MSME Certificate Online Kaise Banaye 2026 : Full Free Process

MSME Certificate Online Apply 2026:

आज के दौर में हर व्यक्ति अपने बिजनेस को एक अच्छे मुकाम पर पहुँचाना चाहता है, जिसके लिए वह लगातार मेहनत भी करता है बिजनेस को आगे तक लें जाने और सफल बनाने के लिए सिर्फ मेहनत ही काफी नहीं होती है, बिजनेस छोटा हो या बड़ा उसकी सफलता इस बात से तय होती है की उसकी पहचान कितनी है, 2026 में भारत सरकार ने कुछ ऐसे तथ्य दिए है जो हर बिजनेस करने वाले व्यक्ति को पता होने चाहिए, दरासल नए नियमों के मुताबिक जिन व्यापारियों के अपने बिजनेस का MSME Registration करवाया है और उनके पास MSME Certificate मौजूद है सिर्फ उन्हीं बिजनेस को सरकार द्वारा प्रमाणिकता दी जाती है, आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की MSME Certificate क्या है, इसके लाभ, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी !

Quick Summary 

  • MSME Certificate: यह भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा जारी एक डिजिटल पहचान प्रमाण पत्र है, जो व्यवसायों को कानूनी मान्यता देता है।
  • मुख्य लाभ: बिना गारंटी बिजनेस लोन, बिल/टैक्स में सब्सिडी, सरकारी टेंडरों में प्राथमिकता और ट्रेडमार्क और पेटेंट फीस में 50% तक की छूट।
  • आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड (मोबाइल से लिंक), PAN कार्ड, बैंक खाता विवरण और व्यवसाय की जानकारी।
  • आवेदन प्रक्रिया: Udyam Registration Portal Online
  • आवेदन शुक्ल: पूरी तरह से निशुक्ल।

भारत में बिजनेस को उनके निवेश और सालाना कमाई के हिसाब से तीन भागों में बाटा गया है सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम इन्ही उद्योगों को सरकारी पहचान देने के लिए सरकार ने MSME Certificate की शुरुआत की जिसे आज के समय में Udyam Registration Certificate के नाम से जाना जाता है। यदि कोई व्यक्ति अपना छोटा व्यवसाय, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, सर्विस बिजनेस, दुकान, ट्रेडिंग या अन्य पात्र उद्यम चला रहा है, तो वह अपनी पात्रता के अनुसार Udyam Registration करा सकता है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उद्यमी को एक यूनिक Udyam Registration Number (URN) और MSME Certificate जारी किया जाता है।

MSME Certificate

MSME Udyam Certificate का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे व्यवसाय को सरकारी रिकॉर्ड में एक पहचान मिलती है। इस प्रमाणपत्र का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं, बिजनेस लोन और अन्य MSME से जुड़ी सुविधाओं का लाभ लेने में किया जा सकता है। कई मामलों में बैंक और वित्तीय संस्थान MSME के रूप में पंजीकृत व्यवसायों के लिए अलग-अलग लोन और क्रेडिट सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं।

MSME Certificate Kya Hai?

आसान भाषा में बात करें तो यह सर्टिफिकेट केवल आपके उद्योग को सरकारी पहचान दिलाने का जरिया नहीं है बल्कि यह इस बात की भी पुष्टि करता की आपका बिजनेस MSME की किस श्रेणी में आता है ताकि आप सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं में भागीदार बन सकें, आपको बता दें की 1 जुलाई 2020 को भारत सरकार ने पुरानी MSME Registration प्रक्रिया को बदल कर एक सरल और ऑनलाइन प्रणाली की शुरुआत की जिसे उद्यम रजिस्ट्रेशन (Udyam Registration) कहा जाता है।

अगर बात करें देश में अद्योग की स्थिति की तो MSME क्षेत्र में देश के कुल रोजगार उत्पादन, विनिर्माण (Manufacturing) और निर्यात (Exports) में MSME की भागीदारी रीढ़ की हड्डी की तरह काम करती है।

