SIR Draft List Download Kaise Kare? Dekhein Poori List Aur Status

SIR Draft List Download Online 2026:

जैसा की हम सब जानते है की पूरे देश में इस समय निर्वाचन आयोग द्वारा SIR फॉर्म भरने का कार्य चल रहा है, जिससे देश में मतदान की स्थिति को सुधारा जा सके लेकिन क्या आपको पता है कई राज्यों में SIR Draft List जारी कर दी गयी है, तो अगर आपने भी  BLO या ऑनलाइन माध्यम से SIR Form भरा है तो यह देखना आपके लिए ज़रूरी है की Voter List 2026 में आपका नाम आया है या नहीं, तो इसी टॉपिक से रिलेटेड आज का आर्टिकल है जिसमें हम जानेंगे की SIR Draft List Download Kaise Kare?, अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें और अगर नाम में कोई गलती है तो उसे कैसे सुधारे !

Quick Summary

  • SIR Draft List – Special Intensive Revision – SIR सर्वे के बाद जारी की गयी अस्थायी मतदाता सूची।
  • Download Process – Online Portal।
  • Add New Name/Mistake – Form 6, Form 7 And Form 8।
  • Important Note – फाइनल लिस्ट आने से पहले ड्राफ्ट लिस्ट में नाम देखें और गलतियों को सुधारे।

अगर आपने भी SIR Enumeration Form भरा है तो इस ड्राफ्ट सूची में अपना नाम चेक करना आपके लिए अनिवार्य है, क्यूंकि आपको इससे यह पता चलेगा की कहीं आपका नाम तो सूची से नहीं कट गया है या फिर आपके नाम में कोई स्पेलिंग मिस्टेक तो नहीं है अगर ऐसी स्थिति आपके सामने आती है जिसमे आपकी जानकारी गलत दर्ज है तो आप इसे सही भी करवा सकते है जिसके लिए आपको कुछ प्रक्रिया फॉलो करनी पड़ेगी।

SIR Draft List Online Download करके कोई भी नया मतदाता Draft Voter List / Draft Electoral Roll में अपना और आपने परिवार के सभी मेम्बर का नाम ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकता है, इसके अलावा अगर मान लीजिये की आपके नाम में भी कोई गलती है या अन्य कोई जानकारी गलत दर्ज है तो चुनाव आयोग की फाइनल मतदाता सूची आने से पहले आप जानकारी को सुधार भी सकते है।

इस प्रक्रिया में अपने राज्य के चुनावी पोर्टल पर जाकर कुछ जानकारी दर्ज करके आप भी इस ड्राफ्ट लिस्ट को ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे डाउनलोड कर सकते है, लेकिन प्रक्रिया में आगे बढ़ने से पहले एक बार जन लेते है की यह Draft List क्या है?

SIR Draft List Kya Hai?

जान लीजिये की यह सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान तैयार की जाने वाली एक अस्थायी सूची होती है, जिसका कार्य नवीन मतदाता लिस्ट को अपडेट रखना है, ड्राफ्ट लिस्ट के बाद एक Final Voter List जारी की जाती है, जिसके आधार पर चुनाव की प्रक्रिया को पूरा किया जाता है, इस सूची को जारी किये जाने के बाद मतदाताओं को 15 से 30 दिन का समय दिया जाता है जिसके तहत अगर किसी मतदाता का नाम लिस्ट में नहीं है या फिर नाम में कोई गलती है, तो वह उसको सुधार सकें, इसलिए SIR Draft Voter List Download करने के बाद अपने नाम और विवरण को ध्यान से चेक करना महत्वपूर्ण है।

SIR Draft List Download Kaise Kre – Overview 

विषय जानकारी
आर्टिकल का विषय SIR Draft List Download Online
SIR का मतलब Special Intensive Revision
मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची का पुनरीक्षण और सत्यापन
लिस्ट का प्रकार Draft Electoral Roll / Draft Voter List
ऑनलाइन सुविधा नाम चेक और उपलब्ध होने पर PDF डाउनलोड
जरूरी जानकारी नाम, EPIC नंबर, जिला, विधानसभा क्षेत्र, Part Number
PDF में क्या देखें नाम, उम्र, पता, EPIC नंबर, मतदान केंद्र आदि
नाम नहीं मिलने पर आधिकारिक Claim/Objection प्रक्रिया की जानकारी लें
गलती होने पर निर्धारित correction/claim प्रक्रिया अपनाएं

important Note : याद रहे की ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल से ऑनलाइन PDF डाउनलोड कर सकते है।

Why is it important to check the SIR Draft List online?

