PM Surya Ghar Yojana Online Apply 2026:
अगर आप भी लगातार बढ़ रहें बिजली के बिल से परेशान हो चुके है और सोच रहें है अपने घर पर सोलर सिस्टम लगवाने की तो आज के आर्टिकल में एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहा है जिसमे आपको सूर्य ऊर्जा पैनल लगवाने पर 300 यूनिट फ्री बिजली और ₹78,000 तक की सब्सिडी मिलेगी योजना का नाम है – PM Surya Ghar Yojana. केंद्र सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana आम नागरिकों को भरी-भरकम बिजली से बिल से छुटकारा पाने का एक शानदार अवसर है।
Quick Summary
- योजना का नाम: PM Surya Ghar Yojana.
- उद्देश्य: देश के 2 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और सोलर रूफटॉप पैनल लगाने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना।
- अधिकतम सब्सिडी: 3KW क्षमता के सिस्टम पर केंद्र सरकार ₹78,000 तक की सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में देती है।
- बैंक लोन सुविधा: 3kw तक सोलर पैनल लगवाने के लिए कोई भी बैंक बिना किसी गारंटी के कम ब्याज दर पर आसान लोन देता है।
- पात्रता: भारतीय नागरिक, अपना घर/छत और बिजली बिल कनेक्शन।
- आवेदन प्रक्रिया: PM Surya Ghar Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन से लेकर सूचीबद्ध वेंडर से सोलर पैनल लगवाने तक की सुविधा।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है की सोलर पैनल के लगे होने के कारण बिजली की जरूरतों का एक हिस्सा या पर्याप्त मात्रा में बिजली स्वयं तैयार की जा सकती है। इससे लंबे समय में बिजली बिल कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजने की व्यवस्था होने पर नेट मीटरिंग/बिजली समायोजन से संबंधित लाभ भी लागू नियमों के अनुसार मिल सकता है।

चूँकि PM Surya Ghar Yojana के तहत आवेदन ऑनलाइन करना होता है इसलिए आवेदन के दौरान बिजली कनेक्शन के सम्बंधित जानकारी, आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और अन्य डॉक्यूमेंट देने की ज़रुरत होती है, आवेदन के बाद सूचीबद्ध वेंडर से रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। सोलर सिस्टम की क्षमता और लागू सब्सिडी योजना के निर्धारित नियमों के अनुसार तय होती है।
PM Surya Ghar Yojana Kya Hai?
केंद्र सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत फरवरी 2024 में की गयी थी, इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों पर पड़ रहें बिजली बिल के बोझ को कम करना और इसके अलावा आवासीय उपभोक्ताओं को अपने घरों की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने के लिए भारी केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान करना। इस योजना को National Portal के माध्यम से लागू किया जाता है और Installation तथा Verification के बाद निर्धारित CFA उपभोक्ता को प्रदान की जाती है।
Key Objectives of PM Surya Ghar Yojana
- केंद्र सरकार सोलर सिस्टम की कुल लागत पर ₹78,000 तक की सीधी सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते (DBT) में देती है।
- देश के 2 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ लेकर कनेक्शन बिल को शुन्य करें।
- सोलर पैनल की औसतन लाइफ 25 वर्ष होती है, यानी एक बार का निवेश करना होता है।
PM Surya Ghar Yojana 2026 – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana |
| शुरुआत | 13 फरवरी 2024 |
