PM Internship Scheme 2026:
जैसा की हम सब जानतें है की स्कूल/कॉलेज के खत्म होने के बाद हमे स्किल सिखने के लिए महीनों किसी कंपनी में बिना पैसों के इंटर्नशिप करनी पड़ती है, कई बार तो स्किल की कमी होने के कारण इंटर्नशिप ही नहीं मिलती, और हम अपने आस-पास लोगों को देखतें हुए बस यहीं सोचतें रहतें है की काश मैंने भी पढ़ाई के साथ-साथ काम करना शुरू कर दिया होता तो आज मुझें बिना पैसों के कहीं इंटर्नशिप नहीं करनी पड़ती अगर आपके मन में भी करियर को लेकर यहीं सब सावल चल रहें है तो आज आप भी PM Internship Scheme में आवेदन कर सकतें है, जिसमे आपको मौका मिलता है देश की बड़ी कंपनियों के साथ इंटर्नशिप करने का और साथ ही साथ हर महीने ₹9,000 स्टाइपेंड पाने का मौका।
Quick Summary
- योजना का नाम: PM Internship Scheme (PMIS)
- उद्देश्य: 1 करोड़ योवओं को 500 से अधिक कंपनीयों में 12 महीनों की व्यावहारिक ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग देना।
- वित्तीय सहायता: हर महीने ₹9,000 स्टाइपेंड और जॉइनिंग के समय ₹6,000 एकमुश्त सहायता प्रदान करना।
- योग्यता: 10वीं, 12वीं, IIT, डिप्लोमा या स्नातक वाले युवा जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष हों।
- इंटर्नशिप अवधि: 12 महीने या कम से कम 6 महीने।
- अप्लाई प्रोसेस: https://pminternship.mca.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन।
PM Internship Scheme के तहत चुने जाने वाले उम्मीदवारों को देश की अलग-अलग क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका दिया जाता है, और इंटर्नशिप के दौरान उम्मीदवारों को कंपनी के कामकाज, टीमवर्क, तकनीकी प्रक्रियाओं और व्यावसायिक वातावरण को समझने का अनुभव मिलता है। इससे युवाओं को केवल किताबी ज्ञान पर निर्भर रहने के बजाय व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है।

PMIS 2026 ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन की योग्यता की जाँच करनी चाहिए, ताकि ऑनलाइन होने वाली आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और संबंधित कंपनी की चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है।
PM Internship Scheme Kya Hai?
Prime Minister Internship Scheme भारत सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली एक प्रमुख पहल है, जिसके माध्यम से युवाओं को देश की बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जाता है, इस कार्यक्रम में युवाओं को कंपनियों के वास्तविक वातावरण में काम करने तथा नई स्किल्स सिखने का मौका मिलता है, PMIS इंटर्नशिप के दौरान उम्मीदवार कंपनी के कामकाज, टीम वर्क, प्रोफेशनल कम्युनिकेशन, तकनिकी कार्य और उद्योग की प्रक्रिया को बारीकी से समझता है, इस योजना का लक्ष्य 5 वर्षों में युवाओं को एक करोड़ इंटर्नशिप प्रदान करना है।
Key Objectives of PM Internship Scheme
- अकादमिक शिक्षा और उद्योग के बीच वास्तविक जरूरतों को कम करना, ताकि उम्मीदवार अपने करियर की शुरुआत कर सके।
- युवाओं को वास्तविक वातावरण में काम करने का अनुभव देकर भविष्य की नौकरी के लिए तैयार करना।
- गाँव और छोटें शहर के प्रतिभाहीन युवाओं को देश की 500 टॉप कंपनियों में कम करने का मौका प्रदान करना।
- इंटर्नशिप से दौरान उम्मीदवारों को आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाना।
PM Internship Scheme 2026 – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | Prime Minister Internship Scheme (PMIS) |
| हिंदी नाम | प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना |
| वर्ष | 2026 |
| उद्देश्य | युवाओं को Industry Experience और Skill Development का अवसर |
| लाभार्थी | पात्र युवा |
| इंटर्नशिप | Leading Companies में Paid Internship |
| कंपनियां | देश की प्रमुख कंपनियां, जिनमें Top 500 कंपनियों को योजना में लक्षित किया गया है |
| आवेदन माध्यम | Online |
| आधिकारिक पोर्टल | PM Internship Scheme Official Portal |
| संचालन मंत्रालय | Ministry of Corporate Affairs |
| मुख्य लाभ | Practical Work Experience, Skill Development और Career Exposure |
