PVC Aadhaar Card Online Apply 2026:
मेरा ये कहना गलत तो नहीं होगा की आज के डिजिटल दौर में हर भारतीय नागरिक की पहचान का सबसे मजबूत डॉक्यूमेंट Aadhaar Card ही है, हर छोटे-बड़े, सरकारी-प्राइवेट कार्यों में काम आने वाला ये वाहिद ऐसा कार्ड है जिसकी मांग की जाती है, लेकिन कई लोग आज भी ऐसे है जो आधार कार्ड की कागज वाली कॉपी का उपयोग कर रहें है कई बार यह पुराना कार्ड रखते समय मुड़कर फट भी जाता है, जिसकी वजह से लोगों को फिर से पैसे खर्च करके कार्ड निकलवाना पड़ता है और यह प्रक्रिया इसी तरह चलती रहती है, लेकिन इन दिनों UIDAI द्वारा जारी किये जाने वाला एक खास आधार कार्ड लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे PVC Aadhaar Card का नाम दिया गया है लोगों की माने तो यह कार्ड ATM कार्ड की तरह दिखता है, आईये जानते है इस PVC Aadhaar Card के बारे में !
Quick Summary
- यह एक प्लास्टिक आधार कार्ड है जो ATM कार्ड जैसा दिखता और कार्य भी करता है।
- लम्बे समय तक चलने के लिए ड्यूरेबल पोलीविनाइल क्लोराइड (PVC) द्वारा बनाया जाता है।
- प्रिंटिंग और डिलीवरी शुक्ल को मिलकर केवल ₹75 में आपको मिलता है।
- आधुनिक तकनीक से बना इस कार्ड में QR और होलोग्राम सुरक्षा मिलती है।
- आवेदन के बाद SRN द्वारा स्थिति की जाँच भी ऑनलाइन की जा सकती है।
PVC Aadhaar Card एक प्लास्टिक का आधुनिक कार्ड है जिसे नॉर्मल कागज वाले आधार के मुकाबलें आसानी से सुरक्षित रखा जा सकता है, इस कार्ड पर एक QR Code भी देखने को मिलता है जो इसका लुक एक दम ATM कार्ड की तरह बनाता है, इसके अलावा इसमें कई सुरक्षा के लिए कई फीचर्स भी शामिल होतें है।

अगर बात करें Aadhaar PVC Card के मेन फीचर्स की तो यह कार्ड छोटा होने के कारण आसानी से पर्स या वॉलेट में रखा जा सकता है और इस पर मौजूद QR Code की मदद से आधार कार्ड की जानकारी को सत्यापित करने की सुविधा मिलती है, हालांकि एक बात का आपको बहुत ध्यान रखने की ज़रुरत है, PVC Aadhaar Card बनाने के लिए हमेशा UIDAI के आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें किसी अन्य जगह अपने आधार नंबर और OTP को न दर्ज करें।
PVC Aadhaar Card Kya Hai?
(Polyvinyl Chloride) PVC Aadhaar Card भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाने वाला एक आधुनिक और टिकाऊ आधार कार्ड है। यह ठीक आपके एटीएम (ATM) कार्ड या क्रेडिट कार्ड की तरह प्लास्टिक मटेरियल से बना होता है। यह कार्ड न केवल दिखने में आकर्षक है, बल्कि यह बेहद मजबूत और वाटरप्रूफ भी है। इसमें कई सुरक्षा फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिससे इसका दुरुपयोग या नकली कॉपी बनाना लगभग असंभव है।UIDAI ने आम जनता की सुविधा के लिए इस कार्ड को ऑनलाइन ऑर्डर करने की व्यवस्था की है। मात्र ₹50 की फीस देकर आप इसे सीधे अपने पंजीकृत पते (Registered Address) पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से मंगवा सकते हैं।
PVC Aadhaar Card 2026 – Key Highlights
| Key Point | जानकारी |
|---|---|
| Card का नाम | Aadhaar PVC Card |
| जारी करने वाली संस्था | UIDAI |
| Material | PVC |
| आवेदन | Online |
| Verification | OTP/उपलब्ध authentication प्रक्रिया |
| Delivery | डाक के माध्यम से |
| Tracking | Order/SRN details के माध्यम से |
| मुख्य फायदा | Compact और durable format |
Benefits of PVC Aadhaar Card
सामान्य आधार कार्ड के मुकाबलें इस PVC Card में कहीं ज्यादा लाभ आपको मिलतें है जो हमारे रोजमर्रा के कामों में बहुत उपयोगी साबित होते है तो चलिए जानते है इससे मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में :
1. टिकाऊ और वाटर प्रूफ – यह PVC Card प्लास्टिक का बना होता है जिसके कारण पानी, पसीने की नमी के कारण यह खराब नहीं होता है तथा लम्बे समय तक इस्तेमाल करने के बाद भी इसका प्रिंट और रंग फीका नहीं पड़ता है।
