Permanent Driving Licence Kaise Banaye 2026
Quick Summary:
- Eligibility- परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आपके पास लर्निंग लाइसेंस होना चाहिए
- Documents- लर्निंग लाइसेंस नंबर, पता प्रमाण, आयु प्रमाण
- Online Portal- Privahan Sarathi Portel
- RTO Test- RTO द्वारा टेस्ट लेने के बाद सफल लाइसेंस की प्राप्ति
- Download And Delivery- ऑनलाइन लाइसेंस की PDF File डाउनलोड की सुविधा
क्या आपके भी लर्निंग लाइसेंस की वैधता खत्म हो चुकी है और अब आप फॉलो करना चाहते है अगला स्टेप यानी Permanent Driving Licence के लिए आवेदन करना चाह रहे लेकिन आपको नहीं पता है की क्या करें और कैसे करें तो इसमें परेशान होने वाली कौन सी बात है आज के हमारे आर्टिकल में मैं लाया हूँ आपके लिए पूरी जानकारी जिसमे आपको Permanent Driving Licence Kaise Banaye? के बारे में बताया जायेगा।
तो दोस्तों आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि आपके पास वैध Learning Licence, आधार कार्ड, निवास प्रमाण, आयु प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध हों। साथ ही, आवेदन के समय दी गई सभी जानकारी होनी चाहिए ताकि आवेदन बिना किसी परेशानी के स्वीकृत हो सके।

Permanent Driving Licence Kaise Banaye?
Permanent Driving Licence भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज़ है, जो यह प्रमाणित करता है कि धारक सार्वजनिक सड़कों पर कानूनी रूप से वाहन चलाने के योग्य है। यदि आपने पहले Learning Licence प्राप्त कर लिया है और निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है, तो आप Permanent Driving Licence के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदक घर बैठे आवेदन कर सकते हैं, स्लॉट बुक कर सकते हैं, आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं और लाइसेंस से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
तो अगर आप भी पहली बार परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो हमारे इस ब्लॉग में आपको आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, शुल्क, ड्राइविंग टेस्ट, आवेदन की स्थिति जांचने का तरीका तथा इससे जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की पूरी जानकारी मिलेगी। इससे आप बिना किसी एजेंट की सहायता के आसानी से अपना Permanent Driving Licence ऑनलाइन बनवा सकते हैं।
Driving Licence Imp. Points
| Article Name | Permanent Driving Licence |
| विभाग | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | देश के सभी नागरिक |
| आवेदन प्रोसेस | ऑनलाइन /ऑफलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | click here |
Permanent Driving Licence Kya Hota Hai?
जब आप पहली बार गाड़ी चलाना सीखने के लिए अप्लाई करते हैं, तो आपको Learning Licence मिलता है। यह सिर्फ 6 महीने के लिए वैलिड होता है। लर्निंग लाइसेंस जारी होने के 30 दिनों के बाद और 6 महीनों के भीतर आपको परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करना होता है। परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के बाद आप पूरे भारत में कहीं भी कानूनी रूप से गाड़ी चला सकते हैं। यह लाइसेंस सामान्य तौर पर 20 साल के लिए या आपकी उम्र 40 वर्ष होने तक वैलिड रहता है।
What’s New Updates For 2026
| नया बदलाव / नियम | पहले क्या नियम था? | 2026 में क्या नया है? (Latest Update) | इसका आप पर क्या असर पड़ेगा? |
| 1. ड्राइविंग टेस्ट का स्थान | केवल सरकारी आरटीओ (RTO) ऑफिस जाकर ही टेस्ट देना होता था। | अब मान्यता प्राप्त प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर पर भी टेस्ट दे सकते हैं। | आरटीओ की लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा। ट्रेनिंग सेंटर का पासिंग सर्टिफिकेट ही लाइसेंस के लिए मान्य होगा। |
| 2. आधार-बेस्ड ऑनलाइन सेवाएं | पहले केवल 58 सेवाएं ऑनलाइन थीं। | आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए ऑनलाइन सेवाओं की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी गई है। | एड्रेस बदलना, डुप्लीकेट लाइसेंस जैसी सेवाओं के लिए अब आरटीओ जाने की जरूरत नहीं, यह घर बैठे होगा। |
| 3. 5-स्ट्राइक लाइसेंस कैंसिलेशन नियम | चालान कटने पर केवल जुर्माना भरना होता था, लाइसेंस रद्द नहीं होता था। | 1 साल में 5 या उससे ज्यादा चालान होने पर लाइसेंस सस्पेंड या रद्द (Disqualify) कर दिया जाएगा। | रेड लाइट जंप करना, फोन का इस्तेमाल और सीटबेल्ट न लगाना जैसी गलतियों पर कड़ी नजर रहेगी। |
4. 45 दिनों का
चालान भुगतान नियम |
चालान भरने के लिए कोई सख्त समय सीमा नहीं थी, लोग महीनों टालते थे। | ई-चालान जारी होने के 45 दिनों के भीतर उसका भुगतान करना अनिवार्य है। | 45 दिनों में भुगतान न करने पर आपकी आरटीओ सेवाएं ब्लॉक कर दी जाएंगी। |
| 5. नाबालिग ड्राइविंग पर भारी जुर्माना | माता-पिता या वाहन मालिक पर सामान्य जुर्माना लगता था। | नाबालिग के गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर ₹25,000 जुर्माना और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द होगा। | नाबालिग बच्चा 25 साल की उम्र तक नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए योग्य नहीं होगा। |
| 6. एआई (AI) कैमरे और डिजिटल मॉनिटरिंग | पुलिस कर्मी द्वारा फिजिकल चेकिंग की जाती थी। | हाई-रेजोल्यूशन Automatic Number Plate Recognition और AI कैमरे सड़कों पर एक्टिव हैं। | अब बिना मानवीय हस्तक्षेप के डिजिटल तरीके से सीधे आपके मोबाइल पर चालान पहुंचेगा। |
Pro Tip: दोस्तों एक बार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आप ये ज़रूर सुनिश्चित कर लें की आवेदन करने के लिए आप सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा कर रहे है या नहीं ?
Eligibility For Driving Licence
ऑनलाइन आवेदन को पूरा करने के लिए शर्तों की इस सूची को देखें:
1. लर्निंग लाइसेंस होना – आपके के पास एक एक्टिव लर्निंग लाइसेंस होना चाहिए जो कम से कम 30 दिन पुराना हो
2. उम्र सीमा –
- बिना गियर वाले वाहन 16 वर्ष
- गियर वाले वाहन के लिए 18 वर्ष
- कमर्शियल व्हीकल के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष
3. ट्रैफिक नियमों की समझ – आपको ट्रैफिक सिग्नल्स और रोड सेफ्टी की बेसिक जानकारी होती चाहिए
Read Also : Bina RTO Jay Ghar Baithe Kaise Pass Kre LL Test?
Required Documents To Permanent Driving Licence
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको कुछ ज़रूरी डाक्यूमेंट्स की कॉपी अपलोड करनी होती है इस लिए सूची में बताये गयें डॉक्यूमेंट को तैयार रखें :
- लर्निंग लाइसेंस नंबर
- आयु प्रमाण – आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या वोटर कार्ड
- पता प्रमाण – राशन कार्ड, बिजली का बिल या रेंट एग्रीमेंट
- पासपोर्ट साइज़ फोटो और सिग्नेचर – ऑनलाइन अपलोड करने ले लिए
- मेडिकल सर्टिफिकेट Form 1A – अगर आपकी उम्र 40 साल से अधिक है तो आपको सरकारी डॉक्टर द्वारा अरेस्टेड Form 1A जरूरी है
Apply For Permanent Driving Licence
दोस्तों घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल है जिसमे आपका काफी समय और पैसा बचता है ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गयें इन स्टेप्स को सावधानीपूर्वक फॉलो करें :