MSME Certificate Classification

अधिकतर लोगों को यही लगता है की यह सर्टिफिकेट केवल बड़े उद्योगों के लिए ही बनता है लेकिन ऐसा नहीं सरकार ने निवेश की सीमा और होने वाले वार्षिक टर्नओवर को देखते हुए MSME Certificate को तीन प्रकार से बाटा है तो चलिए जानते है वो प्रकार कौन से है :

Micro – ऐसे सर्विस बिजनेस जिनका सेटअप 1 करोड़ रूपए से भी कम में हो लेकिन उनका वार्षिक टर्नओवर 5 करोड़ रूपए तक हो

Small – वो बिजनेस जिसने 10 करोड़ रूपये से कम निवेश किया गया हो लेकिन उनका सालाना टर्नओवर 50 रूपए तक हो

Medium – ऐसे करोबार जिनमे 20 करोड़ रूपए से कम इन्वेस्टमेंट हो और उस करोबार का वार्षिक टर्नओवर 100 करोड़ रूपये हो

MSME Certificate 2026 – Key Highlights

जानकारी विवरण
Certificate Udyam Registration Certificate
संबंधित क्षेत्र Micro, Small & Medium Enterprises (MSME)
Registration Online
मुख्य पहचान Udyam Registration Number (URN)
Aadhaar पहचान एवं सत्यापन प्रक्रिया में उपयोग
PAN Business verification के लिए महत्वपूर्ण
आवेदन पात्र उद्यमी/व्यवसाय
Certificate ऑनलाइन उपलब्ध
उपयोग Business और MSME-related services में
Portal Official Udyam Registration Portal

Key Benefits of MSME Certificate

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले एक बार ये जान लेना बहुत ज़रूरी है की अगर आप MSME Certificate बनवा लेते है तो आपको कौन-कौन से लाभ मिलेंगे तथा वित्तीय संस्थानों द्वारा कौन सी सुविधाएँ और रियायतें प्राप्त होती है :

1. बिना गारंटी बिजनेस लोन – MSMEs क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (CGTMSE) योजना के तहत बिना किसी सम्पत्ति को गिरवी रखे और बिना किसी गारंटी के बैंक से लोन लेने की सुविधा मिलती है 

2. सरकारी टेंडरों में प्राथमिकता – सरकार के कई टेंडर विशेष रूप से MSME के लिए आरक्षित होते है इसके अलावा टेंडर भरते समय भी Earnest Money Deposit (EMD) जमा करने पर भी छूट मिलती है

3. कम ब्याज दरों पर लोन – बैंक और वित्तीय संस्थानों द्वारा MSME Registered उद्यम को नॉर्मल बिजनेस लोन की तुलना कम ब्याज दरों पर लोन लेने की सुविधा मिलती है

4. टैक्स और बिजली बिल में छूट – अगर किसी बिजनेस के नाम से MSME Certificate जारी होता है तो सबसे पहले उसे बिजली बिल में छूट और डायरेक्ट टैक्स में छूट मिलती है

5. पेटेंट और ट्रेडमार्क पंजीकरण में छूट – जैसा की हम सब जानते है की अपने ब्रांड का पेटेंट या ट्रेडमार्क दर्ज करने के लिए कितना पैसा खर्च करना होता है लेकिन जिन लोगों ने MSME Certificate बनवाया है इनके लिए सरकारी शुल्क में से 50% की छूट दी जाती है

Documents Required For MSME Registration 

अगर आप भी घर बैठे अपने बिजनेस के लिए एमएसएमई रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आपको कुछ डॉक्यूमेंट पहले से अपने पास तैयार रखने होंगे, ताकि जब भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के लिए पोर्टल पर जाए तो आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े तो चलिए जानते है की सरकार द्वारा निर्धारित वो डाक्यूमेंट्स कौन से है :

