Sukanya Samriddhi Yojana 2026:
अगर आपके घर पर हालही में बेटी का जन्म हुआ है और उसकी छोटी उम्र से ही आपको उसकी भविष्य की चिंता है, तो आपके लिए मेरे पास एक ऐसी सरकारी योजना की जानकारी है जिसके तहत आपको मामूली सी धनराशी जमा करनी होती है और जिस पर आपको इतना ज्यादा टेक्स मुफ्त ब्याज मिलता है जिस की कल्पना कर पाना आपके लिए बहुत मुश्किल है दरासल भारत सरकार द्वारा Sukanya Samriddhi Yojana – (SSY) शुरू की गयी है, जो खास कर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित रखने और उन्हें विकसित करने के लिए बनायीं गयी है तो अगर आप भी सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानना चाहते है तो आज के आर्टिकल की जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाली है।
Quick Summary
- योजना क्या है – Sukanya Samriddhi Yojana एक छोटी बचत योजना है जिसमे आपको साल भर में ₹250 से लेकर ₹1.50 लाख तक निवेश की सुविधा मिलती है।
- ब्याज दर- इसमें आपको 8.2% प्रति वर्ष (वार्षिक चक्रवृद्धि), जो PPF और बैंक FD से अधिक होता है।
- जमा कहाँ करें – SBI, Post Office, HDFC Bank में Sukanya Samriddhi Account खुलवाकर पैसे जमा करने की सुविधा।
- अवधि – 21 वर्ष में खाता मैच्योर होता है, लेकिन पैसे केवल शुरुआती 15 वर्षों तक ही जमा करने होते हैं।
- टैक्स लाभ – Income Act 80C के तहत जमा राशी, मिलने वाले ब्याज और मैच्योरिटी फंड—तीनों पूरी तरह से टैक्स-फ्री होते है।
- निकासी – बिटिया के 18 वर्ष होने या 10वीं पास करने पर उच्च शिक्षा के लिए 50% तक की राशी निकली जा सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना :
भारत केंद्र सरकार की एक छोटी बचत योजना है जिसका उद्देश्य बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें एक बेहतर कल प्रदान करना है, आपको बता दूं की इस योजना के तहत माता-पिता को अपनी बेटी के नाम से Sukanya Samriddhi Account खुलवाना होता है जो आप Post Office या अन्य सरकारी/निजी बैंक में खुलवा सकते है, उसके बाद इस बैंक खाते में आपको साल भर में ₹250 से लेकर ₹1.50 लाख तक निवेश करना होता है, लेकिन अगर आप साल में ₹250 भी जमा करते है तो इस पर मिलने वाले 8.2% चक्रवृत्ति ब्याज की वजह से 21 साल बाद मैच्योरिटी पर आपको लगभग 11,970 रुपये मिलेंगे।

तो अगर आप भी अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर किसी ऐसी योजना की तलाश कर रहें है जो लम्बे समय तक चले तो आपके लिए सबसे अच्छी योजना सुकन्या समृद्धि योजना है, इस योजना में आवेदन आप तभी कर सकते है जब आपकी बेटी की आयु 10 वर्ष से कम हो, Sukanya Samriddhi Yojana 21 वर्ष तक फिक्स बचत खाते के तौर पर कार्य करती है लेकिन आपको निवेश सिर्फ 15 वर्ष तक ही करना होता है
Sukanya Samriddhi Yojana Kya Hai?
