PM Vishwakarma Yojana Online Apply 2026:
हमारे देश में लगभग कुल जनसंख्या का एक तिहाई हिस्सा कारीगरों से मिलकर बना है जो अपने काम में बहुत ज्यादा महारत रखतें है लेकिन लगातार बढ़ रही नई तकनीक और पैसों की कमी के चलतें इन कारीगरों को हमेशा पीछे ही रहना पड़ा है लेकिन अब और नहीं आज मैं आपको सभी को सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहा हूँ जिससे जानने के बाद आप सभी इस योजना में आवेदन करने से खुद को रोक नही पाएंगे योजना का नाम है PM Vishwakarma Yojana. चलिए विस्तार से जानतें है की पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें और इससे मिलने वाले लाभ कौन से है
Quick Summary
- योजना का नाम: पीएम विश्वकर्मा योजना।
- उद्देश्य: भारत के 18 पारंपरिक क्षेत्र के कारीगरों को वित्तीय सहायता देना, आधुनिक तकनीक और कार्य करने के लिए बाजारों से जोड़ना।
- वित्तीय सहायता: बिना गारंटी के कुल ₹3 लाख का लोन दो आसान किश्तों में पहला ₹1 लाख और दूसरा ₹2 लाख मात्र 5% रियायती ब्याज दर पर।
- टूलकिट: आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए ₹15,000 का वाउचर।
- ट्रेनिंग: इस योजना में 5-7 दिनों की ट्रेनिंग के दौरान ₹500 प्रतिदिन का दैनिक भत्ता भी मिलता है।
- सर्टिफिकेट: लाभार्थियों को PM Vishwakarma Certificate और डिजिटल ID Card प्रदान किया जाता है।
PM Vishwakarma Yojana के तहत सभी लाभार्थियों का PM Vishwakarma Certificate और ID बनायीं जाती है, इसके बाद प्रत्येक कारीगरों को उनके चयनित व्यवसाय में आधुनिक तकनीक के साथ कैशल प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे अपने पारंपरिक कार्य में नई तकनीक और बेहतर कार्यप्रणाली का इस्तेमाल कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को निर्धारित सहायता भी दी जाती है।

पीएम विश्वकर्मा योजना केवल लाभकारी वित्तीय योजना नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को कौशल विकास, डिजिटल लेनदेन, ब्रांडिंग, मार्केटिंग और बाजार से जुड़ने के अवसर प्रदान करना भी है। इससे कारीगर अपने उत्पादों को स्थानीय बाजार के साथ-साथ बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सक्षम हो सकते हैं।
PM Vishwakarma Yojana Kya Hai?
पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 की गयी थी जिसे केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MoMSME) द्वारा संचालित किया जाता है, इस योजना का उद्देश्य 18 पारंपरिक व्यवसायों में लगे कारीगरों को पहचान देना, उनका कौशल विकास करना, आधुनिक टूलकिट के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना और बिना किसी गारंटी के सस्ता लोन उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद पात्र कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे अपने पारंपरिक कार्य में नई तकनीक और बेहतर कार्यप्रणाली का इस्तेमाल कर सकें।
Key Objectives of PM Vishwakarma Yojana
- लाभार्थियों की कार्य क्षमता और उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ₹15,000 की टूलकिट ग्रांट देना।
- डिजिटल लेन-देन पर प्रोत्साहन और उत्पादों की बिक्री के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स (जैसे GeM) से जोड़ना।
- आवेदकों को बिना किसी गारंटी (Collateral) के 5% की रियायती ब्याज दर पर ₹3 लाख तक का लोन देना।
PM Vishwakarma Yojana 2026 – Overview
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना |
| शुरुआत | 17 सितंबर 2023 |
| लाभार्थी | पारंपरिक कारीगर एवं शिल्पकार |
| शामिल ट्रेड | 18 पारंपरिक ट्रेड |
| टूलकिट सहायता | ₹15,000 तक |
| ट्रेनिंग स्टाइपेंड | ₹500 प्रतिदिन |
| लोन सहायता | ₹3 लाख तक |
| ब्याज दर | 5% रियायती दर |
| आवेदन माध्यम | CSC/आधिकारिक प्रक्रिया |
| मुख्य लाभ | ट्रेनिंग, टूलकिट, लोन, डिजिटल एवं मार्केटिंग सहायता |
PM Vishwakarma Yojana 2026 Update
पीएम विश्वकर्मा योजना खास तौर पर उन छोटे कारीगरों के लिए उपयोगी है जो पारंपरिक काम करते हैं लेकिन नवीन प्रक्रिया के आधुनिक औजारों, पूंजी, प्रशिक्षण और बाजार की कमी के कारण अपना व्यवसाय आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। सरकारी आकड़ों की माने तो मार्च 2026 तक 30 लाख से भी अधिक कारीगर इस योजना में पंजीकृत हो चुकें है, जिसमे 26.8 लाख करीगरों का Skill Verification पूरा हो चुका है
