SBI Zero Balance Account Opening Online 2026
दोस्तों बिना किसी मिनिमम बैलेंस और झंझट के एक सुरक्षित और भरोसेमंद बैंक खाता खोलना हर किसी का सपना होता है। तो अगर आप बिना न्यूनतम बैलेंस की चिंता किए बैंक खाता खोलना चाहते हैं, तो SBI Zero Balance Account Online एक बेहतरीन विकल्प है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को ऑनलाइन जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोलने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे आप घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स में अपना बैंक खाता शुरू कर सकते हैं। इस खाते में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की आवश्यकता नहीं होती और आपको डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, पासबुक तथा अन्य बैंकिंग सुविधाएँ भी मिलती हैं।
तो अगर आप स्टूडेंट, नौकरीपेशा, गृहिणी या पहली बार बैंक अकाउंट खोल रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। यहां आपको SBI Zero Balance Account Open Online से जुड़े सभी महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मिलेंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना नया SBI जीरो बैलेंस अकाउंट खोल सकें और डिजिटल बैंकिंग की सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
भारत का सबसे बड़ा और विश्वसनीय बैंक, State Bank of India (SBI), आम जनता को यह खास सुविधा देता है। डिजिटल इंडिया और पेपरलेस बैंकिंग के इस दौर में अब आप घर बैठे मात्र 5 मिनट में अपने मोबाइल से SBI Zero Balance Account Online Opening की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
What is an SBI Zero Balance Account?
SBI का इंस्टा प्लस सेविंग्स अकाउंट एक डिजिटल बचत खाता है। इसे मुख्य रूप से उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो बिना किसी कागजी कार्रवाई और बिना किसी मिनिमम बैलेंस की बंदिश के बैंक अकाउंट ऑपरेट करना चाहते हैं।
SBI Zero Balance Account Features & Benefits
दोस्तों SBI के इस डिजिटल अकाउंट को खोलने से आपको कई फायदें मिलते है जो इस प्रकार है :
» No minimum balance:
इस खाते में हमेशा जीरो बैलेंस रख सकते हैं। बैलेंस कम होने पर बैंक आपसे कोई पेनाल्टी या चार्ज नहीं वसूलेगा।
» Free RuPay Classic Debit Card:
खाता खुलते ही आपके रजिस्टर्ड पते पर डाक द्वारा एक क्लासिक डेबिट कार्ड भेजा जाता है ।
» Paperless and Digital Account Opening:
फॉर्म भरने या बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं है। पूरा प्रोसेस ऑनलाइन और वीडियो केवाईसी के जरिए होता है।
» Free internet and mobile banking:
आपको SBI Yono ऐप और नेट बैंकिंग की सुविधा बिल्कुल मुफ्त मिलती है, जिससे आप 24×7 फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।
» Passbook facility:
डिजिटल अकाउंट होने के बावजूद, फिजिकल पासबुक भी प्रिंट करा सकते है।
Download the app to avail of SBI Bank’s online services.
इसे भी पढ़ें : आधार मोबाइल नंबर लिंक ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
SBI Zero Balance Account for Eligibility criteria
SBI में यह डिजिटल जीरो बैलेंस अकाउंट खोलने के लिए आपको निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:
-
आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
-
आवेदक एक भारतीय नागरिक (Resident Indian) होना चाहिए।
-
आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में पहले से कोई अन्य सेविंग्स अकाउंट नहीं होना चाहिए।
-
आपके पास एक एक्टिव मोबाइल नंबर होना चाहिए जो आपके आधार कार्ड से लिंक हो।
Documents for SBI Zero Balance Account
दोस्तों अगर आप ऑनलाइन खाता खुलवाना चाहते है तो आपके पास ये डॉक्यूमेंट होने चाहिए :
- पैन कार्ड – वीडियो KYC के दौरान अधिकारी को पैन कार्ड दिखाना होता है |
- आधार कार्ड – डिजिटल वेरिफिकेशन और OTP के लिए ज़रूरी होता है |
- सफ़ेद कागज – वीडियो KYC के दौरान लाइव सिग्नेचर करके दिखाना होता है |
- इन्टरनेट – जिससे वीडियो कॉल में चेहरा साफ़ और अच्छा दिखाई दे |
SBI Zero Balance Account Opening Online
SBI की यह प्रक्रिया बेहद आसान और सरल है साथ ही इससे आपका काफी समय भी बचता है :

अपने मोबाइल के Google Play Store या Apple App Store पर जाएं और आधिकारिक YONO SBI ऐप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करें