| योजना का उद्देश्य | घरों में Rooftop Solar लगाना |
| लक्षित परिवार | 1 करोड़ घर |
| कुल वित्तीय परिव्यय | ₹75,021 करोड़ |
| लाभार्थी | पात्र घरेलू बिजली उपभोक्ता |
| मुख्य लाभ | Rooftop Solar पर Central Financial Assistance |
| अधिकतम केंद्रीय सब्सिडी | ₹78,000 तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक पोर्टल | pmsuryaghar.gov.in |
PM Surya Ghar Yojana Benefits
यूं तो सोलर पैनल सिस्टम लगाने के लिए किसी को भी भरी-भरकम पैसे खर्च करने पड़ते है लेकिन सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पीएम सुर्याघर योजना के तहत आपको सब्सिडी तो मिलती ही है इसके अलावा कई और भी लाभ मिलतें है चलिए जाने उन लाभों के बारे में:
सालाना बचत: हम सब जानते है की हमारे घरों आने वाला बिजली बिल इतना ज्यादा होता है की कभी-कभी उसे चुकाना बहुत मुश्किल हो जाता है लेकिन इस योजना के तहत आप घर पर सोलर पैनल लगवाकर सालाना ₹15,000 से ₹18,000 बचत कर सकते है।
कमाई: पीएम सूर्यघर योजना का सबसे किफायती लाभ यह है की नेट मीटरिंग के कारण आप अतिरिक्त बिजली को DISCOM को बेच कर कमाई भी कर सकते है।
300 यूनिट तक मुफ्त बिजली: अगर आप घर पर 2kw या 3kw का सोलर सिस्टम लगवाते है तो आप 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकते है जो किसी भी परिवार की जरूरतों के लिए पर्याप्त है।
अधिक सब्सिडी: अधिकतर लोग इस योजना को केवल सब्सिडी वाली योजना बोलते है लेकिन वर्ष 2026 में पीएम सुर्याघर योजना में मिलने वाली सब्सिडी की राशि ₹78,000 तक कर दी है इसके अलावा राज्य सरकार भी इस योजना में ₹30,000 की सब्सिडी प्रदान करती है।
25 वर्षों के लिए स्वतंत्रता: सोलर पैनल की औसत आयु 25 साल तक होती है, यानि केवल एक बार ही निवेश करके आप 25 वर्ष तक बिजली बिल से छुटकारा प्राप्त कर सकते है।
PM Surya Ghar Subsidy Structure
पीएम सुर्याघर योजना का लाभ उठाने और आवेदन करने से पहले एक बात और है जो आपको पता होनी चाहिए, चूँकि इस योजना में अलग-अलग किलोवॉट के सोलर पैनल लगायें जाते है इस लिए इसमें मिलने वाली सब्सिडी राशि भी अलग होती है नीचे मैंने आपको एक सूची दी है जिसके तहत आपको चुनाव करने में आसानी हो सके इस लिए इसे ज़रूर देखें:
| सोलर क्षमता | केंद्रीय सब्सिडी |
|---|---|
| 1 kW | ₹30,000 तक |
| 2 kW | ₹60,000 तक |
| 3 kW | ₹78,000 तक |
| 3 kW से अधिक | अधिकतम केंद्रीय CFA ₹78,000 |
Eligibility Criteria And Required Documents
योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है इसके लिए आवेदक को कुछ शर्तों को पूरा करना और आवेदन में मांगे जाने वाले कुछ डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है तभी आप आवेदन करने के योग्य होते है तो चलिए जानतें है तो कौन से दस्तावेज है और किन शर्तों को पूरा करना ज़रूरी है:
- आवेदक के पास अपना मकान या छत होती चाहिए तथा घर में वैध और सक्रिय बिजली कनेक्शन भी होना चाहिए।
योजना में आवेदन करने के लिए सबसे ज़रूरी शर्त है की आवेदक ने इससे पहले कभी भी अन्य सरकारी योजना के तहत रूफटॉप सोलर पर सब्सिडी न ली हो।
- आवेदक के पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीन बिजली बिल, प्रॉपर्टी दस्तावेज़ और हालही में खीचीं पासपोर्ट साइज़ फोटो जैसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट होने अनिवार्य है।
Important Links & Resources
| Application | Links |
|---|---|
