PM Fasal Bima Yojana Online 2026:
भारत एक कृषि प्रधान देश है जहाँ की ज्यादातर जनसँख्या खेती-बाड़ी करके अपना जीवन व्यापन करती है ऐसे में बिन मौसम बरसात, कीटों का हमला और प्राकृतिक आपदा के चलतें किसानों की कई महीनों की मेहनत एक पल में बर्बाद हो जाती है भारत सरकार ने किसानों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए PM Fasal Bima Yojana का निर्माण किया है, PMFBY एक ऐसी बिमा योजना है जिसके तहत प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसलों के नुकसान पर किसान को बिमा कवर दिया जाता है वो सीधे उनके बैंक खातें में तो चलिए विस्तार से जानते है योजना क्या है और आवेदन कैसे करना है।
Quick Summary
- योजना का नाम: PM Fasal Bima Yojana (PMFBY)
- उद्देश्य: बेमौसम बारिश, सूखा, कीटों से फसल के नुकसान पर किसानों को आर्थिक सुरक्षा और आय में स्थिरता प्रदान करना।
- कवरेज: बुवाई न हो पाना, खड़ी फसल का नुकसान, स्थानीय आपदाएं (जलभराव, ओलावृष्टि) और कटाई के बाद 14 दिन तक का नुकसान।
- पात्रता व दस्तावेज: भू-स्वामी, किराएदार और बटाईदार किसान। आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खसरा-खतौनी और बुवाई प्रमाण पत्र अनिवार्य।
- क्लेम प्रक्रिया: फसल क्षति के 72 घंटे के भीतर कृषि रक्षक हेल्पलाइन या बीमा कंपनी को सूचना देना अनिवार्य। सर्वे के बाद राशि सीधे बैंक खाते (DBT) में भेजी जाती है।
PM Fasal Bima Yojana तहत होने वाले फसल के नुकसान पर किसान को सरकार को सूचना देना बहुत ज़रूरी है, ताकि क्लेम प्रक्रिया के लिए किसान की फसल, क्षेत्र और नुकसान से संबंधित जानकारी का सत्यापन किया जा सकें है। वर्तमान समय में फसल बीमा से जुड़ी कई प्रक्रियाओं को ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम से आसान बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

किसान PMFBY के तहत अपनी पात्रता, बीमा अवधि, प्रीमियम और आवेदन से जुड़ी जानकारी अपने राज्य के कृषि विभाग, बीमा कंपनी या PMFBY Portal पर जाँच सकता है आवेदन करने से पहले क्षेत्र में लगें फसलों और बीमा से जुड़ी जानकारी ज़रूर देखें ताकि आवेदन के दौरान होने वाली समस्याओं से बचा जा सकें।
PM Fasal Bima Yojana (PMFBY) Kya Hai?
किसानों को फसलों के नुकसान से बचाने और आर्थिक सहायता देने के लिए 18 फ़रवरी 2016 में PM Fasal Bima Yojana (PMFBY) की शुरुआत की, जो कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में बेहद कम और सस्ती दरों पर बीमा कवर प्रदान करना है। प्रीमियम की बची हुई अधिकांश राशि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर वहन करती हैं। यहाँ एक बात और बता दूं की इससे पहले चलने वाली किसान कल्याण योजना ‘राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना’ (NAIS) और ‘संशोधित NAIS’ (MNAIS) का भी स्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने ले लिया है।
Key Objectives of PM Fasal Bima Yojana
- प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में फसलों के होने वाले नुकसान को कम करने के लिए किसानों को मुआवजा देकर रहत प्रदान करना।
- फसल के बर्बाद होने के बाद यह देखना की किसान किसी कर्ज के जाल में न फसे और अगली खेती के लिए स्वतंत्रता से तैयार हो सकें।
- लगातार हो रहीं आधुनिक खोज जिनसे खेती बेहतर बन सकें उससे किसानों को सीधे जोड़ना।
PM Fasal Bima Yojana 2026 – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना |
| English Name | Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana |
| Short Name | PMFBY |
| योजना का उद्देश्य | फसल नुकसान से किसानों को आर्थिक सुरक्षा |
| लाभार्थी | पात्र किसान |
| कवरेज | अधिसूचित फसल और क्षेत्र के अनुसार |
| प्रीमियम | खरीफ, रबी और वाणिज्यिक/बागवानी फसलों के अनुसार निर्धारित |
| आवेदन | ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से |
| क्लेम | फसल नुकसान के नियमों के अनुसार |
| संबंधित विभाग | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
| आधिकारिक पोर्टल | PMFBY Portal |
PMFBY Kin Jokhimon Me Cover Milta Hai
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मिलने वाले कवर व्यवस्था को चार भागों में बाटा गया है जिसके तहत किसान को अपने होने वाले नुकसान की श्रेणी को चुनना होता है, चलिए जानतें है उन प्रमुख कवर व्यवस्थाओं के बारे में :
बाधित बुवाई: जब बिन मौसम बरसात होने के कारण या फिर सूखा पड़ने की स्थिति में किसान बुवाई नहीं कर पातें तो सरकार की तरफ से किसानों को बीमित राशि के 25% तक का क्लेम मिलता है, ताकि उन पर पड़ने वाले बोझ को कम किया जा सकें।
खड़ी फसल का नुकसान: किसी प्राकृतिक आपदा जैसे (बाढ़, सूखा, जलभराव और कीटों से होने वाले नुकसान) पर किसानों को पूरा कवर दिया जाता है, इसके अलावा केवल आपके खेत में ही भूस्खलन के चलते कोई नुकसान हुआ हो तो भी आपको बीमा योजना कवर प्राप्त होता है।
कटाई के बाद नुकसान: अगर फसल कट जाने के बाद खेत में सूखने के लिए रखी फसल में 14 दिनों के भीतर बेमौसम बरसात से कोई नुकसान होता है तो भी किसान पीएम फसल बिमा योजना का लाभ प्राप्त कर सकतें है।
Kya Covar Nhi Hota?
