Passport Correction Online 2026: Name,DOB And Address Change

Passport Correction Online 2026:

आज के दौर में विदेश यात्रा के लिए सबसे ज़रूरी दस्तावेज पासपोर्ट को माना जाता है, लेकिन कई बार नया पासपोर्ट बनवाते समय जरा सी चूक होने से जानकारी गलत हो जाती है, जिसके चलते हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लोगों की इसी समस्या को देखते हुए मैं आज का ये खास आर्टिकल तैयार किया है जिसमे, Passport Correction, Passport Name Correction, Passport DOB Correction और पासपोर्ट में होने वाले तमाम बदलावों को आसान भाषा में विस्तार से बताया है, अगर आपके भी पासपोर्ट में कोई भी जानकारी गलत है तो आपको परेशान होने की कोई ज़रुरत नहीं है।

Quick Summary

  • प्रक्रिया: पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाकर ‘Re-issue of Passport’ विकल्प चुनें, फॉर्म भरें और ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • ज़रूरी दस्तावेज़: 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, और सुधार के समर्थन में संबंधित प्रमाण (जैसे नाम बदलने पर गजट नोटिफिकेशन या पते के लिए बिजली का बिल)।
  • अपॉइंटमेंट और वेरिफिकेशन: फीस भरने के बाद PSK (Passport Seva Kendra) की अपॉइंटमेंट लें, वहां बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराएं।
  • फीस: सामान्य प्रक्रिया के लिए ₹2,500 (36 पेज) और तत्काल योजना के लिए ₹3,500।
  • समय: सामान्य तौर पर 15 से 30 दिन का समय लगता है।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किया जाने वाला यह दस्तावेज जिसे आम भाषा में पासपोर्ट कहते है, यह केवल विदेश यात्रा में ही काम नहीं आता है बल्कि यह हमारी पहचान की प्रमाणिकता के तौर पर भी कार्य करता है, लेकिन जब इस दस्तावेज में कोई जानकारी गलत होती है तो विदेश यात्रा और अन्य ज़रूरी जगहों पर हमें कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, इसलिए Passport Correction करवाना बहुत ज़रूरी होता है।

Passport Correction

आज भारत सरकार ने पासपोर्ट में जानकारी सुधार (Passport Correction) की प्रक्रिया को काफी हद तक ऑनलाइन कर दिया है। अब आप Passport Seva Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और आवेदन का स्टेटस भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Passport Correction Process Kya Hai?

जैसा की हम सब जानते है, की पासपोर्ट आवेदन के समय पासपोर्ट सेवा केंद्र पर काफी हार्ड वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार बीते कई सालों से लगतार  पासपोर्ट में जानकारी गलत दर्ज होने की कई शिकायतें आ रही थी जिसे देखते हुए विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट की जानकारी सुधार की प्रक्रिया शुरू की है, जिसके तहत आम नागरिक पासपोर्ट में नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, पता और फोटो बदलने के लिए ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही आवेदन कर सकता है

ऑनलाइन आवेदन और अपॉइंटमेंट बुक करने की ऑनलाइन सुविधा बहुत सरल और आसान है, Passport Seva Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है, और हाँ पासपोर्ट करेक्शन करने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट की भी ज़रुरत होती है इस लिए यह पहले ही सुनिश्चित कर लें की आप जो दस्तावेज दे रहे है, उसमे जानकारी सही हो।

Passport Correction 2026 – Overview Chart

विवरण जानकारी
सेवा का नाम Passport Correction
हिंदी नाम पासपोर्ट में जानकारी सुधार
संबंधित विभाग विदेश मंत्रालय (MEA)
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टल Passport Seva Portal
सुधार के प्रकार नाम, पता, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, जीवनसाथी का नाम आदि
KYC दस्तावेज सत्यापन
अपॉइंटमेंट Passport Seva Kendra (PSK)
स्टेटस चेक ऑनलाइन उपलब्ध
शुल्क सुधार के प्रकार और पासपोर्ट श्रेणी के अनुसार

Passport Me Kaun-Kaun Se Correction Hote Hai

दोस्तों अगर आपके पासपोर्ट में कोई जानकारी गलत है तो उसे सुधारने से पहले एक बार अच्छे से समझ लीजिये की पासपोर्ट में किन-किन जानकारियों में सुधार किया जा सकता है, और इसके लिए क्या करना होगा:

  • नाम में सुधार (Name Correction): वर्तनी (Spelling) की गलती या सरनेम (Surname) जोड़ना/हटाना।

  • जन्मतिथि में बदलाव (Date of Birth Change): जन्म की तारीख में गलती होने पर।

  • माता-पिता का नाम (Parents’ Name Correction): पिता या माता के नाम की स्पेलिंग ठीक करना।

  • पता बदलना (Address Change): नया घर शिफ्ट करने पर पुराना पता अपडेट करना।

  • जीवनसाथी का नाम (Spouse Name Addition/Deletion): शादी के बाद जीवनसाथी का नाम जोड़ना या तलाक/अन्य कारणों से हटाना।

