Sanchar Saathi Online 2026
दोस्तों क्या आपको भी कभी ये सवाल आया है की आप के नाम पर कितने सिम एक्टिव है? अगर हाँ तो आज का ये ब्लॉग खास आप ही लोगों के लिए है दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) ने TAFCOP Portal लॉन्च किया है जो भारत सरकार के संचार साथी मिशन का अंग है, जिसके तहत आप घर बैठे मात्र 2 मिनट में चेक कर सकते हैं कि आपके आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं। आइए इसकी पूरी प्रक्रिया और जरूरी नियमों को विस्तार से समझते हैं।
Sanchar Saathi Online भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जिसका उद्देश्य मोबाइल उपभोक्ताओं को सुरक्षित और पारदर्शी दूरसंचार सेवाएँ प्रदान करना है। इस पोर्टल की सहायता से कोई भी नागरिक अपने नाम पर जारी सभी मोबाइल सिम की जानकारी ऑनलाइन देख सकता है, खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कर सकता है, तथा संदिग्ध या फर्जी मोबाइल कनेक्शनों की शिकायत भी दर्ज कर सकता है।
तो दोस्तों आईये जानते है सरकार के इस खास पोर्टल के बारें में –
What Is TAFCOP Portal?
TAFCOP ‘Sanchar Saathi’ मिशन का एक हिस्सा है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सिम कार्ड के जरिए होने वाले फ्रॉड को रोकना और आम नागरिकों को यह अधिकार देना है कि वे अपने नाम पर चल रहे फर्जी नंबरों को तुरंत बंद करवा सकें।
Why is it important to know this?
दोस्तों यदि आपके नाम पर कोई ऐसा नंबर सक्रिय है जिसका इस्तेमाल आप नहीं कर रहे हैं, तो उसका उसका गलत उपयोग हो सकता है –
उदहारण के लिए :
- साइबर अपराध में
- बैंक खाते में
- ऑनलाइन धोखाधड़ी
- पहचान चोरी
- OTP आधारित फ्रॉड
How many SIM cards can you keep?
- भारत सरकार के नियमों के अनुसार एक व्यक्ति सामान्यतः अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन अपने नाम पर रख सकता है।
- कुछ विशेष क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर राज्यों में यह सीमा अलग हो सकती है।
- यदि किसी व्यक्ति के नाम पर निर्धारित सीमा से अधिक कनेक्शन पाए जाते हैं तो संबंधित विभाग कार्रवाई कर सकता है।
यह भी पढ़े : चोरी हुए फ़ोन का सिम कार्ड कैसे ब्लॉक करें?
Sanchar Saathi Benefits of viewing mobile number details :
1. Security increases – आप अपने नाम पर चल रहे सभी नंबरों की जानकारी रख सकते हैं।
2. identifying Fake SIM Cards – यदि कोई अनधिकृत नंबर सक्रिय है तो उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं।
3. Protection Against Cyber Froud – अनजान नंबरों का दुरुपयोग रोका जा सकता है।
4. Reduced Legal Risk – आपके नाम पर गलत गतिविधियों का खतरा कम हो जाता है।
5. Records Management – पुराने और नए सभी नंबरों का रिकॉर्ड एक जगह मिल जाता है।
Sanchar Saathi Process for checking SIM details online
निचे दिए गये चरणों से आप आसानी से पता कर सकते है की आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव है :

» Sanchar Saathi Portal
सबसे पहले संचार साथी के अधिकारिक पोर्टल https://sancharsaathi.gov.in/ पर जाएं।

» TAFCOP सर्विस को चुनें
होमपेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें। वहाँ आपको ‘Citizen Centric Services’ का सेक्शन दिखेगा। इसमें ‘Know Your Mobile Connections’ (TAFCOP) वाले विकल्प पर क्लिक करें।
» अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहाँ अपना 10 अंकों का चालू मोबाइल नंबर डालें जो आपके नाम पर है। इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code सही-सही भरें।
» OTP वेरीफाई करें
‘Validate Captcha’ करने के बाद ‘Success’ का मैसेज आएगा और आपके फोन पर एक OTP भेजा जाएगा। उस ओटीपी को दर्ज करें और ‘Login’ बटन पर क्लिक करें।