ऐसे में किसानों के मन में सवाल आ सकता है की इस योजना में किन स्थितियों को कवर नहीं मिलता है इसका भी जवाब सरकार ने दे दिया है, अगर किसी युद्ध, दंगे या हमलें में आपकी फसल का कोई नुकसान हुआ है तो आप बीमा प्राप्त नहीं कर सकते है इसके अलावा आवारा पशुओं से आपके खेत या फसल के नुकसान को भी प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना में कावर नहीं प्रदान किया जाता है, आवेदन पात्रता के नियमों के अनुसार अगर कोई किसान जानबूझ कर अपनी फसल का नुकसान करता है तो भी वह मिलने वाले लाभ से वंचित रह जायेगा इस लिए आवेदन से पहले पोर्टल पर एक बार नियम और दिशानिर्देशों को जरूर देखें।
PM Fasal Bima Yojana Premium Rates
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ इसकी प्रीमियम दरें है जो की सरकार के निर्देशों के अनुसार बहुत कम रखी गयी है, नीचे दिए गये चार्ट के अनुसार किसान अपनी फसल और उसका प्रकार देखकर निर्धारित प्रीमियम दरों को समझ सकता है जिसमे PMFBY में आवेदन करना और भी आसान बना देता है:
| फसल का प्रकार | सीजन / प्रकार | किसान द्वारा देय प्रीमियम (% में) |
| खरीफ फसलें | धान, मक्का, सोयाबीन, मूंग, उड़द आदि | 2.0% |
| रबी फसलें | गेहूं, चना, सरसों, जौ, मसूर आदि | 1.5% |
| वाणिज्यिक और बागवानी फसलें | कपास, गन्ना, आलू, प्याज, टमाटर, केला आदि | 5.0% |
PMFBY Eligibility And Documents
क्योंकि योजना में आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिए जाता है इसलिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की ज़रूरत होती है जिसकी जानकारी जानने के लिए नीचे सूची में देखें:
- आधार कार्ड- पहचान और सत्यापन के लिए
- बैंक पासबुक- क्लेम की राशि सीधे बैंक खातें में प्राप्त करने के लिए
- भूमि सत्यापन दस्तावेज- जमीन की खितौनी, खसरा नंबर और भू-अभिलेख आदि
- बुवाई प्रमाण पत्र- लेखपाल या ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित घोषणा पत्र
- मोबाइल नंबर- ओटिपी वेरिफिकेशन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- फोटो- हालही की रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो
Important Links & Resources
| Application | Links |
|---|---|
| PMSBY Official Portal | Click Now |
| Farmer Registration/Login (Farmer Corner) | Click Now |
| Track Application Status | Click Now |
PM Fasal Bima Yojana Online Apply Process
पोर्टल पर हालही में होने वाले अपडेट के चलते आवेदन प्रक्रिया को पहले के मुकाबले और अधिक आसान कर दिया गया है अब किसान घर बैठे मात्र 15 मिनट में आवेदन करके लाभ उठा सकते है, लेकिन ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को जानने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

Step-By-Step Process
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में PM Fasal Bima Yojana सर्च करना होगा।
- फिर पहले ही लिंक पर क्लिक करें, अब आपके सामने सरकार के अधिकारिक पोर्टल का होम पेज खुलकर आ जायेगा।
- यहाँ आपको Farmer Corner Access का विकल्प देखेगा जिसमे Enroll Now पर क्लिक करें, इसके बाद New Registration के लिए Guest Farmer का विकल्प चुने।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको मांगी जाने वाली जानकारी दर्ज करनी होगी (Farmer, Residential, Account Details And Farmer ID).।
- सफल रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको पोर्टल पर Login For Farmer के माध्यम से लॉग इन करना होगा, फिर आपको पेज पर मौजूद Apply For Insurance का विकल्प चुनना होगा।
- यहाँ आप देखेंगें की रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपकी कई डिटेल्स आवेदन फॉर्म में ऑटोमेटिक फैच होकर आ जायेंगी, जो जानकारी नहीं है उसे मैनुअली दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म में आपको मांगी जाने वाली जानकारी Personal/Residential, Bank And Crop Details भरनी होगी।
