MSME Registration Apply Online 2026
भारतीय अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छोटे और बड़े दोनों व्यापार बहुत ज़रूरी होते है इसी वहज से सरकार इन व्यापारों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनायें चलाती रहती है इन्ही योजनाओं में सबसे खास MSME योजना है जिसके अंतर्गत हर बड़े बिजनेस के साथ-साथ छोटे दुकानदार भी बड़े और सरकारी लाभ पा सकते है, इस लेख में हम MSME रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, इसके फायदे, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी विस्तार से जानेंगे।
MSME आखिर क्या है ?
MSME जिसे सूक्ष्म ( Micro ), लघु ( Small ) और माध्यम ( Medium ) उद्यम कहा जाता है भारत सरकार ने बिजनेसों को उनके निवेश और वार्षिक टर्नओवर के आधार पर तीन श्रेणियों में बाटा है तो चलिए समझतें है इन विशेष श्रेणियों के बारे में –
Micro – ऐसे सर्विस बिजनेस जिनका सेटअप 1 करोड़ रूपए से भी कम में हो लेकिन उनका वार्षिक टर्नओवर 5 करोड़ रूपए तक हो |
Small – वो बिजनेस जिसने 10 करोड़ रूपये से कम निवेश किया गया हो लेकिन उनका सालाना टर्नओवर 50 रूपए तक हो |
Medium – ऐसे करोबार जिनमे 20 करोड़ रूपए से कम इन्वेस्टमेंट हो और उस करोबार का वार्षिक टर्नओवर 100 करोड़ रूपये हो
MSME Registration क्यों ज़रूरी है ?
ज्यादातर छोटे दुकानदार सोचते है की यह केवल बड़ी कंपनियों के लिए ज़रूरी लेकिन ऐसा नही है क्यूंकि MSME से हर बिजनेस को आर्थिक और कानूनी सुरक्षा प्राप्त होती है |
MSME के बाद मिलने वाली योजनायें
जब आप MSME सर्टिफिकेट बनवा लेते है तो इन सरकारी योजाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है –
- क्रेडिट गारंटी फंड योजना
- जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट योजना
- टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन स्कीम
- महिला उद्यमी सहायता योजना
- निर्यात प्रोत्साहन योजना
MSME रजिस्ट्रेशन के लाभ :
कम ब्याज दर लोन- पंजीकृत बिजनेसों को कम ब्याज दर लोन की सुविधा मिलती है |
सरकारी योजना लाभ- व्यापारों को समय-समय पर सब्सिडी, स्कीम और फाईनेंसियल मदद प्रदान की जाती है |
सरकारी टेंडर प्राथमिकता- MSME पंजीकृत कम्पनियों को सरकारी टेंडर में विशेष प्राथमिकता दी जाती है |
टैक्स राहत- कुछ मामलों में टैक्स छूट और अन्य वित्तीय लाभ मिलते है |
बिजली बिल छूट- कई राज्यों में बिजली बिल और पेटेंट रजिस्ट्रेशन शुल्क में रियायत मिलती है |
जरूरी दस्तावेज :
एमएसएमई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपके पास कुछ डाक्यूमेंट्स का होना अनिवार्य है :
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बिजनेस नाम
- बिजनेस पता
- बैंक खाता डिटेल
- बिजनेस एक्टिविटी की जानकारी
- निवेश और टर्नओवर विवरण
MSME Registration Apply Online
अगर आप भी घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इन चरणों को देखे –

1. सबसे पहले MSME या Udyam Registration की अधिकारिक वेबसाइट https://udyamregistration.gov.in पर जा कर “New Registration” विकल्प को चुने
2. नाम और आधार नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन करें

3. पैन कार्ड नंबर डाले जिससे आयकर विभाग पोर्टल से आपके बिजनेस की जानकारी ऑटोमेटिक ली जा सके
4. इस चरण में बिजनेस की जानकारी भरें जैसे –
- बिजनेस नेम
- ऑफिस पता
- बिजनेस शुरू करने की तारीख
- कर्मचारियों की संख्या
5. अब मशीनरी, उपकरण और सालाना टर्नओवर की जानकारी भरें
6. सभी जानकरी सही से भरने के बाद सबमिट करके OTP वेरिफिकेशन करे

7. प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका ई – सर्टिफिकेट जारी होगा जिसे डाउनलोड करें
MSME आवेदन फीस –
सरकार द्वारा MSME आवेदन के लिए कोई फीस नही चार्ज की जाती है अधिकारिक पोर्टल की यह प्रक्रिया पूरी निशुल्क है लेकिन अगर किसी एजेंट का सहारा लेते है तो सर्विस चार्ज वह ले सकता है |
Udyam Registration/MSME Certificate डाउनलोड कैसे करें ?

यदि आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है तो आप बड़े आराम से एमएसएमई सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है जिसके लिए आपको सबसे पहले अधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा और और आधार लिंक मोबाइल नंबर से OTP वेरीफाई करनी होगी जिसके बाद ही आपकी स्क्रीन पर MSME सर्टिफिकेट का विकल्प आ जाता है |
उद्यम रजिस्ट्रेशन के बाद क्या करें ?
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया करने के बाद निम्न कार्य जो आपको सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए तैयार करते है –
- बैंक में MSME अपडेट करें
- उद्यम को GST से लिंक करें
- सरकारी योजना हेतु आवेदन करें
- व्यावसाय लोन के विकल्प देखे
- डिजिटल मार्केटिंग शुरू करें
MSME Registration के महत्वपूर्ण तथ्य :
MSME रजिस्ट्रेशन के कुछ ऐसे महत्वपूर्ण तथ्य है जिन्हें जानना आपके लिए अवश्यक है –
MSME रजिस्ट्रेशन अजीवन भर के लिए मान्य होता है |
एक व्यक्ति कई व्यावसायों का रजिस्ट्रेशन करा सकता है |
यह ऑनलाइन प्रक्रिया कुछ मिनटों में पूरी हो जाती है |
QR Code की मदद से सर्टिफिकेट सत्यापन किया जाता है |
सामान्य प्रश्न (FAQs):
1. MSME रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट होने पर क्या करें ?
आवेदन की जाँच करें , गलतियों को सुधारे और पुनः आवेदन संसोधन की प्रक्रिया को अपनाएं |
2. क्या एमएसएमई रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करना सही है ?
जी हाँ अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना सही और पूरी तरह से मान्य है |
3. इसकी वैधता कब समाप्त होती है ?
MSME रजिस्ट्रेशन एक बार करने पर इसकी वैधता जीवन भर के लिए मान्य हो जाती है |
4. उद्यम रजिस्ट्रेशन और MSME में क्या अंतर है ?
कोई अंतर नही है वर्तमान में उद्यम रजिस्ट्रेशन को ही MSME रजिस्ट्रेशन कहा जाता है |
5. क्या MSME रजिस्ट्रेशन करना ज़रूरी होता है ?
नही, सरकारी योजना और अन्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए यह उपयोगी है |

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।