PM Vidya Lakshmi Education Loan Kya Hai? Janiye Full Details

PM Vidya Lakshmi Education Loan 2026:

अच्छा मुझे ये बताईये की हम से कितने लोग है जिन्होंने अपने बचपन में डॉक्टर, इंजीनियर या और कुछ बनने का सपना देखा होगा, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए समय से पहले जिम्मेदारियां उठाने का फैसला किया, और अपने उस सपने को दिल की किसी कोठरी में हमेशा के लिए बंद करके रख दिया, मुझे तब तो मौका नहीं मिला की मैं आपको इस योजना के बारे में बता सकूं, लेकिन अगर आपके आस-पास या परिवार में कोई ऐसा व्यक्ति है जो पढ़ाई में बहुत अच्छा है लेकिन पैसों की कमी के चलते आगे पढ़ नहीं पा रहा है तो उसे PM Vidya Lakshmi Education Loan के बारें में ज़रूर बताईये, आज मैं आपको प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी लोन योजना के बारे में विस्तार से बताऊंगा।

Quick Summary

  • योजना क्या है: भारत सरकार द्वारा जारी की जाने वाली एक लोन योजना जिसका नाम PM Vidya Lakshmi Education Loan है
  • उद्देश्य: सभी मेधावी छात्रों को आर्थिक तंगी के चलतें लोन प्रदान करना जिससे उनकी उच्च शिक्षा पर कोई प्रभाव न पड़े
  • लाभ: छात्रों को बिना गारंटी लोन ₹7.5 लाख तक के लोन पर भारत सरकार 75% क्रेडिट गारंटी देती है
  • ब्याज सब्सिडी: ₹4.5 लाख तक की पारिवारिक आय होने पर पढ़ाई + 1 वर्ष की मोरेटोरियम अवधि के दौरान 100% ब्याज माफी और ₹8 लाख की आय पर सिर्फ 3% ब्याज सब्सिडी
  • पात्रता: देश के शीर्ष 1,400+ गुणवत्तापूर्ण संस्थानों (QHEIs – IITs, NITs, IIMs, NIRF Top-Ranked) में मेरिट आधारित प्रवेश।
  • लोन भुगतान: कोर्स पूरा होने के 1 वर्ष बाद लोन चुकाना शुरू होता है, जिसके लिए अधिकतम 15 साल का समय मिलता है।

यह लोन योजना उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गयी है, जिसका मुख्य उद्देश्य सभी मेधावी छात्रों को बिना किसी भी गारंटी के एजुकेशनल लोन देना ताकि उसके बेहतर भविष्य और पढ़ाई में कोई बाधा न आ सकें, इस PM Vidya Lakshmi Education Loan की सबसे बड़ी खासियत ये है की इसमें आप को कोई बारी-भरकम ब्याज दरें नहीं चुकानी पड़ती है और लोन का भुगतान आपको कोर्स पूरा करने के एक साल बाद करना होता है।

PM Vidya Lakshmi Education Loan 2026 – Overview

विवरण जानकारी
योजना का नाम प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना
अंग्रेजी नाम PM Vidya Lakshmi Scheme
लोन का प्रकार Education Loan
शुरुआत की मंजूरी 6 नवंबर 2024
संबंधित मंत्रालय शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टल PM Vidya Lakshmi Portal
पात्र संस्थान निर्धारित Quality Higher Educational Institutions
लोन की अधिकतम सीमा कोई निश्चित अधिकतम सीमा नहीं
बिना गारंटी लोन योजना के पात्र संस्थानों में निर्धारित शर्तों के अनुसार
3% ब्याज सब्सिडी पारिवारिक आय ₹8 लाख तक, पात्रता के अनुसार
ब्याज सब्सिडी लोन सीमा ₹10 लाख तक
पूर्ण ब्याज सब्सिडी पात्र विद्यार्थियों के लिए PM-USP CSIS के अंतर्गत
लोन चुकाने की अवधि मोरेटोरियम के बाद अधिकतम 15 वर्ष तक
आवेदन वेबसाइट https://pmvidyalaxmi.co.in/

PM Vidya Lakshmi Education Loan Kya Hai?

