Reprint PAN Card Online 2026
क्या आपका भी पैन कार्ड कहीं खो गया है या फिर उसमे लिखी जानकारी साफ नहीं दिख रही है अब आपको लगता है की पैन कार्ड दोबारा बनवाना पड़ेगा आप लोगो के इन्ही सब सवालों के जवाब आज के इस आर्टिकल में लेकर आया हूँ आज मैं बताऊंगा आपको अगर पैन कार्ड चोरी हो जाए, कहीं गिर जाए या फिर सारी जानकारी स्पष्ट न दिखाई दे तो क्या करें, ऐसी स्थिति में परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपको Reprint PAN Card Online की सुविधा देता है |
इस प्रक्रिया में PAN नंबर वही रहता है, केवल उसी जानकारी के आधार पर नया कार्ड प्रिंट करके आपके पंजीकृत पते पर भेजा जाता है। यदि आपके PAN में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करना है और केवल नया कार्ड चाहिए, तो रीप्रिंट सेवा सबसे आसान और तेज़ विकल्प है। आवेदन के लिए PAN नंबर, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होता है।
इस लेख में हम रीप्रिंट PAN कार्ड की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, डिलीवरी समय, आवेदन की स्थिति जांचने का तरीका तथा अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों की पूरी जानकारी साझा करेंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना नया PAN कार्ड प्राप्त कर सकें।
Reprint PAN Card Kya Hai?
जब आपका पैन कार्ड खो जाता है, चोरी हो जाता है, या डैमेज हो जाता है, तो आप सरकार से दोबारा उसी पैन नंबर वाला नया प्लास्टिक (PVC) कार्ड प्रिंट करने का अनुरोध करते हैं। इसे ही PAN Card Reprint कहा जाता है, यदि आपके PAN Card की जानकारी पहले से सही है और केवल नया कार्ड चाहिए, तो यह सुविधा सबसे आसान और तेज़ विकल्प है।
When is this needed?
- PAN Card खो जाने पर।
- कार्ड चोरी हो जाने पर।
- कार्ड फट जाने या खराब होने पर।
- कार्ड पर फोटो या प्रिंट धुंधला होने पर।
- कार्ड टूट जाने पर।
- नया PVC PAN Card प्राप्त करने के लिए।
Reprint PAN Card Benefits
दोस्तों आपको पता है की ऑनलाइन की इस प्रक्रिया से हमें कई लाभ मिलतें है जिसके लिए इस सूची को देखें :
» समय और मेहनत की बचत- पहले के समय में डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन ऑनलाइन माध्यम से 5 मिनट में ही कर सकते है आवेदन |
» बेहद किफायती दर- इस डिजिटल सेवा के लिए सरकार केवल 50 रूपए का शुल्क लेती है जिसमे प्रिटिंग से लेकर स्पीडपोस्ट तक सब शामिल होता है |
» सुरक्षित दस्तावेज- ऑनलाइन रीप्रिंट करने पर आपको आयकर विभाग द्वारा सीधे पैन कार्ड भेजा जाता है इस लिए यह सुरक्षित होता है |
» आसान ट्रेकिंग सुविधा- आवेदन पूरा करने के बाद आप इसकी आवेदन स्थिति को ऑनलाइन देख सकतें है |
» तुरंत सुविधा- आमतौर पर ऑफलाइन आवेदन में 20 से 30 दिन लागतें है लेकिन ऑनलाइन माध्यम से केवल 2 से 3 दिनों में पैन कार्ड मिल जाता है |
Eligibility for PAN Card Reprint
| रीप्रिंट सुविधा उन्हीं लोगों के लिए उपलब्ध होती है जिनका PAN पहले से जारी हो चुका है। |
| PAN पहले से सक्रिय होना चाहिए। |
| PAN डेटाबेस में मोबाइल नंबर उपलब्ध होना चाहिए। |
| PAN विवरण सही होना चाहिए। |
| केवल कार्ड की नई कॉपी चाहिए। |
Documents Required To Reprint PAN Card
चूँकि आप केवल मौजूदा एक्टिव पैन कार्ड की दूसरी कॉपी अपने पते पर माँगा रहें है तो इन डॉक्यूमेंट के ज़रुरत पड़ेगी :
- PAN Number
- आधार नंबर
- जन्म तिथि
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
इसे भी पढ़ें : घर बैठे करें पैन कार्ड सुधार,आसान और ऑनलाइन प्रोसेस !
Reprint a PAN card from the Protean (NSDL) portal?
अगर आपका पैन कार्ड Protean (NSDL) द्वारा जारी किया गया है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले Protean (NSDL) के आधिकारिक ‘Request for Reprint of PAN Card’ पेज पर जाएं।

Details दर्ज करें
होमपेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। इसमें निम्नलिखित जानकारियां सही-सही भरें:
-
अपना PAN Number दर्ज करें।
-
अपना Aadhaar Number भरें।
-
अपनी Birth Date का महीना (Month) और वर्ष (Year) चुनें।
-
यदि आपके पास GSTN नंबर है तो भरें (यह वैकल्पिक/Optional है)।
-
नीचे दिए गए घोषणा (Declaration) बॉक्स पर टिक करें।
कैप्चा कोड और सबमिट
स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code बॉक्स में दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें।
अपनी डिटेल्स वेरीफाई करें
सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपके पैन कार्ड से जुड़ी डिटेल्स दिखाई देंगे। इन्हें अच्छे से जांच लें कि यह आपका ही विवरण है।

