Pan Card Apply Online 2026
दोस्तों हम सब जानते है की पैन कार्ड हमारी वित्तीय पहचान के लिए कितना ज़रूरी है साथ ही ये एक सरकारी डॉक्यूमेंट भी है लेकिन 2026 में इसे बनवाने के लिए नए नियम लागू कर दिए गये है अब पैन कार्ड पहले जैसे नही बल्कि नई प्रक्रिया से बनेगा तो अगर आप अपना नया पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं या खोए हुए कार्ड को दोबारा प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहाँ हम आपको पैन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाएंगे।
आज के समय में PAN Card बैंक खाता खोलने, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश करने, लोन लेने, क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने तथा कई वित्तीय लेन-देन के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ बन चुका है, तो अगर आपने अभी तक पैन सेवा का लाभ नही लिया है तो इस आर्टिकल में आप जान सकते है PAN Card Online आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, पात्रता, आवेदन शुल्क, e-PAN डाउनलोड, रीप्रिंट प्रक्रिया, आवेदन स्टेटस चेक करने का पूरा तरीका।
What Is a PAN Card?
आयकर विभाग हर भारतीय करदाता की पहचान के लिए PAN CARD (स्थाई खाता संख्या) का उपयोग करना है ,सरकार ने शुरूआत में इसे व्यक्तियों और कंपनियों द्वारा कर चोरी को रोकने के लिए शुरू किया था , लेकिन अब पैन कार्ड सभी भारतीय निवासियों के लिए एक वैध पहचान पत्र के रूप में कार्य करता है यह वित्तीय लेन – देन और टैक्स भरने के लिए ज़रूरी होता है |
How To Use PAN Card
1. Open a Bank Account
किसी भी बैंक में सेविंग्स या करंट अकाउंट खोलने के लिए पैन अनिवार्य है।
2. For Filing ITR
यदि आप टैक्स भरते हैं, तो बिना पैन के यह संभव नहीं है।
3. Big money buy
50,000 रुपये से अधिक के नकद लेनदेन, गहने खरीदने या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है।
4. Investment
म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश के लिए यह एक आवश्यक दस्तावेज है।
5. ID card
पैन कार्ड को एक वैध सरकारी पहचान प्रमाण (Identity Proof) के रूप में भी स्वीकार किया जाता है।
नया पैन कार्ड बनाने के लिए Apply Here पर क्लिक करें
Eligibility to apply for a PAN Card
पैन कार्ड आवेदन के लिए पात्रता बहुत सरल है कोई भी व्यक्ति या संस्था जो वित्तीय लेन – देन करतें है वो आवेदन के लिए पात्र है –
1. व्यक्ति (Individuals)
- कोई भी भारतीय निवासी, जिसमे वेतनभोगी, कर्मचारी, पेशेवर व्यापारी और छात्र शामिल है पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है |
- नाबालिग भी पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है यदि निवेश उनके नाम पर किया जा रहा हो या उन्हें किसी संपत्ति का वारिस बनाया गया हों |
2. व्यावसायिक संस्थाएं (Business Entities)
- पंजीकृत कंपनी, पार्टनरशिप फर्म को टैक्स भुगतान साथ ही व्यावसायिक कार्यों के लिए पैन कार्ड की आवश्यकता होती है |
- सरकार द्वारा स्थानीय मामलों के प्रबंधन करने के लिए ज्यादातर संस्थाए भी पैन कार्ड आवेदन कर सकती है |
3. विदेशी नागरिक
- जो विदेशी नागरिक या कंपनी भारत में वित्तीय लेन – देन करती है तो वो 95 फॉर्म का उपयोग करके आवेदन कर सकतें है |
यहाँ भी देखें : पैन कार्ड में गलतियाँ हैं, तो ऐसे सुधारे ?
Documents To Apply PAN Card
आवेदन शुरू करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज तैयार हैं:
-
पहचान का प्रमाण (Proof of Identity): आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, या पासपोर्ट।
-
पते का प्रमाण (Proof of Address): आधार कार्ड, बिजली/पानी का बिल, गैस कनेक्शन का बिल, या बैंक स्टेटमेंट।
-
जन्म तिथि का प्रमाण (Proof of Date of Birth): जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट (10वीं की मार्कशीट), या आधार कार्ड।
-
पासपोर्ट साइज फोटो: दो फोटो जिनकी बैकग्राउंड सफेद हो।
How to apply for a PAN card online
पैन कार्ड आवेदन मुख्यरूप से NSDL की वेबसाइट से किया जाता है नीचे NSDL पोर्टल की पूर्ण जानकारी मौजूद है –

NSDL Portal
सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल से NSDL की अधिकारिक वेबसाइट http://onlineservices.proteantech.in खोलें
Form No.93 फॉर्म भरें

इसके बाद ‘New PAN – Indian Citizen (Form No. 93)‘ क्लिक करके अपनी जानकरी भरें
- नाम
- जन्मतिथि
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी

टोकन नंबर
सबमिट करने के बाद आपको एक Temporary टोकन नंबर मिलेगा जिसे सुरक्षित रखे और अगले चरण का विकल्प चुने

डॉक्यूमेंट अपलोड
मांगें जाने वाले सभी दस्तावेजों की साफ और वैध कॉपी अपलोड करें याद रहे दस्तावेज मान्य न होने पर आवेदन अस्वीकृत हो जायेगा
यहाँ से करें अपने डॉक्यूमेंट को तुरंत ReSize..

