PM Kisan 23rd Installment : आ गयी 23वीं क़िस्त की डेट, ऐसे करें चेक !

PM Kisan 23rd Installment 2026

भारत सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक सहायता के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) देश की सबसे महत्वपूर्ण किसान कल्याण योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसे तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। आज के इस आर्टिकल में आप जानेगें 23वीं क़िस्त कब आएगी और साथ ही यह भी समझाएंगे कि कैसे बिना किसी रुकावट के आपके खाते में ₹2,000 आ जाएं, इस ब्लॉग को शुरु करने से पहले समझे योजना क्या है ?

PM Kisan Yojana क्या है ?

प्रधानमंत्री किसान योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में केंद्र सरकार द्वारा की गयीं थी योजना के मुख्य उद्देश्य कमजोर किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना था ताकि वो अपनी खेती से जुड़ी ज़रूरतों को पूरा कर सकें |

पीएम किसान योजना के तहत :

  • हर साल 6000रू का लाभ दिया जाता है
  • वहीँ लाभ का भुगतान 2000रू की तीन सामान किस्तों में मिलता है
  • हलाकि पैसे DBT माध्यम से सीधे बैंक खाते में प्राप्त होते है

PM Kisan 23rd Installment Date

अगर बात करें किस्तों के पैटर्न की तो PM Kisan 23rd Installment  जून महीने में आएगी इसके अलावा

19वीं क़िस्त – 24 फ़रवरी 2025

20वीं क़िस्त – 2 अगस्त 2025

21वीं क़िस्त – 19 नवम्बर 2025

22वीं क़िस्त – 13 मार्च 2026 

इसलिए हम यह कह सकते है की 23वीं क़िस्त जून की 20 से 25 तारीख के बीच आ सकती है |

wpDataTable with provided ID not found!

इन्हें भी देखें : किसान कार्ड कैसे बनेगा ?

PM Awas Yojana List में नाम कैसे देखें ?

PM Kisan Scheme Benefits

  • Financial Assistance

इस योजना के तहत किसानों को खेती की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए वित्तीय सहायता मिलती है |

  • Direct Payment

बीच के लोगों की भूमिका समाप्त होती है साथ ही पैसे सीधे बैंक खाते में मिलते है |

  • Transparency

योजना में पैसे DBT माध्यम से मिलते है इसलिए इसकी पारदर्शिता बनी रहती है |

  • Relief for Small Farmers

छोटे और सीमांत किसानों को खेती संबंधी खर्चों में मदद मिलती है।

Eligibility Of PM Kisan 23rd Installment

दोस्तों अगर आप भी आवेदन करना चाहतें है तो इन शर्तों को पूरा करें –

  • किसान भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • किसान के नाम कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • e-KYC पूर्ण होना आवश्यक है।
  • भूमि सत्यापन (Land Verification) पूरा होना चाहिए।
  • लाभार्थी का नाम PM Kisan डेटाबेस में दर्ज होना चाहिए।

How To Apply PM Kisan Yojana 

दोस्तों यदि आपने अभी तक इस योजना में आवेदन नहीं किया है तो इन स्टेप्स को फॉलो करें –

1. Official Website – आवेदन करने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट PM-Kisan Samman Nidhi पर जाएं

2. Ragistration – इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करके न्यू फार्मर का विकल्प चुने

3. Add Aadhaar – इसके इलावा अपने आधार से जुड़ी इनफार्मेशन जोड़ें जिसके बाद आपके सामने फॉर्म खुलेगा

4. Personal Information – डैशबोर्ड के इस फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें

5. Lang Details – आपके नाम जो भी जमीन है अब उसकी जानकारी भरनी होगी

6. Upload Documents – इस चरण को करते ही आपसे सभी डाक्यूमेंट्स को फोटो अपलोड करनी होगी

7. Submit – एक बार फॉर्म की सभी जानकारी को अच्छे से जांचने के बाद आवेदन सबमिट करें

PM Kisan 23rd Installment may get stuck due to these 4 reasons

पिछले कुछ समय से फर्जीवाडा को रोकने के लिए योजना में कई बदलाव किये गये है , इसलिए इन चरणों को समझे –

  • अधूरी e-KYC: सरकार ने सभी सक्रिय किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। इसके बिना अगली किस्त आना असंभव है।

  • लैंड सीडिंग (Land Seeding) ‘No’ होना: आपकी खेती योग्य भूमि का सरकारी रिकॉर्ड (भूलेखा) से सत्यापित होना जरूरी है। अगर स्टेटस में लैंड सीडिंग ‘No’ है, तो पैसा रुक जाएगा।

  • बैंक खाते का आधार से लिंक न होना: सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए पैसे भेजती है। इसके लिए आपका बैंक खाता आधार कार्ड से और NPCI (National Payments Corporation of India) से मैप होना अनिवार्य है।

  • गलत विवरण (Invalid Details): आवेदन फॉर्म में नाम की स्पेलिंग, जेंडर, या आधार नंबर में कोई भी गलती होने पर किस्त रोक दी जाती है।

How to complete e-KYC using a mobile phone?