सुकन्या समृद्धि योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 22 जनवरी 2015 को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के मुख्य हिस्से के रूप में शुरू किया गया था, यह एक लम्बे समय तक चलने वाली Small Savings Scheme है जिसे वित्तीय मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है, Sukanya Samriddhi Yojana अभिभावकों को उनकी बेटियों के नाम पर एक छोटी से राशी से बचत खाता खोलने की सुविधा देती है जो मैच्योरिटी पर एक बड़ा कॉर्पस (फंड) बन जाता है।
Sukanya Samriddhi Account 21 वर्ष तक फिक्स बचत खाते के तौर पर कार्य करता है लेकिन आपको सिर्फ 15 वर्ष तक ही हर साल ₹250 से लेकर ₹1.50 लाख तक निवेश करना होता है, इस योजना के तहत आपको 8.2% प्रति वर्ष वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है, जो किसी भी PPF और बैंक FD से अधिक होता है। यहाँ मैं आपको बताता चलूं की इस योजना की सबसे खास बात यह है की Income Act 80C के तहत जमा राशी, मिलने वाले ब्याज और मैच्योरिटी फंड—तीनों पूरी तरह से टैक्स-फ्री होते है।
Sukanya Samriddhi Yojana-Key Highlights
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) |
| अकाउंट | Sukanya Samriddhi Account |
| लाभार्थी | 10 वर्ष से कम उम्र की बालिका |
| ब्याज दर | 8.2% सालाना |
| ब्याज का तरीका | सालाना कंपाउंड |
| न्यूनतम वार्षिक जमा | ₹250 |
| अधिकतम वार्षिक जमा | ₹1.50 लाख |
| जमा की अवधि | खाता खुलने की तारीख से 15 वर्ष तक |
| मैच्योरिटी अवधि | खाता खुलने की तारीख से 21 वर्ष |
| खाता कौन खोल सकता है | माता-पिता या कानूनी अभिभावक |
| मुख्य उद्देश्य | बेटी की शिक्षा और भविष्य के लिए बचत |
| खाता कहां खुलता है | Post Office और अधिकृत बैंक |
Benefits of Sukanya Samriddhi Yojana
अगर इस बचत योजना को और अच्छे तरीके से समझना है तो आपको यह जानना होगा की इससे आपको क्या लाभ मिलेंगे, तो आसान शब्दों में बात करें तो यह एक सरकारी योजना है, जो भारत के वित्तीय मंत्रालय द्वारा संचालित की गयी है लेकिन इसके मुख्य लाभ जानने के लिए आपको नीचे की सूची को देखना होगा :
1. ट्रिपल टैक्स छूट (EEE) – Income Tax Act Section 80C के तहत जो भी सालाना राशी आप बैंक खातें में जमा करते है, उस जो वार्षिक ब्याज मिलता है और 21 साल बाद ब्याज को मिलाकर जो राशी आपके हाथ में आएगी वह पूरी तरह से टैक्स फ्री होगी, जिसमे आपको कटौती की भी फिकर करने की कोई ज़रुरत नहीं।
2. सरकारी गारंटी और जीरो जोखिम – जैसा की मैंने आपको बताया यह एक सरकारी योजना है, जिससे आपका पैसा 100% सुरक्षित रहता है और इसमें किसी प्रकार का मार्केट रिस्क नहीं होता है।
3. किफायती निवेश – इस योजना को सबसे खास बनाने में सबसे बड़ा योगदान यह है की आप बेटी के नाम से शुरू लिए गये बैंक खाते में हर साल ₹250 से लेकर ₹1.50 लाख तक निवेश कर सकते है जिसकी कोई सीमा नहीं है अगर आपके पास बस ₹250 है तो भी आपका सालाना निवेश माना जायेगा।
4. 15 साल की निवेश अवधि – यह एक लॉन्ग टर्म बचत योजना है जिसमे 21 वर्ष बाद बैंक खाता मैच्योर हो जाता है लेकिन आपको बस 15 साल तक ही इस खाते में पैसे जमा करने होने है और 15 साल के बाद किसी ज़रुरत के चलते आप आधा पैसा निकल भी सकते है।
Eligibility Criteria For SSY
हर सरकारी योजना की तरह सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा कुछ शर्तों का निर्धारण किया गया है अगर आप इन पात्रता को पूरा नहीं करते है तो योजना में आवेदन करने के योग्य नहीं है तो आईये जान लें उन शर्तों के बारे में :
- अगर आप अपनी बेटी का आवेदन करने जा रहें है तो याद रखें की आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम हो ताकि 21 साल की बचत अवधि को पूरा किया जा सकें।
- एक परिवार की 2 बेटियां ही सुकन्या समृद्धि खाता खोंल सकती है हांलाकि अगर पहली बेटी होने के बाद दो जुड़वा बेटी हुई है तो ऐसे में जन्म प्रमाण पत्र और शपत पत्र जमा करके दो से ज्यादा SSY Account खोले जा सकते है।
- SSY Account की सबसे बेहतर सुविधा तो यह है की अगर आपका ट्रांसफर किसी दूसरी जगह हो गया है, तो आप सरकारी/निजी और पोस्ट ऑफिस किसी जगह भी इस बैंक खाते का स्थानांतरण करवा सकते है।