- जब आपकी अपनी फसल का बीमा करें तो याद रखे जिस भी फसल का बीमा आप कर रहें है उसकी जानकारी सही से दर्ज करें।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Document Upload करने होंगे जिसमे Photo, Sowing Certificate और जमीन के दस्तावेज होने चाहिए।
- सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद Next के विकल्प को चुने और इसके बाद Acknowledgement Receipt सुरक्षित डाउनलोड कर लें।
Note: अगर आपको फसल बीमा का ऑनलाइन आवेदन करने में कोई परेशानी हो रही है तो आप CSC Center (जन सेवा केंद्र) से आवेदन कर सकते है।
PM Fasal Bima Yojana Status Check
PMFBY Online Application जमा करने के बाद आप घर बैठे आवेदन की स्थिति की जाँच भी कर सकतें है ताकि आपको पता चल सकें की प्रक्रिया कहाँ तक पहुंची है, आवेदन की स्थिति देखने के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा, होम पेज पर आपको कई Services देखने को मिलेंगी जिसमे Application Status के विकल्प को चुनें और फिर Acknowledgement Policy ID संख्या दर्ज करें।
इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहें Captcha Code को बॉक्स में भरकर Check Status पर क्लिक करें इतना करने के बाद आपकी जो भी आवेदन की स्थिति होगी वो आपके सिस्टम की स्क्रीन पर दिख जाएगी।
Fasal Bima Claim Kaise Kre?
अगर किसी भी पात्र स्थिति के अनुसार आपकी बीमित फसल का कोई नुकसान हुआ है तो फसल का मुआवजा प्राप्त करने के लिए समय-सीमा और सही प्रक्रिया का पालन करना बहुत ज़रूरी है जो इस प्रकार है:
-
72 घंटे के भीतर सूचना दें: फसल खराब होने के 72 घंटे के अंदर किसान को इसकी जानकारी कृषि रक्षक हेल्पलाइन (14447), ‘Crop Insurance App’ या बीमा कंपनी को देनी होगी।
-
भौतिक सत्यापन: बीमा कंपनी और कृषि विभाग की संयुक्त टीम 10 दिनों के भीतर खेत का दौरा कर नुकसान का आकलन (Survey) करती है।
-
राशि का हस्तांतरण: सर्वेक्षण रिपोर्ट जमा होने के बाद, क्षतिपूर्ति की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेज दी जाती है।
Related Articles
| PM Surya Ghar Yojana Kya Hai? Kaise Milegi ₹78,000 Subsidy | Click Now |
|---|---|
| Kanya Sumangla Yojana UP 2026 | Janiye ₹25,000 Ka Labh Kaise Milege? | Click Now |
Nishkarsh:
पीएम फसल बीमा योजना 2026 भारत के सभी किसानों के लिए बहुत उपयोगी योजना है जो किसी भी किसान को फसल के बर्बाद होने के बाद कर्ज लेने से रोकती है ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सकें, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको PM Fasal Bima Yojana के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. PM Fasal Bima Yojana Kya Hai?
Yah Yojana Kisanon Ki Fasal ke Nuksan Ko Pura Krke Ke Liye Sarkar Dwara Jaari Ki Jane Wali Yojana Hai.
Q2. Kya PMFBY Me Apply Krna Har Kisan Ke Liye Zaroori Hai?
Nhi Agar Apke Pass bahut Zameen Hai Aur Baar-Baar Fasal Me kisi Prakritik Apda Ke Chalte Nuksan Hota Hai To Aap Yojana Me Avedan Kr Sakte Hai.
Q3. Agar Khet Me Pani Bhar Jaye To Kya Bima Milega?
Han Lekin Iske Liye Apko 72 Ghanton Ke Ander Soochna Deni Hogi.
Q4. Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Helpline Number Kya Hai?
Yojana Se Judi Sahayta Aur Nuksan Ki Shikayat Karne Ke Liye Krishi Rakshak Helpline 14447 Par Sampark Kiya Jata Hai.
Q5. Kya Fasal Katne Ke Baad Bhi Nuksan Ka Cover Milta Hai?
Han Agar Fasal Katne Ke 14 Din Baad Koi Nuksan Hota Hai To Bhi Aapko Yojana Cover Milta Hai.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।