Online FIR Kaise Kare 2026:
क्या आप किसी मामलें या घटना की FIR दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन जाते है, इसके अलावा FIR दर्ज करने से पहले होने सवाल जवाब से भी आपको परेशानी होती है तो बस अब बहुत हुआ आज के आर्टिकल में मैं आपको एक ऐसी जानकारी दूंगा जिसके बारे में शायद आपने कभी सुना ही नहीं होगा, अगर आप थाने जाकर FIR File करने से बचना चाहते है, तो आज का ये ब्लॉग आपके लिए काफी उपयोगी साबित होने वाला है क्यूंकि आज हम जानेंगे Online FIR Kaise Kare, साथ ही किन-किन मामलों की कर सकतें है FIR के बारे में विस्तार से जानेंगे !
Quick Summary
- Kya Kar Sakte hai – घर बैठें ऑनलाइन माध्यम से e-FIR दर्ज करने की सुविधा।
- Kaise – उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा निर्मित मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करकें।
- App Name – UPCOP Mobile App.
- Process – पूरी तरह से ऑनलाइन।
- More Information – खोएं हुए डाक्यूमेंट्स, साइबर क्राइम के मामलें, गुमशुदगी मामले और लूट की ऑनलाइन FIR दर्ज करने का मौका।
इन दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा निर्मित मोबाइल एप चर्चा का विषय लोगों में बना हुआ है, पुलिस विभाग की इस डिजिटल पहल के तहत सामान्य नागरिकों को किसी घटना या शिकायत को दर्ज कराने के लिए थाने जाने की कोई ज़रुरत नहीं है बल्कि की भी व्यक्ति घर बैठे e-FIR की सुविधा का ऑनलाइन लाभ उठा सकता है।

आपके लिए यह समझना ज़रूरी है की हर प्रकार की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करना ज़रूरी नहीं है गंभीर मामलों या तत्काल पुलिस सहायता के लिए ऑनलाइन FIR पर निर्भर न रहें ऐसे मामलों में संबंधित पुलिस आधिकारियों से संपर्क करें।
Online FIR Kaise Kare?
अब सुनिए अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी है और आपको किसी मामलें की एफआईआर दर्ज करवाने के लिए थाने जाना पड़ रही है, तो इस चीज से बचने के लिए आप ऑनलाइन FIR भी दर्ज करा सकते है, जिसके लिए आपको अपने मोबाइल फ़ोन में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा निर्मित UPCOP Mobile App इनस्टॉल करना होता है, इसके बाद उपलब्ध Police Services में जाकर संबंधित शिकायत या FIR से जुड़ी सेवा का विकल्प चुनें। शिकायत दर्ज करते समय घटना की तारीख, स्थान, घटना का विवरण और आवश्यक जानकारी सही-सही भरना महत्वपूर्ण है। यदि किसी दस्तावेज, फोटो या अन्य प्रमाण की आवश्यकता हो, तो उपलब्ध विकल्प के अनुसार उसे भी जोड़ा जा सकता है। फॉर्म सबमिट करने के बाद मिलने वाले Complaint Number, Reference Number या संबंधित विवरण को सुरक्षित रखना चाहिए, ताकि आगे शिकायत की स्थिति देखने में आसानी हो।
Online FIR Kaise Kare – Key Highlight
| Key Highlight | जानकारी |
|---|---|
| 📱 UPCOP App | उत्तर प्रदेश पुलिस की Citizen Services App |
| 📝 Online FIR / e-FIR | पात्र मामलों में ऑनलाइन e-FIR दर्ज करने की सुविधा |
| 👤 Unknown Accused | UP Police के अनुसार e-FIR सुविधा अज्ञात आरोपी वाले मामलों के लिए उपलब्ध है। |
| 🔎 FIR Status | Online FIR को Search और View करने की सुविधा उपलब्ध है। |
| 📲 अन्य सेवाएं | Citizen Services में Verification, FIR Status और Lost Article Report जैसी सेवाएं शामिल हैं। |
| 🌐 Official Portal | UP Police की आधिकारिक वेबसाइट से e-FIR और संबंधित Citizen Services तक पहुंच बनाई जा सकती है। |
| 📌 Reference Details | ऑनलाइन आवेदन के बाद मिलने वाली FIR/Reference जानकारी को सुरक्षित रखना उपयोगी है। |
| 🚨 जरूरी सावधानी | हर प्रकार के मामले में Online e-FIR उपलब्ध होना जरूरी नहीं है; गंभीर या तत्काल मामलों में सीधे पुलिस से संपर्क करें। |
UPCOP App Kya Hai?