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बिजनेस नाम
  • बिजनेस पता
  • बैंक खाता डिटेल
  • बिजनेस एक्टिविटी की जानकारी
  • निवेश और टर्नओवर विवरण

MSME (Udyam) Important Links

Ministry of MSME Main Portal Click Here 
Registration & Certificate Download Click Here 
MSME Samadhaan Portal Click Here 

 

Online Application Process for MSME Certificate

हालही में हुए बदलाव के चलते ऑनलाइन एमएसएमई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले के मुकाबले बेहद सरल हो गयी है अब कोई भी आवेदक पोर्टल पर लॉग इन करके मात्र 10 से 15 मिनट में अपना एमएसएमई सर्टिफिकेट बना सकता है इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के बाद तुरंत सर्टिफिकेट डाउनलोड भी कर सकता है अगर आप भी जानना चाहते है इस प्रक्रिया के बारे में तो नीचे दिए गयें इस आसान से स्टेप को फॉलो करें :

MSME Certificate

Step#1

  • सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर में सर्च करें Udyamregistration.gov.in इसके बाद पहली लिंक पर क्लिक करें
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने सरकार के आधिकारिक पोर्टल का होम पेज आपके सामने खुल जायेगा
  • मेन पेज पर ही आपको Udyam Registration का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको आधार संख्या और नाम दर्ज करना होगा लेकिन यहाँ आपको मैं बता दूं की अगर आपके बिजनेस का कोई अलग से पैन कार्ड नहीं है तो आपको अपना आधार नंबर और नाम दर्ज करना होगा लेकिन किसी उद्यम के नाम से पैन कार्ड जारी है तो GST Portal पर जिनको सिग्नेट्री बनाया गया है उनका विवरण दर्ज करें
  • इसके बाद Validate And Generate OTP पर क्लिक करें और OTP वेरिफिकेशन पूरा करें, अब एक पेज ओपेन होगा
  • यहाँ आपको PAN सम्बधित जानकारी दर्ज करनी होती है (संगठन का प्रकार, पैन कार्ड संख्या, पैन धारक नाम और DOB – DOI) दर्ज करके Pan Validate पर टैब करें

MSME Certificate

Step#2

  • पैन वैलिडेट करने के बाद एक पेज खुलेगा जहाँ उद्यमी का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी, बिजनेस नाम, बिजनेस का पता, बैंक विवरण, NIC Code और कर्मचारियों की संख्या दर्ज करें
  • इसके बाद मशीनरी उपकरण में निवेश और वार्षिक टर्नओवर से सम्बंधित जानकारी प्रदान करें
  • अब आपको स्क्रीन पर घोषणा चेकबॉक्स मिलेगा जिस पर सहीं का निशान लगायें और Submit And Get Final OTP पर क्लिक करें
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक OTP प्राप्त होगा उसे और कैप्चा कोड को बॉक्स में भरें इसके बाद Final Submit पर क्लिक
  • इतना करने के बाद आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी स्क्रीन पर दिख रहें Registration Number को नोट कर लें

Did You Now – अगर आपने एक बार MSME Certificate बनवा लिया तो यह जीवनभर वैध रहता है लेकिन अगर आपने बिजनेस में बदलाव किये है तो आपको सर्टिफिकेट अपडेट करना होगा  

MSME Certificate Kaise Download Kre 

आवेदन सफल होने के बाद आप सीधे MSME Certificate Download कर सकते है लेकिन अगर आपका सर्टिफिकेट खो गया है या फिर किसी वजह से ख़राब हो गया है तो ऑनलाइन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले Udyam Registration Portal पर जाएं होम पेज मौजूद Services में आपको Print/Verify का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करें, इसके बाद पहले ऑप्शन Print Udyam Certificate पर टैब करें इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको आवेदन के बाद प्राप्त हुआ Registration Number और Aadhaar Number भरना होगा