भारत सरकार के द्वारा NEP 2020 के तहत शुरू की जाने वाली पीएम विद्यालक्ष्मी लोन योजना एक ऐसी उच्च शिक्षा लोन योजना है जिसके तहत सभी आर्थिक रूप से कम परिवारों को उच्च शिक्षा के लिए बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखें और बिना किसी गारंटर के ₹10 लाख तक का Educational Loan प्रदान किया जाता है, यह योजना छात्रों को एकल पोर्टल के माध्यम से देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में Education Loan लेने की सुविधा प्रदान करती है

योजना की सबसे खास बात यह है कि ₹7.5 लाख तक के लोन पर भारत सरकार क्रेडिट गारंटी प्रदान करती है, जिससे छात्रों को किसी तीसरे पक्ष (Third-party guarantor) या संपत्ति को बंधक (Collateral) रखने की आवश्यकता नहीं होती।

योजना से जुड़े कॉलेजों की लिस्ट यहाँ देखे 

PM Vidya Lakshmi Scheme Me Kaun Se Kharch Cover Hote Hai

देखिये इस एजुकेशनल लोन को केवल पढ़ाई के खर्चों को ध्यान में रखकर तैयार नहीं किया गया है, बल्कि एक विद्यार्थी के जीवन में कौन-कौन से खर्च होते है इस बात पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, तो चलिए जानतें है की PM Vidhya Lakshmi Education Loan के अंतर्गत कौन से खर्च कवर मिलतें है:

किसी भी छात्र के जीवन का मुख्य भार होता है कॉलेज और होस्टल की फीस जिसे सबसे बड़ी रकम भी माना जाता है, क्योंकि एडमिशन के फ़ौरन बाद आपको इस फीस का भुगतान करना होता है, इस लिए सरकार ने इस एजुकेशनल लोन के तहत इस खर्च को प्राथमिकता पर रखा है।

इस लोन योजना में दूसरी लिस्ट के खर्चों के रूप में परीक्षा, पुस्तकालय और प्रयोगशाला के शुल्क को रखा गया है, जो हर साल या तिमाही के रूप में विद्यार्थियों के वसूला जाता है।

किसी भी छात्र के लिए जितनी ज़रूरी शिक्षा है उतने ही ज़रूरी शिक्षा के लिए उपयोग होने वाले उपकरण, कॉलेज में प्रवेश लेने के बाद विद्यार्थी का सबसे बड़ा बोझ किताबें, उपकरण और लैपटॉप/कंप्यूटर की खरीदारी होती है, बिना इसके छात्र की पढ़ाई और अध्यन बेकार है।

उच्च शिक्षा के अंतिम चरण में हर विद्यार्थी को कॉलेज में प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करनी होती है जिसे पूरा करने के लिया विद्यार्थियों को कई राज्यों में सफ़र भी करना पड़ता है, जिसका खर्च हर छात्र के लिए बहुत बड़ा होता है लेकिन PM Vidhya Lakshmi Education Loan के अंतर्गत इसे भी शामिल किया गया है।

Related Articles

Best Government Scheme in India 2026 PM Kisan 24th installment Date 2026
PM Suraksha Bima Yojana: ₹20 me ₹2 Lakh Ka Accident Insurance Vidhwa Pension 2026 : Kisko Kitni Pension Milegi Yahan Dekhe 

Kaun-Kuan Apply Kar Sakta Hai

पीएम विद्यालक्ष्मी लोन योजना में आवेदन की प्रक्रिया को जानने से पहले ये समझना बहुत ज़रूरी है की योजना में कौन आवेदन कर सकता है, ताकि आवेदन के दौरान होने वाली समस्याओं से बचा जा सकें:

इस योजना में आवेदन करने के लिए ज़रूरी है की आवेदक पूर्ण रूप से भारतीय नागरिक हो।

छात्र के देश के 14,00+ उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया हो।

विद्यार्थी किसी भी राष्ट्रीय/राज्य प्रतियोगी परीक्षा या मेरिट बेस्ड परीक्षा से जुड़ा हो।

छात्र की पारिवारिक आय निर्धारित सीमा के अंतर्गत हो अनिवार्य है।

Documents of PM Vidya Lakshmi Education Loan

चूँकि की इस योजना का लाभ लेने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाती है, इस लिए आपको आवेदन से पहले कुछ ज़रूरी डॉक्यूमेंट अपने पास पहले से तैयार रखने की आवश्यकता होती है, जिनका उपयोग आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए किया जाता है चलिए जानते है वो दस्तावेज कौन से है:

  • आवेदक एवं सह-आवेदक (माता-पिता) के पहचान/पता प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी।
  • शैक्षणिक दस्तावेज़: 10वीं, 12वीं एवं स्नातक (यदि लागू हो) की मार्कशीट।
  • प्रवेश प्रमाण: कॉलेज अलॉटमेंट लेटर, एडमिशन लेटर और फीस स्ट्रक्चर।
  • आय प्रमाण पत्र: सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र (सब्सिडी हेतु)।
  • बैंक विवरण: छात्र एवं सह-आवेदक के पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट।
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Important Links & Resources

Application Links
PM Vidya Lakshmi Education Loan Official Portal Click Now
Student Login/Registered Click Now
List of PM Vidhya Lakshmi Institutes Click Now

PM Vidya Lakshmi Education Loan Online Apply

पीएम विद्यालक्ष्मी योजना में आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, छात्रों की सुविधा के लिए सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए एकल पोर्टल भी बनाया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे आवेदन कर सकतें है, योजना में आवेदन करने के लिए आर्टिकल के इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें:

