SIR Final List Download Kaise Kare 2026 | Step-by-Step Guide

SIR Final List Download Online 2026:

कहीं आप ये तो नहीं सोच रहे है की SIR Final List कब आएगी, तो बस यहीं रुक जाईये अब और सोचने की ज़रुरत नहीं है क्यूंकि चुनाव आयोग द्वारा Final Voter List जारी कर दी गयी है, SIR Final List Download करने के लिए आपको Voters Service Portal पर जाना होगा, लेकिन अगर SIR Final Voter List से जुड़ी सभी जानकारी को जानना चाहतें है तो इस आर्टिकल को पढ़े जिसमे आपको लिस्ट डाउनलोड करने के तरीके, लिस्ट में नाम न होने के उपाय और इसके अलावा गलत जानकारियों को सुधारने की पूरी जानकारी को विस्तार से समझाया गया है!

Quick Summary 

  • SIR Final List – SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग द्वारा जारी की जाने वाली मतदाता सूची
  • who to Add Name – नया नाम जोड़ने के लिए Form 6, नाम हटाने के लिए Form 7 और गलतियाँ सुधारने के लिए Form 8.
  • Why Is Important – वोटर आईडी कार्ड होने के बाद भी अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो मतदान नहीं कर पाएंगे
  • Download Process – Voters Service Portal Online

आज के डिजिटल दौर में चुनाव आयोग ने सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर दिया है चाहे किसी को नया वोटर आईडी कार्ड बनाना हो, मौजूदा पहचान पत्र में कोई सुधार करना हो या फिर SIR Final List Download करनी हो सब कुछ घर बैठे बस एक क्लिक में संभव है।

अगर आपने भी Special Intensive Revision Form भरा है तो Final List में नाम देखना इस लिए ज़रूरी है ताकि आपको यह पता चल सके की SIR प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी आप मतदान करने के योग्य है या नहीं, अगर आपना नाम सूची में नहीं दिखता है तो आपको सबसे पहले अपने राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र और पार्ट नंबर की जांच करनी चाहिए, लेकिन अगर इसके बाद भी रिकॉर्ड नहीं दिखते है तो ऐसे में आपको अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क करके प्रक्रिया में आगे की जानकारी प्राप्त करनी होगी।

SIR Final List 2026 में अपना नाम देखने के लिए हमेशा चुनाव आयोग की आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें, किसी ऐसी वेबसाइट पर अपना EPIC नंबर, मोबाइल नंबर या कोई अन्य कोई जानकारी साझा न करें।

SIR Final List Kya Hai?

दोस्तों आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले एक बार समझ लेते है की SIR Final List क्या है, ताकि आपको यह समझने में मदद मिल सके की यह क्यों ज़रूरी है, देखिये BLO द्वारा SIR Serve को पूरा करने के बाद चुनाव आयोग द्वारा एक लिस्ट जारी की जाती है जिसके तहत उन मतदाताओं का नाम होता है तो लोग अगले चुनाव में वोट दाल सकते है, मान लीजिये आपके पास वोटर आईडी कार्ड भी है लेकिन SIR Final List में आपका नाम नहीं है तो आप मतदान के योग्य नहीं है, इस लिए यह ज़रूरी है की आप अपना और अपने परिवार का नाम SIR Final List Download करके देखें।

SIR Final List 2026 – Key Highlights  

Highlight Details
📌 SIR का नाम Special Intensive Revision
📋 Final List SIR Final Electoral Roll 2026
🔎 नाम चेक करें Online Voter Search / Electoral Roll
📥 PDF Download State, District, Assembly & Part Wise
🗳️ मुख्य जानकारी Name, EPIC No., Part No. और Polling Station
🌐 Official Source Voters Service Portal / State CEO Website
⚠️ नाम नहीं मिले संबंधित BLO/निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करें
📅 Final Date राज्य के अनुसार अलग-अलग

 

SIR Draft List Vs SIR Final List 

चलिए एक बार समझते है की SIR Form भरने की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद चुनाव आयोग द्वारा जारी की जाने वाली दोनों लिस्टों में क्या अंतर है और यह दोनों ही मतदान के लिए ज़रूरी क्यों है :

