PM Awas Yojana 2026 Online Apply:
जैसा की हम सब जानतें है की आज के दौर में घर बनाने में हमारी जिंदगी भर की कमाई लग जाती है, ऐसे में वो लोग जिनके पास आय का कोई निश्चित श्रोत नहीं होता है उनके लिए अपने सपनों को पूरा कर पाना बहुत मुश्किल होता है, मैं जानता हूँ की रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करना उसके बाद अपने परिवार को छत देना इस महंगाई के दौर में कितना मुश्किल है लेकिन अगर मैं कहूं की अब खुदका घर बनाने के लिए सरकार आपको पैसे देगी तो क्या आप यकीन करेंगे दराशल केंद्र सरकार की तरफ से PM Awas Yojana चलाई जा रही है, जिसके तहत लोगों को घर खरीदने और घर बनाने के लिए सरकार पैसे देती है।
Quick Summary
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)
- उद्देश्य: भारत के बेघर, गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को पक्का मकान और होम लोन पर सब्सिडी प्रदान करना
- सब्सिडी/लाभ: PMAY-U 2.0 के तहत नए होम लोन पर अधिकतम ₹1.80 लाख तक की ब्याज सब्सिडी (5 वर्षों की समान किस्तों में)।
- ज़रूरी दस्तावेज़: आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, और संपत्ति के कागजात।
- आवेदन प्रक्रिया: आधिकारिक पोर्टल (pmaymis.gov.in) पर जाकर Citizen Assessment के तहत आधार नंबर डालकर ऑनलाइन आवेदन करें।
भारत जैसे विकासशील और विशाल देश में आज एक बड़ी आबादी का हिस्सा किराये के मकान और जुग्गी-झोंपड़ी में रह कर अपने जीवन को गुजार रही है, इस मूलभूत जरूरतों को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की शुरुआत की है।

ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) संचालित की जाती है, जबकि शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के माध्यम से पात्र परिवारों को आवास संबंधी सहायता दी जाती है। योजना का उद्देश्य केवल घर उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि लाभार्थियों को बेहतर और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सुरक्षित आवास की सुविधा देना भी है।
PM Awas Yojana (PMAY) Kya Hai?
प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत जून 2015 में भारत सरकार द्वारा की गयी थी, इस कल्याणकारी योजना का मुख्य उद्देश्य देश के निम्न आय वर्ग (LIG), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के बेघर या कच्चे मकानों में रहने वाले नागरिकों को कम लागत में पक्का मकान उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को या तो नया मकान बनाने/खरीदने के लिए सीधे नकद वित्तीय सहायता (Direct Benefit Transfer – DBT) दी जाती है या बैंक से होम लोन लेने पर ब्याज दर में भारी सब्सिडी (Interest Subsidy) प्रदान की जाती है।
Types Of PM Awas Yojana
देश के सामाजिक संरचना को देखते हुए सरकार ने योजना को दो भागों में बांटा है ताकि सभी नागरिकों को बराबर लाभ प्रदान किया जा सकें :
1. प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G)
2. प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0)
1. PM Awas Yojana (Gramin): ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित इस घटक का उद्देश्य देश के गांवों में कच्चे या टूटे-फूटे मकानों में रह रहें निर्धन परिवारों में घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना, PMAY-G में क्षेत्रों के परिवारों को ₹1,20,000 और पहाड़ी इलाकों के लिए ₹1,30,000 की घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण हेतु ₹12,000 का अतिरिक्त लाभ भी प्रदान किया जाता है।
2. PM Awas Yojana (Shehri 2.0): आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) द्वारा संचालित यह योजना शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों और मध्यम वर्ग को लक्षित करती है। PMAY-U 2.0 के अंतर्गत लाभार्थी को अपनी जमीन पर घर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹1.5 लाख की वित्तीय सहायता दी जाती है। साथ ही साथ यही कोई लाभार्थी घर बनाने के लिए किसी बैंक से लोन लेता है तो बैंक लोन पर ब्याज दर में सीधी छूट प्राप्त करने का मौका भी मिलता है।
PM Awas Yojana 2026 – Overview
| विषय | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) |
| ग्रामीण योजना | PMAY-G |
| शहरी योजना | PMAY-U 2.0 |
| मुख्य उद्देश्य | पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने में सहायता |
| ग्रामीण सहायता – सामान्य क्षेत्र | ₹1.20 लाख तक की यूनिट सहायता |
| ग्रामीण सहायता – विशेष/पहाड़ी क्षेत्र | ₹1.30 लाख तक |
