PMEGP Loan : बिना गारंटी मिलेगा सरकारी लोन, ये लोग हैं पात्र !

PMEGP Loan Online Apply 2026

क्या आप भी कोई बिजनेस करना चाहते है लेकिन घर में पैसों की कमी के कारण नहीं कर पा रहे हैं अपने सपनों को साकार तो आज के इस आर्टिकल में मैं लाया हूँ एक ऐसी योजना की जानकारी जिसमे आपको बिना किसी गारंटी के सरकारी लोन मिल सकता है और बिना किसी बैंक जाएं, घर पर ही सिर्फ 15 मिनट में तो आयें जानते है इस लोन योजना के बारे में इस योजना का नाम है PMEGP Loan Yojana 

भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) का उद्देश्य नए सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देना और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों को व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक ऋण के साथ सरकारी सब्सिडी (मार्जिन मनी) का लाभ भी दिया जाता है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है, जिससे उम्मीदवार बिना किसी एजेंट के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक खाता विवरण तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। यदि आप अपना नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और सरकारी सहायता प्राप्त करना चाहते हैं, तो PMEGP Loan Online आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आवेदन करने से पहले पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, व्यवसाय की व्यवहार्यता तथा बैंक द्वारा निर्धारित शर्तों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

PMEGP Loan Yojana Kya Hai?

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MoMSME) द्वारा चलाई जाने वाली एक क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना है। इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) द्वारा लागू किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नए रोजगार के अवसर पैदा करना और पारंपरिक कारीगरों व बेरोजगार युवाओं को उद्यमी (Entrepreneur) बनने में मदद करना है।

Main Objective

  • युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना।
  • नए उद्योगों की स्थापना करना।
  • ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाना।
  • छोटे उद्योगों को आर्थिक सहायता देना।
  • महिलाओं और कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना।

About Us For more Information

Important Links :
Follow Our Youtube Channel Click Here
Follow Our Website Click Here
Follow Our Facebook Page Click Here

इसे भी पढ़ें : कैसे मिलेगा मुद्रा योजना लोन? जानें पूरी जानकारी !

PMEGP Loan Features & Benefits

दोस्तों PMEGP Loan के माध्यम से न केवल हम अपने बिजनेस की शुरुआत करते है बल्कि इससे हमे कई सरकारी फायदें मिलते है जो इस प्रकार है :

  • मोटी सब्सिडी: इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी सब्सिडी है। आपको लोन राशि का 15% से 35% तक का हिस्सा वापस नहीं करना होता, वह सरकार द्वारा माफ कर दिया जाता है।

  • कम ब्याज दर: PMEGP लोन पर ब्याज की दरें सामान्य कमर्शियल लोन की तुलना में काफी कम और किफायती होती हैं।

  • आसान पुनर्भुगतान अवधि: लोन चुकाने के लिए आपको 3 से 7 वर्ष तक का पर्याप्त समय मिलता है।

  • सभी के लिए अवसर: इसमें महिलाएं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक और दिव्यांगों के लिए विशेष छूट और अधिक सब्सिडी का प्रावधान है।

Eligibility Criteria To PMEGP Loan

इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा कुछ पात्र शर्तें सुनिश्चित की गयीं है जिसे पूरा करके योजना का लाभ के सकते है :

  1. आयु सीमा: आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है।

  2. शैक्षणिक योग्यता: यदि आप मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ₹10 लाख से अधिक या सर्विस सेक्टर में ₹5 लाख से अधिक का लोन ले रहे हैं, तो आवेदक का कम से कम 8वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।

  3. नया बिजनेस: यह लोन केवल नए बिजनेस शुरू करने के लिए दिया जाता है। पुराने बिजनेस को बढ़ाने के लिए यह लोन पहली बार में नहीं मिलता।

  4. संस्थान: स्वयं सहायता समूह (SHGs), सहकारी समितियां और चैरिटेबल ट्रस्ट भी इसके लिए पात्र हैं।

PMEGP Loan For Required Documents

तो अगर आप भी घर बैठे इस योजना का लाभ उठाना चाहतें है तो निचे दी गयी डॉक्यूमेंट की सूची को देखें :

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • शिक्षा प्रमाण पत्र
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • बिजनेस प्लान

PMEGP Loan Online Apply Process

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बहुत सरल है नीचे दिए गये कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन पूरा करें :

PMEGP Loan
PMEGP Loan

» आधिकारिक वेबसाइट 

सबसे पहले आपको PMEGP के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा।

» ‘Application for New Unit’

होमपेज पर आपको दो विकल्प दिखेंगे। नए उद्यमियों के लिए “Application for New Unit” के तहत “Apply” बटन पर क्लिक करना होगा।

» आधार नंबर वेरीफाई करें

आपके सामने एक विस्तृत PMEGP ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा। सबसे पहले अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और ‘Verify’ पर क्लिक करें।

» एजेंसी का चयन करें 

आपको अपने क्षेत्र के हिसाब से एजेंसी चुननी होगी:

  • KVIC या KVIB: यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में बिजनेस करना चाहते हैं।