PM Internship Scheme Benefits
इस योजना में उम्मीदवारों को कई लाभ मिलते है लेकिन योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है की लाभार्थी योवओं को किसी कंपनी के वास्तविक कार्य वातावरण को करीब से समझने का अवसर मिलता है चलिए जानतें है इस कार्यक्रम में और कौन-कौन से लाभ मिलते है:
वित्तीय सहायता: इस योजना का निर्माण युवाओं की ज़रूरतों को ध्यान में रख कर किया गया है इसलिए इस योजना में इंटर्न को हर महीने 9,000 स्टाइपेंड के तौर पर दिए जातें है साथ ही जॉइनिंग के समय ₹6,000 एकमुश्त सहायता का भी लाभ प्रदान किया जाता है
प्रमुख कंपनियों में कार्य का मौका: यह कोई ट्रेनिंग प्रोग्राम नहीं है बल्कि उमीदवारों के लिए कॉर्पोरेट के द्वार खोलने का भी मौका है, देश की प्रमुख 500 कंपनियों में कार्य करने के कारण उनकी रिज्यूमे की वैल्यू बढ़ जाती हैं
वास्तविक कार्य अनुभाव: 12 महीनों के दौरान उम्मीदवार कम से कम 6 महीने कार्य वातावरण में बितातें है जो उन्हें भविष्य में कार्य करने के योग्यता प्रदान करता है
बीमा सुरक्षा: इस योजना में चयनित प्रत्येक उम्मीदवार को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
Eligibility Criteria For PMIS
अगर आप भी 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएट हो चुकें है अब PMIS में आवेदन करना चाहतें है तो जान लीजिये की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको सरकार द्वारा कुछ निर्धारित शर्तों को पूरा करना होगा, तभी आप आवेदन के योग्य हो सकते है:
आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।
उम्मीदवार ने 10वीं, 12वीं, पोलिटेक्निक डिप्लोमा या स्नातक डिग्री पास की हो।
उम्मीदवार किसी कोर्स या फिर फुल टाइम नौकरी में काम न कर रहा हों।
Related Articles
| PM Surya Ghar Yojana Kya Hai? Kaise Milegi ₹78,000 Subsidy | Click Now |
|---|---|
| Kanya Sumangla Yojana UP 2026 | Janiye ₹25,000 Ka Labh Kaise Milege? | Click Now |
Kon Apply Nhi Kar Sakta:
- आईआईटी (IIT), आईआईएम (IIM), आईआईएसईआर (IISER), एनआईटी (NIT) जैसे प्रीमियर संस्थानों के स्नातक।
- CA, CMA, CS, MBBS, BDS, MBA या किसी भी मास्टर/पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री वाले उम्मीदवार।
- जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक है।
- ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने सरकार की किसी अन्य कौशल विकास योजना (Apprenticeship) का लाभ उठाया है।
Required Documents for Pradhan Mantri Internship Scheme
योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है इस लिए आवेदन करने से पहले आपको पोर्टल पर मांगे जाने वाले डॉक्यूमेंट को पहलें से ही अपने पास तैयार रखना होगा जिससे आवेदन के दौरान होने वाली परेशानियों से बचा जा सकें, डॉक्यूमेंट की लिस्ट जानने के लिए नीचे तालिका को ज़रूर देखें:
- आधार कार्ड
- शैक्षिणिक प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- बैंक विवरण
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- स्वा-घोषणा पत्र
Important Links & Resources
| Application | Links |
|---|---|
| Official Web Portal | Click Now |
| Beneficiary/Applicant Login | Click Now |
| Official Guidelines and Regulations | Click Now |
PM Internship Scheme 2026 Apply Online
पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और मुफ्त है जिसे आप नीचे बताएं जाने वाले स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है :

Step#1
- सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर से ब्राउज़र में सर्च करें PM Internship Scheme. इसके बाद पहले लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुँच जायेंगे, होम पेज पर मौजूद Guidelines को पढ़ें।
- इसके बाद आपको होम पेज पर राईट कोर्नर में Login/Registered का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें।
- अगर आप पहली बार आवेदन करने जा रहें है तो आपको पहले Registration करना होगा इसके लिए आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- आगे आपके मोबाइल नंबर पर Verification OTP आयेगा, जिसे बॉक्स में भरने के बाद आपको एक Password बनाना होगा।
