PNB Zero Balance Bank Account Opening Online 2026
क्या आपको भी लगता है की आपके पास भी एक बैंक खाता होना चाहिए वो भी किसी चार्ज को दिए बिना तो आज का ये आर्टिकल आप ही लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होने वाला है आज हम जानेगें की कैसे देश के सबसे भरोसेमंद और पुराने बैंक PNB ( पंजाब नेशनल बैंक ) में 0 बैलेंस में खाता खोल सकते है वो भी बिना बैंक के चक्कर लगायें इसके इलावा इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं, पात्रता क्या है, लाभ क्या हैं और आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है।
PNB Zero Balance Bank Account क्या है ?
ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी को समझने से पहले जान लें PNB Zero Balance Account एक ऐसा बचत खाता है जिसको खोलने के लिए आपको न्यूनतम बैलेंस की ज़रुरत नही होती है यह खाता विशेष रूप से छात्रों, ग्रामीण निवासी और कम आय वाले लोगों के लिए तैयार किया गया है जिसके माध्यम से लाभार्थी बैंकिंग सेवाओं का लाभ तो प्राप्त कर सकते है लेकिन उन्हें अपने खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की चिंता करने की कोई ज़रुरत न पड़ें |
PNB Zero Balance Bank Account के लिए PNB को ही क्यों चुने ?
PNB भारत की सबसे पुरानी और भरोसेमंद बैंकों में से एक है और इसमें खाता खोलने के कई फायदें है –
1. सरकारी भरोसा :
PNB एक सरकारी बैंक है जो इसे भरोसेमंद और सुरक्षित बनाता है |
2. डिजिटल सेवाएं :
इसके साथ PNB One एप और नेट बैंकिंग जैसी आधुनिक डिजिटल सेवाएं भी है |
3. अलग – अलग सुविधाएँ :
बचत खाता, लोन और निवेश तक कई तरह की बैंकिंग सुविधाएँ मिलती है |
4. बड़ा नेटवर्क :
देशभर में इसकी हजारों शाखाएं और ATM मिलते है |
5. योजना के लाभ :
सरकारी सब्सिडी, DBT और योजनाओं का लाभ लेने में प्रमुख्यतः मिलती है |
PNB में जीरो बैंक खाता कौन खोल सकते है ?
यदि आप भी PNB Zero Balance Account के लाभार्थी बनना चाहते है तो इन पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा –
- आवेदक भारतीय नागरिक हो
- उसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो
- इसके साथ आवेदक के पास वैध KYC दस्तावेज उपलब्ध हो
- आवेदक का किसी अन्य बैंक में सामान्य प्रकार का खाता न हो
PNB Zero Balance Account Required Document
अगर आप भी सोच रहें है जीरो बैलेंस अकाउंट के लाभार्थी बनने की तो आपको इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी –
» आधार कार्ड
» पैन कार्ड
» मोबाइल नंबर (आधार लिंक)
» ईमेल आईडी इत्यादि
इन्हें भी पढ़ें :
EPF अकाउंट में नए नॉमिनी कैसे जोड़े ?
PM स्वनिधि क्रेडिट कार्ड आवेदन कैसे करें ?
PNB Zero Balance Account Apply Online
पात्रता और महत्वपूर्ण दस्तावेज जानने के बाद अब जानेगें की PNB Zero Balance Account के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसें करना है –

1. सबसे पहले google Play Store से PNB One एप डाउनलोड करें
2. इसके बाद ही डैशबोर्ड पर ओपेन इंस्टेंट अकाउंट का विकल्प चुने
3. अब अपना नाम, मोबाइल नंबर द्वारा OTP वेरिफिकेशन करें

4. साथ ही अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड की संख्या को जोड़े
5. मांगी जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी का विवरण भरें

6. खाता नॉमिनी चुनकर उसकी जानकारी भरें
7. Account Type का प्रकार चुनें
8. अब मांगी जाने वाली परमिशन को स्वीकृति देनी होगी
9. Vedio KYC का विकल्प चुनें
10. VKYC करने के बाद PNB Zero Balance Account खोलने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
PNB मोबाइल बैंकिंग सेवाएं :
पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को आधुनिक मोबाइल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है जो इस प्रकार है –
- बैलेंस चेक
- मिनी बैंक खाता स्टेटमेंट
- फंड ट्रान्सफर
- बिल भुगतान
- UPI ट्रांजेक्शन
PNB Zero Balance Account के लाभ :
पंजाब नेशनल बैंक का PNB जीरो बैलेंस अकाउंट ग्राहकों के लिए कई प्रकार से लाभकारी है जो इस प्रकार है –
1. मुफ्त डेबिट कार्ड
PNB आपको Rupey डेबिट कार्ड देता है जिससे 25000 की धनराशी प्रतिदिन निकाल सकते है |
2. मोबाइल बैंकिंग
PNB One एप से चेक बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट और बिल भुगतान की मुफ्त सेवाएँ मिलती है |
3. मुफ्त पासबुक
PNB द्वारा ग्राहकों को मुफ्त पासबुक साथ ही प्रति वर्ष 20 चेक पत्ते मुफ्त मिलते है |
4. DICGC बीमा
खाते में 5 लाख तक जमाराशि को DICGC सुरक्षा मिलती है |
5. न्यूनतम बैलेंस से छुटकारा
यह पूरी तरह 0 बैलेंस खाता है जिसमे न्यूनतम बैलेंस की कोई जरूरत नही होती है |
ध्यान रखने योग्य बातें :
क्या आप भी पंजाब नेशनल बैंक के इस लाभकारी खाते के लिए आवेदन करने जा रहे है तो इन बातों का रहे ध्यान :
नाम, जन्मतिथि और पता दस्तावेजों के अनुसार दर्ज करें
OTP सत्यापन करने हेतु मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए
अवैध और एक्सपायर दस्तावेज आवेदन को अस्वीकृत बना सकते है
केवल PNB की अधिकारिक वेबसाइट या एप से आवेदन करें
OTP का साझा किसी अन्य के साथ न करें
सामान्य प्रश्न (FAQs):
1. PNB खाता खोलने में कितना समय लगता है ?
आमतौर पर VKYC करने के बाद लगभग 24 से 36 घंटो के बीच आपका खाता चालू कर दिया जाता है |
2. खाता खोलने पर KYC रिजेक्ट क्यों होती है ?
ज्यादातर आवेदन में गलत जानकारी या अवैध दस्तावेज देने के कारण KYC रिजेक्ट कर दी जाती है |
3. PNB Zero Balance Account में क्या सीमाएं होती है ?
जनधन खाता आपको 4 मुफ्त निकासी और सिमित कैश डिपोजिट की अनुमति डेटा है |
4. क्या इस अकाउंट से UPI इस्तेमाल कर सकते है ?
हाँ सक्रिय खाते से आप सुरक्षित UPI का इस्तेमाल कर सकते है |
5. क्या इसमें डेबिट कार्ड की सुविधा मिलती है ?
हाँ PNB द्वारा PNB Zero Balance Account में मुफ्त डेबिट कार्ड की सुविधा मिलती है |
इन्हें भी पढ़ें :
EPF अकाउंट में नए नॉमिनी कैसे जोड़े ?
PM स्वनिधि क्रेडिट कार्ड आवेदन कैसे करें ?

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।