अब ऐसे में आपके मन में यह सवाल आना लाज़मी है की जब मैंने SIR Form भर दिया है तो नाम जांचना क्यों ज़रूरी है, तो इसे ऐसे समझिये की जब आपने एसआईआर फॉर्म भरा था तब आपने साथ में कुछ डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी भी जमा की थी, लेकिन अगर उन्ही डॉक्यूमेंट में कोई गलती के चलते आपका नाम कट जाए तो आप क्या करेंगे :

1. मताधिकार की सुरक्षा – अगर आप मतदान के दिन अपने घर से वोट डालने के लिए निकले और किसी गलती के चलते आपको वोट डालने का मौका ही न मिले, तो इस परेशानी से बचने के लिए SIR Draft List में अपनी जानकारी देखना अनिवार्य होती है।

2. समय पर सुधार का मौका – ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद चुनाव आयोग 15 से 30 दिन का समय Claims And Objection के लिए देता है और इस दौर अपनी जानकारी में कोई सुधार का प्रोसेस बहुत आसान होता है।

3. गलतियों की पहचान – अगर लिस्ट में आपका नाम, आयु, पिता का नाम, लिंग या पते में कोई गलती है, तो उसे आप पहचान सकें, साथ ही साथ आप उसमे सुधार कर सकें।

4. दावे और आपत्तियां – जिन मतदाताओं का नाम सूची से हट गया है या अन्य किसी कारण से नाम काट दिया गया है, वो नागरिक तय की गयीं समय सीमा के अंदर आपत्ति आवेदन देकर लिस्ट में अपना नाम चढ़वा सकते है।

State-wise Official Portals

सेवा लिंक
उत्तर प्रदेश (CEO Uttar Pradesh) Click Here 
झारखंड (CEO Jharkhand) Click Here 
दिल्ली (CEO Delhi) Click Here 
पश्चिम बंगाल (CEO West Bengal) Click Here 

 

SIR Draft List Download Kaise Kare (Step-By-Step)

भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल Voters Service Portal से आप भी घर बैठे अपने क्षेत्र की ड्राफ्ट मतदाता सूची को डाउनलोड कर सकते है जिसके लिए बस आपको इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा :

SIR Draft List Download

Step#1 

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में Voters Service Portal सर्च करें और पहले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुलेगा, यहाँ आपको “Download Electoral Roll” का आप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने सभी राज्य की सूची आयेगी, जहाँ अपने राज्य का चयन करें।
  • चयन करने के बाद आपको Year Of Revision के सेक्शन में आना होगा, आपको जिस साल की ड्राफ्ट लिस्ट डाउनलोड करनी हो उस विकल्प को चुनें।
  • इसके बाद अपने जिले और विधान सभा क्षेत्र का चुनाव करें, अगले सेक्शन में भाषा का चयन करें।

SIR Draft List Download

Step#2

  • आपके सामने एक कैप्चा कोड दिख रहा होगा उसे दर्ज करने से पहले पेज पर नीचे स्क्रॉल करें।
  • अब यहाँ आपको आपके जिले की जितने भी पोलिंग स्टेशन है इनकी लिस्ट दिखेगी ।
  • आपको केवल अपने स्टेशन की लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सूची में दिख रहें चेकबॉक्स पर टिक करना होगा।
  • फिर आपको पेज पर मौजूद कैप्चा कोड भरना होगा और Download Selected PDF पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके चुनिंदा पोलिंग स्टेशन की लिस्ट डाउनलोड हो कर आ जाएगी।

Pro Tip : जब भी आप पोर्टल से लिस्ट डाउनलोड करें तो भरी जाने वाली जानकारी का खास ध्यान रखें, ताकि अपने की पोलिंग बूथ की ही लिस्ट डाउनलोड हो।