OTP वेरिफिकेशन
-
नीचे आपको ओटीपी प्राप्त करने के विकल्प मिलेंगे: Mobile Number, Email ID, या Both।
-
किसी एक विकल्प को चुनें, ‘Terms and Conditions’ पर टिक करें और Generate OTP पर क्लिक करें।
-
आपके पंजीकृत मोबाइल/ईमेल पर आए OTP को दर्ज करके Validate बटन पर क्लिक करें।

ऑनलाइन भुगतान करें
सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन के बाद आपको पेमेंट गेटवे पर भेजा जाएगा।
-
फीस: भारत के भीतर नया पैन कार्ड मंगवाने की फीस ₹50.00 है। आप माध्यम के जरिए भुगतान कर सकते हैं।

रसीद डाउनलोड करें
भुगतान सफल होने के बाद, आपको एक Acknowledgement Receipt मिलेगी। इसमें एक 15 अंकों का एक्नॉलेजमेंट नंबर होता है। इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें, क्योंकि इससे आप भविष्य में अपने पैन कार्ड का स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे।
How to Track Status:
अगर आपके आवेदन को भी 10 दिन से ऊपर हो गयें है और अभी तक आपको पैन कार्ड की फिजिकल कॉपी नहीं मिली है तो ऐसे में आप ऑनलाइन आवेदन की स्थिति भी जाँच सकते है जिसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें :
-
NSDL या UTIITSL के PAN Card Status Tracking पेज पर जाएं।
-
एप्लीकेशन टाइप में ‘PAN – New / Change Request’ चुनें।
-
अपनी रसीद में दिया गया Acknowledgement Number दर्ज करें।
-
कैप्चा भरकर सबमिट करें। Screen पर आपको दिख जाएगा कि आपका कार्ड प्रिंट हुआ है या नहीं, और यदि पोस्ट कर दिया गया है तो उसका Consignment Number भी मिल जाएगा।
Pan Card Banne Me Kitna Samay Lagta Hai?
ऑनलाइन भुगतान करने के बाद आयकर विभाग 2 से 3 दिनों के अन्दर आपके कार्ड को प्रिंट करके भारतीय डाक के सुपुर्द कर देता जहाँ से आमतौर पर 7 से 15 दिनों के भीतर पैन कार्ड आपके पते पर पहुँच जाता है |
About Us For more Information
| Important Links : | |
| Follow Our Youtube Channel | Click Here |
| Follow Our Website | Click Here |
| Follow Our Facebook Page | Click Here |
Key Features :
- 100% ऑनलाइन आवेदन – घर बैठे बिना किसी कार्यालय जाए आवेदन करें।
- पुराना PAN नंबर ही रहेगा – रीप्रिंट के दौरान नया PAN नंबर जारी नहीं किया जाता।
- तेज़ और आसान प्रक्रिया – कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन आवेदन पूरा करें।
- सुरक्षित OTP सत्यापन – रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP के माध्यम से पहचान सत्यापित होती है।
- फिजिकल PAN Card घर तक डिलीवर – नया कार्ड आपके पंजीकृत पते पर भेजा जाता है।
- ऑनलाइन भुगतान की सुविधा – UPI, Debit Card, Credit Card और Net Banking से भुगतान करें।
- आवेदन की स्थिति ट्रैक करें – Acknowledgement Number से PAN Card Reprint Status ऑनलाइन चेक करें।
- खोए, क्षतिग्रस्त या फटे PAN Card के लिए उपयुक्त – नया कार्ड आसानी से प्राप्त करें।
- कम शुल्क में सेवा – निर्धारित सरकारी शुल्क पर रीप्रिंट सुविधा उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें : घर बैठे करें पैन कार्ड सुधार,आसान और ऑनलाइन प्रोसेस !
Important facts about the PAN card
अक्सर लोग जब भी पैन कार्ड दोबारा प्रिंट करवातें है तो ये आम गलतियाँ करते है जिसकी वजह से उनका आवेदन रिजेक्ट भी हो जाता है :
- PAN Number सही दर्ज करें।
- मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए।
- OTP समय पर दर्ज करें।
- भुगतान सफल होने तक पेज बंद न करें।
- Acknowledgement Number सुरक्षित रखें।
- आवेदन से पहले पता (Address) सही होना चाहिए।
General Questions (FAQs):
Q1. e-PAN Card और Reprint में क्या अंतर होता है ?
e-PAN Card एक डिजिटल PDF फाइल होती है जिसे आप तुरंत डाउनलोड कर सकते है, लेकिन Reprint PAN Card की फिजिकल कॉपी होती है |
Q2. अगर मेरा मोबाइल नम्बर पैन से लिंक नहीं है तो क्या करें ?
ऑनलाइन रीप्रिंट के लिए आधार और मोबाइल नंबर का लिंक होना ज़रूरी होता है क्यूंकि इस प्रक्रिया में OTP वेरिफिकेशन होता है |
Q3. PAN Card Reprint करने पर मेरा पैन नंबर भी बदल सकता है क्या ?
नहीं ऑनलाइन Reprint करने पर पैन कार्ड और उसमे दी गयी जानकारी वही रहती है केवल प्लास्टिक का नया कार्ड आपके पते पर पहुँचता है |
Q4. क्या मैं Reprint के दौरान अपने घर का पता बदल सकता हूँ ?
नहीं रीप्रिंट विकल्प में कार्ड आपके उसी पते पर भेजा जाता है जो आयकर विभाग के डेटाबेस में पहलें से दर्ज़ होता है |
Conclusion:
तो दोतों ये रही आज की जानकारी जिसमे मैंने आपको Reprint PAN Card के बारे में सारी जानकारी दी है लेकिन अगर इससे रिलेटेड आपके मन में कोई और सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूंछ सकते है साथ ही मैं आशा करता हूँ हमारा आज का ये आर्टिकल काफी उपयोगी साबित होगा |

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।
