SIR Form Filling 2026
क्या आप जानते है की SIR Form Filling में गलतियों से आपका नाम भी वोटर लिस्ट से गायब हो सकता है लोग अक्सर यह सवाल करते है की ये फॉर्म कैसे भरा जायेगा और कौन-कौन सी जानकारी इसमें भरी जानी हैं इसके अलवा इसमें किन डॉक्यूमेंट का उपयोग किया जायेगा यदि आपके पास भी यह फॉर्म आया है और आप इस बात को लेकर उलझन में हैं कि 2003 की वोटर लिस्ट (Last Intensive Revision) वाली जानकारी किस खाने में भरनी है और दूसरे खानों को कैसे पूरा करना है, तो यह लेख आपके लिए ही है।
आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की SIR Form Filling कैसे करें किन जानकारियों को भरना ज़रूरी है और फॉर्म भरते समय किन गलतियों को करने से बचा जाए की हमारा आवेदन रिजेक्ट न हो, साथ ही साथ इस आर्टिकल में जरूरी डॉक्यूमेंट, आवेदन करने के लिए पात्रता तथा आमतौर पर होने वाली गलतियों को भी जानेंगे ताकि आप भी सरकार की इस मुहीम हो आसानी से पार कर सकें |
SIR Form Kya Hota Hai?
SIR Form (Special Intensive Revision Form) भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची (Electoral Roll) को अद्यतन और सत्यापित करने के लिए जारी किया जाने वाला एक विशेष फॉर्म है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में दर्ज जानकारी की जांच करना और पात्र मतदाताओं का सही विवरण सुनिश्चित करना है, इस प्रक्रिया के माध्यम से निर्वाचन आयोग मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान करता है और पात्र नागरिकों की जानकारी को अपडेट करता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी 2026 में इस अभ्यास की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है और इसे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।
Reason for the SIR form:
- मतदाता सूची को अपडेट करना।
- गलत या डुप्लीकेट रिकॉर्ड हटाना।
- नए पात्र मतदाताओं की जानकारी सत्यापित करना।
- मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना।
- निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना।
SIR Form Online के लिए मुख्य हाइलाइट्स
| विशेषता (Feature) | विवरण (Details) |
| संचालक संस्था | भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) |
| अभियान का नाम | Special Intensive Revision (SIR 2026) |
| मुख्य उद्देश्य | वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण और नए मतदाताओं का पंजीकरण |
| आधिकारिक पोर्टल | Citizen Service Portal |
| माध्यम | ऑनलाइन (पोर्टल/ऐप) और ऑफलाइन (BLO के माध्यम से) |
| टोल-फ्री हेल्पलाइन | 1950 |
Eligibility Criteria For SIR Form Filling
तो अगर दोस्तों आप भी इस विशेष अभियान के तहत अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहतें है तो आपको इन शर्तों को पूरा करना होगा :
-
भारतीय नागरिकता: आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
-
आयु सीमा: आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
-
सामान्य निवासी: आवेदक उस निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए जहां से वह आवेदन कर रहा है।
Required Documents
ऑफलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज़ तैयार रखें:
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
इसे भी पढ़ें : घर पर नहीं पहुंचा SIR Form? तो करें ये काम !
Common mistakes on the SIR form Filling
कई आवेदक निम्न गलतियाँ कर बैठते हैं।
- अधूरी जानकारी भरना।
- गलत मोबाइल नंबर लिखना।
- दस्तावेज़ संलग्न न करना।
- हस्ताक्षर भूल जाना।
- गलत फोटो लगाना।
- अपठनीय लिखावट।
What is the correct way to fill out the SIR form?
दोस्तों SIR Form को भरने से पहले आपको यह जानना होगा की इस फॉर्म के कितने भाग है और किस भाग में कौन सी जानकारी भरनी है तो आपकी की सुविधा के लिए मैंने नीचे हर भाग को सही तरीके से भरने के बारे में बताया है:
जब बीएलओ आपके घर पर यह फॉर्म लाते हैं, तो इसमें मुख्य रूप से दो या तीन बड़े हिस्से (खाने) होते हैं, जिनमें पुरानी और वर्तमान जानकारी का मिलान करना होता है:
भाग 1. व्यक्तिगत जानकारी

