकर अन्य सरकारी कामों में यह बेहद मददगार होता है।
» आसान और डिजिटल प्रक्रिया
अब पूरा सिस्टम ऑनलाइन और डिजिलॉकर से जुड़ चुका है। आपको एजेंटों के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं होती, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है।
» कम सरकारी फीस
बड़ों के मुकाबले बच्चों के पासपोर्ट की सरकारी फीस कम होती है। जहाँ बड़ों के लिए बेस फीस ₹1,500 है, वहीं माइनर्स के लिए यह केवल ₹1,000 है।
» त्वरित पुलिस वेरिफिकेशन
यदि माता-पिता के पास पहले से वैध पासपोर्ट है, तो बच्चों का पासपोर्ट अक्सर बिना पुलिस वेरिफिकेशन के जारी कर दिया जाता है।
» इंटरनेशनल ट्रेवल
यदि आप फैमिली वेकेशन या किसी पारिवारिक काम से विदेश जा रहे हैं, तो नवजात शिशु से लेकर किसी भी उम्र के बच्चे के लिए पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
» 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष विकल्प:
इस उम्र के किशोरों के पास विकल्प होता है कि वे चाहें तो 5 साल के माइनर पासपोर्ट के बजाय, थोड़ी अधिक फीस देकर सीधे 10 साल की वैलिडिटी वाला पासपोर्ट भी प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : बच्चों का पैन कार्ड बनाना हुआ और भी आसान (नए नियम)
Eligibility Criteria
माइनर पासपोर्ट ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्रता की शर्तें बहुत सरल हैं। भारत में इसके लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड तय किए गए हैं:
- आयु सीमा
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- इसमें नवजात शिशु से लेकर 18 साल से कम उम्र के सभी किशोर शामिल हैं।
- भारतीय नागरिकता
- बच्चा जन्म से या कानूनी तौर पर भारत का नागरिक होना चाहिए।
- यदि बच्चे का जन्म भारत से बाहर हुआ है, तो उसका भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
- माता-पिता की सहमति
-
माइनर पासपोर्ट के लिए माता-पिता या कानूनी अभिभावक की सहमति सबसे महत्वपूर्ण पात्रता है।
-
सामान्य स्थिति: माता-पिता दोनों की सहमति होना ज़रूरी है, जिसके लिए Annexure-D फॉर्म भरा जाता है।
-
विशेष स्थिति: यदि माता-पिता में से कोई एक विदेश में है, सिंगल पेरेंट हैं, या अलगाव का मामला है, तो Annexure-C के तहत विशेष घोषणा पत्र देना होता है।
Required Documents :
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले जान लें की किन – किन दस्तावेजों की ज़रुरत पड़ती है :
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम, जन्म तिथि और माता-पिता का नाम स्पष्ट होना चाहिए।
माता-पिता का पहचान प्रमाण
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
माता-पिता का पता प्रमाण
- आधार कार्ड
- बिजली बिल
- बैंक पासबुक
- गैस कनेक्शन बिल
Minor Passport Apply Online
अब माइनर पासपोर्ट का आवेदन करना बहुत आसान है आवेदन करने के लिए नीचे दिए गयें स्टेप्स को फॉलो करें :

रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी यूजर आईडी से लॉगिन करें। डैशबोर्ड पर जाकर “Apply for Fresh Passport के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने ऑनलाइन फॉर्म भरने का विकल्प आएगा।


फॉर्म सबमिट होने के बाद Submitted Applications’ पर जाएं। अपने आवेदन को सिलेक्ट करें और ‘Pay and Schedule Appointment’ पर क्लिक करें। फीस का भुगतान ऑनलाइन करें। फीस कटने के बाद अपने पसंदीदा Passport Seva Kendra और तारीख का चयन कर अपॉइंटमेंट बुक कर लें।
Passport Seva Kendra Par Kya Hoga?
लोग अक्सर सवाल करते है की पासपोर्ट सेवा केंद्र पर क्या होता है तो जान लें प्रोसेस :
- आपका टोकन जारी किया जाएगा।
- बच्चे और माता-पिता के दस्तावेज़ों की जांच होगी।
- फोटो और बायोमेट्रिक (उम्र के अनुसार) लिए जा सकते हैं।
- अधिकारी आवेदन की वेरिफिकेशन करेंगे।
- आवेदन मंजूर होने के बाद पासपोर्ट प्रोसेस में चला जाएगा।
- आवश्यकता होने पर पुलिस वेरिफिकेशन किया जा सकता है।
- पासपोर्ट बनने के बाद स्पीड पोस्ट से घर भेज दिया जाएगा।
Police verification for a minor’s passport
बच्चों के पासपोर्ट के मामले में पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर सरकार ने काफी ढील दी है:
-
यदि माता-पिता दोनों के पास वैध पासपोर्ट हैं और उन पर जीवनसाथी का नाम दर्ज है, तो बच्चे का पासपोर्ट बिना पुलिस वेरिफिकेशन या पोस्ट-पुलिस वेरिफिकेशन (पासपोर्ट मिलने के बाद वेरिफिकेशन) के आधार पर तुरंत जारी कर दिया जाता है।
-
यदि माता-पिता के पास पासपोर्ट नहीं है, तो बच्चे का प्री-पुलिस वेरिफिकेशन होता है, जिसमें पुलिस अधिकारी आपके घर आकर पते की पुष्टि करते हैं। वर्तमान में mPassport Police App के आने से यह काम अब मात्र कुछ ही दिनों में डिजिटल तरीके से पूरा हो जाता है।
इसे भी पढ़ें : बच्चों का पैन कार्ड बनाना हुआ और भी आसान (नए नियम)
Important Points
यदि ऑनलाइन बच्चों का पासपोर्ट बनवाने जा रहे है तो इन बातों का रखें बेहद ख्याल :
- जन्म प्रमाण पत्र में जानकारी सही होनी चाहिए।
- आवेदन फॉर्म में कोई गलती न करें।
- माता-पिता की जानकारी सही दर्ज करें।
- अपॉइंटमेंट समय पर अटेंड करें।
- सभी मूल दस्तावेज़ साथ लेकर जाएं।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सक्रिय रखें।
General Questions (FAQs):
Q1. माइनर पासपोर्ट के लिए क्या आवश्यक होता है ?
बच्चों का पासपोर्ट जारी करने के लिए माता – पिता दोनों की सहमति आवश्यक होती है |
Q2. चाइल्ड पासपोर्ट के लिए आयु सीमा क्या है ?
16 वर्ष से कम बच्चों के पासपोर्ट 5 साल के लिए वैध होते है लेकिन उन बच्चों के पास अधिकार होता है सामान्य पासपोर्ट बनवाने का भी |
Q3. 2026 के लिए नए पासपोर्ट नियम क्या हैं ?
एक नया इलेक्ट्रॉनिक यात्रा पास, यूरोपीय यात्रा सूचना और प्राधिकरण प्रणाली (ETIAS), 2026 के अंत में लॉन्च होने वाला है।
Q4. माइनर पासपोर्ट के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए ?
बच्चें का जन्म प्रमाण पत्र और साथ ही माता – पिता दोनों का पहचान प्रमाण पत्र चाहिए होता है |

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।