देखिये BLO द्वारा SIR Serve को पूरा करने के बाद चुनाव आयोग द्वारा एक अस्थायी Draft SIR List जारी की जाती है, जिसके तहत लोग यह जान सकें की किसका नाम मतदाता सूची में जुड़ा है और किसका नाम हटा है इसके अलावा उनके नाम में क्या गलतियाँ है इसका पता भी इसी सूची से चलता है, अगर मान लीजिये की सूची में आपका नाम है ही नहीं या कोई गलती है तो आप चुनाव आयोग द्वारा निर्मित फॉर्म का उपयोग करके जानकारी में बदलाव करा सकते है, लेकिन एक बात हमेशा याद रखिएगा की ड्राफ्ट लिस्ट में नाम होने या न होने से आप आने वाले चुनाव में मतदान से योग्य नहीं हो जाते इसके लिए आपको फाइनल लिस्ट को देखना होगा।

यहाँ मैं बताता चलूं के ड्राफ्ट सूची को देख कर आप अपनी जानकारी का मिलान कर सकते है लेकिन जब फाइनल लिस्ट जारी की जाती है तो वह उस राज्य की अंतिम लिस्ट होती है उसके बाद न तो आप कोई परिवर्तन करा सकते है और नहीं कोई जानकारी में बदलाव।

State-wise Official Portals

Official Satats Portals Links
उत्तर प्रदेश (CEO Uttar Pradesh) Click Here 
झारखंड (CEO Jharkhand) Click Here 
दिल्ली (CEO Delhi) Click Here 
पश्चिम बंगाल (CEO West Bengal) Click Here 

Pro Note : याद रखें की जब भी SIR Final List Download करें तो Voters Service Portal या फिर अपने राज्य की आधिकारिक पोर्टल्स का ही उपयोग करें।

SIR Final List Download Kaise Kare

चूकिं निर्वाचन आयोग के इस डिजिटल पहल से ऑनलाइन फाइनल वोटर लिस्ट डाउनलोड करने को बेहद आसान कर दिया है जिसके तहत कोई भी व्यक्ति अपने विधान सभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट कुछ ही मिनटों में घर बैठे डाउनलोड कर सकता है, तो अगर आप भी SIR Final List Download करना चाहतें है या फिर लिस्ट में अपना नाम देखना चाहतें है तो आर्टिकल में बताई जाने वाले इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें :

SIR Final List Download Kaise Kare

Step#1

  • सबसे पहले अपने फ़ोन या लैपटॉप के ब्राउज़र में जाए और वहां Voters Service Portal सर्च करें।
  • अब आपके सामने सर्च रिजल्ट में कई वेबसाइट आयेंगी जिसमें से पहले टैब पर क्लिक करें।
  • टैब पर क्लिक करते ही आप चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुच जाएँगे।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको “Download Electoral Roll” का आप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने सभी राज्य की सूची आयेगी, जहाँ अपने राज्य का चयन करें।
  • चयन करने के बाद आपको Year Of Revision के सेक्शन में आना होगा, आपको जिस साल की ड्राफ्ट लिस्ट डाउनलोड करनी हो उस विकल्प को चुनें।
  • इसके बाद अपने जिले और विधान सभा क्षेत्र का चुनाव करें, अगले सेक्शन में भाषा का चयन करें।

SIR Final List Download Kaise Kare

Step#2

  • आपके सामने एक कैप्चा कोड दिख रहा होगा उसे दर्ज करने से पहले पेज पर नीचे स्क्रॉल करें।
  • अब यहाँ आपको आपके जिले की जितने भी पोलिंग स्टेशन है इनकी लिस्ट दिखेगी ।
  • आपको केवल अपने स्टेशन की लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सूची में दिख रहें चेकबॉक्स पर टिक करना होगा।
  • फिर आपको पेज पर मौजूद कैप्चा कोड भरना होगा और Download Selected PDF पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके चुनिंदा पोलिंग स्टेशन की लिस्ट डाउनलोड हो कर आ जाएगी।

Important Note : याद रहें पोर्टल पर आपको केवल अपने पोलिंग बूथ की लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सामने के बॉक्स में टिक करना होगा। 

Voter List Me Name Online Kaise Search Kren 

दोस्तों अगर आप बिना SIR Final List Download करें अपना नाम देखना चाहतें है तो आपके पास एक और आप्शन है जिसमे आप अपना वोटर आईडी नंबर डालकर अपना नाम लिस्ट में सर्च कर सकते है :

लिस्ट में नाम खोजने के तरीके :