अब Choose OTP Option में ईमेल और मोबाइल नंबर चुनें, कैप्चा कोड को फिल करें और Validate And Generate OTP पर क्लिक करें इतना करने के बाद आपके सामने MSME Certificate PDF फाइल आ जाएगी जिसे डाउनलोड करें और सर्टिफिकेट गुम होने पर दोबारा डाउनलोड प्रक्रिया से बचने के लिए अपने मेल पर इस भेज लें

Related Articles

Aadhaar Mobile Number Link : 5 Minute Me Kare Mobile Number Link Click Here
Axis Bank Zero Balance Account Really Exists? Sach Jaan Lo! Click Here 
Income Certificate Kaise Banaye | how to make income certificate​ Click Here 

 

For Those already having registration as Udyog Aadhar Memorandum(UAM)

अब आते है उन लोगों पर जिनका पहले से UAM Registration है वो MSME के लिए आवेदन कैसे कर सकते है तो आगे बढ़ने से पहले ये समझ लीजिये की UAM क्या है, दरासल उद्योग आधार मेमोरेंडम जिसे UAM के नाम भी जाना जाता है यह MSME रजिस्ट्रेशन का एक पुराना ऑनलाइन सिस्टम था जिसके तहत व्यवसायों को एक पहचान संख्या मिलती थी अब इसे Udyam Registration में बदल दिया गया है

पुराने UAM रजिस्ट्रेशन को एमएसएमई सर्टिफिकेट में बदलने के लिए आपको सरकारी पोर्टल पर जाना होगा वहां होम पेज पर आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर “For those already having registration as Udyog Aadhar Memorandum” का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें और उद्योग आधार नंबर दर्ज करें तथा OTP विकल्प का चयन करके Validate And Generate OTP पर क्लिक करें

अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जहाँ आपकी व्यवसाय की जानकारी पहले से दर्ज होगी उसकी जाँच करें और जो गलतियाँ हो उसमे सुधार करके सबमिट के टैब पर क्लिक करें इसके बाद अपना MSME Certificate डाउनलोड करें

Official Portals Overview

पोर्टल का नाम (Portal Name) मुख्य कार्य (Primary Function)
Udyam Registration नया MSME प्रमाण पत्र बनवाना और अपडेट करना
MSME Samadhaan बकाए भुगतान (Delayed Payments) की शिकायत दर्ज करना
MSME Sambandh सरकारी खरीद और टेंडरों की ट्रैकिंग करना
CHAMPIONS Portal MSME उद्यमों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निवारण
CGTMSE Portal बिना गारंटी वाले लोन की पात्रता और विवरण देखना

 

FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. MSME Certificate Ki Validity Kitni Hoti Hai?

Ek Baar Registration Karne Ke Baad Yah Life Time Tak Valid Rehta Hai.

Q2. Kya Business Ke Liye Registration Krna Zaroori Hota Hai?

Aisa Nhi Hai Lekin Agar Registration Ho To Government Scheme Ke Benefit Mine Me Asaani Hoti Hai.

Q3. Kya Koi Ek Se Jyada Registration Kr sakta Hai?

Han Aisa Mumkin Hai Lekin Aapke Pass Kai Business Detail Honi Chahiye.

Q4. MSME And Udyam Registration Me Kya Difference Hota Hai?

Koi Difference Nhi Hai Udyam Registration Ke New Process Ko MSME Registration Kaha Jata Hai.

Q5. Kya New Business Wale Apply Kr Sakte Hai?

Han Koi Bhi Apply Kar Sakta Hai Chahe Business Starting Ki Date Kuch Bhi Ho.

Nishkarsh:

MSME Certificate 2026 यानी Udyam Registration Certificate छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए एक महत्वपूर्ण business identity document है। इसके माध्यम से पात्र उद्यम को MSME framework में registration मिलता है और Udyam Registration Number के जरिए उसकी पहचान की जा सकती है। तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको MSME Certificate के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे सवाल पूँछ सकते है क्यूंकि आप को इसी तरह अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Leave a Comment