यह सबसे ऊपर का भाग होता है जिसमे जानकारी पहले से भरी होती है।
इसके पहले खाने में आपका नाम, वोटर आईडी संख्या और आपका पता पहले से प्रिंट होता है।
दूसरे खाने में भाग संख्या, क्रम संख्या और पोलिंग बूथ की जानकारी मौजूद रहती है।
इसके अलावा तीसरे खाने में एक QR Code दिया जाता है जिसके माध्यम से डेटा डिजिटल तरीके से देखा जाता है।
इसके बाद के कॉलम में आपका वोटर आईडी वाला फोटो मौजूद होता है और आखिरी के कॉलम में आपकी करेंट फोटो को चिपकाना होता है।
भाग 2. जन्मतिथि और परिवार विवरण

इस भाग में आपको अपना जन्म तिथि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर इसके साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम जो वोटर आईडी पर मौजूद हो और उनका वोटर आईडी कार्ड नंबर डालना होगा।
अगर मान लीजिये किसी महिला की अभी जल्द शादी हुई है तो वह Spouse’s वाले कॉलम में अपने पति का नाम भरेंगी इसके साथ पति अपनी पत्नी का नाम।
भाग 3. Elector in the Electoral Roll of last SIR

इसके बाद आता है फॉर्म का सबसे अहम् भाग तो अगर आपका नाम 2003 की वोटर लिस्ट में था तब ही आपको तीसरा भाग भरने की ज़रुरत है, लेकिन अगर 2003 में आप वोट डालने योग्य नही थे तो यह भाग आपको छोड़ देना है।
सबसे पहले आप ऑनलाइन वोटर लिस्ट डाउनलोड करें या फिर अपने BLO से संपर्क करें यह लिस्ट आपको उनके पास मिल जाएगी।
अब इसके बाद Elector Name में अपना नाम भरें ( याद रहे अगर 2003 की वोटर लिस्ट में आपका नाम था )।
फिर अपना वोटर आईडी संख्या भरें, अब रिलेटिव वाले खाने में अपने पिता का नाम भरें साथ ही उनका आपसे क्या रिश्ता है इसकी पुष्टि करें।
अब आपको जिला, राज्य और अपने विधान सभा का नाम भरना होगा इसके अलावा जब आप 2003 की वोटर लिस्ट देखेंगे तो आपको ऊपर कोने में क्षेत्र, वार्ड, विधानसभा क्षेत्र भी मिलेगा यह जानकारी जोड़ने के बाद आपका फॉर्म भर जायेगा।
भाग 4. Deteils of the Relative

यह भाग केवल उन लोगों को भरना होगा जिन मतदाता का नाम 2003 की लिस्ट में नही है ऐसे में आपको नाम वाले खाने में अपने पिता का नाम भरना होगा और उन्ही की वोटर आईडी संख्या भी डालनी होगी जिसके बाद Relative Name वाले कॉलम में आपको अपने दादा का नाम भरना होगा।
अब आपको Relationship का विकल्प दिखेगा जहाँ आपको अपने पिता और दादा के रिश्तें की जानकारी जोड़नी होगी ऐसा करते ही फिर से लिस्ट की आवश्यकता पड़ेगी क्यूंकि 2003 की मतदान सूची में आपको ऊपर कोने में क्षेत्र, वार्ड, विधानसभा क्षेत्र मिलेगा।
How to check your name in the voter list

