PM Suraksha Bima Yojana Kya Hai? ₹20 me ₹2 Lakh Ka Accident Insurance

PM Suraksha Bima Yojana Apply Process:

जैसा की हम सब जानते है की आज कल जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है, हालही में आई रिपोर्ट्स की माने तो भारत में हर दिन करीब 14,00 दुर्घटनाएं रोज होती है, ऐसे में सवाल यहाँ उठता है की दुर्घटना में जान गवाने या फिर किसी अपाहिजता का शिकार होने वाले लोगों के परिवार का क्या होता है अब जिनके पास दुर्घटना बिमा होता है उन्हें तो कवर मिल जाता है लेकिन जिनके पास कोई हेल्थ इंसोरेंस नहीं है वो किसी न किसी व्यक्ति के मोहताज हो जाते है, इन्ही लोगों के लिए सरकार ने PM Suraksha Bima Yojana का निर्माण किया है इस योजना के तहत लाभार्थी को ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है इस योजना की सबसे खास बात है की इसमें आपको केवल हर साल बस ₹20 ही जमा करने होते है चलिए जानतें है क्या है PMSBY योजना।

Quick Summary

  • योजना का नाम: PM Suraksha Bima Yojana (PMSBY)
  • उद्देश्य: सभी वर्गों के लोगो को दुर्घटना में सुरक्षा बिमा प्रदान करना।
  • वार्षिक प्रीमियम: मात्र ₹20 प्रतिवर्ष ही जमा करने होतें है बिमा कवर प्राप्त करने के लिए।
  • दुर्घटना लाभ: मृत्यु या पूर्ण स्थायी विकलांगता पर ₹2,00,000 (₹2 लाख) का सुरक्षा बिमा कवर।
  • आवेदन का तरीका: नेट बैंकिंग, मोबाइल एप्लीकेशन या नजदीकी बैंकों में फॉर्म भरकर जमा करने की सुविधा।
  • मुख्य शर्त: यह योजना केवल दुर्घटना कवर देती है, बिमारियों या प्राकृतिक मृत्यु में इसमें कोई कवर नहीं मिलता।

चुकीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना बहुत ही कम प्रीमियम वाली दुर्घटना बिमा योजना है, जिसका मुख्य कार्य आम नागरिकों को बहुत कम वार्षिक प्रीमियम में  दुर्घटना से होने वाली मृत्यु या विकलांगता के खिलाफ बीमा सुरक्षा प्रदान करना है। यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो महंगे Accident Insurance का प्रीमियम नहीं भर सकते।

PM Suraksha Bima Yojana

PM Suraksha Bima Yojana में लाभार्थीयों को केवल ₹20 वार्षिक प्रीमियम का भुगतान करना होता है, इसके बदले दुर्घटना के कारण मृत्यु या पूर्ण स्थायी विकलांगता की स्थिति में ₹2 लाख तक का बीमा कवर मिलता है। वहीं, आंशिक स्थायी विकलांगता की निर्धारित स्थिति में ₹1 लाख तक की राशि मिल सकती है। योजना का प्रीमियम संबंधित बैंक खाते से ऑटो-डेबिट के माध्यम से काटा जाता है।

PM Suraksha Bima Yojana (PMSBY) Kya Hai?

प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा की शुरुआत 9 मई 2015 में भारत सरकार द्वारा की गयी थी, जो एक दुर्धटना बिमा योजना है, योजना की शुरुआत उन देश के नागरिकों को ध्यान में रख कर की गयी थी जो प्राइवेट कंपनियों के भारी-भरकम प्रीमियम वाले बिमा नहीं ले सकतें, और किसी बड़े हादसे या दुर्घटना में अपनी जान गवा बैठते है जिसके कारण उनके परिवार को बहुत कुछ झेलना पड़ता है। इस योजना के तहत पॉलिसीधारक को मात्र ₹20 प्रति वर्ष के प्रीमियम पर ₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। इसका प्रीमियम सीधे बैंक खाते से ऑटो-डेबिट (Auto-Debit) होता है।

Key Objectives of PM Suraksha Bima Yojana

  • गरीब और माध्यम वर्ग के परिवारों को दुर्घटना में आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • दुर्घटना में होने वाली मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में परिवार का सहारा बनना।
  • बैंकिंग और बिमा योजनाओं भारत के दूरदराज इलाकों तक पहुँचाना।