| Official National Portal | Click Now |
| New Consumer Registration / Log-in | Click Now |
| DISCOM Login (DISCOM Portal) | Click Now |
PM Surya Ghar Yojana Online Apply
आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन का ही विकल्प चुनना होता है क्योंकि सरकार इसके लिए कोई भी ऑफलाइन प्रक्रिया नहीं चलाती है, ऑनलाइन आवेदन को पूरा करने के लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा इसके लिए नीचे दी जाने वाली इस गाइड को देखें :

1. Registration And Login:
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सर्च करना होगा PM Surya Ghar Yojana. इसके बाद पहले ही पहले ही लिंक पर क्लिक करके पोर्टल के होम पेज पर पहुंचना होगा, होम पेज पर आपको Services वाले विकल्प में ही Apply Now का आप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करके, मोबाइल नंबर और OTP Verification की प्रक्रिया पूरी करें इसके बाद Login के टैब पर क्लिक करें।
2. Consumer Application:
पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद आपके सामने एक पॉपअप आयेगा जिसमे आपको अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी इसके बाद स्क्रीन पर ऊपर की तरफ दिख रहें Apply For Solar Rooftop पर क्लिक करें यहाँ आपको अपना राज्य, बिजली वितरण कंपनी (DISCOM), कंज्यूमर अकाउंट नंबर (Consumer ID) दर्ज करें और Next के टैब पर क्लिक करें।
Read Also: Kanya Sumangla Yojana UP 2026 | Janiye ₹25,000 Ka Labh Kaise Milege?
3. DISCOM :
आवेदन फॉर्म के इस भाग में आपको कुछ जानकारियों का विवरण दर्ज करना होगा
- Details Of Applicant- यहाँ अपना नाम, पता, राज्य और पिन कोड जैसी जानकारी कम्पलीट दर्ज करें।
- Electricity Distribution Company Details- इस आप्शन में आपको बिजली कंपनी से सम्बंधित जानकारी और अपना कंज्यूमर नंबर दर्ज करना होगा।
- Solar Rooftop Details- अब आप अपनी मर्जी से हिसाब से सोलर सिस्टम की श्रेणी और क्षमता का चयन करें और सुनिचित करें आपको कितने kW का सोलर सिस्टम इनस्टॉल करवाना है।
- Upload Documents- अब आपको अपने हालही के बिजली के बिल की फोटो को अपलोड करना होगा।

4. इतना करने के बाद यह चरण पूरा हो जायेगा अब आपको पेज में नीचे स्क्रॉल करके पोर्टल पर सूचीबद्ध (Empaneled) सोलर वेंडर्स की सूची में से किसी एक स्वीकृत वेंडर/कंपनी का चुनाव करें, इस सूची में आपको वेंडर से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी जैसे अब उन्होंने कितने सोलर पैनल इनस्टॉल करें है और उनकी फीस कितनी है।
अपने पसंदीदा वेंडर का चुनाव करने के बाद आपको चुने गए वेंडर के साथ सोलर प्लांट लगाने की शर्तों, लागत और गुणवत्ता से जुड़ा एग्रीमेंट साइन करें, लेकिन याद रहें इस एग्रीमेंट को बहुत सावधानी और ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि पैनल इंस्टालेशन के दौरान किसी समस्या का सामना न करना पड़ें।
अब एग्रीमेंट साइन होने के कुछ दिन बाद वेंडर आपकी प्रॉपर्टी डिटेल्स ने अनुसार आपकी छत पर सोलर पैनल, इन्वर्टर और अन्य आवश्यक उपकरण सफलतापूर्वक स्थापित (Install) करेगा।
प्लांट इंस्टॉल होने के बाद नेट-मीटरिंग (Net Meter) लगाने के लिए पोर्टल पर आपको Net Metering Agreement मिल जायेगा जिसे डाउनलोड करने के बाद उसे भरकर डिस्कॉम को आवेदन जमा करें।
Read Also: Aadhaar Mobile Number Link : 5 Minute Me Kare Mobile Number Link
