New PAN Card Kaise Banaye 2026: Update Ho Gaya Portal !

New PAN Card Apply Online 2026:

जैसा की हम जानते है की आधार कार्ड जो हमारी डिजिटल पहचान के तौर पर कार्य करता है उसी तरह हमारी वित्तीय पहचान से लिए PAN Card का होना बहुत ज़रूरी है जिसे आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है, लेकिन लगातार लोगों में बढ़ रही New PAN Card की मांग को देखते हुए आवेदन करने की प्रक्रिया को लगातार बदला जा रहा है, 2026 में जारी होने वाले नए नियम में ऐसा बदलाव आया है जिसे जानना हम सबके लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला है, दरासल अब कोई भी व्यक्ति अगर नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करता है तो उसे अपना डाटा DigiLocker से वेरीफाई करने की सुविधा मिलती है जिसके कारण अब आवेदन में ज्यादा समय नहीं लगेगा, तो अगर आप भी पैन कार्ड बनवाने की सोच रहें है तो आज का आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है

Quick Summary 

  • पैन कार्ड क्या है: आयकर विभाग द्वारा जारी होने वाला 10 अंकीय अल्फान्यूमेरिक वित्तीय पहचान पत्र, जो वित्तीय जानकारी और टैक्स रिकॉर्ड रखता है।
  • मुख्य उपयोग: बैंक खाता खोलने, ₹50,000 से अधिक के लेनदेन, ITR दाखिल करने, शेयर/म्यूचुअल फंड में निवेश और संपत्ति खरीदने के लिए अनिवार्य।
  • महत्वपूर्ण नियम: एक व्यक्ति केवल एक पैन कार्ड रख सकता है दो पैन कार्ड रखने पर ₹10,000 का जुर्माना लग सकता है।
  • आवेदन के तरीके: NSDL से फिजिकल पैन कार्ड और Income Tax के माध्यम से e-PAN की अप्लाई करने की सुविधा।

आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और अभी तक अपने PAN Card के लिए के लिए आवेदन नही किया है, तो अब नई ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन करके आप भी अपनी वित्तीय पहचान बना सकते है, PAN जिसे Permanent Account Number के नाम से भी जाना जाता है जिसकी ज़रुरत हमें बैंकिग, ITR, निवेश, लोन, और बड़ी वित्तीय लेन-देन में पड़ती है, इसके अलावा इसका उपयोग हम किसी भी जगह पहचान के प्रमाण के तौर पर कर सकते है।

New PAN Card

New PAN Card के अप्लाई करते समय आवेदक को अपना नाम, DOB और दूसरी अन्य जानकारी दर्ज करनी होती है लेकिन अगर दर्ज की गयी जानकारी और पहचान से लिए अपलोड किये जाने वाले डॉक्यूमेंट में कोई अंतर होता है तो आवेदन में समस्या आ सकती है आज के समय में PAN Card से जुड़ी कई सेवाएँ जैसे e-PAN Download, New PAN Apply, Online Status Check जैसी कई सुविधाएँ ऑनलाइन उपलब्ध है इसलिए कोई भी आवेदक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से कुछ ही मिनटों में New PAN Card Apply कर सकता है।

New PAN Card Kya Hota Hai?

PAN Card जिसे Permanent Account Number के नाम से भी जाना जाता है, यह एक 10-अंको वाला अल्फान्यूमेरिक विशिष्ट पहचान पत्र होता है, जो आयकर विभाग द्वारा CBDT की देखरेख में जारी किया जाता है, यह अनोखा कार्ड व्यक्ति के वित्तीय लेन-देन और उसके इतिहास का पूरा रिकॉर्ड रखता हैआयकर अधिनियम 1961 की धारा 272B के तहत यह नियम लागू किये गये है की एक व्यक्ति या संस्था के पास केवल एक ही PAN Card होना चाहिए अगर कोई व्यक्ति धोखाधड़ी या गलती से एक से अधिक पैन कार्ड अपने पास रखता है तो उसे निर्धारित जुर्माना देना देना पड़ सकता है जो की जुर्माने की रकम ₹10,000 निर्धारित की गयी है।    