2. पर्स में रखने में आसान – इसका साइज़ बिल्कुल ATM Card जितना होता है जिसके कारण यह पर्स में आसानी से फिट हो जाता है, और कार्ड मुड़ने या फटने का डर भी ख़त्म हो जाता है।
3. आधुनिक सुरक्षा फीचर – PVC Aadhaar Card में Guilloche Pattern, Hologram, Ghost Image, Microtext And Secure QR Code जैसे कई आधुनिक सुरक्षा के फीचर देखने को मिलते है।
4. सस्ती और आसान होम डिलीवरी – केवल ₹75 में यह आधुनिक सुरक्षा वाला कार्ड आपके पते पर प्रिंट होकर डाक सेवा द्वारा भेज दिया जाता है।
Difference between PVC Aadhaar Card and regular Aadhaar Card
देखिये अगर तुलना करें सामान्य आधार कार्ड और PVC कार्ड की तो इस कार्ड में टिकाऊ पोलीविनाइल क्लोराइड मेटिरल मिलता है जिसकी वजह से यह कार्ड लगातार उपयोग करने के बाद भी हमेशा एक जैसा रहता है, वहीँ नॉर्मल कार्ड कागज का होता है जो केवल जेब में रखने से फट जाता है, PVC Aadhaar Card में वाटरप्रूफ और ड्यूरेबल सुविधा मिलती है, जिसके कारण यह पानी में भिगने से भी ख़राब नहीं होता है, इस PVC Card से एक और खूबी होती है जो इसे सामान्य कार्ड से अलग करती है वो है इस में मिलने वाले हाई-टेक फीचर।
Aadhaar PVC Card में Guilloche Pattern, Hologram, Ghost Image, Microtext And Secure QR Code जैसे कई डिजिटल फीचर मिलते है जो की सामान्य कार्ड में नहीं होते है, आप जब भी नॉर्मल आधार कार्ड बनातें है तो आपको Aadhaar PDF निकाल कर लेमिनेशन करवाना पड़ता है जो की आपके पर्स में भी फिट नहीं होता है, लेकिन PVC Aadhaar Card को इसी परेशानी को दूर करने के लिए बनाया गया था इसकी पॉकेट फिर बनावट इसे एक बेहतरीन लुक देती है जो देखने में एक दम ATM Card जैसा दिखता है शायद यहीं वजह है की आधार कार्ड में सबसे जायदा लोगों को यहीं PVC कार्ड पसंद आ रहा है।
Important Portal Links
| Portal | Links |
|---|---|
| myAadhaar पोर्टल (मुख्य होमपेज) | Click Here |
| PVC आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर करें | Click Here |
| PVC कार्ड ऑर्डर का स्टेटस (SRN) चेक करें | Click Here |
| UIDAI की मुख्य वेबसाइट | Click Here |
PVC Aadhaar Card Online Order Kaise Kare
आपको बताता चलूं की UIDAI के 2026 के अपडेट के बाद यह ऑनलाइन प्रक्रिया बहुत सरल हो गयी है बस आपको पोर्टल पर आधार नंबर से लॉग इन करना होगा और ₹75 का ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद आपका Aadhaar PVC Card आपके घर के पते पर भेज दिया जायेगा तो आईये जानतें है आवेदन करने के ऑनलाइन स्टेप्स कौन से है और आवेदन के लिए क्या करना होगा :

Step#1
- सबसे पहले अपने फ़ोन या लैपटॉप के ब्राउज़र में सर्च करें myAadhaar फिर आपके सामने इसका जो ऑफिसियल पोर्टल है वो खुल जायेगा।
- पोर्टल के होम पेज पर ही आपको कई सारी Service देखने को मिलेंगी जहाँ आपको Get Aadhaar का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें।
- अब आपको Order Aadhaar PVC Card के विकल्प पर क्लिक करें, इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे पहला Order Now और दूसरा Check Status.।
- फिर Order Now पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड भरना होगा।
- इसके बाद Login With OTP के विकल्प पर क्लिक करें, अब आपके आधार लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे सामने के बॉक्स में भरें।

Step#2
- लॉग इन करने के बाद आपके सामने Self And Other का विकल्प आयेगा, तो अगर आप अपना आधार कार्ड आर्डर करना चाहते है तो Self आप्शन को चुने।
- अब आपके सारी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी सभी की जाँच करने के बाद Next वाले टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको डायरेक्ट पेमेंट गेटवे वाले पेज पर भेज दिया जायेगा जहाँ आपको Make Payment का ऑप्शन चुनना होगा।