Documents Required Kanya Yojana
याद रहें आप जब भी खाता खोलने किये पोस्ट ऑफिस या बैंक जाए तो सूची में बताये जाने डॉक्यूमेंट को साथ लें जाना न भूलें :
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- अभिभावक का पहचान प्रमाण
- पता प्रमाण
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- खाता खोलने के लिए आवेदन फॉर्म
Note : Sukanya Samriddhi Yojana Application Form यहाँ से डाउनलोड कर सकते है।
How To Fill Sukanya Samriddhi Yojana Form Post Office
ज्यादातर लोगों का एक ही सवाल होता है की सुकन्या समृद्धि योजना का फॉर्म कहाँ से मिलेगा तो उन्हें मैं बता दूं की आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या फिर किसी भी बैंक में जाकर आवेदन फॉर्म ले सकते है जिसे भर के जमा करने के बाद आपकी बेटी का सुकन्या समृद्धि खाता खुल जायेगा तो चलिए जानते है आवेदन फॉर्म कैसे भरना होगा।

सुकन्या समृद्धि योजना :
SSY Account Opening Form भरने के लिए आपको कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा लेकिन यहाँ मैं बता दूं की कुछ बैंकों में फॉर्म भरने की प्रक्रिया में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है लेकिन यहाँ बताई जा रही Sukanya Samriddhi Yojana Details के जरिये आप किसी भी बैंक का SSA Form आसानी से भर पाएंगे :
- प्राथमिक खाता धारक के स्थान पर आपको कन्या का नाम डालना है क्योंकि आप अपनी कन्या के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोलने जा रहे हैं।
- संयुक्त खाता धारक वाले कॉलम में आपको माता-पिता का नाम दर्ज करना है, क्योंकी माता पिता के संरक्षण में ही सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोला जा सकता है।
- जिस राशि से आप अकाउंट खोलना चाहते हैं उस राशि को आपको आवेदन फॉर्म में दर्ज करना होगा, जिसे आपको प्रारम्भिक राशि के कॉलम में दर्ज करना है।
- कन्या की जन्म तिथि, के साथ साथ कन्या की उम्र यानी कि जन्म प्रमाण पत्र का विवरण भी आपको जन्म प्रमाण पत्र अथवा बाल आधार के आधार पर दर्ज करना होता है।
- माता-पिता अथवा अभिभावक की पहचान को प्रमाणित करने वाले दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि।
- वर्तमान एवं स्थायी पते को प्रमाणित करने के सम्बन्ध में उचित दस्तावेज जैसे कि आधार अथवा अन्य आइडेन्टिटी प्रूफ।
- अन्य केवाईसी दस्तावेजों की जानकारी जैसे कि पैन कार्ड इत्यादि की जानकारी देना भी अनिवार्य है।
Pro Tip : सभी डिटेल को फिल करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म जमा करना होगा, जिसके बाद आप खाते में निवेश कर पाएंगे।
Sukanya Samriddhi Yojana Calculator
इस योजना का लाभ इस बात पे तय किया जाता है की आप हर साल सुकन्या समृद्धि खाते में कितनी राशी का निवेश करते है इसे ऐसे समझिये अगर किसी कन्या का जन्म 2020 में हुआ है और उसके माता-पिता ने Sukanya Samriddhi Account खोल दिया तथा उस खाते में उन्होंने 15 वर्ष तक ₹1,00,000 निवेश किये तो 21वर्ष के बाद उन्हें कितना पैसा मिलेगा :
| वित्तीय वर्ष | डिपॉज़िट राशि (₹) | अर्जित ब्याज (₹) | साल के अंत में बैलेंस (₹) |
|---|---|---|---|
| 1 | 1,00,000 | 7,600.00 | 1,07,600.00 |
| 2 | 1,00,000 | 15,777.60 | 2,23,377.60 |
| 3 | 1,00,000 | 24,576.70 | 3,47,954.30 |
| 4 | 1,00,000 | 34,044.53 | 4,81,998.82 |
| 5 | 1,00,000 | 44,231.91 | 6,26,230.73 |
| 6 | 1,00,000 | 55,193.54 | 7,81,424.27 |
| 7 | 1,00,000 | 66,988.24 | 9,48,412.52 |
| 8 | 1,00,000 | 79,679.35 | 11,28,091.87 |
| 9 | 1,00,000 | 93,334.98 | 13,21,426.85 |
| 10 | 1,00,000 | 1,08,028.44 | 15,29,455.29 |
| 11 | 1,00,000 | 1,23,838.60 | 17,53,293.89 |
| 12 | 1,00,000 | 1,40,850.34 | 19,94,144.23 |
| 13 | 1,00,000 | 1,59,154.96 | 22,53,299.19 |
| 14 | 1,00,000 | 1,78,850.74 | 25,32,149.93 |
| 15 | 1,00,000 | 2,00,043.39 | 28,32,193.32 |
| 16 | 0 | 2,15,246.69 | 30,47,440.01 |
| 17 | 0 | 2,31,605.44 | 32,79,045.45 |
| 18 | 0 | 2,49,207.45 | 35,28,252.91 |
| 19 | 0 | 2,68,147.22 | 37,96,400.13 |
| 20 | 0 | 2,88,526.41 | 40,84,926.54 |