ऐप ओपन करने के बाद आपको होम स्क्रीन पर ‘Open Savings Account’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
अब स्क्रीन पर आपको ‘Insta Plus Savings Account’ का बैनर दिखेगा। इस पर क्लिक करें और ‘Start a New Application’ को चुनें।
अपना चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (वैकल्पिक) डालें। आपके मोबाइल नंबर पर एक सुरक्षित ओटीपी (OTP) आएगा, उसे दर्ज करके सबमिट करें।

अपना पैन कार्ड नंबर और आधार नंबर भरें, OTP वेरीफाई करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरे

इसके बाद अपने खाते की सुरक्षा के लिए नॉमिनी (Nominee) का नाम और उनके साथ अपना रिश्ता दर्ज करें।
अपने नजदीकी इलाके के हिसाब से एसबीआई की उस ब्रांच को चुनें जिसे आप अपनी ‘Home Branch’ बनाना चाहते हैं। भविष्य में किसी भी फिजिकल काम के लिए आपको इसी ब्रांच में जाना होगा।

अब आखिरी स्टेप में आपको वीडियो केवाईसी का स्लॉट बुक करना होगा या आप तुरंत ‘Start Video KYC’ पर क्लिक कर सकते हैं। एसबीआई का एक अधिकारी आपसे वीडियो कॉल पर जुड़ेगा। वह आपका ओरिजिनल पैन कार्ड देखेगा, आपका लाइव फोटो क्लिक करेगा और सफेद कागज पर आपके लाइव सिग्नेचर करवाएगा।
What is Video KYC?
वीडियो KYC एक डिजिटल पहचान प्रक्रिया है जिसमें ग्राहक को बैंक अधिकारी के साथ वीडियो कॉल पर अपनी पहचान बतानी होती है
Video KYC के दौरान :
- मूल PAN कार्ड दिखाना पड़ सकता है।
- ग्राहक की लाइव फोटो ली जाती है।
- हस्ताक्षर सत्यापित किए जा सकते हैं।
- लोकेशन वेरिफिकेशन किया जा सकता है।
Is this account completely secure?
जी हाँ भारतीय स्टेट बैंक निगी सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है साथ ही इसके डिजिटल प्लेटफार्म पूरी तरह से सुरक्षित होते है, भारतीय रिज़र्व बैंक के नियमों के मुताबिक इस बैंक में भी 5 लाख तक का इंसोरेंस कवर मितला है |
इसे भी पढ़ें : आधार मोबाइल नंबर लिंक ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Common mistakes :
आधार और पैन में अलग नाम – दोस्तों अगर आधार और पैन कार्ड में नाम या फिर जन्मतिथि मैच नही होती तो वेरिफिकेशन पूरा नहीं हो पता |
मोबाइल नंबर आधार लिंक – ज्यादातर मामलों में लोगों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नही होता जिसके कारण OTP प्राप्त नही होता और ऑनलाइन प्रक्रिया रुक जाती है |
ख़राब विडियो क्वालिटी – वीडियो KYC के दौरान अगर आपके कैमरा में कोई खराबी होती है तो बैंक अधिकारी तुरंत कॉल कट कर डेटा है |
General Questions (FAQs)
Q1. क्या ऑनलाइन SBI खाता खोला जा सकता है ?
जी हां अपने आधार कार्ड और योनो SBI एप के ज़रिये खाता ऑनलाइन खोल सकते है साथ ही बैंक शाखा से भी आवेदन कर सकते है |
Q2. SBI बैंक बेहतर है या HDFC बैंक ?
यदि आप सरकारी सुरक्षा, कम शुल्क और दूरदराज के क्षेत्रों में शाखाओं की पहुंच चाहते हैं, तो एसबीआई बेहतर है। यदि आप प्रीमियम सेवाएं, बेहतर डिजिटल अनुभव और त्वरित कस्टमर सपोर्ट चाहते हैं, तो एचडीएफसी बेहतर है।
Q3. क्या SBI LOW मिनिमम बैलेंस के लिए कोई चार्ज करता है ?
नहीं, एसबीआई आपके एसबीआई बचत खाते में न्यूनतम शेष राशि न रखने पर कोई शुल्क नहीं लेता है |
Q4. अगर मिनिमम बैलेंस मेंटेन नही हुआ तो क्या होगा ?
सबसे पहले योनो SBI एप या SMS अलर्ट का उपयोग करें, नियमित बचत खातों के लिए ₹10 + जीएसटी प्रति माह और बेसिक खातों पर कोई जुर्माना नहीं है।
Q5. ATM Card से कितने ट्रांजैक्शन फ्री होते है ?
भारत में अधिकांश बैंक अपने एटीएम पर 5 तक मुफ्त लेनदेन और अन्य बैंकों के एटीएम पर 3-5 तक मुफ्त लेनदेन की सुविधा देते हैं। मुफ्त लेनदेन की सीमा समाप्त होने के बाद, बैंक प्रति निकासी ₹21 तक का शुल्क ले सकते हैं।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।