  • हस्ताक्षर में बदलाव (Signature Change): अपने सिग्नेचर को अपडेट करना।

  • रूप-रंग या शारीरिक पहचान चिन्ह (Appearance): यदि चेहरे या पहचान में बड़ा बदलाव आया हो।

Passport Correction Ke Liye Documents

जब आप पासपोर्ट में दर्ज गलत जानकारी का सुधार करने के लिए PSK Official Portal से ऑनलाइन आवेदन करते है तो आपको जिस भी जानकरी का बदलाव करना है उसके लिए एक सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट भी देना होता है, चलिए जानते है वो डॉक्यूमेंट कौन से है:

Name And Date Of Birth 

  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) या स्कूल का प्रमाण पत्र (10वीं/12वीं की मार्कशीट)।
  • पैन कार्ड, आधार कार्ड या वोटर आईडी।
  • यदि नाम पूरी तरह बदला गया है, तो गजट नोटिफिकेशन (Gazette Notification) की कॉपी आवश्यक है।

Passport Address Update

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक या चालू बिजली/पानी का बिल
  • रेंट एग्रीमेंट या गैस कनेक्शन का बिल।

Correction Father And Spouse Name

  • विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate – जीवनसाथी का नाम जोड़ने के लिए)।
  • माता-पिता के आधिकारिक दस्तावेज़ जिनमें सही नाम दर्ज हो।

Important Links And Resources

Application Links
Official Passport Seva Portal Click Hare
Passport Fee Calculator  Click Hare
Locate Passport Seva Kendra Click Hare
Track Passport Application Status Click Hare

Passport Correction Online Application Guide

पासपोर्ट में दर्ज गलत जानकारी की सुधारने के लिए PSK Portal से ऑनलाइन आवेदन करके अपॉइंटमेंट बुक करनी होती है, जिसमे भारत सरकार के निरंतर प्रयास के कारण ऑनलाइन सेवा बहुत ही सरल हो गयी है जिसके माध्यम से 5 मिनट में आवेदन फॉर्म भर कर जमा भी कर सकतें है, Passport Correction के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें:

Passport Correction

Step-By-Step Process

होम पेज पर आपको कई सारी सर्विसेज देखने को मिलेंगे लेकिन सर्विसेज का लाभ लेने के लिए आपको पोर्टल पर Login करना होगा अगर आप पहली बार आधिकारिक पोर्टल का उपयोग कर रहें है तो पहले Register के विकल्प पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले Passport Office के विकल्प को चुने और अपना पूरा नाम दर्ज करें, आगे आपको अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से Sign-Up करना होगा रजिस्ट्रेशन करने के बाद पोर्टल पर Login करें।

Read Also:

इसके बाद डैशबोर्ड पर दिख रहे “Apply For Fresh Passport/Re-issue of Passport” वाले विकल्पों में से आपको Re-Issue Of Passport का आप्शन चुनना होगा, अब आगे Change in Existing Personals Particulars के टैप पर क्लिक करें, फिर वह जानकारी चुने जिसमे आपको बदलाव करना है।

यहाँ आपको Types of Application और Types Of Passport Booklet चुनने को कहा जायेगा, जिसे चुनकर Save And Next पर क्लिक करें।

आगे आपके सामने नया इंटरफ़ेस खुलेगा जहाँ आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, Family Details, Present Residential Address और Emergency Contact से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर दर्ज करनी होगी, फिर सभी जानकारी को भरने के बाद Save And Next पर क्लिक करें।

अब जमा किए गए आवेदन देखने के लिए “View Saved/Submitted Applications” के विकल्प को चुने, आगे आपको मांगे जाने वाले Documents Upload करने होंगे, सभी दस्तावेजों को सफलता से अपलोड करने के बाद Submit के विकल्प को चुने।

अपने आवेदन का चयन करें और “Pay and Schedule Appointment” विकल्प चुनें, अब आपके सामने Schedule Appointment विकल्प आयेगा जिसमे आपको अपनी इच्छा अनुसार Passport Seva Kendra में अपॉइंटमेंट बुक करनी होगी जिसके लिए आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जिसके सफल होने पर Application Reference Number (ARN) रसीद प्रिंट कर लें।

Note: याद रहे की Passport Correction के दौरान जो भी डॉक्यूमेंट आपने अपलोड किये है, उनमे दर्ज सभी जानकारी एकदम सटीक होनी चाहिए, ताकि पासपोर्ट सेवा केंद्र पर किसी परेशानी का सामना न करना पड़ें।

 Passport Correction – Fee Structure

यहाँ आपको एक बात मैं और बता देना चाहता हूँ की अगर आप पासपोर्ट में करेक्शन के लिए हालही में आवेदन कर रहें है तो आपको पता होना चाहिए की भारत सरकार ने नए और पुराने पासपोर्ट के लिए तमाम शुल्कों की सीमा को बढ़ा दिया है अब आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे देने होंगे:

पासपोर्ट कैटेगरी / सेवा पुराना शुल्क नया शुल्क
रि-इश्यू पासपोर्ट 36 पेज, सामान्य ₹1,500 ₹2,500
36 पेज, तत्काल ₹3,500 ₹5,000
रि-इश्यू 60 पेज, सामान्य ₹2,000 ₹3,500
60 पेज, तत्काल ₹4,000 ₹6,000
रि-इश्यू 36 पेज, सामान्य (नाबालिग) ₹1,000 ₹1,750
36 पेज, तत्काल (नाबालिग) ₹3,000 ₹4,250

Passport Seva Kendra Par Kya Hota Hai

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक और आवेदन जमा करने के बाद आपको अपने निर्धारित समय पर पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचना होता है जहाँ पर पासपोर्ट के प्रक्रिया 3 काउंटर्स के माध्यम से पूरी होती है जो इस प्रकार है:

1. Counter A: जब आप चुनी गयी तारीख को पासपोर्ट सेवा केंद्र पर विजिट करेंगे तो सबसे पहले आपको काउंटर A पर जाना होगा जहाँ पर आपसे पासपोर्ट सेवा केंद्र का कर्मचारी आपकी डिजिटल फोटो खींचेगा, बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट लेगा और आपके द्वारा अपलोड किये जाने वाले सभी दस्तावेजों को स्कैन करेगा, फिर आपको थोड़ा इन्तेजार करने के बाद काउंटर B पर भेजा जायेगा।

2. Counter B: यह काउंटर पासपोर्ट सेवा केंद्र का सबसे महत्वपूर्ण काउंटर माना जाता है क्योंकि इस काउंटर पर आपके स्कैन और फिजिकल दस्तावेजों की जाँच वेरिफिकेशन ऑफिसर द्वारा की जाती है और अगर आपके दस्तावेजों के नाम, जन्मतिथि या पते में कोई भी अंतर मिलता है तो आपके पासपोर्ट का आवेदन भी तुरंत रिजेक्ट कर दिया जाता है, इस लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र पर विजिट करने से पहले यह ज़रूर सुनिश्चित कर ले की आपको वही दस्तावेज अपने साथ लेकर जाना है जो आपने आवेदन के दौरान अपलोड किये थे।

3. Counter C: यह आपके पासपोर्ट के लिए अंतिम चरण होता है जिसमे सभी दस्तावेजों और बायोमेट्रिक डिटेल्स की जाँच करने के बाद ग्रांटिंग ऑफिसर आपके पासपोर्ट आवेदन को स्वीकृति प्रदान करता है जिसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन होता है।

Passport Police Verification Process Kaise Pura Kre

जब PSK (पासपोर्ट सेवा केंद्र) के द्वारा आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है उसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होती है, अब बहुत से लोग पुलिस वेरिफिकेशन के नाम से डर जाते है, और वो सोचते है की उन्होंने तो पासपोर्ट रि-इश्यू के लिए आवेदन किया था लेकिन ये पुलिस वेरिफिकेशन क्यों होता है, तो इसमें आपको परेशान होने की कोई ज़रुरत नहीं है पासपोर्ट में मामलें में जब भी पुलिस वेरिफिकेशन की बात होती है तो इसका साधारण सा मतलब ये होता है की कहीं आप पर कोई केस या मुकदमा तो नहीं चल रहा है।

PSK से स्वीकृति मिलने के बाद रिपोर्ट्स आपके क्षेत्र के स्थानीय थाने में भेजी जाती है, जिसके आधार पर या तो आपको पुलिस स्टेशन बुलाया जाता है या फिर पुलिसकर्मी आपके घर के पते पर खुद आता है जहाँ पर फिजिकल सत्यापन के लिए आपको अपने दस्तावेज पुलिसकर्मी को दिखाने होते है जिसके बाद पुलिस स्टेशन रिपोर्ट तैयार करके क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को भेजता है, जिसके बाद पासपोर्ट प्रिंटिंग की प्रक्रिया शुरू होती है।

Follow Our Youtube Channel Click Here
Follow Our Website Click Here
Follow Our Facebook Page Click Here

Nishkarsh:

Passport Update को लेकर यह नई प्रक्रिया आपकी जानकारी सुधारने में काफी उपयोगी साबित होने वाली है, जिसे फॉलो करके आप भी पासपोर्ट में दर्ज गलत जानकारियों को सुधार सकते है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Passport Correction के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Passport Correction Ke Liye Purana Passport Jama Karna Hoga?

Han Aapko Purana Passport PSK Center Par Hi Jama Karna Padega.

Q2. Passport Ki Kin-Kin Information Ka Correction Kar Sakte hai?

Name, DOB, Address, Father and Spouse name And Photo Correction Hota hai.

Q3. Kya Bina Verification Ke Correction Ho Sakta hai?

Kewal Passport Name Spelling Correction Me Police Verification Nhi Hota hai.

Q4. Passport Renewal Fee kitni Hai?

Re-Issue Passport 36 Pages ₹2,500 And 60 Pages ₹3,500.

Q5. Correction Ke Baad Passport Kitne Dino Me Aata hai?

Police Verification Ke Baad Correction Ho jata Hai Aur 15 Se 30 Dino me Aa Jata Hai.

Leave a Comment