PM Mudra Loan Apply 2026
दोस्तों अगर आप भी कोई छोटा काम शुरू करना चाहते है या फिर मौजूदा व्यापार को बड़े लेवल पर ले जाना चाहते है तो पैसों की कमी आपके सपनों के आगे नही आ सकती है भारत सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri MUDRA Yojana – PMMY) छोटे कारोबारियों के लिए वरदान साबित हो रही है। डिजिटल इंडिया पहल के तहत अब आप बिना बैंकों के चक्कर काटे, सीधे PM Mudra Loan Online Apply कर सकते हैं।
What is the Mudra Loan Scheme?
भारत में आज भी करोड़ों लोग ऐसे हैं जिनके पास बेहतरीन बिजनेस आइडियाज हैं, लेकिन पूंजी न होने के कारण वे अपना काम शुरू नहीं कर पाते। इसी समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) की शुरुआत की है।
Main Objective
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे कारोबारियों को आर्थिक सहायता देना ताकि लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकें –
- छोटे व्यवसायों को Easy loan उपलब्ध कराना।
- स्वरोजगार को बढ़ावा देना।
- युवाओं में Entrepreneurship का विकास करना।
- महिलाओं और ग्रामीण उद्यमियों को आर्थिक सहायता देना।
- सूक्ष्म और लघु उद्योगों का विस्तार करना।
Types of loans under the Mudra Yojana
बिजनेस के अलग-अलग स्टेप्स और जरूरत के हिसाब से मुद्रा योजना को तीन मुख्य भागों में बांटा गया है।
1. शिशु लोन (Shishu Loan):
नए स्टार्ट-अप और छोटे दुकानदारों के लिए। इसके तहत 50,000 रुपये तक का लोन दिया जाता है।
2. किशोर लोन (Kishore Loan):
ऐसे बिजनेस जो शुरू हो चुके हैं और अब उन्हें बढ़ाने के लिए फंड चाहिए। इसके तहत 50,001 रुपये से 5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है।
3. तरुण लोन (Tarun Loan):
स्थापित व्यवसायों को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए। इसके तहत 5,00,001 रुपये से 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता है।
Overview PM Mudra Loan Yojana
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री मुद्रा योजना |
| जारीकर्ता | केंद्र सरकार |
| जारीवर्ष | 2015 |
| लाभार्थी | सभी छोटे तथा माध्यम वर्ग के कारोबारी |
| आवेदन प्रकार | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट |
Key benefits of Mudra Loan
» बिना किसी गारंटी लोन
मुद्रा लोन का सबसे बड़ा लाभ यह है की इसमें आपको अपनी कोई संपत्ति, मकान या सोना बैंक में गिरवी रखने की ज़रुरत नही होती |
» कम ब्याज दरें
दूसरे लोन के मुकाबले मुद्रा लोन सरकारी दिशानिर्देशों के चलते सबसे कम ब्याज दरों में दिया जाता है ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें |
» मुद्रा कार्ड की सुविधा
लोन पास होते ही आपको एक Rupay डेबिट कार्ड मिलता है जिससे आप रोजमर्रा के खर्चों को चला सकें |
» महिलाओं को विशेष छूट
देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई बैंक मुद्रा लोन की ब्याज दरों में विशेष छूट दे रहे है |
» क्रेडिट स्कोर सुधारने का मौका
अगर कोई पहली बार लोन ले रहा है तो मुद्रा लोन के जरिये अपना क्रेडिट स्कोर सुधार सकता है |
यह भी पढ़ें : पीएम किसान योजना 23वीं क़िस्त की डेट जारी, ऐसे करें चेक !
Eligibility for Mudra Yojana Loan
कोई भी भारतीय नागरिक जो खुद व्यापार करना चाहता है वह मुद्रा लोन के लिए पात्र है –
-
आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।
-
व्यापार मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग, प्रोसेसिंग या सर्विस सेक्टर से जुड़ा होना चाहिए।
-
कृषि से जुड़ी गतिविधियां जैसे डेयरी फार्मिंग, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन आदि भी इसके तहत लोन पा सकती हैं।
-
आवेदक किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान का डिफॉल्टर (Defaulter) नहीं होना चाहिए और उसका क्रेडिट स्कोर (CIBIL) संतोषजनक होना चाहिए।
Documents required for a Mudra loan
दोस्तों ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बहुत सरल है जिसके लिए आपको इस सूची में दिए गये डॉक्यूमेंट की ज़रुरत पड़ेगी :
-
पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट।
-
निवास प्रमाण पत्र: बिजली का बिल, टेलीफोन बिल या आधार कार्ड।
-
बिजनेस का प्रमाण (Kishore & Tarun के लिए): बिजनेस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, एमएसएमई (Udyam) रजिस्ट्रेशन, जीएसटी नंबर या ट्रेड लाइसेंस।
-
बैंक स्टेटमेंट: पिछले 6 से 12 महीने का बैंक अकाउंट स्टेटमेंट।
-
प्रोजेक्ट रिपोर्ट: एक संक्षिप्त बिजनेस प्लान या प्रोजेक्ट रिपोर्ट (जिसमें खर्च और कमाई का ब्योरा हो)।
-
पासपोर्ट साइज फोटो और डिजिटल सिग्नेचर।
PM Mudra Loan Online Apply
दोस्तों मुद्रा लोन लेने के लिए नीचे दिए गयें स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें :

Jan Samarth पोर्टल
सबसे पहले जनसमर्थ की अधिकारिक वेबसाइट https://www.jansamarth.in/ पर जाएं होम पेज पर दिए गये बिजनेस लोन सेक्शन को खोजें
Check Eligibility
वहां आपसे कुछ सवाल पूछे जायेंगे जिनका जवाब देते ही पोर्टल आपको खुद बता देगा की आप किस लोन के लिए पात्र है

मोबाइल वेरिफिकेशन
दोस्तों यहाँ आपको अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी द्वारा वेरिफिकेशन करना होगा

PAN और Aadhaar
अब अपना पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें और OTP के माध्यम से पेपरलेस KYC को पूरा करें

बिजनेस डिटेल्स
इसके बाद अपना बिजनेस नाम, पता और बिजनेस का प्रकार भरे साथ ही नेट बैंकिंग के जरिये पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट अपलोड करें

लोन टाइप और बैंक चयन
इसके बाद वो राशि डालें जिसकी आपको जरूरत है जिसके बाद पोर्टल आपको उन बैंक की लिस्ट देगा जो लोन देने के लिए तैयार है

In-Principal Approval
सभी जानकारी देने के बाद आपको तरंत In-Principal Approval मिल जायेगी इस डिजिटल अप्रूवल लेटर को डाउनलोड करें
बैंक द्वारा वेरिफिकेशन
इसके बाद आपकी चुनी हुई बैंक शाखा के अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे या एक बार फिजिकल वेरिफिकेशन (साइट विजिट) करेंगे। सभी डॉक्यूमेंट्स का मिलान होते ही लोन राशि सीधे आपके बिजनेस अकाउंट में क्रेडिट कर दी जाएगी
Banks that offer Mudra loans
भारत के सरकारी और निजी बैंक जो मुद्रा लोन प्रदान करते हैं, जैसे —
इन बैंकों से ले सकते है आप मुद्रा लोन योजना का लाभ जिसके लिए आपको अपने आवेदन में इनमे से एक बैंक को चुनना होगा |
यह भी पढ़ें : पीएम किसान योजना 23वीं क़िस्त की डेट जारी, ऐसे करें चेक !
Important Suggestions
आमतौर पर छोटी सी गलती से लोगों के आवेदन रिजेक्ट हो जाते है तो अगर आप भी चाहते है की आपका लोन एक बार में स्वीकृत हो जाएं तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान :
-
खराब सिबिल स्कोर (CIBIL Score): भले ही यह लोन कोलेटरल-फ्री है, लेकिन बैंक आपका पिछला लोन रिकॉर्ड देखते हैं। अगर आपका सिबिल स्कोर 650 से कम है, तो किशोर और तरुण लोन मिलने में दिक्कत आ सकती है।
-
अस्पष्ट बिजनेस प्लान: बैंक को यह भरोसा होना चाहिए कि आप जो बिजनेस कर रहे हैं या करने वाले हैं, उससे मुनाफा होगा या नहीं। इसलिए अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट को साफ और रियलिस्टिक रखें।
-
फर्जी एजेंटों से सावधान: ईपीएफओ या मुद्रा योजना के नाम पर बाजार में कई ठग सक्रिय हैं। ध्यान रखें कि मुद्रा लोन दिलाने के लिए सरकार ने किसी भी बिचौलिये या एजेंट को नियुक्त नहीं किया है। केवल आधिकारिक जनसमर्थ पोर्टल या अधिकृत बैंक शाखा के माध्यम से ही अप्लाई करें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1. मुद्रा लोन कों लें सकते है ?
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन हर वो व्यक्ति ले सकता है जो बिसनेस की शुरुआत कर रहा हो या पहले से मौजूद बिजनेस को बढ़ाना चाहता हों |
Q2. मुद्रा योजना के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए ?
PMMY के लिए कोई निश्चित न्यूनतम सिबिल स्कोर तय नहीं है आमतौर पर 650 से 750 के बीच का सिबिल स्कोर सबसे अच्छा और सुरक्षित माना जाता है।
Q3. प्रधानमंत्री मुद्रा लोन कितने दिनों में पास हो जाता है ?
आमतौर पर यह प्रक्रिया 7 से 10 दिनों में पूरी हो जाती है लेकिन जानकारी सही होने पर ज्यादा जल्दी हो सकती है |
Q4. घर बैठे मुद्रा लोन कैसे ले सकते है ?
आप घर बैठे इस योजना से 20 लाख तक का लोन ऑनलाइन आवेदन करके प्राप्त कर सकते है जिसके लिए आपको Jan Samarth पोर्टल पर जाना होगा |
Q5. मुद्रा लोन न चुका पाने पर क्या होगा ?

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।