इसके बाद DISCOM के अधिकारी आपके सोलर सिस्टम और नेट-मीटर की जांच करेंगे। जांच सफल होने पर पोर्टल पर Commissioning Certificate (कमीशनिंग प्रमाण पत्र) जारी किया जाएगा।
कमीशनिंग सर्टिफिकेट मिलने के बाद पोर्टल पर अपने बैंक खाते का विवरण (बैंक पासबुक या कैंसिल्ड चेक) अपलोड करें। 30 से 45 दिनों के भीतर ₹78,000 तक की सब्सिडी सीधे आपके खाते (DBT) में आ जाएगी।
PM Surya Ghar Yojana: Problems and Solutions
| समस्या (Problem) | कारण (Cause) | समाधान (Solution) |
| 1. पोर्टल पर OTP न आना | मोबाइल नंबर का बिजली बिल/आधार से लिंक न होना या नेटवर्क समस्या | पोर्टल पर ‘Resend OTP’ का उपयोग करें। यदि समस्या बनी रहे, तो पंजीकृत मोबाइल नंबर अपडेट कराने हेतु डिस्कॉम (DISCOM) कार्यालय संपर्क करें। |
| 2. Feasibility Rejection (तकनीकी अस्वीकृति) | आपके क्षेत्र के ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड होना या छत का सही विवरण न भरना | अपने निकटतम DISCOM सब-स्टेशन पर जाकर ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने/अपग्रेडेशन का अनुरोध करें और नए डेटा के साथ दोबारा आवेदन करें। |
| 3. वेंडर का काम में देरी करना | अनधिकृत/कम क्षमता वाले वेंडर का चुनाव | हमेशा पोर्टल पर सूचीबद्ध (Empaneled Vendors) में से ही चयन करें। वेंडर के साथ निश्चित समय-सीमा का एग्रीमेंट साइन करें और देरी होने पर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। |
| 4. Net Metering में देरी | DISCOM के पास नेट-मीटर का स्टॉक न होना या प्रक्रिया में सुस्ती | कमीशनिंग के लिए डिस्कॉम पोर्टल पर फॉलो-अप करें। देरी होने पर टोल-फ्री नंबर 15555 पर कॉल करें या CPGRAMS/राज्य ऊर्जा पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। |
| 5. सब्सिडी बैंक खाते में न आना | बैंक खाता आधार से लिंक (NPCI Mapping) न होना या गलत बैंक विवरण | पोर्टल पर सही बैंक पासबुक/कैंसिल्ड चेक अपलोड करें। यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक हो और DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए एक्टिव हो। |
| 6. किरायेदार या साझा छत की समस्या | छत का मालिकाना हक/अलग बिजली कनेक्शन न होना | केवल वही व्यक्ति आवेदन कर सकता है जिसके नाम पर बिजली बिल है। साझा छत (Apartments) के मामले में सोसाइटी से NOC (No Objection Certificate) प्राप्त कर आवेदन करें। |
Nishkarsh:
पीएम सुर्याघर योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाना सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी और सरल साबित हो रहा है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको PM Surya Ghar Yojana के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. PM Surya Ghar Yojana Me Kitni Subsidy Milti Hai?
1 kW ₹30,000, 2 kW ₹60,000 Or 3 kW Par ₹78,000 Ki Subsidy Milti Hai.
Q2. Kya Kirayedaar Bhi Is Yojana Me Avedan Kar Sakte Hai?
Nhi Kewal Jinke Paas Apna Kudh Ka Makaan Hai Wahi Is Yojana Ka Labh Le Sakte Hai.
Q3. Subsidy Aane Me Kitna Samaye Lagta Hai?
Net Meter Or Commissioning Certificate Milne Ke Baad 30 se 45 Dino Me Subsidy Milne Lagti Hai.
Q4. Kya Solar System Lagwane Ke Liye Koi Loan Mil Sakta Hai?
Han SBI Or PNB Bank Bina Kisi Guarantee Ke Asaan Loan Deti Hai.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।