New PAN Card 2026 – Overview

जानकारी विवरण
कार्ड का नाम PAN Card
पूरा नाम Permanent Account Number
जारी करने वाली संस्था Income Tax Department
PAN नंबर 10 अंकों का Alphanumeric Number
आवेदन का तरीका Online / निर्धारित माध्यम
New PAN Card जिन आवेदकों के पास पहले से PAN नहीं है
Instant e-PAN Aadhaar आधारित डिजिटल PAN सुविधा, पात्रता के अनुसार
e-PAN Digital PDF Format
Physical PAN Card निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार डाक से प्राप्त किया जा सकता है
मुख्य उपयोग Income Tax, Banking, Investment और Financial Transactions
2026 अपडेट PAN आवेदन प्रक्रिया में लागू नए नियम/Forms के अनुसार आवेदन

New PAN Card Kyu Zaroori Hai

जिन लोगों ने अभी तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है उनके लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है की पैन कार्ड की ज़रुरत कब और कैसे पड़ती है ताकि वो भी समय रहते New PAN Card के लिए आवेदन कर सकें :

  • बैंक खाता खोलने के लिए – जब आप किसी भी बैंक में बचत या चालू खाता खोलने KYC प्रक्रिया पूरी करने के लिए जातें है तब आपको सबसे पहले पैन कार्ड दिखने को कहा जाता है
  • ITR भरने में – अगर आप किसी भी टैक्स स्लैब के अंतर्गत आते है तो ITR फाइल करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है बिना इसके आपका ITR भर पाना संभव ही नहीं है
  • बड़े वित्तीय लेनदेन – पैन कार्ड का मुख्य कार्य हमे तब पता चलता है जब किसी भी बैंक खाते में ₹50,000 या उससे अधिक की नकद राशि जमा करने या निकालने के लिए हमे पैन कार्ड देना पड़ता है
  • संपत्ति वा वाहन की खरीद – ₹5 लाख या उससे अधिक मूल्य की संपत्ति या किसी भी गाड़ी की खरीदारी या बेचने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य होता है
  • राष्ट्रीय पहचान पत्र – पैन कार्ड पूरे भारत में फोटो पहचान के तौर पर मान्य होता है, किसी भी योजना में आवेदन, किसी डॉक्यूमेंट के कोई बदलाव और वित्तीय योजनाओं के लिए यह ज़रूरी होता है

Documents Required for New PAN

यहाँ मैं आपको एक बात पहले ही बता देना चाहता हूँ जब भी आप अपना New PAN Card ऑनलाइन माध्यम से बनाने के लिए पोर्टल पर जाएं तो आपको कुछ डॉक्यूमेंट पहले से अपने पास तैयार कर लें ताकि आवेदन के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े तो चलिए जानते है वो निर्धारित डॉक्यूमेंट कौन से है :

A. पहचान का प्रमाण (Identity Proof)

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • मतदाता पहचान पत्र (Voter ID)
  • पासपोर्ट (Passport)
  • ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)

B. पते का प्रमाण (Address Proof)

  • आधार कार्ड
  • बिजली / पानी / गैस का बिल (3 महीने से पुराना न हो)
  • बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट
  • डोमिसाइल (मूल निवास) प्रमाण पत्र

C. जन्मतिथि का प्रमाण (Date of Birth Proof)

  • आधार कार्ड
  • मैट्रिक/10वीं की मार्कशीट
  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  • पासपोर्ट

PAN Card Important Links

Instant e-PAN Card Click Here 
Protean (NSDL) Portal Click Here 
Track Application Status Click Here 

 

New PAN Card Online Kaise Banaye

निर्धारित डॉक्यूमेंट को जानने के बाद अब बढ़ते है अपनी अगली प्रक्रिया यानी आवेदन की प्रक्रिया की ओर तो नया पैन कार्ड आप मुख्य रूप से दो तरीकों से बना सकते है जिसमे पहला Protean (NSDL) Portal है, और दूसरा UTIITSL. इसके अलावा Income Tax Department का Instant e-PAN Card भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, नया पैन कार्ड बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

New PAN Card

 

Step#1 

  • सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सर्च करें NSDL. सर्च रिजल्ट में आये हुए पहले ही लिंक पर क्लिक करें
  • अब आपके सामने सरकारी आधिकारिक पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा यहाँ आपको एक Token Number Generate करना होगा
  • टोकन नंबर जनरेट करने के लिए आपको पहले बॉक्स में Select PAN Application Type में ‘New PAN – Indian Citizen (Form 49A)’ चुनना होगा और फिर अपना व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी
  • जानकारी सही से भरने के बाद नीचे स्क्रॉल करें और चेक बॉक्स पर क्लिक करके कैप्चा कोड भरे और Submit के टैब पर क्लिक करें
  • अब आपके सामने टोकन नंबर जनरेट सफल का मेसेज आयेगा स्क्रीन पर दिख रहे Token Number सुरक्षित नोट डाउन कर लें
  • इसके बाद Continue के टैब पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा, याद रहें आवेदन फॉर्म को कई स्टेप्स में भरना होता है

