PVC Voter Card Online Kaise Order Karen? Latest Easy Method

PVC Voter Card Online Apply 2026:

वोटर आईडी कार्ड जिसे लोग पहचान पत्र के नाम से भी जानते है, यह वही कार्ड है जिसे निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया जाता है जो यह सुनिश्चित करता है की वोटर आईडी कार्ड धारक मतदान करने के योग्य है लेकिन क्या आप जानते है की आज के डिजिटल दौर में आप अपने पुराने Voter ID Card को नए और अधिक टिकाऊ PVC Voter Card में बदलवा सकते है, अब आपके मन में ये सवाल तो आयेगा की क्यों बदलवाने की ज़रुरत है, तो जान लीजिये की ये कार्ड वाटर प्रूफ होता है, और इस कार्ड में एक यूनीक सीरियल नंबर, हॉलोग्राम स्टीकर, और जारी करने वाले अधिकारी का स्टैम्प लगा हस्ताक्षर होता था जो इसे एक हाई-टेक कार्ड का रूप देता है तो आईये जानतें है Voter PVC Card को बनवाने की पूरी जानकारी के बारे में !

Quick Summary

  • यह PVC Card आसानी से नहीं टूटता और न ही पानी पड़ने से खराब होता है।
  • इसमें धोखाधड़ी से बचने के लिए एक QR  Code और डिजिटल सुरक्षा फीचर भी दिए गयें है।
  • इसका आकार बिल्कुल क्रेडिट/डेबिट कार्ड जैसा होता है, जिसके कारण इसे वॉलेट में रखना आसान होता है।
  • PVC Voter ID Card आर्डर करने की यह प्रक्रिया ऑनलाइन और बहुत सरल है।

क्या आपको पता है की Voter PVC Card एक टिकाऊ और वाटर प्रूफ पहचान पत्र है तो प्लास्टिक के ATM कार्ड के रूप तैयार किया जाता है, इस PVC कार्ड को पुराने लैमिनेटेड कार्ड से ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया गया है, और इस PVC Voter Card पर मतदाता की सभी जानकारी – नाम, फोटो, EPIC Number, DOB, लिंग दर्ज होती है, तो अगर आपका Voter ID Card खराब हो गया है, पुराना हो चुका है या अपने लिए PVC Card आर्डर करना चाहते है तो इसे आप ऑनलाइन आवेदन करके अपने घर के पते पर मंगवा सकते है।

PVC Voter Card

अक्सर लोग यह समझ लेते है की अगर उनके पास नया PVC Voter ID Card है तो वह मतदान में भाग लेने के योग्य है लेकिन असल में ऐसा नहीं है यह PVC कार्ड केवल पहचान पत्र का नया रूप है लेकिन आपको अगर मतदान में भाग लेना है तो आपका नाम मतदाता की सूची में होना ज़रूरी है इस लिए कार्ड बनवाने से पहले अपना नाम मतदाता सूची में ज़रूर चेक करें।

PVC Voter Card Kya Hai?

एक आधुनिक और ATM कार्ड की तरह दिखने वाला यह प्लास्टिक पहचान पत्र है जो Polyvinyl Chloride (PVC) मटेरियल से बनाया जाता है शायद यही वजह है की बार-बार इसका उपयोग करने पर भी यह खराब नहीं होता है, इस हाई-टेक तकनीक से बना कार्ड भीगने पर भी खराब नहीं होता है जिसके कारण यह बहुत लम्बे समय तक चलता है, साधारण वोटर कार्ड के मुकाबलें इसमें कई सुरक्षा तकनीक शामिल की गयीं है, जिसके चलते इस कार्ड की डुप्लीकेट कॉपी बना पाना असंभव है आप यह कार्ड सिर्फ चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ही बनवा सकते है।

PVC Voter Card 2026 – Overview

बिंदु जानकारी
कार्ड का नाम PVC Voter Card
किसके लिए पंजीकृत मतदाताओं के लिए
कार्ड का प्रकार मजबूत PVC/Plastic Physical Card
मुख्य लाभ टिकाऊ, छोटा और Wallet में आसानी से रखने योग्य
ऑनलाइन सेवा Voter ID से जुड़ी विभिन्न सेवाएं आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध
Digital विकल्प e-EPIC Voter ID
Status Check Reference/Application Number से
जरूरी जानकारी EPIC Number, मोबाइल नंबर और आवश्यक विवरण
Correction नाम, पता आदि में सुधार के लिए संबंधित सेवा
महत्वपूर्ण बात मतदान के लिए Voter List में नाम होना जरूरी है

 