UPCOP (Uttar Pradesh Citizen Services) उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला एक सिटिज़न सेंट्रिक मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसके तहत पुलिस की विभिन्न सेवाओं का लाभ नागरिक बिना पुलिस स्टेशन जाए उठा सकें, यह मोबाइल एप यूपी पुलिस का सबसे अच्छा डिजिटल कदम माना जा रहा है, इसके माध्यम से कोई भी नागरिक e-FIR, चरित्र प्रमाणपत्र, किरायदार सत्यापन और खोई हुई वस्तुओं की शिकायत ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकता है। यह मोबाइल एप्लीकेशन आपको Google Play Store पर मिल जायेगा, जिसका उपयोग करके आप अपने FIR को e-FIR में बदल सकते है।
The Difference Between ‘e-FIR’ and ‘FIR’
देखिये आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आपको यह जानना बहुत ज़रूरी है की ऑनलाइन माध्यम से की जाने वाली e-FIR और थाने में जाकर दर्ज की जाने वाली पारंपरिक FIR में क्या अंतर है ताकि आपको सारी जानकारी को समझने में आसानी हो सकें, e-FIR को हम ऐसे समझते है जो शिकायत किसी वेबसाइट, मोबाइल एप्लीकेशन या ईमेल द्वारा ऑनलाइन दर्ज की जाती है उसे हम e-FIR कहते है, इसमें मुख्य रूप से अज्ञात आरोपी, संपत्ति चोरी या फिर गुमशुदगी के मामलों के लिए शिकायत दर्ज की जाती है, इस डिजिटल शिकायत के अंतर्गत आपको तीन दिन के भीतर थाने जाकर केवल हस्ताक्षर करना जरूरी होता है इससे समय की बचत होती है और बार-बार पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने से भी छुटकारा मिलता है।
वहीँ पारंपरिक एफआईआर का मामला इस डिजिटल शिकायत से एक दम उलट है, ट्राडिशनल FIR में पुलिस स्टेशन जाकर मौखिक या लिखित रूप से शिकायत दर्ज करनी होती है इस शिकायत में हत्या, मारपीट, डकैती, बलात्कार जैसे गंभीर हिंसक मामलें दर्ज किये जाते है, इसके अलावा थाने में शिकायत दर्ज करने के दौरान आपके सिग्नेचर लियें जातें है।
Requirements For Online FIR Kaise Kare
Online FIR करने से पहले एक बार इस सूची को अच्छी तरह से देख लें इस सूची में वह चीज़े बताई गयी है जिन्हें FIR करते समय आपको तैयार रखनी है तो आईये जानते है की ऑनलाइन एफआईआर करने से पहलें आपको क्या तैयारियां करनी है :
- OTP और नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए आपके पास चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने के लिए आपके पास आधार कार्ड या पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
- आपके पास घटना विवरण (घटना तिथि, समय, स्थान और संक्षिप्त जानकारी) होना आवश्यक है।
खोई या चोरी हुई वस्तु की जानकारी :
- मोबाइल चोरी पर – IMEI नंबर, मोबाइल ब्रांड, मॉडल और नया/पुराना नंबर।
- वाहन चोरी पर – रजिस्ट्रेशन नंबर, चेचिस नंबर और इंजन नंबर।
- डॉक्यूमेंट पर – मार्कशीट रोल नंबर, लाइसेंस नंबर या पासपोर्ट नंबर।
Important Official Links
| UPCOP App Download | Click Here |
|---|---|
| UP Police Official Website | Click Here |
| e-FIR / Complaint / Verification | Click Here |
| Cyber Crime Reporting Portal | Click Here |
Important Note : किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल्स का ही उपयोग करें।
UPCOP App Se Online FIR Kaise Kare?
घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन FIR जमा करने की यह प्रक्रिया बहुत आसान है जिसके माध्यम से आप यूपी पुलिस की कई सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है तो चलिए जानते है उन आसान से स्टेप्स के बारे में जिनकी मदद से इस प्रोसेस को सफल बनाया जा सकता है :

Step#1
- सबसे पहले आपको अपने फ़ोन ले Google Play Store में जाना होगा और वहां सर्च बार में UPCOP सर्च करें।
- सर्च करने के बाद आपके सामने उत्तर प्रदेश पुलिस का Mobile Application आएगा, उसे अपने फ़ोन में इनस्टॉल करें।
- अब एप्लीकेशन को ओपेन करें, जैसा की अब आप देखेंगे की होम पेज पर आपको कई सारी सर्विसेज देखने को मिलेंगी।
- FIR करने के लिए आपको स्क्रीन पर दिख रहें FIR वाले आप्शन पर क्लिक करकें Register e-FIR के टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने सामने एक पॉपअप आयेगा जिसमे आपको Login करने को कहा जायेगा।
- लेकिन अगर आप पहली बार इस Mobile App का इस्तेमाल कर रहें है तो आपको पहले Sing-Up करना होगा।
- Sing Up करने के लिए आपको अपना नाम, जेंडर, ईमेल आईडी और पासवर्ड सेट करना होगा।

Step#2
- लॉग इन करने के बाद आपके सामने FIR दर्ज करने का पेज खुलेगा, जिसके दिशानिर्देश सही से पढ़ लें।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपनी बेसिक इनफार्मेशन भरनी होगी ( नाम, लिंग, मोबाइल नंबर, पिता का नाम और पता)।
- इसके बाद आपको Incident Details (घटना स्थल) की जानकारी भरनी होगी, जिसमे अपना जिला और अपने क्षेत्र के थाने की जानकारी होगी।
- अब FIR Details में आपको Nature Of Complaint चुनना होगा और फिर FIR Content वाले बॉक्स में घटना का विवरण लिखना होगा।
- इसके बाद घटना से जुड़ी जानकारी का कोई डॉक्यूमेंट अपलोड करें और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें, अब आपना ऑनलाइन FIR जमा हो चुका है।
Pro Tip : याद रहें ऑनलाइन एफआईआर करने के बाद आवेदन का रिफरेन्स नंबर नोट करलें, ताकि आपके आवेदन को आसानी से ट्रैक किया जा सकें।
Online FIR Status Check And Download
तो अगर आपने आवेदन ऑनलाइन कर दिया है और उसका रेफरेंस नंबर भी आपके पास है तो आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने FIR को ट्रैक और डाउनलोड कर सकते है जिसके लिए इस प्रक्रिया को देखें :
सबसे पहले आपको अपना UPCOP Mobile Application खोलना होगा, जहाँ आपको Search Status/Download का विकल्प दिख रहा होगा उस विकल्प पर क्लिक करें, अब अपनी e-FIR का प्रकार चुनें, इसके बाद आपको आवेदन दे बाद मिलने वाला रेफरेंस नंबर, वर्ष और जिला दर्ज करना होगा, इतना करने के बाद आपके FIR का स्टेटस आपको स्क्रीन पर दिख जायेगा अगर आवेदन पुलिस विभाग द्वारा स्वीकृत हो चुका है तो उसे तुरंत अपने फ़ोन में डाउनलोड कर लें।
Cases Eligible for e-FIR
लोग अक्सर किसी गलती के चलते यह समझ लेते है की वह ऑनलाइन माध्यम से हर मामलें की Online e-FIR दर्ज कर सकते है लेकिन ऐसा नहीं है आप लोगों की सुविधा के लिए मैंने उन मामलों का चार्ट तैयार किया है जिन मामलों की Online Complaint की जा सकती है, अधिक जानकारी के लिए इस तालिका को देखें :