PM Vidya Lakshmi Education Loan

Step-By-Step Guide

एजुकेशन लोन लेने के लिए आपको अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में PM Vidhya Lakshmi सर्च करना होगा, फिर रिजल्ट में आने वाले पहले ही लिंक पर क्लिक करे जिसके बाद आपके सामने सरकार की आधिकारिक वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।

होमपेज पर आपको आवेदन करने के लिए विकल्प दिखाई देगा, लेकिन पहले आपको अपनी Profile Create करनी होगी, जिसके लिए आपको Login पर टैप करना होगा, फिर Student Login के विकल्प को चुनना होगा।

Create An Account पर क्लिक करें, अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और वेरिफिकेशन OTP के माध्यम से अकाउंट बनाये, जब अकाउंट बन जाए तो अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से PM Vidhya Lakshmi Portal Login करें।

अब आपके सामने नया इंटरफ़ेस खुलेगा, जहाँ आपको साइड में Apply For Education Loan के विकल्प को चुने, फिर अपना 12 अंको का Aadhaar Number दर्ज करके प्राप्त OTP को बॉक्स में भरकर Validate OTP पर क्लिक करें।

इतना करने के बाद आपके सामने Application Form खुलकर आ जायेगा, जिसमे आपको Student Guardian Details, Address Details, Education Details Or Family Income Details दर्ज करनी होंगी।

यहाँ आपको अपनी पसंदीदा बैंक की जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसे जोड़ने के लिए Present Banker Details वाला पूरा भाग भरना होगा, इसके बाद नीचे की तरफ Course And Institutes Details वाला भाग भरें, जिसके बाद Save & Next पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको पोर्टल पर कुछ Document Upload करने होंगे, जिसे सुरक्षित अपलोड करने के बाद Bank Name दर्ज करके Final Submit पर क्लिक करें, फिर Application Tracking पर क्लिक करके पावती स्लिप को सेव करके रख लें।

Note: लोन और सब्सिडी का लाभ केवल भारत सरकार द्वारा स्वीकृत देश के शीर्ष 1,400+ उच्च शिक्षण संस्थानों (QHEIs) और NIRF रैंकिंग वाले कॉलेजों के लिए ही मान्य है।  

Loan and Interest Subsidy Structure

विवरण लोन राशि / ब्याज दर
अधिकतम एजुकेशन लोन कोई निश्चित अधिकतम सीमा नहीं
₹7.5 लाख तक का लोन 75% सरकारी क्रेडिट गारंटी कवर
ब्याज दर बैंक की EBLR + अधिकतम 0.5%
3% ब्याज सब्सिडी ₹10 लाख तक के पात्र लोन पर
100% ब्याज सब्सिडी पात्र विद्यार्थियों को PM-USP CSIS के तहत
3% सब्सिडी के लिए आय सीमा ₹8 लाख सालाना तक
पूर्ण ब्याज सब्सिडी के लिए आय सीमा पूर्ण ब्याज सब्सिडी के लिए आय सीमा
मोरेटोरियम अवधि कोर्स की अवधि + 1 वर्ष
लोन चुकाने की अवधि मोरेटोरियम के बाद अधिकतम 15 वर्ष

Nishkarsh:

आज के दौर में पढ़ाई सबसे अत्यधिक ज़रूरी होती है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अक्सर अपने इस सपने को छोड़ देते है छात्रों की इसी समस्याओं को देखते हुए सरकार ने पीएम विद्यालक्ष्मी लोन योजना की शुरूआत की है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको PM Vidya Lakshmi Education Loan के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. PM Vidya Lakshmi Education Loan Kya Hai?

Yah Bharat Sarkar Ke Dwara Shuru Ki Gayi Student Education Loan Yojana Hai.

Q2. Kya Vidya Lakshmi Scheme Me Guarantor Ki Zaroorat Hoti Hai?

Nhi ₹7.5 Lakh Ke Loan Ke Liye Kisi Bhi third Party Ya Guarantor Ki Zaroorat Nhi Hoti Hai.

Q3. Loan Repayment Kab Shuru Hota hai?

Course Pura Hone Ke 1 Saal Baad Loan Repayment Shuru Hota Hai.

Q4. Is Yojana Se Kya Main Kai Bankon Me Apply Kar Sakta Hoon?

Han Portal Ke Comman Form Se Ek Saath 3 Banks Me Apply Kar Sakte Hai.

Q5. Kya Videsh Me Padhayi Ke Liye Bhi Is Yojana Se Loan Liya Ja Sakta Hai/

Nhi Aisa Nhi Ho Sakta Hai Lekin Videsh Me Study ke Liye Vidya Lakshmi / Premiere Abroad Yojana Se Loan Le Sakte Hai.

Leave a Comment