PVC Voter ID Card Ke Fayde

यह मैं आपको बताता चलूं की अगर आप आधिकारिक पोर्टल से PVC कार्ड के लिए आवेदन करते है तो आपको किसी तरह की कोई शुक्ल राशी नहीं देनी होती है, आर्टिकल में आवेदन करने की प्रक्रिया जानने से पहलें एक बार यह ज़रूर देखें की इस आधुनिक कार्ड के माध्यम से आपको क्या और कितने लाभ मिलतें है:

1. अत्यधिक ड्यूरेबल – यह प्लास्टिक का कार्ड नई और आधुनिक तकनीक से बनाया गया है जिसके कारण लगातार उपयोग के बाद भी यह कार्ड जल्दी ख़राब नहीं होता है और सामान्य कार्ड के मुकाबलें ज्यादा चलता है।

2. वाटर प्रूफ – पानी में भीगने और नमी के कारण भी इस पर छपी जानकारी और फोटो पर कोई नुकसान नहीं होता है।

3. सुरक्षित और प्रमाणित – इस हाई-टेक कार्ड में कई तरह के फीचर देखने को मिलतें है, इस पर लगे QR Code और होलोग्राम इसे हर कार्ड से अलग रखते है, तथा इसे धोखाधड़ी से भी बचाते है।

4. रखने में आसान – इस कार्ड की सबसे खास बात है इसका आकार जो किसी क्रेडिट/डेबिट कार्ड की तरह दिखता है इसलिए इसे वॉलेट में रखना आसान होता है।

Important Portal Links

Portal Links
Voter Services Portal Click Here 
Electoral Search Portal Click Here 
Track Application Status Click Here 

 

PVC Voter Card Onine Order Kaise Kare?

अगर आपका वोटर आईडी कार्ड कहीं खो गया है या काफी पुराना हो गया है तो आप भी चुनाव आयोग के ऑफिसियल पोर्टल पर लॉग इन करके खुद से ये हाई-टेक कार्ड मगवां सकते है जिसके लिए इस प्रक्रिया को फॉलो करें :

PVC Voter Card

 

Step#1

  • सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन के ब्राउज़र में Voter Services Portal सर्च करें, जिसके बाद आप चुनाव आयोग के होम पेज पर पहुँच जायेंगे।
  • यहाँ आपको सबसे पहले पोर्टल पर Login करना होगा, लॉग इन करने का ऑप्शन आपको ऊपर कोने में नज़र आयेगा।
  • लेकिन अगर आप पहली बार पोर्टल का उपयोग करने जा रहें है तो आपको पहले Sing UP करना होगा।
  • साइनअप करने के बाद आपको पोर्टल पर लॉग इन करना होगा जिसके लिए आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सामने दिख रहें कैप्चा कोड को भरें और Request OTP पर क्लिक करें, इतना करने के बाद आपके नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए एक OTP भेजा जायेगा।
  • उसे स्क्रीन पर दिख रहें बॉक्स में भरें और Verify & Login के टैब पर क्लिक करें अब आप पोर्टल पर लॉग इन हो जायेंगे।

PVC Voter Card

Step#2

  • होम पेज पर कई सारी सर्विसेज आपको देखने को मिलेंगी लेकिन PVC Card के लिए आपको नीचे स्क्रॉल करके Correction of Entries का विकल्प चुनना होगा।
  • इसमें आपको Form 8 पर क्लिक करना होगा इतना करने के बाद आप Next पेज पर जायेंगे जिसमे आपको दो ऑप्शन मिलेंगे पहला Self और दूसरा Other Elector.।
  • अगर आप खुद से आवेदन कर रहें है तो Self पर क्लिक करके अपना EPIC Number दर्ज करें और Submit करें, अब आपके सामने आपकी जानकारी फैच होकर ऑटोमेटिक आ जाएगी जिसकी जाँच करें।
  • अब आपके सामने एक पॉपअप आयेगा जिसमे आपको कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे, फॉर्म में दिए गए विकल्पों में से “Issue of Replacement EPIC without Correction” को चुनें।
  • विकल्प को चुनने के बाद आपके सामने पूरा फॉर्म खुलकर आयेगा जिस में आपकी लगभग जानकारी मौजूद होगी लेकिन जो जानकारी नहीं है उसे दर्ज करें।

