Passport Fees 2026
दोस्तों अगर आप 2026 में विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या अपने पुराने पासपोर्ट को रिन्यू कराने जा रहे हैं, तो आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण खबर यह है कि विदेश मंत्रालय (MEA) ने Passports (Amendment) Rules, 2026 के तहत लगभग 14 साल बाद Passport Fees Increase में बदलाव किए हैं। यह नए नियम 1 जुलाई 2026 से पूरी तरह लागू हो चुके हैं। तो अगर आप ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे है तो पहले पासपोर्ट की फीस, वैधता अवधि, पेज संख्या (36 या 60 पेज), सामान्य (Normal) और तत्काल (Tatkal) सेवा के शुल्क, माइनर पासपोर्ट की फीस तथा पासपोर्ट री-इश्यू की लागत की सही जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है।
गलत फीस का चयन करने पर आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिए आवेदन शुरू करने से पहले नवीनतम Passport Fees सूची अवश्य देखें।आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे नया पासपोर्ट कैसे बनवाएं साथ ही, हम यह भी बताएंगे कि ऑनलाइन फीस कैसे जमा करें, भुगतान के बाद अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें और किन परिस्थितियों में अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।
तो अगर आप 2026 में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपको सही शुल्क जानने और बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन आवेदन पूरा करने में मदद करेगी।
Passport fees increased from July 1, 2026.
Passport Fees India : विदेश मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पासपोर्ट बनाने और उसकी छपाई की प्रशासनिक लागत बढ़ने के कारण फीस को रिवाइज किया गया है। अब आपको फ्रेश पासपोर्ट (Fresh Passport) और री-इश्यू (Reissue) दोनों के लिए ज्यादा रकम चुकानी होगी।
नीचे दी गई तालिका में आप पुरानी फीस और 1 जुलाई 2026 से लागू नई दरों की तुलना देख सकते हैं:
| पासपोर्ट का प्रकार और पेज (Adults) | पुरानी फीस (₹) | नई संशोधित फीस (₹ – 1 जुलाई 2026 से प्रभावी) | Tatkaal (तत्काल) योजना के तहत नई फीस (₹) |
| 36-Page Fresh / Reissue (Normal) | ₹1,500 | ₹2,500 | ₹5,000 |
| 60-Page Fresh / Reissue (Jumbo) | ₹2,000 | ₹3,500 | ₹6,000 |
| Lost/Damaged Passport (36 Pages) | ₹3,000 | ₹5,000 | ₹7,500 |
| Lost/Damaged Passport (60 Pages) | ₹3,500 | ₹6,000 | ₹8,500 |
इसे भी देखें : मात्र 3 दिनों में पायें नया पासपोर्ट, पूरी प्रक्रिया !
Why it is important to know passport fees online
दोस्तों आज के भागदौड़ भरें जीवन में किसी के पास इतना टाइम ही कहाँ है की वह पासपोर्ट सेवा केंद्र जा सकें इस लिए लोग अक्सर ऑनलाइन सेवा का लाभ लेना पसंद करते है जो इस प्रकार होते है :
- घर बैठे फीस जमा कर सकते हैं।
- बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होती।
- ऑनलाइन रसीद तुरंत मिल जाती है।
- Appointment जल्दी बुक हो जाती है।
- भुगतान सुरक्षित होता है।
- UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से भुगतान संभव है।
Special discounts for children and senior citizens
सरकार ने 2 वर्गों के फ्रेस पासपोर्ट आवेदन पर 10% की विशेष छूट दी है और यह डिस्काउंट केवल नए पासपोर्ट आवेदन पर ही मिलता है :
-
8 वर्ष तक के बच्चे : इन्हें फ्रेश एप्लीकेशन की बेस फीस पर 10% का डिस्काउंट मिलेगा। 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिगों के लिए सामान्य तौर पर 36-पेज पासपोर्ट की नॉर्मल फीस ₹1,750 और तत्काल फीस ₹4,250 तय की गई है।
-
60 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग : इन्हें भी फ्रेश आवेदन करने पर नियमों के अनुसार 10% की राहत दी जाएगी।
Which services will require higher payments?
1 July 2026 से इन पासपोर्ट सेवाओं का लाभ लेने के लिए करना पड़ेगा अधिक भुगतान :
- नया पासपोर्ट
- पासपोर्ट रिन्यू
- डुप्लीकेट पासपोर्ट
- खोया हुआ पासपोर्ट
- क्षतिग्रस्त पासपोर्ट
- नाबालिग (Minor) पासपोर्ट
- Tatkaal Passport
Step-by-step process to pay passport fees online:
पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए करना होता है ऑनलाइन फीस का भुगतान जिसके लिए इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो :

1. अधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन
सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, अगर नए यूजर है तो ‘New User Registration’ करें, अन्यथा ‘Existing User Login’ पर क्लिक करके अपनी आईडी से लॉगिन करें।

‘Apply for Fresh Passport/Reissue of Passport’ के लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी, पता और दस्तावेजों का विवरण बिल्कुल सही-सही भरें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

फॉर्म सबमिट होने के बाद ‘Applicant Home’ स्क्रीन पर आएं। अपने आवेदन को सिलेक्ट करें और ‘View Saved/Submitted Applications’ पर जाकर ‘Pay and Schedule Appointment’ के विकल्प पर क्लिक करें।

भुगतान करने के लिए आपके पास दो मुख्य विकल्प होंगे: SBI Multi-option Payment System (MOPS) जिसमें आप इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या UPI के जरिए तुरंत ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। दूसरा विकल्प SBI चालान का है। ऑनलाइन पेमेंट के लिए पहला विकल्प सबसे बेहतर है।

सफल भुगतान के बाद, पोर्टल आपको वापस अपॉइंटमेंट पेज पर ले जाएगा। वहां अपने नजदीकी PSK केंद्र का चयन करें, उपलब्ध तारीख (Date) चुनें और अपना स्लॉट बुक करें। अंत में एप्लीकेशन रिसीप्ट का प्रिंटआउट निकाल लें।
Revised fees for other passport services
दोस्तों अगर आप यह सोच रहे है की केवल पासपोर्ट बनवाने के लिए ही पैसे ज्यादा देने पड़ेंगे तो आप गलत है क्यूंकि अब अन्य सहायक सेवाओं की फीस भी बढ़ गयी है :
-
Police Clearance Certificate (PCC): भारत में पीसीसी आवेदन के लिए फीस अब ₹750 कर दी गई है (पहले यह ₹500 थी)।
-
Surrender Certificate: यदि आप किसी अन्य देश की नागरिकता ले रहे हैं और भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करना चाहते हैं, तो भारत में इसकी फीस ₹750 तय की गई है।
-
Global Entry Program Verification: इसके वेरिफिकेशन के लिए भी अब ₹750 का शुल्क लागू होगा।
इसे भी देखें : मात्र 3 दिनों में पायें नया पासपोर्ट, पूरी प्रक्रिया !
Important Information :
अगर आप पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे है तो इन बातों का का रखें ख्याल जिससे पासपोर्ट आवेदन रिजेक्ट न हो :
- केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।
- भुगतान के बाद रसीद डाउनलोड करें।
- आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।
- सही श्रेणी का चयन करें।
- गलत जानकारी भरने से आवेदन प्रभावित हो सकता है।
General Questions (FAQs):
Q1. क्या ऑनलाइन जमा की गयी पासपोर्ट फीस रिफंडेबल होती है ?
विदेश मंत्रालय ने नियमों के अनुसार ऑनलाइन जमा की गयी फीस को वापस नहीं किया जाता है |
Q2. तत्काल पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन पूरी फीस देनी होती है ?
नहीं तत्काल आवेदन करते समय केवल आधी फीस का भुगतान करना होता है |
Q3. ऑनलाइन भुगतान करने के कितने दिनों के बाद अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है ?
आमतौर पर फीस भुगतान की तारीख से लेकर 1 साल तक आपका पेमेंट वैलिड रहता है |
Q4. क्या 36 और 60 पेज पासपोर्ट के लिए फीस अलग होती है ?
हाँ 36 पेज के मुकाबले 60 पेज की पासपोर्ट बुक में 1000 रूपए ज्यादा फीस का भुगतान करना होता है |
Q5. फीस भुगतान करने के बाद क्या करना होता है ?
फीस का भुगतान सफल तरीके से करने के बाद ऑनलाइन पासपोर्ट सेवा केंद्र की अपॉइंटमेंट बुक करनी होती है |
Conclusion :
Passport Fees Details : यदि आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट का नवीनीकरण करवाने की योजना बना रहे हैं, तो Passport Fees Online की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। ऑनलाइन शुल्क भुगतान प्रणाली ने पूरी प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक आसान, सुरक्षित और तेज बना दिया है। आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी, पासपोर्ट का प्रकार (36 या 60 पेज), तथा सामान्य या Tatkaal सेवा का सही चयन करें।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।