- अब आपको ₹75 का ऑनलाइन पेमेंट करना होगा जिसे आप नेट बैंकिंग, QR Code और अन्य सुविधाओं द्वारा कर सकते है।
- पेमेंट करने के बाद Order Confirmed देखने को मिल जायेगा, अब Download Acknowledgement पर क्लिक करके अपनी स्लिप को सेव कर लें।
Pro Tip : याद रहें 2026 में UIDAI पोर्टल पर बदलाव किये गये है आपको बताई जाने वाली यह प्रक्रिया एक दम नवीन है।
How to Check PVC Aadhaar Card Status
अगर आपके PVC कार्ड आर्डर कर दिया है लेकिन अभी तक वह आपके घर नहीं पंहुचा तो आप SRN नंबर की मदद से अपने कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन भी देख सकते है जिसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर Get Aadhaar वाले विकल्प को चुनना होगा, इसके बाद Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करें, अब आपको कार्ड आर्डर करने और Online Status Check करने के आप्शन मिलेगा तो Check Status पर क्लिक करें और आवेदन के बाद Acknowledgement स्लिप में जो SRN Number मिला था उसे सामने के बॉक्स में भरें और फिर कैप्चा कोड भरें इसके बाद आपके आवेदन की स्थिति आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगी।
| Follow Our Youtube Channel | Click Here |
| Follow Our Website | Click Here |
| Follow Our Facebook Page | Click Here |
Kya Kisi Shop Se Aadhaar Print Karwana Sahi Hai?
आज के दौर में बहुत से लोग साइबर कैफे या स्थानीय दुकान पर जाकर e-Aadhaar को ही PVC कार्ड में प्रिंट करवा लेते है लेकिन क्या ये करना सही है तो चलिए जानते है की UIDAI का इस पर क्या कहना है, दरासल UIDAI ने सभी आधार धारकों को स्पष्ट रूप से यह चेतावनी दी है की किसी भी अनधिकृत दुकान या साइबर कैफे से प्लास्टिक पर प्रिंट करवाया गया आधार कार्ड सुरक्षित नहीं रहता है, क्योंकि उसमे आधिकारिक सुरक्षा फीचर नहीं होते है, जिसके कारण कई बार यह साधारण कार्ड हर जगह मान्य नहीं होता है, इस लिए हमेशा UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से ही ₹75 देकर असली PVC आधार कार्ड ऑर्डर करें।
Artical Bonus Reward
क्या आप भी यह सोचतें है की आपको आधार में अपना मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए आधार सेन्टर जाना होगा, अगर हाँ तो आप अभी भी पुराने ज़माने में जी रहें है अब आधार से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए कहीं जाने की ज़रुरत ही नहीं है बल्कि घर बैठे आप UIDAI की कई डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकते है जिसके लिए बस आपके पास एक स्मार्ट फ़ोन और पढ़ें…
FAQs – Aksar Pooche Jaane Wale Sawal
Q1. PVC Aadhaar Card Kitne Din Me ghar Par Aata Hai?
Online Order Krne Ke Baad 7 se 15 Days Ke Ander Card Ghar Par Delivered Kar Diya Jata Hai.
Q2. Kya ek Hi Number se Pure Family Ka PVC Card Mangwa Sakte Hai?
Han ek Hi Number se Kai PVC card Mangwa Sakte Hai Bs Mobile Number Aadhaar Link Hona Chahiye.
Q3. PVC Aadhaar Card Fees Kitni Hai?
UIDAI Ke New Portal Ke Mutabik PVC Card Ke Liye ₹75 Payment Krna Hota Hai.
Q4. Kya PVC Card Valid Hota Hai?
Han UIDAI Ke Official Portal Se Milne Wala Card 100% Valid Hota Hai.
Q5. Agar Aadhaar Card Me Address Wrong Hai To PVC Card Kaise Milega?
PVC Card Order Krne Se Pehle Aapko Apna Present Address Update Krna Hoga.
Q6. What Is A Features Of PVC Aadhaar Card?
PVC Card Features Me Guilloche Pattern, Hologram, Ghost Image, Microtext And Secure QR Code Milte Hai.
Nishkarsh:
साल 2026 में UIDAI बदलाव के चलते ऑनलाइन PVC Aadhaar Card घर बैठे मंगवाना और आसान कर दिया गया है, बस पोर्टल पर लॉग इन करके आवेदन कर सकते है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Aadhaar PVC Card के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।