PAN and Aadhaar Link Online 2026
अगर आपका भी PAN Card और Aadhar Card एक दूसरे से लिंक नहीं है तो हो जाईये होशियार ! भारत सरकार के नए नियम के अनुसार अब अगर किसी भी व्यक्ति का आधार और पैन कार्ड लिंक नहीं होगा तो उस व्यक्ति का PAN Card Inactive हो जायेगा ऐसे में आपको घबराने की ज़रुरत नहीं हैं मैं वादा कर रहा हूँ आप लोगों से की आज का आर्टिकल पढ़ने के बाद आप बड़े ही आसानी से अपने आधार को पैन से लिंक कर पाएंगे, तो चलिए जानते है क्या है प्रोसेस !
Quick Summary
- अनिवार्य नियम – आयकर विभाग के अनुसार सभी धारकों का पैन कार्ड और आधार से लिंक होना ज़रूरी है।
- PAN and Aadhaar Link Last Date – 31 दिसंबर 2025 थी लेकिन अब पेनल्टी फीस देकर पैन और आधार लिंक कर सकते है।
- पेनल्टी फीस – 1,000रु
- लिंकिंग प्रोसेस – भुगतान करने के बाद Income Tax Portal से ऑनलाइन।
- छूट – भारत में न रहने वाले NRI’s और 80 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग को विशेष छूट।
PAN और Aadhaar Link Online भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य आयकर प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और डिजिटल बनाना है। तो अगर आपका PAN (Permanent Account Number) और Aadhaar कार्ड अभी तक लिंक नहीं है, तो आपको आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने, बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने, निवेश करने और कई वित्तीय कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक के लिए समय रहते PAN and Aadhaar Link करना आवश्यक है।

अब PAN और Aadhaar को ऑनलाइन लिंक करने की प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में आधिकारिक आयकर पोर्टल पर जाकर अपना PAN और Aadhar लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल PAN नंबर, Aadhaar नंबर और Aadhaar में दर्ज नाम एवं जन्मतिथि जैसी जानकारी की आवश्यकता होती है।
PAN and Aadhaar Link Kya Hai?
दोस्तों आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले एक बार ये समझ लीजिये की पैन और आधार लिंक क्या है भारत सरकार के आयकर विभाग ने टैक्स देने वालें नागरिकों की पहचान को सत्यापित और फर्जी पैन कार्ड पर रोक लगाने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की है जिसके तहत अगर आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक नहीं होगा तो ऐसी स्थिति में आपका पैन Inoperative हो सकता है जिसके कारण बैंकिंग, ITR Filing, TDS रिफंड और कई वित्तीय कार्यों में परेशानी आ सकती है।
PAN- Aadhaar Link – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| सेवा | PAN-Aadhaar Linking |
| विभाग | Income Tax Department |
| प्रक्रिया | Online |
| आवेदन माध्यम | Income Tax e-Filing Portal |
| आवश्यक दस्तावेज | PAN, Aadhaar |
| स्टेटस | ऑनलाइन चेक कर सकते हैं |
| समय | 5–15 दिन (औसतन) |
Important Tip : याद रहे की अब जारी हो रहे पैन कार्ड आधार से लिंक होते है लेकिन अगर आपका पैन कार्ड पहले बना है तो आपको लिंक करना अनिवार्य है।
Aadhar se PAN Link Karna Kyu Zaroori Hai
आज के समय में पैन और आधार दोनों ही हमारी पहचान के लिए बहुत ज़रूरी है लेकिन भारत सरकार ने वित्तीय धोखाधड़ी, टैक्स चोरी और फर्जी पैन कार्ड का उपयोग करने वालों से बचाव के लिए यह नियम लागू किया है जिसकी सूची आपको नीचे दी गयी है :
1. टैक्स चोरी पर रोक – आधार कार्ड में बायोमेट्रिक होने की वजह से कोई भी फर्जी पैन कार्ड नहीं बनवा सकता है।
2. आसान ITR प्रोसेसिंग – पैन कार्ड और आधार लिंक होने की वजह से e-Verification और ITR दाखिल करना पहले के मुकाबले अब और सरल हो गया है।
3. टैक्स रिफंड – टाइम पर टैक्स रिफंड पाने के लिए पैन कार्ड का एक्टिव होना बहुत ज़रूरी होता है।