  • DIC: यदि आप शहरी क्षेत्र में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं।

» व्यक्तिगत और बिजनेस की जानकारी भरें

फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें, जैसे:

  • आपका नाम, सामाजिक श्रेणी

  • शैक्षणिक योग्यता

  • बिजनेस का प्रकार

  • बिजनेस का पता और बैंक खाते की जानकारी (जिस बैंक से आप लोन लेना चाहते हैं)।

PMEGP Loan
PMEGP Loan

» प्रोजेक्ट कॉस्ट दर्ज करें

अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार कुल पूंजीगत व्यय और कार्यशील पूंजी का विवरण भरें।

» फॉर्म सबमिट करें और दस्तावेज अपलोड करें

सभी जानकारी भरने के बाद ‘Save Applicant Data’ पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक User ID और Password मिल जाएगा। अब अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फाइनल सबमिट कर दें।

PMEGP Loan Approval Process

लोग अक्सर से सवाल पूछ्तें है की मैंने ऑनलाइन आवेदन तो कर दिया है लेकिन अब इसके बाद क्या होगा कैसे पता करें तो इन स्टेप्स को देखें :

  1. एजेंसी द्वारा स्क्रूटनी: आपके द्वारा चुनी गई एजेंसी आपके फॉर्म और प्रोजेक्ट रिपोर्ट की जांच करेगी।

  2. टास्क फोर्स कमेटी : एजेंसी आपके आवेदन को जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी के पास भेजेगी, जो आपका इंटरव्यू ले सकती है।

  3. बैंक को रेकमेंडेशन: मंजूरी मिलने के बाद डिजिटल रूप से आपका आवेदन आपके चुने हुए बैंक को भेज दिया जाता है।

  4. बैंक द्वारा लोन मंजूरी: बैंक आपके प्रोजेक्ट की व्यवहार्यता जांचने के बाद लोन को मंजूरी देता है।

  5. EDP ट्रेनिंग: लोन पास होने के बाद आपको 10 से 15 दिनों की उद्यमिता विकास कार्यक्रम ट्रेनिंग पूरी करनी होती है।

  6. लोन वितरण: ट्रेनिंग पूरी होने के बाद बैंक लोन की राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर देता है और सब्सिडी की रकम 3 साल के लिए लॉक-इन पीरियड में रख दी जाती है।

Status Check Online

अगर आपने भी इस योजना के लिए आवेदन कर दिया है तो अब आप घर बैठे ये भी पता लगा सकते है की आवेदन का कार्य कहाँ तक पंहुचा :

  • आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • Track Application विकल्प चुनें।
  • Application ID दर्ज करें।
  • Captcha भरें।
  • Submit करें।
  • आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

Important Points

दोस्तों अगर आप भी इस सरकारी लोन योजना का आवेदन ऑनलाइन करने जा रहें है तो सूची में दी गयीं विशेष बातों का रखे ध्यान :

केवल सही जानकारी भरें।

आधार और पैन की जानकारी सही दर्ज करें।

मोबाइल नंबर सक्रिय रखें।

प्रोजेक्ट रिपोर्ट अच्छी तरह तैयार करें।

सभी दस्तावेज़ स्पष्ट स्कैन करें।

आवेदन जमा करने से पहले पूरी जानकारी जांच लें।

इसे भी पढ़ें : कैसे मिलेगा मुद्रा योजना लोन? जानें पूरी जानकारी !

How to create a good project report for a PMEGP loan?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको एक अच्छी प्रोजेक्ट रिपोर्ट जी ज़रुरत होती है जिसमे यें जानकारी होना आवश्यक है :

  • व्यवसाय का नाम
  • व्यवसाय का उद्देश्य
  • कुल परियोजना लागत
  • मशीनरी एवं उपकरणों का विवरण
  • कच्चे माल की लागत
  • अनुमानित आय और खर्च
  • लाभ का अनुमान
  • रोजगार सृजन की संभावनाएं

General Questions (FAQs):

Q1. PMEGP Loan कितने दिनों में पास हो जाता है ?

आमतौर पर आवेदन के बाद स्वीकृति का समय इस बात पर निर्भर करता है की आपके आवेदन की जानकारी कितनी सटीक है |

Q2. क्या PMEGP लोन लेने के लिए किसी गारंटी की ज़रुरत होती है ?

नहीं 10 लाख तक के लोन लेने के लिए किसी गारंटी की ज़रुरत नही होती है यह लोन CGTMSE के तहत कवर होता है |

Q3. PMEGP लोन पर ब्याज दर कितनी होती है ?

PMEGP लोन पर ब्याज दरें बैंक के नियमों के अनुसार 9% से 12% प्रति वर्ष के बीच हो सकती हैं।

Q4. क्या मुझे सब्सिडी का पैसा सीधे नकद मिलेंगा ?

नही सब्सिडी की राशि बैंक अकाउंट में एक टर्म डिपॉजिट तक रखी जाती है फिर इसे आपके खातें में जोड़ दिया जाता है |

Leave a Comment