PVC Voter Card

Step#3

  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपके सामने एक सिलेक्शन का पेज आयेगा जहाँ आपसे पूछा जायेगा की आप कार्ड क्यों बनवाना चाह रहें है।
  • जिसमे आपको Lost, Destroyed due to reason beyond control और Mutilated का विकल्प मिलेगा इसमें आप Destroyed due to reason beyond control विकल्प चुने।
  • इसके बाद अगला सेक्शन Declaration का आयेगा जिसमे आपको जिस जगह से आवेदन कर रहें है उसका नाम भरना होगा।
  • अब कैप्चा कोड भरके Preview & Submit का ऑप्शन चुने इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको eSing & Submit टैब पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म का सबसे आखिरी चरण में आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके OTP वेरिफिकेशन करना होगा।
  • अब आपकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है Download Acknowledgement पर क्लिक करके अपनी स्लिप को सुरक्षित सेव कर लें।

Important Tip : याद रहें अगर आपने Lost का विकल्प चुना है तो आपको Document Lost FIR को कॉपी अपलोड करनी होगी इस लिए दूसरे विकल्प को चुने।

Application Status Kaise Check Kare?

बहुत से लोग PVC Voter Card के लिए ऑनलाइन आवेदन कर देते है लेकिन वो आवेदन करने के बाद यह ज़रूर सोचतें है की पता नहीं कार्ड कब तक आयेगा, मैंने तो ऑनलाइन आवेदन तो जमा ही कर दिया है, तो मैं आपको बताता हूँ की इस परेशानी से कैसे निकलने, आवेदन करने के बाद आप ऑनलाइन माध्यम से अपने नए PVC Card की स्थिति की ऑनलाइन जाँच भी कर सकते है जिसके लिए आपको बस फॉर्म जमा करते समय जो Reference ID मिली थी बस उसी की ज़रुरत होती है।

एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने के दो दिन बाद फिर आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और उसी तरह से Login करें इसके बाद होम पेज पर आपको “Track Application Status” का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करें अब आपको Reference ID और अपने राज्य का नाम दर्ज करना होगा, फिर Track Status पर क्लिक करें आपके आवेदन फॉर्म की स्थिति जो भी होगी आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगी यहाँ मैं आपको बता दूं की आवेदन स्थिति स्वीकृत होने के बाद कुछ ही दिनों में आपके घर नया PVC Voter Card स्पीड पोस्ट के माध्यम से पहुँच जायेगा।

Difference Between Normal and PVC voter card

ज्यादातर लोगों को साधारण और PVC वोटर कार्ड के बीच के अंतर के बारे में पता ही नहीं होता है अगर आपके मन में भी ऐसा कोई सवाल है तो नीचे दी गयी तालिका को ज़रूर देखें :

विशेषता नॉर्मल वोटर कार्ड PVC वोटर कार्ड
सामग्री (Material) कागज़ का कार्ड, जिस पर प्लास्टिक लेमिनेशन (Lamination) होता है। उच्च गुणवत्ता वाला Polyvinyl Chloride (PVC) प्लास्टिक।
टिकाऊपन (Durability) मुड़ने, फटने या पानी में भीगने पर आसानी से खराब हो जाता है। वाटरप्रूफ और मजबूत होता है, आसानी से टूटता या मुड़ता नहीं।
आकार और सुविधा थोड़ा बड़ा या असमान आकार, वॉलेट में रखना थोड़ा कठिन। ATM या क्रेडिट कार्ड जैसा आकार, पर्स में रखना बेहद आसान।
सुरक्षा फीचर्स साधारण प्रिंटिंग, सीमित सुरक्षा फीचर्स। QR Code, होलोग्राम, घोस्ट इमेज और माइक्रोटेक्स्ट जैसे आधुनिक सुरक्षा फीचर्स।
डिजाइन पुराना और पारंपरिक रूप। आधुनिक, स्पष्ट और डिजिटल रूप से प्रिंटेड।

 

FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Kya PVC Voter Card Banwane Ke Liye Koi Shulk dena Padta hai?

Nhi Official website se Online Application Dene Par Koi Shulk Nhi Dena Padta Hai Free Me Card Aap Tak Pahuch Jata Hai.

Q2. Naya PVC Card Ghar Par Delivered Hone Me Kitna Time Lagta Hai?

Online Apply Krne Ke Baad 15 Se 20 Days Me Speed Post Ke Zariye Card Delivered Kar Diya Jata Hai.

 Q3. Kya Bina Mobile Number Link Ke PVC Card Order Kar Sakte Hai?

Nhi OTP Verification Ke Liye Mobile Number Link Hona Zaroori Hai.

Q4. Digital e-EPIC Card Ko Bhi Download Kr sakte Hai?

Han Voters Service Portal Par Jakar e-EPIC PDF Download Kr Sakte Hai.

Nishkarsh:

आज के डिजिटल दौर में PVC Voter Card को लोग काफी पसंद कर रहें है जिसकी वजह इसके नई तकनीक वाले फीचर और इसकी पॉकेट फिट बनावट है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको PVC Voter Card के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Leave a Comment