4. बैंकिंग और निवेश की सुविधा – 50,000 से अधिक वित्तीय लेनदेन, डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड KYC के लिए एक्टिव पैन कार्ड अनिवार्य है।
What’s New In 2026 – Key Updates
आयकर विभाग के मुताबिक पैन और आधार को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 थी लेकिन अब पेनल्टी फीस देकर पैन और आधार लिंक कर सकते है, साथ ही साथ पैन कार्ड धारकों के लिए साल 2026 में कुछ और नए नियम लागू किये गये है :
- PAN Inoperative – अगर आपका पैन आधार से लिंक नहीं है तो वह पूरी तरह निष्क्रिय हो चूका होगा जिससे आपको वित्तीय सेवाओं में आने वाली परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- पेनल्टी फीस – नॉर्मल धारकों के लिए Income Tax Portal के जरिये पैन लिंक करने के लिए 1,000रु का दंड (Section 234H) अभी लागू है।
- High TDS/TCS – इनऑपरेटिव PAN की स्थिति में नियमों (Section 206AA/206CC) के अनुसार 20% या उससे अधिक दर पर TDS काटा जाता है।
- Operative Time – शुल्क का भुगतान कर लिंकिंग रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद PAN को पुनः ऑपरेटिव होने में 30 दिनों तक का समय लग सकता है।
Important Links |
|
|---|---|
| PAN And Aadhaar Link Online | Click Now |
| PAN-Aadhaar Link Status Check | Click Now |
| Income Tax e-Filing Portal | Click Now |
| Challan Payment | Click Now |
| Instant e-PAN Service | Click Now |
PAN-Aadhaar Link Status Check
दोस्तों आप कैसे जान सकते है की आपका पैन-आधार से लिंक है या नहीं? तो मेरे बताये हुए इस आसान से स्टेप को फॉलो करके आप भी पता कर सकते है जिसके लिए आपको सबसे पहलें आपको अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में Income Tax सर्च करना होगा, इसके बाद आपके सामने कई पोर्टल आयेंगे लेकिन आपको पहली ही वेबसाइट पर क्लिक करना होगा, अब होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर आपको Link Aadhaar/View Status का विकल्प दिखाई देगा।

जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड की संख्या दर्ज करनी होगी, फिर इसी के बाद साइड में दिख रहे View Link Aadhaar Status वाले आप्शन पर क्लिक करें अब आपके सामने PAN and Aadhaar Link की वर्तमान स्थिति आ जाएगी।
PAN Aadhaar Link Penalty Fee (e-Pay Tax)
आपने अभी तक अपने पैन को आधार से लिंक करने की वर्तमान स्थिति की जाँच तो कर ही ली है लेकिन पैन-आधार लिंक करने के लिए आपको एक और चरण को पार करना होगा उसी के बाद आप ऑनलाइन माध्यम से अपने आधार को पैन से लिंक कर सकते है, सामान्य शब्दों को कहें तो आपको लिंक करने के लिए पहले पेनल्टी फीस का भुगतान करना होगा तो चलिए जानतें है की कैसे पोर्टल के माध्यम से भुगतान करना होगा:

- सबसे पहले इनकम टैक्स के ऑफिसियल पोर्टल पर जांए और Quick Links में e-Pay Tax पर क्लिक करें।
-
अपना PAN Number दर्ज करें और कंफर्म करने के लिए दोबारा पैन टाइप करें।
-
अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और Continue पर क्लिक करें।
-
मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करके वेरिफाई करें।
-
ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद Income Tax वाले बॉक्स के नीचे Proceed पर क्लिक करें।
-
Assessment Year : वर्तमान या नवीनतम एसेसमेंट ईयर का चयन करें।
-
Type of Payment (Minor Head): Other Receipts (500) का चयन करें।
-
Sub-type of Payment: Fee for delay in linking PAN with Aadhaar चुनें।
-
Others के सामने ₹1000 की राशि अपने आप भरी हुई दिखाई देगी, फिर Continue दबाएं।
-
अपनी सुविधा अनुसार नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI), डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से ₹1000 का भुगतान करें।
-
भुगतान सफल होने के बाद Challan Receipt डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
How to Link PAN and Aadhaar Online?