» एक्टिव नंबर्स की लिस्ट देखें
लॉग इन होते ही स्क्रीन पर उन सभी मोबाइल नंबरों की लिस्ट आ जाएगी जो आपके नाम (आईडी) पर इस समय पूरे भारत में एक्टिव हैं।
How do I remove unknown numbers from the list?
लिस्ट सामने आने के बाद सभी नंबरों को ध्यान से देखें। यदि उनमें से कोई ऐसा नंबर है जिसे आप नहीं पहचानते या जो आपका पुराना नंबर था जिसे अब आप इस्तेमाल नहीं करते, तो आप उसे तुरंत पोर्टल से ही ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं:
-
नंबर सिलेक्ट करें: जो नंबर आपका नहीं है, उसके ठीक सामने बने चेकबॉक्स (Tick) पर क्लिक करें।
-
ऑप्शन चुनें: आपको वहाँ तीन विकल्प दिखाई देंगे:
- Not My Number: अगर वह नंबर आपका बिल्कुल नहीं है और किसी ने फर्जीवाड़ा किया है।
- Not Required: अगर वह नंबर कभी आपका था, लेकिन अब आपको उसकी जरूरत नहीं है।
- Required: जो नंबर आप अभी इस्तेमाल कर रहे हैं (इसपर कुछ करने की जरूरत नहीं है)।
-
रिपोर्ट सबमिट करें: ‘Not My Number’ या ‘Not Required’ चुनने के बाद नीचे दिए गए ‘Report’ बटन पर क्लिक करें।
-
टिकट आईडी (Ticket ID) संभालें: रिपोर्ट सबमिट होते ही आपको स्क्रीन पर एक Request Tracking Number मिलेगा। इसे नोट कर लें या स्क्रीनशॉट ले लें। इसके जरिए आप बाद में चेक कर सकते हैं कि वह नंबर बंद हुआ या नहीं।
How long does it take to deactivate a fake SIM card?
जब आप TAFCOP पोर्टल पर किसी अनजान नंबर की रिपोर्ट करते हैं, तो दूरसंचार विभाग उस संबंधित टेलीकॉम कंपनी को निर्देश भेजता है। कंपनी उस नंबर के यूजर की दोबारा री-वेरिफिकेशन करती है। यदि वह व्यक्ति सही दस्तावेज नहीं दे पाता, तो 24 से 72 घंटों के भीतर उस सिम कार्ड को हमेशा के लिए ब्लॉक/बंद कर दिया जाता है।
यह भी पढ़े : चोरी हुए फ़ोन का सिम कार्ड कैसे ब्लॉक करें?
Disadvantages of multiple SIM registered under a One name
दोस्तों अगर आपकी की आईडी पर कोई दूसरा सिम चला रहा है तो आप जानें अनजाने में मुसीबत में फस सकते है :
साइबर फ्रॉड:
आज डिजिटल दुनिया में बैंक फ्रॉड, लॉटरी स्कैम और ऑनलाइन ठगी के लिए फर्जी सिम का ही उपयोग किया जाता है |
कानूनी कार्रवाई:
यदि उस नंबर से किसी को धमकी भरा फोन या आपत्तिजनक मैसेज भेजा जाता है, तो पुलिस सबसे पहले सिम के असली मालिक गिरफ्तार करेगी।
सिम स्वाइपिंग (Sim Swapping):
फ्रॉड करने वाले आपकी आईडी का इस्तेमाल करके आपके बैंक खाते को खाली कर सकते हैं।
Sanchar Saathi General Questions (FAQs)
Q1. एक आधार कार्ड पर कितने सिम लिए जा सकते है ?
आमतौर पर सरकार के नियमों के अनुसार एक आधार से या एक व्यक्ति के नाम 9 सिम कार्ड लिए जा सकते है |
Q2. भारत में सिम कार्ड लेने के लिए आयु कितनी होनी चाहिए ?
नया सिम कार्ड लेने के लिए साधारण तौर पर आपको 18 वर्ष से अधिक होना चाहियें |
Q3. क्या 2 आधार में एक ही मोबाइल नंबर जुड़ सकता है ?
एक आधार से कितने नंबर लिंक है इस पर कोई प्रतिबन्ध नही है लेकिन सलाह यही दी जाती है की एक ही नंबर जोड़े |
Q4. क्या TAFCOP पोर्टल पर अपनी आईडी चेक करने के लिए कोई चार्ज या फीस लगती है?
नहीं, यह पूरी तरह से निःशुल्क (Free) और सरकारी सेवा है। इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होता।
Q5. क्या इस पोर्टल पर भारत की सभी टेलीकॉम कंपनियों के नंबर दिखते हैं?
हाँ, इस पोर्टल पर भारत में काम कर रही सभी मुख्य टेलीकॉम कंपनियों का डेटा मौजूद है। आपकी आईडी पर चाहे किसी भी कंपनी का सिम एक्टिव हो, वह इस लिस्ट में जरूर दिखाई देगा।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।