भुगतान
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, या UPI के माध्यम से) करें। शुल्क भरने के बाद आपको एक रसीद (Acknowledgement Slip) मिलेगी।

EKYC
अगर आपने ई-केवाईसी चुना है, तो आधार लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें। आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा।
You Can Apply Here Too
UTIITSL :
सबसे पहले UTIITSL की वेबसाइट पर जाएँ और “New PAN Card Apply” विकल्प चुनें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। आवेदन जमा होने पर आपको एक आवेदन संख्या मिलेगी, जिससे आप अपने PAN कार्ड का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। सत्यापन पूरा होने के बाद PAN कार्ड जारी कर दिया जाता है।
Income Tax Department :
सबसे पहले PAN आवेदन पोर्टल पर जाएँ, नया PAN आवेदन विकल्प चुनें और अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक जानकारी भरें। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन सफल होने पर आपको एक रसीद प्राप्त होगी, जिसकी मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन जांच सकते हैं। सत्यापन पूरा होने के बाद आपका PAN कार्ड जारी कर दिया जाता है।
What is an Instant PAN Card?
इंस्टेंट पैन कार्ड आयकर विभाग द्वारा शुरू की गयी एक ऐसी ऑनलाइन सेवा है जिसके माध्यम से कोई भी आधार कार्ड धारक बिना किसी दस्तावेज के अपलोड और बिना किसी भी शुल्क दिए अपना पैन कार्ड सिर्फ 5 मिनट में बना कर उपयोग कर सकता है | इस सेवा के तहत आधार कार्ड में दर्ज जानकारी के आधार पर पैन कार्ड जारी किया जाता है |
यहाँ भी देखें : पैन कार्ड में गलतियाँ हैं, तो ऐसे सुधारे ?
How to check the status of a PAN card?
आवेदन करने के बाद, आपको 15 अंकों का Acknowledgement Number मिलेगा। स्टेटस चेक करने के लिए:
-
NSDL की Status Track वेबसाइट पर जाएं।
-
‘Application Type’ में ‘PAN – New/Change Request’ चुनें।
-
अपना रसीद नंबर डालें और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
Watch this video to download your PAN card.
Important points
दोस्तों अगर आप भी तैयार है आवेदन करने के लिए इन बातों का जरा ध्यान रहें क्यूंकि एक गलती से हो सकता है आवेदन रिजेक्ट –
-
नाम और विवरण: फॉर्म भरते समय आधार कार्ड और पैन कार्ड के विवरण (नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि) में एकरूपता होनी चाहिए।
-
फोटो और सिग्नेचर: यदि आप स्कैन की हुई कॉपी अपलोड कर रहे हैं, तो फोटो का साइज 50KB से कम और फॉर्मेट JPEG होना चाहिए।
-
ईमेल आईडी: पैन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी (e-PAN) आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी, इसलिए ईमेल आईडी सही भरें।
General Questions (FAQs):
Q1. पैन कार्ड आने में कितना समय लगता है ?
आमतौर पर e – PAN कार्ड तुरंत मिल जाता है जबकि फिजिकल पैन कार्ड आने में 15 से 30 दिनों का समय लगता है |
Q2. क्या पैन कार्ड की कोई एक्सपायरी डेट होती है
नही पैन एक बार बननें पर जीवन भर के लिए मान्य हो जाता है साथ ही साथ हर पहचान के रूप में उपयोगी भी होता है |
Q3. क्या मोबाइल से पैन कार्ड अप्लाई कर सकते है ?
जी हाँ आप NSDL और UTIITSL के वेबसाइट या एप का इस्तेमाल करके पैन कार्ड बनवा सकते है |
Q4. अगर पैन कार्ड खो जाए तो क्या करें ?
दोस्तों अगर आपका पैन कार्ड खो जाए तो NSDL की वेबसाइट पर जा कर डुप्लीकेट पैन के लिए आवेदन कर सकते है जिसके लिए आपको मामूली भुगतान करना होगा |
Q5. e-PAN Card और Physical PAN Card में क्या अंतर है ?
e-PAN एक डिजिटल पैन कार्ड है जिसे आवेदन के बाद तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं आयर Physical पैन कार्ड बनने में 15 से 30 दिनों का समय लगता है |
Conclusion:
तो आज हमने देखा की अगर पैन कार्ड अभी तक नहीं बना है तो उसे घर बैठे कैसे बनायें साथ ही इसके लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है और पैन कार्ड से रिलेटेड हर जानकारी के बारे में तो मैं उम्मीद करता हूँ की आर्टिकल आपको पसंद आया होगा लेकिन अगर आपके मन में कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट करके अपना जवाब हासिल कर सकते है |

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।