हालही में आये आंकड़ो के अनुसार 23.7 लाख लोगों ने अपनी बेसिक ट्रेनिंग को पूरा किया है और इसके अलावा लगभग 6 लाख लोगों के लोन को मंजूरी दी गयी है जिसकी राशि लगभग ₹5,050 करोड़ है यहीं आंकड़ें हमे बताते है की योजना का मुख्य बिंदु केवल पंजीकरण तक ही सिमित नहीं है बल्कि कारीगरों को ट्रेनिंग, बैंकिंग और व्यवसाय विकास से जोड़ने पर भी है। नए आकड़ों और घोषणाओं कि जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल को ज़रूर देखें।
Eligibility Criteria
यहाँ आपको एक बात और जान लेनी चाहिए यह योजना सरकार द्वारा चलायी जाती है इसलिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको कुछ निर्धारित शर्तों को पूरा करना होगा, नीचे इस सूची में आपको शर्तों से जुड़ी तमाम जानकारी मिलेगी तो अगर आप भी आवेदन के योग्य है तो इन शर्तों को ज़रूर देखें:
योजना में आवेदन करने वाले लाभार्थी की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदक को इस योजना में आने वाले 18 पारंपरिक व्यवसायों में से किसी एक में से काम आना चाहिए।
परिवार के सिर्फ एक ही सदस्य को इस योजना का लाभ मिलेगा बशर्ते आवेदक या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में न हों।
आवेदक ने पिछले 5 वर्षों में PMEGP, PM SVANidhi या Mudra लोन जैसी अन्य सरकारी क्रेडिट योजनाओं का लाभ न लिया हो।
Required Documents
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने से पहले आपको आवेदन में मांगे जाने वाले डॉक्यूमेंट को पहले से अपने पास तैयार करके रख लेना होगा ताकि आवेदन में होने वाली समस्या से बचा जा सके चलिए जानतें है की वो ज़रूरी दस्तावेज कौन से है:
- आधार कार्ड
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- बैंक खाते का विवरण
- राशन कार्ड
- अगर राशन कार्ड नहीं है तो परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड
Important Links & Resources
| Application | Links |
|---|---|
| 🌐 Official Web Portal | Click Now |
| 👤Beneficiary/Applicant Login | Click Now |
| 📱 Official Android App | Click Now |
PM Vishwakarma Yojana Apply Online 2026
अगर आप भी किसी असंगठित क्षेत्र में कार्य करते है तो आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के योग्य है, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बहुत सरल और सुरक्षित है, जिसे आप आर्टिकल में बताएं जाने वाले स्टेप्स को फॉलो करके पूरा कर सकते है:

Step#1
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ब्राउज़र से सर्च करें PM Vishwakarma Yojana. इसके बाद पहले ही लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने सरकार की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा, जहाँ राईट कोने में Login का विकल्प दिखाई देगा उस पर टैब करें।
- इसके बाद लॉग इन करने के लिए CSC Login पर टैब करें और वहां CSC-Register Artisans का विकल्प चुनें।
- यहाँ आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपनी CSC ID और Password दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
- Login होने के बाद आपको सबसे पहले अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार संख्या दर्ज करके कैप्चा कोड भरना होगा फिर Continue के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए एक OTP आयेगा जिसका सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।
- इतना करने के बाद आपके लॉग इन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, अब आगे आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा।
- आधार से वेरिफिकेशन करने की वजह से आपके लगभग जानकारी Automatic Fetch होकर आ जाएगी जो जानकारी दर्ज नहीं है उसे दर्ज करें।
- इसके बाद आपको Contact Details में अपना PAN Card Number दर्ज करना होगा, फिर नीचे Family Details में अपना Ration Card नंबर दर्ज करें।
- अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप मेन्युली भी परिवार का विवरण दर्ज कर सकते है।

Step#2
- अब आपको Profession/Trade Details में आकर अपने व्यवसाय का चयन करना होगा, फिर Save के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा, यहाँ आपको अपने बैंक का विवरण दर्ज करना होगा, नीचे स्क्रॉल करने पर Credit Support का विकल्प मिलेगा।