Step#2

  • सबसे पहले आपको Guidance मिलती है जिसमे Pan Application With Supporting Documents वाला विकल्प चुने
  • अब अपने आधार कार्ड से आखिरी 4 अंक और आधार के मुताबिक अपना नाम दर्ज करें
  • इसके बाद Details Of Parents वाले भाग में माता-पिता की जानकारी दर्ज करें और Next के टैब पर क्लिक करें
  • इस पेज पर आपको अपनी Contact And Other Detail जैसे आय, स्थायी पता, मोबाइल नंबर आदि जानकारी भरनी होगी
  • Next पर क्लिक करने के बाद एक नया इंटरफेस खुलेगा जहाँ AO Code भरना होगा यहाँ मैं आपको बताता चलूं की सरकार ने हर एरिया में एक पैन कार्ड का ऑफिस बनाया है लेकिन अगर आपको उसका कोड नहीं पता है तो Select Form The Below Option पर क्लिक करे और मेन्युली अपने क्षेत्र की जानकारी दर्ज करें
  • अब जो भी सबसे नजदीक पैन कार्ड का ऑफिस में उसके सामने बॉक्स में क्लिक करें इसके बाद आपका AO Code ऑटोमेटिक भर जायेगा

New PAN Card

Step#3

  • इस पेज पर आपको पता प्रमाण, पहचान प्रमाण, जन्म तिथि प्रमाण और Declaration फॉर्म भरना होगा
  • इसके बाद अपना हालही का फोटो और Signature अपलोड करें फिर अपने जिन डॉक्यूमेंट को चुना है उनका फोटो एक-एक कर अपलोड करें
  • सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद Submit का विकल्प चुने और फिर Summary Page की अच्छे से जाँच करें
  • फिर ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट करें जो की 107 रूपए निर्धारित किया गया है जिसे आप नेट बैंकिग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से भी कर सकतें है
  • पेमेंट करने के बाद आपको अपने आधार के माध्यम से e-Sing की प्रक्रिया पूरी करनी होगी जिसमे आपको OTP द्वारा वेरिफिकेशन करना होगा
  • आवेदन सफल होने पर आपको 15 अंकों का Acknowledgement Number (रसीद संख्या) मिलेगा, जिससे आप आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

NOTE: 2026 में New PAN Card Apply करने के लिए कुछ बदलाव हुए है जिसमे आपको DigiLocker की मदद से और जल्दी आवेदन करने का विकल्प मिलता है

DigiLocker Se PAN Document Verification

2026 में पोर्टल पर हुए नए बदलावों में एक नया विकल्प जोड़ा गया है जिसमे आवेदक को DigiLocker से डाटा फैच करने की सुविधा प्रदान की गयी है तो चलिए एक बार इस की भी जानकारी को समझ लेतें है ताकि अगर आप ऑटोमेटिक जानकारी दर्ज करके अपना समय बचाना चाहें तो किसी परेशानी की न गुजरना पड़ें :

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको NSDL की वेबसाइट पर जाकर अपनी बेसिक डिटेल्स (नाम, जन्मतिथि, ईमेल, मोबाइल नंबर) भरकर Submit करें और Token Number जनरेट करें, इसके बाद Continue के टैब कर क्लिक करना होगा, अब आवेदन फॉर्म खुलने से पहले आपके सामने एक पॉपअप आयेगा, जिसमे Back To Application पर क्लिक करें, इसके बाद पहले आप्शन पर Register With DigiLocker वाला विकल्प चुने और  डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सेक्शन में Fetch from DigiLocker का बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

एक नई पॉप-अप विंडो खुलेगी, जहाँ आपको DigiLocker का एक्सेस देने के लिए Consent Checkbox पर टिक करके Authenticate Aadhaar पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आधार नंबर और DigiLocker Pin से लॉग इन करें यहाँ NSDL/Protean पोर्टल द्वारा मांगी जा रही परमिशन (Aadhaar Data Access) दिखाई देगी। Allow बटन पर क्लिक करें। सक्सेसफुल ऑथेंटिकेशन के बाद, आपका नाम, जन्मतिथि, जेंडर, फोटो और एड्रेस आधार/DigiLocker से अपने आप फॉर्म में फेच (Fill) हो जाएंगे,आपको अलग से कोई एड्रेस या पहचान प्रमाण की कॉपी मैनुअल अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