SIR Draft List Me Name Na Hone Par Kya Kre

अगर आपने भी SIR Draft List Download कर ली है लेकिन अब लिस्ट में आपका नाम नहीं है या फिर नाम में कोई गलती है तो आपको घबराने की कोई ज़रुरत नहीं है ऐसे में चुनाव आयोग दावे और आपत्तियों के लिए समय देता है बस आपको नया नाम जोड़ने या पुराने नाम में सुधार करने के लिए कुछ फॉर्म भरने होंगे , तो आईये जानते है की आपको किस अवस्था में कौन सा फॉर्म भरना है :

समस्या / उद्देश्य संबंधित फॉर्म (Form) ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
नया नाम जोड़ने हेतु (New Voter Registration) Form 6 Voters Service Portal पर Form 6 भरें और फोटो/पता प्रमाण अपलोड करें।
प्रवासी भारतीय मतदाता हेतु (NRI Voter) Form 6A विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण।
नाम हटाने या आपत्ति दर्ज करने हेतु (Deletion/Objection) Form 7 किसी मृत/स्थान परिवर्तित मतदाता का नाम हटाने हेतु।
विवरण में सुधार / स्थानांतरण (Correction/Shifting) Form 8 नाम, फोटो, पता, जन्मतिथि, EPIC बदलने या नया वोटर कार्ड मंगवाने हेतु।

Note : अगर आपको लिस्ट में नया नाम जोड़ना है तो केवल Form 6 ही भरें, और दूसरे बदलाव के लिए दूसरा फॉर्म।

Artical Bonus Reward

SIR Form कैसे भरें : लोग अक्सर यह सवाल करते है की ये फॉर्म कैसे भरा जायेगा और कौन-कौन सी जानकारी इसमें भरी जानी हैं इसके अलवा इसमें किन डॉक्यूमेंट का उपयोग किया जायेगा यदि आपके पास भी यह फॉर्म आया है और आप इस बात को लेकर उलझन में हैं कि 2003 की वोटर लिस्ट (Last Intensive Revision) वाली जानकारी किस खाने में भरनी है और दूसरे खानों को कैसे पूरा करना है, और अधिक पढ़ें…

Points to Remember

आप जब भी ऑनलाइन माध्यम से SIR Draft List Download करने जाएं तो इन बातों का ज़रूर ध्यान रखें ताकि आपको आगे कोई परेशानी न हो सके :

  • स्थानीय भाषा का चयन: अपनी सुविधा अनुसार भाषा का चयन करें ताकि नामों को सही ढंग से पढ़ा जा सके।

  • सही Part Number (भाग संख्या): अपने सही Polling Station और Part Number का चयन करें, वरना गलत वार्ड या बूथ की लिस्ट डाउनलोड हो सकती है।

  • सॉफ़्टवेयर की आवश्यकता: लिस्ट PDF फ़ॉर्मेट में डाउनलोड होती है, इसलिए आपके मोबाइल या लैपटॉप में PDF Reader स्थापित होना चाहिए।

  • हेल्पलाइन नंबर 1950: यदि पोर्टल पर कोई समस्या आती है, तो आप भारत निर्वाचन आयोग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं।

FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal 

Q1. SIR Draft List Kya Hoti Hai?

Yah Ek Draft Voter List Hai Jo BLO Ke Serve Ke Baad Jaari Ki Jaati Hai Taki Sabhi Voters Apni Jankaari Check Kr Sakte.

Q2. Kya SIR Draft List me Name Hone Se Main Vote Daal Sakta hoon?

Dekhiye Yah Ek Draft List Hai, Lekin Agar SIR Final List Me Apka Naam Sahi Hai To Aap Aage aane wale Elections Me Vote Daal Sakte hai.

Q3. SIR Final List Kab Jaari Hogi?

Claims & Objections Process Khatam Hone Ke Baad Nirwachan Ayog dwara Tay ki Gyi Dates Par List Jaari Ki Jaati Hai.

Q4. Kya Mobile Se Bhi SIR Draft List Download Ki Ja Sakti hai?

Yes, Mobile Ke Browser se Voters Service Portal Ki Madad Se Online List Download Ki ja Sakti Hai.

Nishkarsh:

तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको SIR Draft List Download के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Leave a Comment