Naya Voter ID Card Kaise Banaye 2026:
भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ सभी चुनाओं में नेता का चयन वोट के आधार पर किया जाता है, जिसके लिए चुनाव की पूरी प्रक्रिया को संभालने वाली सरकारी शाखा यानी निर्वाचन आयोग सभी 18 से अधिक आयु वाले लोगों को एक विशेष प्रमाण पत्र देती है जिसे हम लोग आम भाषा में Voter ID Card (पहचान पत्र) कहते है, इस कार्ड को बनवाने के लिए कोई भी 18 से अधिक आयु वाला नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है, लेकिन हालही में आने वाली ख़बरों के अनुसार Naya Voter ID Card बनवाने के लिए अब सरकार ने नियम बदल दिए है।
Quick Summary
- वोटर कार्ड क्या है: यह भारत के पात्र मतदाताओं को जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक पहचान पत्र है।
- फॉर्म: नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए Form 6 भरना होगा।
- योग्यता: वे सभी नागरिक जो 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के है और अभी तक उनका पहचान पत्र नहीं बना।
- ज़रूरी दस्तावेज़: पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड (आयु और पते के प्रमाण के लिए) या पैन/मार्कशीट/बैंक पासबुक।
- आवेदन प्रक्रिया: चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन।
- शुल्क: नया वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है।
अगर आप भी देश से चुनाव की मुख्य प्रक्रिया में भाग लेना चाहतें है तो आप के लिए यह प्रक्रिया बहुत उपयोगी सभी होने वाली है, लेकिन यहाँ मैं आपको एक बात और बता देना चाहता हूँ की आप पहचान पत्र के लिए तभी आवेदन कर सकते है जब आपकी आयु 18 साल हो चुकी हो और इससे पहले आपने कभी भी Naya Voter ID Card नहीं बनवाया हो।

Naya Voter ID Card बनाने के लिए पहले ऑनलाइन प्रक्रिया में काफी पेशानी होती थी जिसे देखते हुए, निर्वाचन आयोग के पूरी प्रक्रिया ही बदल दी ताकि सभी नागरिकों को बेहतर और तेज प्रक्रिया का लाभ मिल सकें इस आर्टिकल में हम विस्तार से बात करेंगे की पोर्टल और आवेदन प्रक्रिया में मुख्य रूप से कौन-कौन से बदलाव हुए है और आवेदन को पूरा करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Naya Voter ID Card Kya Hai?
दरासल भारत के सभी राज्यों में मतदान की प्रक्रिया होती है जिसके आधार पर लोग अपना नायक चुनते है, इस प्रक्रिया की साठ-गाठ Election Commission of India (चुनाव आयोग) के द्वारा की जाती है, मतदान में भाग लेने के लिए चुनाव आयोग 18 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों के लिए एक विशेष पहचान पत्र जारी करता है जिसे Voter ID Card कहते है, वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card), जिसे आधिकारिक तौर पर मतदाता पहचान पत्र या EPIC (Electors Photo Identity Card) कहा जाता है।
Key Objective Of New Voter ID Card
- वोटर आईडी कार्ड लोक सभा और विधान सभा चुनावों में हर नागरिक के लिए आवश्यक होता है।
- यह पहचान पत्र पुरे देश में कहीं भी नागरिकों की पहचान प्रमाणिकता का माध्यम बनता है।
- चुनाव आयोग की जारी होने वाली वोटर लिस्ट में लोगों का चयन इसी पहचान पत्र के जरिये किया जाता है।
Naya Voter ID Card 2026 – Overview
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| कार्ड का नाम | Voter ID Card / EPIC |
| जारी करने वाली संस्था | Election Commission of India |
| नए मतदाता के लिए फॉर्म | Form 6 |
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| आवेदन का माध्यम | Online और Offline |
| ऑनलाइन पोर्टल | Voters’ Services Portal |
| पहचान का उपयोग | मतदाता पहचान और मतदान संबंधी सेवाएं |
| आवेदन शुल्क | सामान्यतः कोई शुल्क नहीं |
| स्टेटस | ऑनलाइन चेक किया जा सकता है |
2026 Me Avedan Ke Kaun Kaun Se Niyam Badle Hain
आज के समय में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए सरकार से सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है लेकिन पहचान पत्र के आवेदन के लिए लोगों को पहले बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसे देखते हुए चुनाव आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कई बदलाव किये है जिसे जानना हर नए आवेदक के लिए ज़रूरी है, चलिए जानते है की वो बदलाव कौन से है:
Form 6: अब आपको नया वोटर कार्ड बनवाने या छूटे हुए नाम को पुनः दर्ज कराने के लिए सिर्फ मानक और सामान्य Form 6 ही भरना होगा। फॉर्म में आपसे आपकी सामान्य जानकारी जैसे—नाम, रिश्तेदार का नाम, जन्मतिथि, आयु प्रमाण पत्र, वर्तमान निवास का पता और मोबाइल/आधार विवरण ही मांगे जाएंगे।
SIR Declaration: नया आवेदन करने के लिए Form 6 भरना पड़ता है लेकिन हाल ही में ऑनलाइन फॉर्म 6 भरते समय आवेदकों से माता-पिता या दादा-दादी के पुराने वोटर लिस्ट रिकॉर्ड की जानकारी देने का अतिरिक्त विकल्प/घोषणा पत्र मांगा जा रहा था। चुनाव आयोग ने अब इस अतिरिक्त घोषणा-पत्र को पोर्टल से पूरी तरह हटा दिया है, लेकिन अब पहली बार वोटर बनने वाले (18+ आयु वर्ग) युवाओं को अपने माता-पिता या परिजनों के 2003 या पुराने वोटर लिस्ट का विवरण खोजने और जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
