PM Matru Vandana Yojana 2026
क्या आप भी एक गर्भवती महिला है और शुरुआत करने जा रहीं हैं अपने नए जीवन की तो मेरे पास आपके लिए एक ऐसी जानकारी है जिसके तहत आपको सरकार से पुरे 11,000रु की सहायता मिल सकती है ताकि आप अपने इस प्यारे से सफ़र की शुरुआत स्वस्थ और सुरक्षित रह कर सकें तो चलिए जानते है कैसे आप भी इस धनराशि का लाभ उठा सकते है?
Quick Summary
- योजना का नाम – PMMVY (PM Matru Vandana Yojana)
- संचालन – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
- मिलने वाला लाभ – 11,000रु की राशि
- उद्देश्य – आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती महिलाओं की सहायता
भारत में आज भी एक बड़ी आबादी दैनिक मजदूरी या असंगठित क्षेत्रों में कार्य करती है। ऐसी स्थिति में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद काम जारी रखना पड़ता है, जिससे उनके और नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी समस्या के समाधान और मातृत्व मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2017 को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) की शुरुआत की थी।

PM मातृ वंदना योजना (PMMVY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत पहली और दूसरी संतान के जन्म पर पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस आर्टिकल में PM Matru Vandana Yojana 2026 की पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, स्टेटस चेक करने का तरीका और FAQs की पूरी जानकारी दी गई है।
PM Matru Vandana Yojana Kya hai?
पूरे भारत देश में सरकार गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सहायता के उद्देश्य से इस कल्याणकारी योजना को चला रही है इस योजना के तहत गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अक्सर काम से छुट्टी लेनी पड़ती है, जिससे उनकी आय बंद या कम हो जाती है। इसके कारण कई महिलाएं सही पोषण और स्वास्थ्य देखभाल नहीं ले पातीं। PMMVY योजना के तहत पात्र महिलाओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे उनके बैंक खाते में आर्थिक सहायता दी जाती है।
PMMVY Scheme Key highlight
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PM Matru Vandana Yojana - PMMVY) |
| संबंधित मंत्रालय | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Women & Child Development) |
| योजना का उद्देश्य | गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता एवं पोषण समर्थन प्रदान करना |
| लाभार्थी | पात्र गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाएं |
| लाभ | सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता के अनुसार DBT के माध्यम से बैंक खाते में राशि |
| आधिकारिक पोर्टल | PMMVY पोर्टल |
PMMVY Scheme Benefits
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत मिलने वाला पैसा लाभार्थी के बैंक खाते में DBT माध्यम से सीधे भेजा जाता है जो तीन किस्तों के रूप में होता है तो चलिए जानते है की मिलने वाली सहायता किस प्रकार आप लोगों तक पहुँचती है :
| किश्त (Installment) | राशि (Amount) | शर्त / नियम (Condition) |
| पहली किश्त | ₹3,000 | गर्भावस्था का समय पर पंजीकरण (Registration) और कम से कम एक/दो प्रसव पूर्व जांच (ANC) पूरी करने पर। |
| दूसरी किश्त | ₹2,000 | बच्चे के जन्म का पंजीकरण (Birth Registration) और 14 सप्ताह तक के प्राथमिक टीकाकरण पूर्ण होने पर। |
| एकमुश्त किश्त | ₹6,000 | दूसरी संतान बालिका होने पर, जन्म पंजीकरण और 14 सप्ताह का प्राथमिक टीकाकरण पूरा होने पर एकमुश्त राशि दी जाती है। |
Important Tip : ध्यान रहे पहले बच्चे के जन्म पर आपको केवल 5,000रु की ही सहायता मिलेगी लेकिन अगर दूसरी संतान बालिका होती है तो आपको 6,000रु की और सहायता दी जाएगी।
PMMVY Eligibility
इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा कुछ शर्तों का चुनाव किया गया है जिसके आधार पर महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाता है, जिसकी जानकारी आपको नीचे सूची के रूप में बताई गयी है :
- महिला पहली बार गर्भवती हो या दूसरी बार माँ बनने पर बेटी को जन्म दिया हो
- महिला की उम्र 19 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए
- आवेदक महिला मूल रूप से भारतीय निवासी हो
- आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है
Specific Eligibility :
- BPL कार्ड धारक महिलायें
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लाभार्थी महिलायें
- अगनबाड़ी सेविका, आशा और सहायिका कार्यकर्ता
- आयुष्मान भारत से जुड़ी महिलायें
- ई-श्रम कार्ड या मनरेगा कार्ड धारक महिलाएँ
Documents Required for PM Matru Vandana Yojana
तो ये रही उन शर्तों की जानकारी जो आपको पूरी करनी होगी लेकिन Matru Vandana Yojana 6000 Scheme में आवेदन करने के लिए आपको कुछ ज़रूरी डॉक्यूमेंट की ज़रुरत पड़ती है :
-
माता का आधार कार्ड
-
मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड (MCP Card) — जो स्वास्थ्य केंद्र से जारी होता है।
-
आवेदक का बैंक या डाकघर खाता विवरण
-
मोबाइल नंबर
-
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
-
बच्चे का टीकाकरण कार्ड
-
आय प्रमाण पत्र
PM Matru Vandana Yojana Me Apply Kaise Kre?
2026 के नए नियम यानी PMMVY 2.0 के अनुसार अब कोई भी योजना में सीधे आवेदन नहीं कर सकता लेकिन आप अपने नजदीकी अगनबाड़ी केंद्र जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है योजना के अधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए आपको अगनबाड़ी सेविका, आशा और सहायिका कार्यकर्ता लॉग इन आईडी की आवश्यकता होती है इस लिए आपको आवेदन करने के लिए अगनबाड़ी केंद्र जाना ही पड़ेगा तो चलिए जानते है की योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्या स्टेप्स है :