1. EPIC Number – अगर आपको लगता है की आप पूरी लिस्ट नहीं डाउनलोड करना चाहते है तो आप EPIC Number से ऑनलाइन ही लिस्ट में अपना नाम देख सकते है जिसके लिए आप पहले वोटर सर्विस पोर्टल पर जाएँ वहां आपको Search By EPIC का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करें, और फिर अपना EPIC Number डालकर अपने राज्य का चयन करें, इसके बाद आपको एक कैप्चा कोड भरना होगा और फिर सर्च करते ही आपको अपना नाम दिख जायेगा।

2. पर्सनल जानकारी – मान लीजिये आप कहीं बहार है और आपके पास EPIC Number मौजूद नहीं है तो आप व्यक्तिगत जानकारी से भी अपना नाम लिस्ट में देख सकते है, इस प्रक्रिया में ऑफिसियल पोर्टल पर जाने के बाद आपको Search By Details का आप्शन चुनना होगा और अपना नाम, पिता का नाम, आयु, राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र का चयन करना होगा इसके बाद जैसे ही सर्च पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने लिस्ट में आपना नाम शो हो जायेगा।

3. Mobile Number – इस प्रक्रिया में आपको अगेन निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर जाना होगा और इस बार आपको Search By Mobile का विकल्प चुनना होगा इसके बाद अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर पोर्टल पर दर्ज करें और OTP वेरिफिकेशन करने के बाद आपको नाम लिस्ट में दिख जायेगा।

SIR Final List Me Name Nhi Hai To Kya Kre 

अपने अक्सर देखा होगा की बहुत सारे लोग इस बात से परेशान हो जाते है की उनका नाम लिस्ट से हट गया है, तो शायद वो आने वाले मतदान का भाग नहीं बन सकते है लेकिन ऐसा नहीं है दराशल SIR Final List आने के बाद भी चुनाव आयोग नागरिकों को अपना पक्ष रखने और अपना नाम लिस्ट में जोड़ने के लिए दोबारा अवसर प्रदान करता है, तो अगर आपका नाम लिस्ट में न मिले तो परेशान होने की बजाये अपने एरिया के BLO से सम्पर्क करें इसके अलावा अगर आप 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले नागरिक है तो Form 6 भरकर लिस्ट में दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते है, अगर आपके लिए ये भी मुमकिन नहीं है तो आप Voter Helpline App या Voter Service Portal से खुद से ही फॉर्म भरकर ऑनलाइन सबमिट कर सकते है।

About Us For more Information

Important Links :
Follow Our Youtube Channel Click Here
Follow Our Website Click Here
Follow Our Facebook Page Click Here

Artical Bonus Reward

SIR Form Online Kaise Bhare : अगर आप भी ऑफलाइन फॉर्म भरते समय होने वाली गलतियों से बचना चाहतें है तो आप ऑनलाइन फॉर्म भर कर जमा कर सकते है जिसके लिए आपको न तो कहीं जाने की ज़रुरत है और न ही अपने घर पर रहकर BLO का इन्तेजार करने की कोई ज़रुरत है बस अपना मोबाइल फ़ोन उठाये और बस फॉर्म भरकर आगें पढ़ें…

FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. SIR Final List kya hoti hai?

SIR (Special Intensive Revision) Ka Process Pura Hone Ke Baad Aur Draft Voter List aane ke baad Nirvachan Ayog ki taraf se Jaari ki jaane wali final list ko hi SIR Final Voter List Kahte Hai.

Q2. Kya Bina Portal Par Login kren is list ko Download Kr Sakte Hai?

Han Voters Service Portal Par Login Kiye Bina Hi SIR Final List Download Kar sakte hai.

Q3. Agar mera Naam Draft List Me Nhi Tha To Kya Final List Me Aa Sakta Hai?

Han agar aapne Nirdharit Time Me Form 6 Bhara hoga To Aapka Naam Final List Me Aa Jayega.

Q4. Kya mobile App Se Bhi List Download Kr Sakte Hai?

Ji Han Google Play Store Se Voter Helpline App Download Karke Aap Apna Nam List me Dekh Sakte Hai.

Q5. SIR Final List Me Naam Na Hone Par Kya Kre?

Agar Aapka Naam List Me Nhi Mil rha Hai to Apne Area Ke BLO se Contact Kre ya Fir Nirvachan Officer Se Sampark Kre.

Nishkarsh:

तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको SIR Final List Download के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Leave a Comment