- फिर मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉग इन करें, सफलता से Login करने के बाद My Profile के टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद Aadhaar eKYC की प्रक्रिया पूरी करें प्रक्रिया पूरी करने के लिए आधार नंबर से OTP वेरिफिकेशन करें।

Step#2
- अब आपके सामने योजना में आवेदन करने के लिए फॉर्म खुलकर आ जायेगा आधार वेरिफिकेशन के माध्यम से कुछ जानकारी ऑटोमेटिक फैच होकर आ जाएँगी।
- जो जानकारी दर्ज नहीं है जैसे Personal details, educational qualifications, skills आवेदन फॉर्म में दर्ज करें।
- इसके बाद आपको अपना हालही में अपडेट किया हुआ Resume पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
- प्रोफाइल पूरी होने के बाद पोर्टल आपकी योग्यता और स्किल के अनुसार आपको इंटर्नशिप के अवसर दिखायेगा।
- जहाँ पर आप अपनी पसंद की कंपनी, सेक्टर और लोकेशन के अनुसार अधिकतम 5 इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- इंटर्नशिप अप्लाई करने के बाद अपनी प्राथमिकताओं की जांच करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा और आपको एक एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा।
Note: PMIS में आवेदन करने के लिए अपलोड किया जाने वाला रिज्यूमे अपडेट होना चाहिए तथा उसमे दी जाने वाली जानकारी सही होनी चाहिए।
PM Internship Scheme: Key Sectors/Areas of Work
PM Internship Scheme में आवेदन करने से पहले बहुत से लोग सोचतें है की केवल उम्मीदवार वहीँ इंटर्नशिप कर सकते है, जहाँ जगह मिलेगी लेकिन वास्तव में सरकार ने आपकी ज़रुरत को देखते हुए कई सरकारी और प्राइवेट सेक्टर इस योजना में जोड़ें है जहाँ आप अपनी मर्जी से आवेदन कर सकते है चलिए जानतें है वो सेक्टर कौन-कौन से है:
| IT और Technology | Banking और Financial Services | Manufacturing |
|---|---|---|
| Automobile | Healthcare | Retail |
| Telecom | Energy | Infrastructure |
| FMCG | Logistics | Marketing |
| Human Resources | Sales | Operations |
PMIS Selection Process
पीएम इंटर्नशिप योजना में उम्मीदवारों का सिलेक्शन एक पारदर्शी और AI संचालित प्रक्रिया द्वारा किया जाता है, पोर्टल उम्मीदवार के प्रोफाइल, स्किल्स और लोकेशन के आधार पर कंपनियों को आवेदनों की सिफारिश करेगा। कंपनियां शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रिज्यूमे का मूल्यांकन करेंगी। आवश्यकता पड़ने पर कंपनियां ऑनलाइन इंटरव्यू या टेस्ट ले सकती हैं। चयन होने पर उम्मीदवार को पोर्टल के माध्यम से ही डिजिटल Offer Letter भेजा जाएगा, उम्मीदवार को दिए गए समय के भीतर ऑफर स्वीकार करना होगा।
Nishkarsh:
PM Internship Scheme 2026 भारत के युवाओं के लिए कॉर्पोरेट करियर की शुरुआत करने का एक सुनहरा अवसर है, जिसमे आवेदन और इंटर्नशिप का चयन करके आप अपने बेहतर कल की शुरूआत कर सकते है , तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको PM Internship Scheme के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Kya PM Internship Scheme Ke Liye Koi Application Fees Deni Hogi?
Nhi PMIS Me Avedan Krne Ka Pura Process Online OR Free Hai.
Q2. Kya Final Years Ke Student Bhi Apply Kar Sakte Hai?
Nahi Pradhan Mantri Internship Yojana Me Avedan Krne Ke liye Apke Paas Passing Certificate Hona Chahiye.
Q3. Internship Puri hone Ke Baad Naukri Milne Ki Koi Guarantee hai?
Nahi Ye Aap Ki Samajh Se Taur Par Tay Hoti Hai Jis Company Me App Internship Kr Rhe hai Wahi Permanent Kar Sakti Hai.
Q4. Internship Ke Dauran Kitna Stipend Milega?
Candidates Ko ₹9,000 Par Month Stipend OR ₹6,000 Incidental Expenses Milta Hai.
Q5. Ek Candidates Kitne Internship Me Apply Kar Sakta Hai?
Candidates Apni Skill Aur Education Ke Hisaab Se Maximum 5 Company Me Apply Kar Sakta Hai.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।