Step#1
- सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में PMMVY सर्च करना होगा।
- अब सर्च करने पर आपको पहली ही वेबसाइट दिखेगी जिस पर क्लिक करें।
- इसके बाद पोर्टल ओपेन होते ही ऊपर दायीं तरफ कोने में आपको Login करने के विकल्प को चुनना होगा।
- अब यहाँ आपको अगनबाड़ी कार्यकर्ता का User ID और Password डालना होगा।
- इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ग करके Validate के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step#2
- लॉग इन करने के बाद आपको होम पेज पर नीचे की तरह स्क्रॉल करने पर New Registration का विकल्प देखेगा जिस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- जिसमे सबसे पहले आधार के हिसाब से महिला का नाम और आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- फी इसके बाद Facial Recognition पर क्लिक करके फेस वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी आयु और Categori दर्ज करनी होगी।

Step#3
- यहाँ आपसे कुछ Eligibility Proof की जाकारी भरना होगा।
- याद रहे जिस भी डॉक्यूमेंट को प्रमाण के रूप में उपयोग कर रहे है उसकी कॉपी अपलोड भी करनी होगी।
- अब इसके बाद आपको महिला के गर्भावस्था से जुड़ी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद अपना परमानेंट एड्रेस दर्ज करके फॉर्म के सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपको एक Beneficiry ID दिखेगी जिसे सुरक्षित तरीके से नोट कर लें।
Pro Tip : याद रहे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको को अगनबाड़ी सेविका, आशा और सहायिका कार्यकर्ता लॉग इन आईडी की आवश्यकता होती है, बिना उसके आप स्वयं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते।
PM Matru Vandana Yojana Status Check
दोस्तों ऑनलाइन आवेदन को पूरा करने के बाद लोगों का सवाल होता है की अब इसके बाद क्या करना होगा तो जान लीजिये आवेदन करने के बाद आप ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन की स्थिति भी देख सकतें है जिसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें :
-
अधिकारिक पोर्टल PMMVY पर जाएं।
-
‘Track Application Status’ या लॉगिन सेक्शन में जाएं।
-
अपना Aadhaar Number या Application Reference ID दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर आपकी एप्लीकेशन की वर्तमान स्थिति (Pending, Approved, Rejected या Payment Disbursed) दिखने लगेगी।
PMMVY Important Guidelines
अक्सर लोग आवेदन करने के दौरान होने वाली छोटी-छोटी गलतियों को नजरंदाज़ करते है जिसके कारण उनका आवेदन रिजेक्ट हो जाता है तो आवेदन करने से पहले जरूर जान लें की किन गलतियों से बचना है :
-
बैंक खाता आधार से लिंक हो: आपका बैंक खाता NPCI से मैप्ड होना चाहिए, अन्यथा DBT का पैसा ट्रांसफर नहीं होगा।
-
समय सीमा का ध्यान रखें: बच्चे के जन्म से 270 दिनों के भीतर योजना के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
-
गर्भपात/मृत शिशु की स्थिति (Miscarriage/Stillbirth): यदि किसी महिला का गर्भपात या मृत शिशु का जन्म हो जाता है, तो उसे उस चरण का लाभ मिलेगा। भविष्य में दोबारा गर्भवती होने पर वह एक नए लाभार्थी (Fresh Beneficiary) के रूप में शेष किश्तों के लिए पात्र होगी।
| Service Name | Official Link |
|---|---|
| PMMVY Official Portal | Click Here |
| PMMVY Application Status Track | Click Here |
| Lost Document Ki Online FIR Kaise Kre | Read Article |
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. PM Matru Vandana Yojana Kya hai?
Bharat Sarkar Ki Ministry of Women and Child Development Ke Tahat Chalayi Jane Wali Ek Yojana Jiske ander Pregnant Women Ko Finencial Help Ki Jati hai.
Q2. PMMVY 2.0 ke tahat Kitna Amount milta hai?
Is Yojana Me Pregnant Women ko 2 Bacchon ke janm par 11,000rs milte hai.
Q3. Kya Government Employee Women Bhi Apply Kr Sakti Hai?
Nhi Yojana ka Benefit Lene Ke liye Koi Bhi Government Employee Women Apply nhi Kr sakti.
Q4. Kya Second Baby Ke Janm Par Bhi PMMVY Ka Laabh Milta hai?
Han Lekin Agar Second Bady Ladki Hoti Hai To Hi labh Prapt Kr sakti hai.
Q5. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन कैसे करें?
आप PMMVY के अधिकारिक पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है लेकिन याद रहे इसके लिए आपको अगनबाड़ी कार्यकर्ता की यूजर आईडी और पासवर्ड की ज़रुरत होती है।
Q6. क्या PMMVY में पति का आधार लगाना अनिवार्य है?
2026 के नए नियमों के अनुसार यानि PMMVY 2.0 के तहत अब आपको पति का आधार देने की कोई ज़रुरत नहीं है।
Nishkarsh:
तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको PM Matru Vandana Yojana के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है, और हम इसी तरह आपको नई-नई जानकारी पहुंचाते रहेंगे।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।