PM Ujjwala Yojana 2026: Jane Kaise Milega Free Gas Connection?

PM Ujjwala Yojana Online Apply 2026:

हमने अक्सर अपने आस-पास और गाँव में देखा है की महिलायें मिट्टी के चूल्हे पर आज भी खाना बनाती है, पहले चूल्हे को जलाने के लिए लकड़ी, कोयला और गोबर के बने कंडे इकठ्ठा करती है फिर धुंए में फूक मार के खाना बनाती है लेकिन क्या आप जानतें है इसी हानिकारक धुएं के चलते उन्हें कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इन्ही संघर्षकारी महिलायों के लिए भारत सरकार ने PM Ujjwala Yojana का निर्माण किया है, जिसके तहत सभी आवेदिका महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाता है, अगर आपने अभी तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है तो आर्टिकल में बताई जाने वाली प्रक्रियां को देखें।

Quick Summary

  • योजना का नाम: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY).
  • उद्देश्य: गरीब (BPL) परिवारों की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी (LPG) कनेक्शन देकर धुएं से मुक्ति, स्वास्थ्य सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
  • मुख्य लाभ: मुफ्त चूल्हा और गैस कनेक्शन के साथ हर सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी, इसके अलावा पहला सिलेंडर रिफिल मुफ्त।
  • पात्रता: 18 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलायें जिनके घर में पहले से गैस कनेक्शन न हो।
  • आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज़ फोटो।
  • आवेदन प्रक्रिया: आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्रता पूरी करने वाली सभी महिलाओं को 5 किलोग्राम या 14.2 किलोग्राम LPG कनेक्शन के विकल्पों में से चयन कर सकती है। योजना में कनेक्शन से जुड़े कुछ खर्चों के लिए सरकारी सहायता के साथ पात्र लाभार्थियों को पहला LPG रिफिल और चूल्हा भी उपलब्ध कराया जाता है।

PM Ujjwala Yojana

PM Ujjwala Yojana का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य ग्रामीण और कम आय वाले परिवारों तक LPG की पहुंच बढ़ाना है। गैस चूल्हे पर खाना पकाने से रसोई में धुआं कम होता है और महिलाओं को ईंधन इकट्ठा करने में लगने वाला समय भी बच सकता है। योजना का लाभ लेने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आवेदक सरकारी पात्रता मानदंडों को पूरा करता हो।

PM Ujjwala Yojana Kya Hai?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) की शुरुआत 1 मई 2016 को भारत सरकार द्वारा की गयी थी। यह एक सामाजिक कल्याण योजना है जिसका प्राथमिक उद्देश्य देश की ऐसी जो गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन व्यापन करती है उन्हें को मुफ्त रसोई गैस (LPG) कनेक्शन प्रदान करना है। योजना के तहत गैस कनेक्शन परिवार की वयस्क महिला के नाम पर जारी किया जाता है, जिससे यह योजना केवल ऊर्जा सुरक्षा ही नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) का भी एक बड़ा माध्यम बनती है।

PM Ujjwala Yojana फ्री गैस कनेक्शन का मुख्य उद्देश्य रसोई को स्वच्छ तथा धुँआ मुक्त बनाना है, तथा सबके पास गैस कनेक्शन होने से पेड़ों का कटान रुक जायेगा, इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा जब रसोई धुँआ मुक्त यानि जहरीली गैस मुक्त हो जाएगी जिससे महिलाओं का स्वास्थ्य भी सही रहेगा।

Key Objectives Of PMUY

  • धुएं से होने वाली साँस की बिमारियों से महिलाओं और बच्चों की रक्षा करना।
  • परिवार की वयस्क महिला के नाम पर मुफ्त LPG कनेक्शन देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना।
  • ग्रामीण और वंचित BPL परिवारों को स्वच्छ एवं किफायती दरों पर रसोई ईंधन (LPG) उपलब्ध कराना।

PM Ujjwala Yojana 2026 – Overview

विवरण जानकारी
योजना का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
Short Name PMUY
योजना की शुरुआत 1 मई 2016
वर्जन/चरण PMUY 3.0
मंत्रालय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
लाभार्थी पात्र गरीब परिवारों की वयस्क महिलाएं
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
कनेक्शन LPG Connection
सिलेंडर विकल्प 5 KG और 14.2 KG
पहला रिफिल पात्र PMUY लाभार्थियों के लिए निःशुल्क
चूल्हा पात्र लाभार्थियों के लिए निःशुल्क
आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in

PM Ujjwala Yojana Me Huye Changes

उज्ज्वला 1.0: योजना की शुरुआत 2016 में की गयी थी लेकिन शुरुआती आंकड़ों की माने तो मार्च 2019 तक 5 करोड़ गरीब महिलाओं को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 8 करोड़ कर दिया गया। उज्ज्वला योजना में सितंबर 2019 में 8 करोड़वां कनेक्शन दिया जा चुका था।