| 21 | 0 | 3,10,454.42 | 43,95,380.96 |
Note : याद रहे की आपको केवल 15 साल तक ही निवेश करना होता है, आप जितना ज्यादा पैसा जमा करेंगे आपको उतना ही ज्यादा ब्याज मिलेगा।
Rules regarding maturity and withdrawal in SSY
सुकन्या समृधि योजना से पैसे निकालने के लिए कुछ खास नियम है जिसकी मदद से आप अपने खाते से पैसे निकल सकते है तो चलिए जानते है उन नियमों के बारे में की किन-किन स्थिति में जमा राशी निकाल सकते है :
1. आंशिक निकासी – अगर बेटी की आयु 18 वर्ष से अधिक हो और 10वीं के बाद हायर एजुकेशन के खर्चों के लिए आप पिछलें सालों की कुल राशी का 50% भाग निकाल सकते है लेकिन यह प्रक्रिया तभी पूरी होगी जब बालिका की आयु 18 वर्ष से अधिक हो।
2. शादी के समय – जब किसी बालिका की आयु 18 वर्ष से अधिक हो जाए और उसकी शादी तय हो तो ऐसे अवस्था में शादी से एक महीने पहले या शादी के तीन महीने बाद तक सुकन्या समृद्धि खाते हो बीच में बंद कराया जा सकता है।
3. पूर्ण मैच्योरिटी – Sukanya Samriddhi Yojana में खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष पुरे होने पर यह खाता मैच्योर हो जाता है जिसके बाद पूरी राशी बेटी के अकाउंट में सीधे ट्रांसफर कर दी जाती है।
Transfer of Sukanya Samriddhi Yojana Account
दोस्तों सुकन्या समृद्धि योजना में मिलने वाले लाभों में से एक लाभ ऐसा भी है जिसके माध्यम से आप अपने सुकन्या समृद्धि अकाउंट को देश भर में किसी भी जगह ट्रांसफर करा सकते है, मान लीजिये अगर आपका ट्रांसफर किसी दूसरे शहर में हो जाता है तो आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में जाकर अपना सुकन्या समृद्धि खाता उसी शहर में ट्रांसफर करा सकते है जिसके लिए आपको अपने पास वाले बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना होगा जहाँ से आपको पोस्ट मास्टर के पास से Transfer Request Form लेकर भरकर जमा करना होगा।
लेकिन अगर आप एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में डिपॉज़िट अकाउंट ट्रांसफर करना चाहते है तो आपको इसी तरह से ट्रांसफर रिक्वेस्ट फॉर्म को भरकर जमा करना होगा कें यहाँ एक बात मैं आपको बता दूं की लोगों के मन में अक्सर एक सवाल आता है की ये ट्रांसफर रिक्वेस्ट फॉर्म कहाँ मिलेगा तो तो जान लीजिये की सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट ट्रांसफर फॉर्म आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जायेगा।
Artical Bonus Reward
क्या आप जानते है उत्तर प्रदेश सरकार ने Kanya Sumangla Yojana UP का निर्माण किया है जिसके तहत हर बेटी को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक ₹25,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (MKSY) में मिलने वाली राशी और पढ़ें…
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Kya Sukanya Samriddhi Yojana Me har Mahine Paise Jama Karna Zaaroori Hai?
Nhi Aap Pure Saal Me Apne Anusar Paise Kabhi Bhi Jama Kar Sakte Hai Bs Yaad Rhe Ki ₹250 se lekar ₹1.50 Lakh Tak Paise Ho.
Q2. Agar Kisi Saal Minimum Amount ₹250 Jama Na Kar Paye To Kya Hoga?
To Sukanya Samriddhi Account Default Ho Jata Hai Lekin ₹50 Penalty Dekar Dobara Shuru Kar Sakte Hai.
Q3. Kya Sukanya Samriddhi Account ko Ek City Se Dusre City Transfer Kiya Ja Sakta Hai?
Han Desh Bhar Me Aap Kisi Bhi Bank Ya Post Office Me Sukanya Samriddhi Account Ko Transfer Kra Sakte Hai.
Q4. Kya Grand Parents Ye Account Khol Sakte Hai?
Nhi Sukanya Samriddhi Account Kavel Legal Gaurdian Hi Khol Sakte Hai.
Q5. सुकन्या समृद्धि योजना में वर्तमान ब्याज दर कितनी है?
India Post की वर्तमान जानकारी से अनुसार साल 2026 में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत लाभार्थी को 8.2% का सालाना चक्रवृत्ति ब्याज मिलता है।
Nishkarsh:
तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Sukanya Samriddhi Yojana के बारे में विस्तार से बताया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे सवाल पूँछ सकते है क्यूंकि आप को इसी तरह अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।