Fast Track Process And Delivery: नई जानकारी की माने तो निर्वाचन आयोग ने डाक विभाग के साथ सीधा तकनिकी एकीकरण किया है जिसके तहत फॉर्म स्वीकृत होने के बाद लगभग 15 दिनों के भीतर प्रिंटेड PVC Voter ID Card आपके दिए गए पते पर सीधे स्पीड पोस्ट से पहुंच जाएगा। इसके अलावा आवेदन के हर चरण की स्थिति अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस (SMS) के माध्यम से भेजी जाएगी।
Eligibility And Required Documents
चूँकि की ऑनलाइन माध्यम से Naya Voter ID Card बनाने की पूरी प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाती है जो एक निःशुल्क प्रोसेस है लेकिन निर्वाचन आयोग के नए आवेदन के लिए कुछ शर्तें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को निर्धारित किया है अगर आप भी पहली बार आवेदन करने जा रहें है तो ये बातें जानना आपके लिए बहुत ज़रूरी है:
Naya Voter ID Card बनवाने के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक और उसकी आयु 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है।
आवेदक जिस भी विधान सभा क्षेत्र से आवेदन कर रहा है उसे वहां का सामान्य निवासी होना चाहिए।
आवेदन को पूरा करने के लिए पहचान प्रमाण पत्र के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस, और पते प्रमाण हेतु बिजली का बिल, पानी का बिल या बैंक पासबुक होना ज़रूरी है।
इसके अलावा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए आवेदक के पास हाल ही में खींची गई रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो होनी चाहिए।
Important Links & Resources
| Application | Links |
|---|---|
| Official Voter Services Portal | Click Now |
| Login And Sign Up | Click Now |
| Track application status | Click Now |
| Download Digital Voter ID (e-EPIC) | Click Now |
Naya Voter ID Card Kaise Banaye (Step-By-Step)
अगर आप या आपके परिवार में से कोई भी सदस्य 18 साल का पूरा हो चूका है, तो अब पहचान पत्र बनवाने के लिए आपको लम्बी लाइन या फिर कर्मचारी का घर आने का इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है आर्टिकल में बताई जाने वाली प्रक्रिया को फॉलो करें और अपने नए Voter ID Card के लिए घर से ही आवेदन करें:

- नए वोटर कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सर्च करें Voters.eci.gov.in
- इसके बाद सर्च रिजल्ट में आने वाले पहले ही लिंक पर क्लिक करें, अब आपके सामने निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पेज खुलकर आ जायेगा, जहाँ आपको होम पेज पर की सरकार की कई Services देखने को मिलेंगी।
- लेकिन New Voters Application करने के लिए पहले आपको पोर्टल पर Login करना होगा और हां अगर आप पहली बार इस पोर्टल का उपयोग कर रहें है तो पहले पोर्टल पर Register/Sign Up करना होगा।
- लॉग इन करने के बाद आपको पोर्टल पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करके जाना होगा जहाँ आपको Form-6 के विकल्प को चुनना होगा इसमें Fill Form 6 पर क्लिक करें, इतना करने के बाद आपके सामने Voter ID Card के लिए आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा।
- फॉर्म में सबसे पहले आपको अपने राज्य, जिले और विधान सभा क्षेत्र का चयन करें, और आगे बढ़ने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, उपनाम और फोटो) दर्ज करके आगे बढ़ें, इसके बाद आपको Relative Details की जानकारी आवेदन फॉर्म में भरें।

Read Also: 5 Minute Me Kare Mobile Number Aadhaar Se Link
- फिर इसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें और Next के टैब पर क्लिक करें, यहाँ आपको Aadhaar Details भरें, इनता करने के बाद आपके सामने एक दूसरा पेज ओपेन होगा जहाँ आपको जन्मतिथि DOB और Sapporting Documents Upload करने को कहा जायेगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में Address Details भरें और फिर Annexure D में आपको दस्तावेजों की एक सूची दिखाई देगी जिसमे अपनी सुविधा के अनुसार एक Document Upload करें।
- इसके बाद फॉर्म में Declaration भरें और कैप्चा कोड भरकर Sand OTP पर क्लिक करें मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP बॉक्स में भरें और Preview And Submit पर क्लिक करें, अब अभी तक आपने फॉर्म में जो भी जानकारी आपने दर्ज करी है उसकी जाँच करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर एक Reference ID जनरेट होगी। इस नंबर को संभालकर रखें या स्क्रीनशॉट ले लें।
Note: याद रहें Naya Voter ID Card बनाने के लिए आपके मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना बहुत ज़रूरी है, तभी इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।
Voter ID Application Status Kaise Check Kare?