| ग्रामीण मकान का न्यूनतम आकार | 25 वर्गमीटर |
| PMAY-U 2.0 के प्रमुख घटक | BLC, AHP, ARH और ISS |
| शहरी EWS आय सीमा | सामान्यतः ₹3 लाख तक वार्षिक |
| शहरी LIG आय सीमा | ₹3 लाख से ₹6 लाख तक वार्षिक |
| शहरी MIG आय सीमा | ₹6 लाख से ₹9 लाख तक वार्षिक |
| आधिकारिक ग्रामीण पोर्टल | pmayg.nic.in |
| आधिकारिक शहरी पोर्टल | pmay-urban.gov.in |
Eligibility Criteria And Required Documents
यह कल्याणकारी योजना सभी को अपने सपनों का मकान देने की एक खूबसूरत पहल है इस योजना में आवेदन को पूरा करने के लिए आपको सरकार की कुछ निर्धारित शर्तों को पूरा करना होगा साथ ही आवेदन में मांगें जाने वाले सभी दस्तावेजों को अपने पास आवेदन से पहले तैयार रखना होगा, पात्रता की शर्तें और जरूरी दस्तावेज जानने के लिए नीचे की इस सूची को देखें:
योजना में आवेदन से पहले आवेदक या उसके परिवार के नाम पर कहीं भी कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
आवेदक की आय संबंधित श्रेणी (EWS/LIG/MIG) के तय सीमांकन के भीतर होनी चाहिए।
आवेदक आयकरदाता, चार पहिया वाहन का मालिक और आवेदक तथा परिवार के अन्य सदस्य किसी भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र और जमीन के कागजात होने चाहिए साथ ही साथ लाभार्थी का बैंक खाता भी होना चाहिए।
Important Official Links
| PMAY – शहरी (PMAY-U 2.0 Portal) | Click Here |
|---|---|
| PMAY – ग्रामीण (PMAY-G Portal) | Click Here |
| PMAY-G Beneficiary List | Click Here |
| PMAY-U Beneficiary | Click Here |
PM Awas Yojana Me Online Apply Kaise Kre?
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए आपको ये देखना होगा की आप शहरी क्षेत्र में रहतें है या फिर ग्रामीण क्षेत्र में ताकि आपको निर्धारित लाभ मिल सकें, इसके अलावा योजना में भी आवेदन आपके क्षेत्र के हिसाब से तय होता है, तो अगर आप योजना में आवेदन करने के लिए सोच रहें है तो मेरी बताई जाने वाली प्रक्रिया को फॉलो करें:

Step#1
- PM Awas Yojana में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में जाएं और वहां PMAY सर्च करें।
- इसके बाद पहले लिंक पर क्लिक करें अब आपके सामने सरकार की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जायेगा।
- जहाँ आपको कई सारी Services देखने को मिलेंगी जिसमे PMAY-U 2.0 के विकल्प को चुनना होगा, अब यहाँ Instruction for the User निर्देश देखने को मिलेंगे उसे सही से पढ़ें और फिर Click To Proceed पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको योजना का लाभ लेने के लिए Eligibility Check करने के लिए विकल्प आयेगा, जहाँ अपना राज्य, आय सम्बंधित जानकारी और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपके सामने एक पेज आयेगा जहाँ आपको अपना नाम और आधार नंबर दर्ज करना होगा, इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP Verification को पूरा करना होगा और फिर Submit के टैब पर क्लिक करें।
- इनता करने के बाद PMAY में आवेदन करने के लिए आपके सामने फॉर्म खुलकर आ जायेगा, जहाँ आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, लिंग, आय की जानकारी दर्ज करनी होगी, सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Save And Continue के टैब पर क्लिक करें।

Step#2
- अब आपको Add Family Member Details में अपने परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज करनी होगी, इसके बाद आपके अपनी HouseHold Details की जानकारी दर्ज करें और फिर से Save And Continue पर क्लिक करें।
- इसके बाद Address Details से जुड़ी सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें और फिर जहाँ पर आपको PMAY के तहत घर का निर्माण करवाना है उसकी जानकारी भी दर्ज करें।
- सभी जानकारी को सुरक्षित दर्ज करने के बाद आपको Land Document Upload करने होगे ताकि आपको योजना में प्रमाणिकता प्राप्त हो सकें।
- अब Bank Details भरकर Final Save के विकल्प पर क्लिक करें, इतना करने के बाद आप देखेंगे की आपना आवेदन सबमिट हो चूका है, आवेदन के बाद Reference Number को सेव कर लें।
- PMAY में घर निर्माण और आवेदन के अप्रूवल के लिए Field Verification होता है जिसके बाद आपके आधार के लिंक बैंक खातें में योजना का लाभ प्राप्त होने लगता है।
Note: याद रखें PMAY में आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपके मोबाइल नंबर और बैंक खातें का आधार से लिंक होना बहुत ज़रूरी है।
PMAY beneficiary List Me Name Kaise Dekhe?
