PAN Card Correction Online 2026
जैसा की हम सब जानते है की वित्तीय सेवाओं का लाभ लेने के लिए हमे पैन कार्ड की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है और साथ ही पैन कार्ड को हम पहचान प्रमाण के रूप में भी उपयोग कर सकते है लेकिन अगर पैन कार्ड में ही कोई गलती हो जाएं तो क्या करें आज के डिजिटल दौर में आप घर बैठे हर चीज़ ऑनलाइन ही कर सकते है आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे PAN Card Correction Apply Online कैसे करें, इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए, फीस कितनी है और आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है।
PAN Card Correction क्या है ?
PAN Card Correction एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से आप अपने पैन कार्ड में दर्ज गलत जानकारी को सुधार सकते हैं। यदि आपके पैन कार्ड में कोई त्रुटि है या किसी कारणवश आपकी व्यक्तिगत जानकारी बदल गई है, तो आप ऑनलाइन आवेदन करके उसे अपडेट कर सकते हैं।
कौन सी जानकारी का कर सकते है बदलाव ?
क्या आपको भी नही पता की पैन कार्ड में किन – किन जानकारियों को बदल सकते है तो यह सूची देखें –
- नाम
- पता
- जन्म तिथि
- जेंडर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पिता का नाम
PAN Card Correction क्यों जरूरी :
पैन कार्ड में जानकारी गलत होने के कारण करना पड़ सकता है कई समस्याओं का सामना –
यहाँ भी पढ़े : पैन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाये ?
बैंक खाता खोलने में परेशानी।
आयकर रिटर्न ITR फाइल करने की समस्या।
वित्तीय और निवेश में कठिनाई।
सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलना।
आवश्यक दस्तावेज :
पैन कार्ड करेक्शन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके लिए इन दस्तावेजों का होना आवश्यक है –
» आधार कार्ड
» पासपोर्ट
» ड्राइविंग लाइसेंस
» वोटर आईडी कार्ड
» राशन कार्ड
PAN Card Correction Online Apply
क्या आप भी जानना चाहते है की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में तो नीचे दिए गये चरणों को फॉलो करें –

1. सबसे पहले अधिकारक वेबसाइट https://onlineservices.proteantech.in पर जाएं
2. Application Type का विकल्प चुने
3. पैन कार्ड नंबर, नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें

4. सबमिट करते ही आपको एक टोकन आईडी मिलेगी
5. अब आपके सामने PAN Card Correction फॉर्म खुलेगा
6. जिसमें सभी जानकारी का विवरण भरना होगा
7. साथ ही मांगे गये सभी दस्तावेज अपलोड करें
8. सभी जानकारी की अच्छी तरह जाँच करें

9. निर्धारित फीस का भुगतान करें
10. अंत में Acknowledgement Number को सुरक्षित रखें
PAN Card Correction आवेदन स्थिति की जाँच :
आवेदन करने के बाद आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन स्थिति की जाँच कर सकते है जिसके लिए आपको –
यहाँ भी पढ़े : पैन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाये ?
- संबंधित पोर्टल पर जाएँ।
- Track PAN Application विकल्प चुनें।
- Acknowledgement Number दर्ज करें।
- Captcha कोड भरकर सबमिट करें
- आवेदन स्थिति आपके स्क्रीन पर दिख जाएगी
पैन कार्ड करेक्शन में कितना समय लगता है ?
आमतौर पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 7 से 15 दिनों के अन्दर अपडेटेड पैन कार्ड आपके निवास स्थान पर पहुच जाता है कुछ मामलों में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है |
PAN Card Correction हेतु सुझाव :
यदि आप भी आवेदन करने की सोच रहे है तो इन बातों को जरूर जान लें –
- आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेजों को तैयार कर लें।
- आधार और पैन की जानकारी का मिलान कर लें ।
- जब प्रक्रिया पूरी हो तो फॉर्म जमा करने से पहले जाँच लें।
- प्राप्त Acknowledgement Number को सुरक्षित रखें ।
- आवेदन स्थिति की समय – समय पर जाँच करते रहें ।
सामान्य प्रश्न (FAQs):
प्रश्न : क्या एक साथ कई सुधार कर सकते है ?
उत्तर – हाँ एक साथ कई सुधार कर सकते है जैसे – नाम ,पता,फोटो हस्ताक्षर आदि कई सुधार कर सकते है |
प्रश्न : क्या पैन कार्ड आधार से लिंक करना ज़रूरी है ?
उत्त्तर – हाँ अगर आभी तक आपने अपना आधार पैन कार्ड से लिंक नही किया है तो आपका पैन कार्ड मान्य नही रहेगा |
प्रश्न : क्या मोबाईल से पैन कार्ड करेक्शन कर सकतें है ?
उत्तर – पैन कार्ड करेक्शन की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण अब आप घर पर बैठकर अपने मोबाईल से आवेदन कर सकते है |
प्रश्न : करेक्शन करने के बाद क्या पैन नंबर बदल सकता है ?
उत्तर – केवल आपकी गतल जानकारी को सुधारा जा सकता है पैन नंबर वही रहेगा |

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।