| श्रेणी (Category) | मामला / अपराध का प्रकार | ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रकार | मुख्य शर्तें / टिप्पणी |
| 1. वाहन चोरी | दोपहिया या चार पहिया वाहन की चोरी | e-FIR | आरोपी अज्ञात होना चाहिए |
| 2. संपत्ति/सामान की चोरी | घर में चोरी, पर्स/बैग चोरी, नकदी चोरी | e-FIR | केवल अज्ञात आरोपी के मामलों में |
| 3. साइबर अपराध (Cyber Crime) | ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फिशिंग | e-FIR / Cyber Crime Portal | नेशनल पोर्टल या UPCOP के माध्यम से |
| 4. नाबालिग बच्चे / गुमशुदगी | बच्चे की गुमशुदगी (Missing Child) | e-FIR | तत्काल पुलिस कार्रवाई हेतु रिकॉर्ड |
| 5. दस्तावेज गुम होना | मोबाइल, आधार, पासपोर्ट, मार्कशीट, DL गिर जाना | Lost Article Report | यह FIR नहीं, खोने की रसीद होती है |
| 6. वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध | बुजुर्गों के साथ बदसलूकी या धोखाधड़ी | e-FIR / Citizen Portal | पुलिस सत्यापन व सहायता हेतु |
Expert Tip : यहाँ पर आपको ध्यान देने की ज़रुरत है आप ऑनलाइन उन्ही मामलों की FIR कर सकते है जिनमें आरोपी अज्ञात हो, नामजत FIR के लिए आपको थाने जाना ही पड़ेगा।
Artical Bonus Reward
मैं जानता हूँ की आज के दौर में PAN Card हम लोगों के लिए कितना महत्वपूर्ण है क्यूंकि इसका उपयोग हमारे जीवन के सभी वित्तीय कार्य जैसे- बैंक खाता खुलवाना, पैसों का लेनदेन करना और हमारी पहचान के रूप में करतें है लेकिन आज का ये आर्टिकल आपके लिए इस लिए उपयोगी है क्यूंकि आज मैं आपको e-PAN Card डाउनलोड और पढ़ें…
FAQs -Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Kya e-FIR Bhi Utni Hi Valid Hoti hai Jitni Ki Traditional FIR?
A. Han UPCOP Application Se Ki Jane Wali e-FIR and Traditional FIR Jo Police Station me File Hoti Hai uske Barabar Valid Hoti Hai.
Q2. Kya e-FIR ke Liye Koi Fees Deni Hoti hai?
A. Nhi UP Police Ki Yah Sewa Puri Tarah Se Free OF Cost Hai.
Q3. Agar Mera Phone Chori Ho Gya Hai To Main e-FIR Krun ya Fir Lost Artical Report?
A. Agar Mobile Chori Hua Hai To e-FIR File Kre Lekin Agar Kahin Gir Gaya Hai To Lost Artical Report.
Q4. Online FIR File Hone Me Kitna Time Lagta Hai?
FIR Online Apply Krne Ke Baad Police Officers Dwara 24 se 48 Hour Me FIR Approve Kar Di Jati Hai.
Q5. Cyber Froud Hone Par Kya Kre?
Cyber Froud Hone Par UP Police 1930/112 And cybercrime.gov.in Par Apply Kre.
Nishkarsh:
UP Police के इस डिजिटल कदम से नागरिकों को छोटे-मोटे अपराधों और किसी कारणवश खोई हुई वस्तुओं की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने जाने के झंझट से मुक्ति मिलती है और उनका काफी सारा समय भी बच जाता है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Online FIR Kaise Kare के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।