PM Suraksha Bima Yojana Overview

विवरण जानकारी
योजना का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
अंग्रेजी नाम Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana
शॉर्ट नाम PMSBY
योजना का प्रकार दुर्घटना बीमा योजना
उद्देश्य कम लागत में दुर्घटना बीमा सुरक्षा प्रदान करना
आयु सीमा सामान्यतः 18 से 70 वर्ष
वार्षिक प्रीमियम ₹20 प्रति वर्ष
दुर्घटना बीमा कवर अधिकतम ₹2 लाख तक
आवेदन माध्यम बैंक/डाकघर एवं उपलब्ध डिजिटल माध्यम
प्रीमियम भुगतान बैंक खाते से ऑटो-डेबिट
नॉमिनी बीमित व्यक्ति द्वारा नामित व्यक्ति
योजना अवधि 1 जून से 31 मई
बीमा का प्रकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा

PMSBY Coverage & Benefits

पीएम सुरक्षा बिमा योजना में मिलने वाले लाभ दुर्घटना में होने वाले नुकसान के आधार पर तय किया जाता है, जिससे मृत्यु अवस्था में परिवार और विकलांगता की अवस्था में इलाज की सुविधा लाभार्थी को मिल सकें चलिए जानते है की दुर्घटना की कौन सी स्थिति में आपको कितना लाभ मिलेगा:

दुर्घटना में मृत्यु: अगर किसी दुर्घटना में बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो आवेदन में चुने जाने वाले नॉमिनी को ₹2,00,000 (₹2 लाख) तक की बिमा सुरक्षा प्रदान की जाती है ताकि मुखिया की मृत्यु के बाद बीमित का परिवार किसी पर बोझ न बनें। 

पूर्ण विकलांगता: मान लीजिये की किसी दुर्घटना में बीमित व्यक्ति की दोनों आँखों की रौशनी चली जाए या बीमित के दोनों हाथ-पैर खो देने की स्थिति में सरकार द्वारा ₹2 लाख तक की बिमा सुरक्षा प्रदान की जाती है।

आंशिक विकलांगता: चुकीं की यह एक दुर्घटना सुरक्षा बिमा योजना है इस लिए किसी व्यक्ति के दोनों आँखों की रौशनी जाने या फिर केवल एक हाथ-पैर काम न करने की अवस्था में भी ₹1,00,000 (₹1 लाख) का कवरेज मिलता है।

Eligibility Criteria For PM Suraksha Bima Yojana

PMSBY का लाभ उठाने या फिर योजना में आवेदन करने के लिए आवेदकों को सरकार द्वारा निर्धारित कुछ महत्वपूर्ण शर्तों को पूरा करना होगा तभी आप इस योजना के तहत सुरक्षा कवर प्राप्त कर सकते है, निम्नलिखित शर्तों या पात्रता को जानकारी हासिल करने के लिए नीचे देखें:

आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसकी आयु 18 वर्ष से 70 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदक के पास सक्रिय बैंक खाता या डाक घर खाता होना चाहिए।

बीमित व्यक्ति का आधार कार्ड और नॉमिनी का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना में प्रतिवर्ष ₹20 का प्रीमियम कटता है इस लिए आवेदक को ओटो-डेबिट की अनुमति देना अनिवार्य है।

Required Documents 

योजना में आवेदन करने और क्लेम प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेजों  का होना बहुत ज़रूरी है तभी आवेदनकर्ता पीएम सुरक्षा बिमा योजना में क्लेम की प्रक्रिया को पूरा कर पायेगा, डाक्यूमेंट्स की लिस्ट जानने के लिए नीचे देखें:

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • हालही की रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • नॉमिनी का विवरण

Important Links & Resources

Application Links
Jan Suraksha Official Portal Click Now
PMSBY Apply And Clam Forms Download Click Now
SBI PMSBY Portal Click Now

PM Suraksha Bima Yojana Online Apply

प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास दो तरीकें है पहला ऑनलाइन और दूसरा आवेदन फॉर्म भरकर अपने नजदीकी बैंक की ब्रांच में जमा कर सकते है मैंने आपकी सुविधा के लिए आर्टिकल में दोनों तरीके बताये है जिनसे आप PMSBY में आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है:

Online Mathord:

PM Suraksha Bima Yojana

प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपने बैंक के आधिकरिक पोर्टल या मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करना होगा, मान लीजिये आपके पास SBI Account है तो आप ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का विकल्प चुन सकते है जिसके लिए अपने बैंक की वेबसाइट पर जाएं वहां अपना User ID और Password डालकर लॉग इन करें, इसके बाद होम पेज पर e-Services वाले भाग में More पर क्लिक करें, अब आपके सामने Social Security Schemes का विकल्प आएगा, जिस पर टैब करें।

इनता करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिख रहें PMSBY फॉर्म को भरना होगा जिसमे आपको Account Number, CIF Number और Nominee Details दर्ज करनी होगी, सभी जानकारी को सही से दर्ज करने के बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म जमा करना होगा, इसके बाद PMSBY में आपके आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Offline Mathord:

PM Suraksha Bima Yojana

पीएम सुरक्षा बिमा योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक की ब्रांच में जाना होगा, जहाँ आपको बैंक कर्मचारी PMSBY Form देगा जिसमे आपको सबसे पहले अपना नाम, Account Number, IFSC Code और बैंक ब्रांच की शाखा का चयन करना होगा, फिर इसके बाद Nominee Details दर्ज करें, अब PMSBY फॉर्म के दूसरे हिस्से में आपको एक Declaration फॉर्म भरना होगा जिसकी जानकारी सही से भरने के बाद आप फॉर्म को जमा कर सकते है, यहाँ मैं आपको एक बात और बता देना चाहता हूँ की जब आप आवेदन फॉर्म भरें तो अपने साथ आधार कार्ड और अपना पैन कार्ड ज़रूर लेकर जाएं ताकि उसकी फोटो कॉपी आवेदन फॉर्म के साथ जमा कर सके।

PMSBY Offline Application Form Yahan Se Download Kre- Click Here

PM Suraksha Bima Yojana Claim Process

दुर्घटना घटने की स्थिति में बहुत से लोग ये समझ ही नहीं पते है की क्लेम कैसे करना है, जिसके कारण उन्हें बार-बार बैंकों के चक्कर काटने पड़तें है, PMSBY Claim प्राप्त करने के लिए आपको दुर्घटना के 30 दिनों के भीतर बैंक में घटना की सुचना देनी होती है, अगर किसी कारण बीमित व्यक्ति बैंक नहीं जा सकता है तो ऐसे में Nominee बैंक से PMSBY Claim Form प्राप्त कर उसे भर कर बैंक में जमा कर सकता है।

अगर बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है तो FIR कॉपी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डेथ सर्टिफिकेट और नॉमिनी की पासबुक बैंक लेकर जाना होगा, लेकिन अगर विकलांगता के लिए क्लेम करना है तो सरकारी अस्पताल द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र और हॉस्पिटल डिस्चार्ज समरी साथ लेकर जाना होगा इसके बाद बैंक दस्तावेजों की जांच कर बीमा कंपनी को भेजेगा। सत्यापन के बाद क्लेम की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।

Difference between PMSBY and PMJJBY

भारत सरकार द्वारा दो सबसे प्रमुख्य बिमा योजनायें चलाई जाती है अक्सर लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते है, पीएम सुरक्षा बिमा योजना एक दुर्घटना बिमा योजना है, जिसमे मृत्यु या विकलांगता के दौरान कवर मिलता है वहीँ पीएम जीवन ज्योति बिमा योजना में किसी भी कारण से होने वाली मृत्यु को कवर किया जाता है अधिक अंतर जानने के लिए नीचे दी जाने वाली तालिका को देखें:

योजना PM Suraksha Bima Yojana (PMSBY) PM Jeevan Jyoti Bima Yojana (PMJJBY)
बीमा का प्रकार दुर्घटना बीमा (Accidental Cover) जीवन बीमा (Life Insurance Cover)
वार्षिक प्रीमियम ₹20 प्रति वर्ष ₹436 प्रति वर्ष
आयु सीमा 18 से 70 वर्ष 18 से 50 वर्ष
कवरेज की स्थिति केवल दुर्घटना में मृत्यु/विकलांगता पर किसी भी कारण से मृत्यु (किसी बीमारी या दुर्घटना) पर
बीमा राशि ₹2 लाख तक ₹2 लाख

Nishkarsh:

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) भारत सरकार की सबसे किफायती और जन-हितैषी योजनाओं में से एक है। योजना में आज ही आवेदन करके अपने परिवार को बेहतर कल प्रदान करें, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको PM Suraksha Bima Yojana के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Kya PM Suraksha Yojana Ke liye Koi Medical Test Karwana padta hai?

Nahi PMSBY Ka Labh Lene Ke Liye Kisi Bhi Prakar Ke Medical Certificate Ki Koi Zaroorat Nhin Hai.

Q2. 70 Years Ke Baad Bhi Ye Policy Chaloo Rehti Hai?

Nahi 70 year Ki Age Par Bima Cover Khatam Ho Jaata Hai.

Q3. PMSBY Ki Premium Bank Se Kab Cut Ti Hai?

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana Me Primium 1 June Se Agle Saal 31 Mey Tak Cut Jaati Hai.

Q4. Kya PM Suraksha Bima Yojana Me Nominee Details Jodna Zaroori Hai?

Accident Me Beneficiary Ki Death Hone Ke PMSBY Claim Krne Ke LIye Nominee Details Bahut Zaroori Hai.

Q5. PMSBY Me Premium Amount Kitna Hai?

Yojana Me ₹20 Par Year Premium Amount Aapko Jama Krna Padta Hai.

Leave a Comment