Pro Tip : याद रहें DigiLocker से जानकारी फैच करने के लिए आपके मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना ज़रूरी है ताकि OTP वेरिफिकेशन किया जा सकें। 

How to Track PAN Status

नया पैन कार्ड आवेदन के बाद लगभग 15 से 30 दिन का समय लगता है लेकिन अगर आपको आवेदन करें इससे ज्यादा समय हो गया है और अभी तक पैन कार्ड आपके पते पर नहीं पंहुचा तो ऐसे में आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की स्थिति की जाँच भी कर सकते है जिसके लिए आपको सबसे पहले NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा होम पेज पर ही Services में आपको Know Status Of Pan Application वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।

जिसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन के बाद मिला ACKNOWLEDGEMENT NUMBER दर्ज करके चेक बॉक्स में टिक करें और फिर Submit के टैब पर क्लिक करें अब आपके सामने आपके आवेदन की जो भी स्थिति होगी आ जाएगी।

PAN Card Download Kaise Kre 

ऑनलाइन पैन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद फिजिकल पैन कार्ड घर पर पहुचने में लगभग 15 से 30 दिन का समय लगता है लेकिन आवेदन की स्थिति स्वीकृत होने के 4 से 5 दिन बाद e-PAN की PDF कॉपी आपके ईमेल आईडी पर भेज दी जाती है, इसके अलावा आप पोर्टल से भी अपना e-PAN Card Download कर सकते है, यहाँ एक बात आप लोगों को बताना चाहता हूँ की लोग सोचतें है की e-PAN और Physical Pan Card एक ही होता है लेकिन वास्तव में दोनों एक दूसरे से बहुत अलग है तो चलिए देखतें है की e-PAN और फिजिकल PAN Card में क्या अंतर होता है :

विशेषता ePAN (इलेक्ट्रॉनिक पैन) Physical PAN (फिजिकल पैन)
फॉर्मेट यह एक PDF फाइल होती है। यह एक प्लास्टिक (PVC) कार्ड होता है।
वैधता यह भी पूरी तरह वैध (Valid) है। यह भी पूरी तरह वैध है।
उपयोग ऑनलाइन अपलोड करने या सॉफ्ट कॉपी दिखाने के काम आता है। ऑफलाइन वेरिफिकेशन और हर जगह आसानी से स्वीकार्य है।
कीमत पहली बार बनाने पर यह बिल्कुल फ्री होता है। इसे घर मंगवाने के लिए ₹50 का शुल्क देना होता है।

 

Nishkarsh:

आज के टाइम पर पैन कार्ड हर व्यक्ति के लिए बहुत ज़रूरी है जो की पता प्रमाण और वित्तीय प्रमाण का सबसे प्रमुख दस्तावेज माना जाता है इस लिए हर व्यक्ति का New PAN Card बनवा लेना एक प्राथमिक आवश्यकता है। तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको New PAN Card के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे सवाल पूँछ सकते है क्यूंकि आप को इसी तरह अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Related Articles

Aadhaar Mobile Number Link : 5 Minute Me Kare Mobile Number Link Click Here
Axis Bank Zero Balance Account Really Exists? Sach Jaan Lo! Click Here 
Income Certificate Kaise Banaye | how to make income certificate​ Click Here 

 

FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Kya New PAN Card Ghar Se Apply Kar Sakte Hai?

Han NSDL And UTIISTL Portal Se Online Ghar Baithe Apply Krna Mumkin Hai.

Q2. Agar Mobile Number Link Nhi Hai To PAN Apply Kaise Kren?

For security reasons Aadhaar Se Mobile Number Link Hona Zaroori Hai Isliye Pehle Mobile Number Link Kre.

Q3. DigiLocker Se PAN Ke Liye Jankari Kaise Fatch Kren?

Portal Par New Update Me Aadhaar Ki Information Pan Se Fatch Ki Suvidha Milti Hai.

Q4. New Pan Card Apply Karne Ke liye Fees Kitni Hai?

Agar Aap New Pan Card Apply Karne Ki Soch Rhe Hai to Apko 107Rs Pay Karne Honge.

Q5. PAN Card Banne Me Kitna Time Lagta Hai?

Online Application Submit Krne Ke Baad 15 Se 30 Dino Me Pan Ban Kar Aapke Address Par Pahuch Jata Hai.

Leave a Comment