दोस्तों e-KYC की यह प्रक्रिया बहुत आसान है जिसे करने के लिए बस एक स्मार्ट फ़ोन की ज़रुरत होती है और घर बैठे कुछ मिनटों में इसे कर सकते है –

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।

  • e-KYC विकल्प चुनें: होमपेज पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन के तहत ‘e-KYC’ के बटन पर क्लिक करें।

  • आधार नंबर दर्ज करें: अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर डालें और ‘Search’ पर क्लिक करें।

  • ओटीपी दर्ज करें: आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक 4 या 6 अंकों का OTP आएगा, उसे बॉक्स में भरें।

  • सबमिट करें: ‘Submit For Auth’ पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर “eKYC is Successfully Submitted” लिखा आ जाएगा।

PM Kisan Beneficiary Status 2026 कैसे चेक करें?

यह जानने के लिए कि आपका पैसा सुरक्षित तरीके से आएगा या नहीं, आपको अपना ‘Beneficiary Status’ जरूर चेक करना चाहिए। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट PM-Kisan Samman Nidhi पर जाएं।

  • स्टेप 2: राइट साइड में दिए गए ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें।

  • स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और कैप्चा कोड दर्ज करें। (अगर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है, तो ‘Know Your Registration Number’ पर क्लिक करके मोबाइल नंबर के जरिए इसे जान सकते हैं)।

  • स्टेप 4: ‘Get Data’ पर क्लिक करें।

Process to view the beneficiary list

पीएम किसान योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट (Beneficiary List – लाभार्थी सूची) चेक करना बहुत आसान है। इससे आप यह देख सकते हैं कि आपके पूरे गांव में किन-किन किसानों को ₹2,000 की अगली किस्त मिलने वाली है और सूची में आपका नाम शामिल है या नहीं।

» Official Website

सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल ब्राउज़र में प्रधानमंत्री किसान योजना की अधिकारिक पोर्टल पर जाएं ।

» Beneficiary List

होमपेज पर नीचे की ओर स्क्रॉल करें और Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं। यहाँ आपको ‘Beneficiary List’ का एक बॉक्स दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

» अपने क्षेत्र का विवरण चुनें

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें कुछ ड्रॉप-डाउन मेनू (Drop-down menus) होंगे। यहाँ अपने क्षेत्र की सही जानकारी चुनें ।

» रिपोर्ट जनरेट करें

सभी विवरण सही-सही चुनने के बाद, दाईं ओर दिए गए नीले रंग के ‘Get Report’ बटन पर क्लिक करें।

इन्हें भी देखें : किसान कार्ड कैसे बनेगा ?

PM Awas Yojana List में नाम कैसे देखें ?

सामान्य प्रश्न (FAQs)

Q1. पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का पैसा कब तक बैंक खाते में आएगा?

उत्तर: सरकारी नियमों के अनुसार, पीएम किसान की 23वीं किस्त जून से जुलाई 2026 के बीच जारी होने की पूरी संभावना है।

Q2. मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी लैंड सीडिंग (Land Seeding) ‘Yes’ है या ‘No’?

उत्तर: आप पीएम किसान पोर्टल पर ‘Know Your Status’ सेक्शन में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर ‘Eligibility Status’ चेक कर सकते हैं, वहीं पर लैंड सीडिंग की स्थिति दिख जाएगी।

Q3. अगर लैंड सीडिंग ‘No’ दिखा रहा है, तो इसे ठीक कैसे करें?

उत्तर: इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के लेखपाल, पटवारी या जिला कृषि कार्यालय में जाकर अपनी भूमि के दस्तावेज (खतौनी/जमीन की नकल) जमा करके भौतिक सत्यापन (Physical Verification) करवाना होगा।

Q4. क्या एक ही परिवार के दो लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं?

उत्तर: जी नहीं, पीएम किसान योजना के नियमों के मुताबिक एक परिवार (पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे) में से केवल एक ही व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिल सकता है।

Q5. सीएससी (CSC) केंद्र से ई-केवाईसी कराने का कितना शुल्क लगता है?

उत्तर: ऑनलाइन खुद से करने पर यह बिल्कुल मुफ्त है, लेकिन सीएससी केंद्र पर बायोमेट्रिक के जरिए कराने पर सरकार द्वारा निर्धारित एक मामूली सेवा शुल्क (लगभग ₹15 से ₹30) देना पड़ सकता है।

Leave a Comment