उज्ज्वला 2.0: साल 2021 में इस योजना का सेकंड फेस लांच किया गया था जिसके बजट में 1 करोड़ अतिरिक्त LPG कनेक्शन प्रदान करने के लिए ‘उज्ज्वला 2.0’ की घोषणा की गई। इसमें सबसे बड़ा सुधार यह था कि प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) को बिना किसी कठिन एड्रेस प्रूफ के केवल एक ‘स्व-घोषणा पत्र’ (Self-Declaration) के आधार पर कनेक्शन पाने की छूट दी गई।

न्यू उज्ज्वला 3.0: यह तीसरा चरण है जिसे सरकार द्वारा 2023 में लाया गया है, योजना के तहत अब तक 10.55 करोड़ से अधिक कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं तथा नए स्वीकृत कनेक्शनों के साथ लक्ष्य 10.80 करोड़ पहुँच गया है, इसी के साथ सब्सिडी का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करने के लिए आधार-लिंक्ड बैंक खाते के साथ बायोमेट्रिक e-KYC सत्यापन पूरा करना अनिवार्य है।

PM Ujjwala Yojana Me Milne Wale Labh

1. मुफ्त LPG कनेक्शन: नए अपडेट के अनुसार पीएम उज्ज्वला योजना के तहत भारत सरकार लाभार्थी महिलाओं को 16,00 का लाभ देती है जिसमे सिलेंडर सुरक्षा निधि, रेगुलेटर, गैस पाइप और कंज्यूमर कार्ड शुल्क शामिल होता है।

2. रिफिल और मुफ्त चूल्हा: इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है की योजना के तीनों फेस में सरकार लाभार्थियों को पहला 14.2 kg LPG रिफिल और हॉटप्लेट (गैस चूल्हा) मुफ्त दिया जाता है, यहाँ एक बात और है जो आपका जानना जरूरी है सरकार का यह महत्वपूर्ण लाभ आज भी लोगों को मिल रहा है।

3. LPG सब्सिडी: उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त सिलेंडर और गैस चूल्हे के साथ-साथ हर 14.2Kg गैस सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी भी दी जाती है जो की महिलायों के बैंक खातें में DBT माध्यम से भेजी जाती है।

4. ईजी-पोर्टेबल सेवा: अगर उज्ज्वला योजना का लाभ ले रही किसी महिला का किसी कारण स्थान बदलता है तो वे अपनी गैस कंपनी (Indane, Bharatgas, HP Gas) या वितरक को आसानी से पोर्ट कर सकते हैं।

Eligibility Criteria And Required Documents

पीएम उज्ज्वला योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सभी महिलायों को सरकार द्वारा कुछ निर्धारित शर्तों को पूरा करना होता है इसके अलावा आवेदन में आपको मांगे जाने वाले ज़रूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होते है चलिए जानतें है उन शर्तों और दस्तावेजों के बारें में :

  • इस योजना में केवल महिलायें ही आवेदन कर सकती है जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो।
  • महिला के पास पहचान और परिवार की जानकारी के लिए आधार और राशन कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदिका मूल रूप से भारत की निवासी हो साथ ही उनके घर में आवेदन से पहले LPG कनेक्शन न हो।
  • योजना में आवेदन को सफल बनाने के लिए महिला के पास बैंक पासबुक, स्थायी पते का प्रमाण हेतु स्वा-घोषणा पत्र और हालही की पासपोर्ट साइज़ फोटो होनी चाहिए।

Important Official Links

Official PMUY Portal Click Here 
New LPG Connections Click Here 
Biometric Aadhaar Authentication (e-KYC) Click Here 

PM Ujjwala Yojana Me Apply Kaise Kre?

आज के डिजिटल दौर में सरकार ने लगभग सभी योजनाओं और सेवाओं में आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, ताकि सभी नागरिकों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़े, अगर आप भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जानना चाहतें है तो नीचे दिए जाने वाले आसान से स्टेप को फॉलो करें :

PM Ujjwala Yojana

Step#1

  • PMUY में ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर से ब्राउज़र में सर्च करें PM Ujjwala Yojana. इसके बाद पहले ही लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप के सामने सरकार की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा, यहीं आपको कई सारी Services देखने को मिलेंगी।
  • जहाँ आपको Apply For New Ujjwala PMUY Connection पर क्लिक करना होगा, अब यहाँ आपको आवेदन के लिए पात्रता और दस्तावेजों की जानकारी देखने को मिलेगी।
  • नीचे स्क्रॉल करें और Online Portal पर क्लिक करें, इसके बाद आपको LPG Distributer का चयन करना होगा, मान लीजिये आपने Bharat Gas का चयन किया।
  • इसके बाद आपको  Type Of Connection पर क्लिक करकें Ujjwala 3.0 New Connection का विकल्प चुने और फिर अपने राज्य और जिले की जानकारी दर्ज करें।
  • इतना करने के बाद आपके सामने Distributor List आएगी जिसमे आपको अपने नजदीकी LPG Gas विक्रेता का चयन करना होगा।