अगर आपको भी 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम, क्षेत्र, वार्ड और विधानसभा क्षेत्र देखने में कोई परेशनी हो रही है तो इन चरणों को फॉलो करें :
- AC Number – विधानसभा क्षेत्र संख्या आपको पेज के ऊपर कोने में दिखाई देगी जिसके आपको SIR Form में भरना होगा |
- Part No. – भाग सख्या भी आपको लिस्ट के दूसरें कोने में ऊपर की तरफ नगर आएगी |
- Sr No. – मतदाता सूची की लिस्ट में हर मतदाता को एक सीरियल नंबर दिया जाता है जिससे वोटर की पहचान की जा सकें की वह लिस्ट के कौन से नंबर पर है |
SIR Form Filling Important Points:
तो अगर आप ने भी अभी तक SIR Form नही भरा है तो आपको भी इन महत्वपूर्ण बातों का बहुत ख्याल रखने की ज़रुरत है :
- केवल नीले या काले पेन का उपयोग करें।
- किसी भी कॉलम को खाली न छोड़ें।
- गलत जानकारी न भरें।
- दस्तावेज स्पष्ट होने चाहिए।
- फोटो नई और साफ हो।
- हस्ताक्षर निर्धारित स्थान पर करें।
Watch this video to get more information.
Avoid these misconceptions
इस अभियान को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ रही हैं कि लोगों के नाम काट दिए जाएंगे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी वैध नागरिक का नाम बिना पूरी जांच के नहीं कटेगा। नाम केवल निम्नलिखित पांच परिस्थितियों में ही हटाया जा सकता है:
-
मतदाता की मृत्यु हो जाने पर।
-
मतदाता के स्थाई रूप से किसी दूसरे स्थान या शहर में चले जाने पर।
-
एक से अधिक स्थानों पर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने पर (डुप्लीकेसी)।
-
गहन वेरिफिकेशन के बाद भी मतदाता का कोई अता-पता न मिलने पर।
-
मतदाता द्वारा फॉर्म पर हस्ताक्षर करने या सत्यापन से पूरी तरह मना करने पर।
General Questions (FAQs):
Q1. मुझे 2003 की वोटर लिस्ट का विवरण याद नही है तो मैं क्या करूं ?
ऐसी स्थिति में आपको अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क करना होगा क्यूंकि बीएलओ के पास आपको लिस्ट मिल जाएगी |
Q2. क्या SIR Form Filling के बाद भी नया नाम लिस्ट में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरना पड़ेगा ?
हाँ क्यूंकि SIR Form Filling की प्रक्रिया केवल पहले से मौजूद मतदाताओं के लिए है लेकिन अगर नया नाम जोड़ना है तो फॉर्म-6 भरना पड़ेगा |
Q3. SIR Form भरने के लिए किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है ?
इस विशेष अभियान में भाग लेने के लिए सूची के इन डाक्यूमेंट्स को देखें –
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)
- अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र
Q4. अगर कोई सदस्य किसी कारण से बहार रहता है तो फॉर्म कैसे भरें ?
ऐसी परिस्थिति में घर का मुखिया फॉर्म भरकर अपने हस्ताक्षर करकें BLO के पास फॉर्म को सुरक्षित जामा कर सकता है |
Q5. क्या आधार कार्ड नंबर भी देना अनिवार्य होता है ?
नहीं चुनाव आयोग के नियम अनुसार आधार कार्ड संख्या का विकल्प ज़रूरी नहीं है |
Q6. SIR फॉर्म भरने के बाद कहाँ जमा करें ?
संबंधित सरकारी कार्यालय, ब्लॉक, तहसील या विभागीय कार्यालय में।
Q7. आवेदन फॉर्म की रसीद क्यों ज़रूरी है ?
रसीद आवेदन का प्रमाण होती है और भविष्य में स्थिति जांचने के लिए आवश्यक होती है।
इसे भी पढ़ें : घर पर नहीं पहुंचा SIR Form? तो करें ये काम !
Q8. अगर SIR फॉर्म भरने में कोई गलती हो जाए तो क्या करें ?
अगर फॉर्म जमा करने से पहलें गलती हुई है तो सही करें या नया फॉर्म भरें |
Q9. SIR Form Filling में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
- केवल नीले या काले पेन का उपयोग करें।
- किसी भी कॉलम को खाली न छोड़ें।
- गलत जानकारी न भरें।
- दस्तावेज स्पष्ट होने चाहिए।
- फोटो नई और साफ हो।
- हस्ताक्षर निर्धारित स्थान पर करें।
Conclusion – मुझें उम्मीद है की आपको आज का ये आर्टिकल पसंद आया होगा लेकिन अगर आपके मन में कोई सवाल रह गया है तो कमेंट के जरिये जवाब हासिल कर सकते है |

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।