प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकतें है जिसके लिए आपको सबसे पहले सम्बंधित आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा, जहाँ होम पेज पर ही आपको Citizens Assessment का एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें, इसके बाद आपके सामने एक नया होम पेज खुलेगा जहाँ आपकी स्क्रीन पर दो विकल्प नज़र आयेंगे पहला Search By Name और Assessment ID.
अगर आप By Assessment ID का चयन करते हैं तो आपको Assessment ID और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और सब्मिट के बटन पर क्लिक कर देना है, दूसरा तरीका यह है कि आप Search By Name के द्वारा भी अपने द्वारा किये गए PMAY आवेदन की स्थिति जांच सकते हैं, इसमें आपको पिता का नाम, डिस्ट्रिक का नाम, राज्य का नाम, इत्यादि जानकारियों को फिल कर देना है और और सब्मिट के बटन पर क्लिक कर देना है, क्लिक करते ही आपको आपके द्वारा किये गए आवेदन का स्टेटस शो हो जाएगा।
PMAY Financial Assistance and Subsidy Structure
| आय वर्ग (Income Category) | वार्षिक पारिवारिक आय (Annual Income) | अधिकतम सब्सिडी/केंद्रीय सहायता | कालीन क्षेत्र (Carpet Area) |
| EWS (आर्थिक रूप से कमजोर) | ₹3 लाख तक | ₹1.5 लाख से ₹2.67 लाख | 30 – 45 वर्ग मीटर |
| LIG (निम्न आय वर्ग) | ₹3 लाख से ₹6 लाख तक | क्रेडिट लिंक्ड ब्याज सब्सिडी / सहायता | 60 वर्ग मीटर तक |
| MIG-I (मध्यम आय वर्ग 1) | ₹6 लाख से ₹12 लाख तक | सब्सिडी होम लोन ब्याज पर (योजनांतर्गत) | 160 वर्ग मीटर तक |
| MIG-II (मध्यम आय वर्ग 2) | ₹12 लाख से ₹18 लाख तक | नियमानुसार सब्सिडी लाभ | 200 वर्ग मीटर तक |
Nishkarsh:
सरकार की लोगों को पक्का मकान और रहने के योग्य घर देने की इस मुहीम में हर साल लाखों लोग लाभ उठा रहें है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको PM Awas Yojana के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. PM Awas Yojana Me Kaon Apply Kr Sakta hai?
Har Bhartiye Nagrik Jinke Pass Pakka Makan Nhin Hai Bs Avedan Krne Se Pehle Eligibility Zaroor Check Kre.
Q2. PMAY-G Kiske Liye Hai?
Gramin Kshetro Me Rehne Wale Sabhi Gareeb Parivar PMAY-G Me Avedan Kr Sakte Hai.
Q3. PMAY-U 2.0 Me Kaon Apply Kar Sakta Hai?
Yah Yojana City Ke Liye Chalayi Jati Hai Jisme EWS, LIG Or MIG Family Shamil Hoti Hai.
Q4. PMAY-U Me Aay Seema Kya Hai?
Niyamon Ke Anusaar EWS ₹3 Lakh Tak, LIG ₹3–6 Lakh Or MIG ₹6–9 Lakh Aay Seema Tay Ki Gyi Hai.
Q5. Kya Purane Makan Ko Banane Ke Liye PMAY Me Apply Kr Sakte Hai?
Agar Apke Paas Kaccha Makan Ya Sirf Zameen Ka Tukda Hai To Bhi Aap PMAY Me Apply Kar Sakte Hai.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।