PM Ujjwala Yojana

Step#2

  • अब पीएम योजना में आवेदन करने के लिए आपको Mobile Number Verification करना होगा, इस प्रिक्रिया को पूरा करें। 
  • आवेदन में आगे बड़ते हुए आपको Family Identifier में Ration Card और Types Of Scheme में अपनी श्रेणी का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने PM Ujjwala Yojana का एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जायेगा, फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होंगी।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पता, आधार संख्या और बैंक विवरण दर्ज करें।
  • मांगे गए दस्तावेज (आधार, राशन कार्ड/स्व-घोषणा पत्र) स्कैन करके अपलोड करें।
  • सभी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर संभाल कर रखें।

Note: याद रहे उज्ज्वला योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है तभी आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। 

Application Status Kaise Dekhen?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन के बाद लोग ये ज़रूर सोचतें है की आवेदन करें हुए तो कई दिन हो चुकें है लेकिन अभी तक मुफ्त सिलेंडर का लाभ प्राप्त नहीं हुआ अगर के मन में भी आवेदन के बाद ये सवाल चल रहें है तो आप भी घर बैठे आवेदन की स्थिति की जाँच ऑनलाइन माध्यम से कर सकती है, जिसके लिए आपने जिस भी LPG Distributer का चयन किया था उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा वहां होम पेज पर आपको Services वाले भाग में Check Status का विकल्प दिखेगा।

उस पर क्लिक करने के बाद आपको आवेदन सबमिट करने के बाद प्राप्त होने वाले Reference Number और अपनी जन्म तिथि दर्ज करनी होगी, फिर आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके Get OTP का विकल्प चुनना होगा, इनता करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर Verification OTP प्राप्त होगा उसे सामने दिखाई दे रहें बॉक्स में दर्ज करें और Verify पर क्लिक करें, अब आपके आवेदन की जो भी स्थिति होगी वो आपके सामने आ जाएगी।

Follow Our Youtube Channel Click Here
Follow Our Website Click Here
Follow Our Facebook Page Click Here

PMUY Common Problems

ज्यादातर मामलों में आवेदन करने के बाद 10 से 15 दिनों के भीतर आवेदन को स्वीकृत कर लिया जाता है लेकिन कुछ ऐसे प्रमुख कारण है जिनके चलते आवेदकों का फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाता है आईये जानते है वो मुख्य कारण कौन-कौन से है:

पूर्व कनेक्शन समस्या: PMUY में आवेदन करने वाले कई आवेदकों का फॉर्म तुरंत रिजेक्ट कर दिया जाता है उसी घर में परिवार के किसी अन्य सदस्य के पास पहले से सक्रिय LPG Connection होता है।

डॉक्यूमेंट मिसमैच: आवेदन अस्वीकृत होने का मुख्य कारण होता है की कई बार आवेदिका के आधार कार्ड और राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाने वाले राशन में में नाम और पता की जानकारी में कोई मिसमैच होता है, इस समस्या के चलते भी आपका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

घोषणाएं: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में आपको एक स्वा-घोषणा पत्र भर कर अपलोड करना होता है लेकिन घोषणा पत्र सही से न भरा होने और हस्ताक्षर में कमी के चलते भी आपका ऑनलाइन आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाता है इसलिए पहले सभी चीजों को नियमों के माध्यम सी सही कर लें फिर योजना में आवेदन करें।

Related Articles

Ab Naye Niyam Se Aise Banega Ration Card ! Click Now
Aadhaar Card Correction Kaise kare? Address, Name, DOB, Click Now
How to apply for PM Kisan Yojana? Click Now

Nishkarsh:

PMUY योजना ऑनलाइन होने के कारण सभी लोग घर बैठे इस प्रक्रिया का लाभ उठा सकते है लेकिन योजना में आवेदन करने के लिए पहले यह ज़रूर सुनिश्चित कर लें की आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको PM Ujjwala Yojana के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. PM Ujjwala Yojana Me Apply Krne Ke Liye Koi Fees Deni Hoti Hai?

Nhi Yojana Government Hai Is Liye Application Process Bilkul Free Hai.

Q2. Kya Purush Is Yojana Ke Liye Avedan Kar Sakte Hai?

Nhi PMUY Kewal Mahilaon Ke Liye Zaari Ki Jane Wali Yojana Hai.

Q3. Ujjwala Yojana Me Subsidy Kitni Milti Hai?

Naye Update Ke Anusaar 14.2Kg Ke Har cylinder Par ₹300 Ki LPG Subsidy Milti Hai.

Q4. Kya Bina Kisi Address Proof Ke Apply Kiya Ja Sakta Hai?

Han Ujjwala 3.0 Me Address Proof Ki Jagah Self-Deceleration Form Submit Krna Hota Hai.

Q5. PMUY Me Shikayat Ke Liye Helpline Number Kya Hai?

Yojana Se Related Sahayta Ya Shikayat Ke Liye Toll Free Number 1800-266-6696 ya 1906 Se Sampark Kre.

Q6. PMUY Me Kaun-Kaun Se Cylinder Mitle Hai?

PM Ujjwala Yojana Me 5Kg Or 14.2Kg Ke LPG Cylinder Diye Jate Hai.

Leave a Comment