- जिसमे आपके Loan Details के बारे में पूछा जाता है, इस भाग में अपनी पसंद का राशि भरें और Next के विकल्प पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर आपको Scheme Benefits Information का विकल्प देखने को मिलेगा जहाँ Skill Training Or Tool Kit से जुड़ी जानकारी के बारे में बताया जायेगा।
- सभी जानकारी को सही से भरने के बाद Next के विकल्प पर क्लिक करें, और आवेदन की अंतिम प्रक्रिया Declaration Details को पूरा करें।
- इनता करने के बाद आपका आवेदन पीएम विश्वकर्मा योजना में सफलतापूर्वक जमा हो जायेगा।
Note: हाल में इस पोर्टल पर चल रहीं खराबी के चलते आप केवल CSC Login से ही आवेदन कर सकते है अगर आपके पास सीएससी आईडी नहीं है तो आप नजदीकी जनसेवा केंद्र का सहारा लें सकते है।
Trades included in the PM Vishwakarma Yojana
अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना शामिल 18 पारंपरिक व्यवसायों मे से किसी एक में भी महारथ रखतें है तो आप इस योजना में आवेदन करके अपने भविष्य को और बेहतर बना सकते है सभी सूचीबद्ध व्यापार जानने के लिए इस तालिका को ज़रूर देखें:
18 Traditional Businesses |
||
|---|---|---|
| बढ़ई / Carpenter | नाव बनाने वाला / Boat Maker | Armourer |
| लोहार / Blacksmith | Hammer और Tool Kit Maker | Locksmith / ताला बनाने वाला |
| सुनार / Goldsmith | कुम्हार / Potter | मूर्तिकार / Stone Carver / Stone Worker |
| मोची / Cobbler / Footwear Artisan | राजमिस्त्री / Mason | टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाला |
| पारंपरिक गुड़िया और खिलौना बनाने वाला | नाई / Barber | माला बनाने वाला / Garland Maker |
| धोबी / Washerman | दर्जी / Tailor | मछली पकड़ने का जाल बनाने वाला |
PM Vishwakarma Yojana Loan of up to ₹3 lakh
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए ₹3 लाख तक का बिना किसी गारंटी (Collateral-free) का लोन दिया जाता है। जिसमें लोन दो किस्तों में जारी किया जाता है पहली क़िस्त ₹1,00,000 जो 18 महीनों की भुगतान अवधि के तौर पर दिया जाता है, इसके अलावा दूसरी क़िस्त ₹2,00,000 30 महीनों की भुगतान अवधि पर दिया जाता है।
लेकिन पहली किस्त आपको 5-7 दिनों की बेसिक ट्रेनिंग के बाद ही मिल सकता है, और दूसरी क़िस्त पाने के लिए आपको पहली किस्त का समय पर भुगतान और डिजिटल लेन-देन अपने पर ही मिल सकती है, इसके अलावा पीएम विश्वकर्मा योजना में कुछ अन्य लाभ भी कारीगरों को दिए जाते है जिसमे आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए ₹15,000 टूलकिट वाउचर और ट्रेनिंग के दौर प्रतिदिन ₹500 स्टाइपेंड भी शामिल है।
Related Articles
| Ab Naye Niyam Se Aise Banega Ration Card ! | Click Now |
|---|---|
| Aadhaar Card Correction Kaise kare? Address, Name, DOB, | Click Now |
Nishkarsh:
चूँकि इस PM Vishwakarma Yojana का निर्माण उन कारीगरों के लिए किया गया है जो अपने काम में महारथ रखते है, लेकिन वित्तीय कमजोरी के चलते अपने व्यापार को आगे नहीं बढ़ा पा रहे है यह योजना उन सभी कारीगरों के लिए एक वरदान साबित हुई है , तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको PM Vishwakarma Yojana के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. PM Vishwakarma Yojana Kya Hai?
Is Yojana Ko Central Government Ne September 2023 Me Traditional artisans Ke Liye Shuru Kiya Tha.
Q2. Is Yojana Me ToolKit Ke Liye Kitne Paise Milte Hai?
Training Ke Baad Workers Ko Tool Kit Kharidne Ne Ke Liye ₹15,000 e-RUPI voucher Milta Hai.
Q3. PM Vishwakarma Loan Interest Rate Kitna Hai?
Is Yojana Me Karigron Ko ₹3 Lakh Ka Loan 2 Kiston Me Diya Jata Hai Jiska Interest Rate 5% year.
Q4. Kya Training Krne Ke Bhi Paise Milte Hai?
Han 5-7 Din Ki Basic Training Par Apko ₹500 Par Day Ke Hisab Se Milta Hai.
Q5. Main PM Vishwakarma Yojana Me Apply Kaise Kar Sakta Hoon?
Is Me Apply Krne Ka Process Online Hai Lekin Aap CSC Center Se Hi Apply Kar Sakte Hai.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।