पोर्टल पर होने वाले बदलाव के कारण अब वोटर आईडी कार्ड मात्र 10 से 15 दिनों के भीतर घर पर पहुँच जाता है लेकिन अगर आवेदन करें ज्यादा दिन बीत चुके है तो आप ऑनलाइन घर बैठे आवेदन की स्थिति की जाँच भी कर सकते है जिसके लिए आपको Voters Service Portal पर जाकर लॉग इन करना होगा, फिर होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर आपको Track Application Status का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करें।
अब आपके सामने नया पेज ओपेन होगा जहाँ आपको आवेदन के बाद जो Reference ID प्राप्त हुई थी, उसे दर्ज करना होगा, रिफरेन्स आईडी को सुरक्षित दर्ज करने के बाद Submit के टैब पर क्लिक करें, अब आपके आवेदन की जो भी स्थिति होगी वो आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
e-EPIC Card Kaise Download Kre?
अगर अभी तक आपके घर पर PVC Voter ID Card नहीं पहुंचा है तो आप निर्वाचन आयोग की आधिकारिक पोर्टल से Digital Voter ID Card यानी e-EPIC कार्ड डाउनलोड कर सकते है जो पुरे भारत में हार्ड कॉपी की तरह ही मान्य होता है, पोर्टल से वोटर आईडी कार्ड की PDF File Download करने के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा, इसके बाद होम पेज पर दिख रही Services में E-EPIC Download पर क्लिक करें।
अब अपने Form Reference Number और राज्य का चयन करके Search के टैब पर क्लिक करें, इतना करने के बाद आपके Registered Mobile Number पर एक Verification OTP प्राप्त होगा जिसने बॉक्स में दर्ज करें, इनता करने के बाद Download e-EPIC पर क्लिक करते ही आपकी PDF Voter ID Card हो जाएगी।
| Follow Our Youtube Channel | Click Here |
| Follow Our Website | Click Here |
| Follow Our Facebook Page | Click Here |
Nishkarsh:
अगर हालही में आप 18 साल के हुए है और बनवाना चाहते है अपना पहचान पत्र तो इस गाइड को फॉलो करें, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Naya Voter ID Card Kaise Banaye से के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Naya Voter ID Card Kaise Banaye?
New Voter ID Ke Liye Voters Service Portal Se Form 6 Bharkar Avedan Kar Sakte hai.
Q2. Naya Voter ID Card Banne Me Kitna Samay Lagta hai?
10 Se 15 Din Me Voter Card Ghar Par Delivered kar Diya jata Hai.
Q3. Kya 18 Saal Se Kam Wale Log Bhi Avedan Kr Sakte hai?
Han Agar Aap 17 Saal Ke Hai To Advance Me Apply Kr Sakte hai.
Q4. Kya Naya Voter ID Card banane Ke Liye Koi Fees Padti Hai?
Nhi Online Portal Se Application Free Men Submit Hota Hai.
Q5. New Voter ID Card Ke Liye Kon Sa Form Bhara jata Hai?
Online Avedan karne Ke Liye Portal Par Maujood Form 6 Bharna Hota Hai.
Q6. Agar Application Reject Ho jaye To Kya Kre?
To Ko Dekhe Aur Dobara Se Form 6 Bharkar Avedan Kre.
Q7. Online Application Status Kaise Dekhen?
Voter Service Portal Par Login Karke Track Status OR Reference ID Ki madad Se.
Q8. Kya Ek Admi Do Jagah Se Voter ID Card Banwa Sakta Hai?
Nhi Aisa krna Kanoonan Apradh Hai Iske Liye Apko Saza Bhi Ho Sakti Hai
Q9. Voter ID Me Galti Hone Par Kya Kre?
Agar Voter ID Card Me Koi Galti Hai TO Correction Ka Form Bhare.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।