तो चलिए अब जानते है की कैसे घर बैठे ऑनलाइन मध्यम से पैन और आधार को लिंक कर सकते है साथ ही इसके लिए हमें कौन से स्टेप्स अपनाने होंगे :

- सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में Income Tax सर्च करना होगा
- फिर इसके बाद स्क्रीन पर दिख रही पहली ही वेबसाइट पर क्लिक करें
- इसके बाद आपके सामने होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर Quick Links का आप्शन आयेगा
- जहाँ आप Link Aadhaar/View Status पर क्लिक करें, फिर अपनी पैन और आधार संख्या दर्ज करें
- अब Validate पर क्लिक करें, इसके बाद Continue का विकल्प चुने
- इसके बाद आधार कार्ड के अनुसार अपना Name as per Aadhaar दर्ज करें, फिर अपना सक्रिय Mobile Number दर्ज करें ,
-
यदि आपके आधार कार्ड में केवल जन्म का वर्ष लिखा है, तो “I have only year of birth in Aadhaar card” वाले बॉक्स पर टिक करें।
-
“I agree to validate my Aadhaar details with UIDAI” पर टिक करके सहमति दें।
-
Link Aadhaar पर क्लिक करें, अब आपने मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा
- उस ओटीपी को दर्ज करें और Validate बटन पर क्लिक करें, इसके बाद आपकी पैन-आधार लिंकिंग की रिक्वेस्ट सफलतापूर्वक UIDAI को भेज दी जाती है।
Expert Tip : पैन को आधार से लिंक करने के लिए केवल आधार लिंक मोबाइल नंबर का ही उपयोग करें, जिससे OTP वेरिफिकेशन में कोई परेशानी न हो।
About Us For more Information
| Important Links : | |
| Follow Our Youtube Channel | Click Here |
| Follow Our Website | Click Here |
| Follow Our Facebook Page | Click Here |
How to Link PAN and Aadhaar via SMS?
PAN-Aadhaar को लिंक करने के लिए ₹1,000 की फ़ीस भरने के बाद, SMS के ज़रिए PAN को Aadhaar से लिंक करने के लिए ये स्टेप्स फ़ॉलो करें:
- स्टेप 1: इनकम टैक्स ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर ‘e-Pay Tax’ पेज के ज़रिए ₹1,000 की PAN-Aadhaar लिंकिंग फ़ीस भरें और चालान/रसीद अपने पास रखें।
- स्टेप 2: यह SMS लिखें: UIDPAN <12 अंकों का Aadhaar नंबर> <10 अंकों का PAN नंबर>
- स्टेप 3: SMS को ‘567678’ या ‘56161’ पर भेजें।
- आपको अपने PAN-Aadhaar लिंक के स्टेटस के बारे में एक SMS मिलेगा।
ध्यान दें: आप ऊपर बताए गए SMS तरीक़े से PAN-Aadhaar को तभी लिंक कर सकते हैं, जब आपने पहले पोर्टल के ज़रिए ₹1,000 की फ़ीस भर दी हो और आपके PAN और Aadhaar कार्ड पर आपका नाम और जन्म की तारीख़ बिल्कुल एक जैसी हो।
FAQs- Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. PAN-Aadhaar Link Status Kaise Check Kre?
Income Tax Portal Par Jakar Quick Links Me Link Aadhaar Status Ki Madad Se.
Q2. Aadhaar se PAN Link Karne Ke Liye Penalty Fees Kitni Hai?
Iske Liye Aapko e-Pay Tax Ke madhyam Se ₹1,000 Ki Penalty Fees Deni Hogi.
Q3. Agar Dono Documents me DOB Mismatch Ho To Kya Kre?
Dono Documents Me Agar DOB Mismatch hai to pehle Document Correction Kre.
Q4. Linking Request Submit Karne Ke Baad Kitna Time Lagta Hai?
Request Submit Krne Ke Baad UIDAI Se Deta Verification hone me 4 se 7 days ka Time Lagta Hai.
Q5. Kya Bina Chalan Jama Kiye Linking Request Submit Ho Sakti Hai?
Nhi PAN and Aadhaar Link Krne Ke Liye Bina Chalan Jama Kiye Linking Request Submit Nhi Ho Sakti Hai.
Nishkarsh:
तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको PAN and Aadhaar Link के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।