Step#1
- सबसे पहले आपको परिवहन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जहाँ होम पेज पर नीचे की तरफ आपको Drivers/Learners License का विकल्प दिखाई देगा।
- जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा जहाँ आपको अपने राज्य का चयन करना होता है।
- इसके बाद आपके सामने आपके राज्य का परिवहन पोर्टल खुलेगा जहाँ आपको Apply For Driving Licence पर क्लिक करना होगा।
- इस पेज में आपको लर्नर लाइसेंस नम्बर और जन्मतिथि भरनी होती है ! इसके बाद कैप्चा कोड भरकर OK पर क्लिक कर देना है।
Step#2

- आपकी पुरानी सभी डिटेल्स (जो आपने लर्निंग लाइसेंस के समय दी थी) स्क्रीन पर आ जाएंगी।
- इसके बाद आपको वाहन की कैटगरी चुननी होगी की आप किस वाहन के लिए लाइसेंस प्राप्त करना चाहतें है।
- अब अपनी पसंदीदा वाहन का चयन करके सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पॉपअप खुलेगा जहाँ आपको मांगें जाने वाले डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा।
- ध्यान रहें की फाइल का साइज़ पोर्टल के निर्देशों के अनुसार होना चाहिए।
Yahan Click Karke Aapne Document Resize Kre.
Step#3
- इसके बाद आपके सामने ब्रेकअप कल्कुलेट करके एक फीस चार्ट खुलेगा।
- याद रहे की ऑनलाइन फीस का चुनाव आपके द्वारा चुने जाने वाले वाहन की कैटगरी के आधार पर होता है।
- अब आपको गेटवे के ऑप्शन पर क्लिक होगा फिर आपको कॉमन पिजिआई का विकल्प चुनना होगा।
- यहाँ आपको SBI (Multi Bank Payment) चुनना होगा।
- आप नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।
- पेमेंट सफल होने के बाद Payment Receipt और Application Form का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Step#4
- आपको आरटीओ (RTO) जाकर ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय (Slot) चुनना होगा।
- कैलेंडर में से उपलब्ध (Green) तारीख पर क्लिक करके अपना टाइम स्लॉट बुक करें।
- याद रहे की RTO Office के तीन टाइम स्लॉट चलते है तो जो आपके लिए सुविधाजनक उसी का चयन करें।
- इसके बाद आपको Book Slot के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आब आपके सामने मोबाइल और ईमेल वेरिफिकेशन के लिए एक पेज खोलेगा।
- प्राप्त OTP भरने के बाद आपकी यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Status Kaise Check Kre?
जब आपका परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास हो जाता है तो RTO अधिकारी आपके आवेदन को मंजूरी दे देता है इसके बाद आपका लाइसेंस प्रिंटिंग के लिए चला जाता है :
टस चेक करने के लिए: सारथी पोर्टल पर जाकर “Application Status” पर क्लिक करें और अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर स्टेटस देखें।
डिजिटल लाइसेंस डाउनलोड करें: एक बार लाइसेंस नंबर जेनरेट होने के बाद आप इसे DigiLocker या mParivahan ऐप में लॉग इन करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यह डिजिटल कॉपी भी ओरिजिनल कार्ड की तरह ही कानूनी रूप से पूरी तरह मान्य है।
हार्ड कॉपी: आपका ओरिजिनल प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड लाइसेंस 2 से 3 हफ्ते के भीतर आपके रजिस्टर्ड पते पर स्पीड पोस्ट के जरिए भेज दिया जाता है।
Driving Licence Fee Chart 2026
| सेवा का नाम (Service Name) | सरकारी फीस (Government Fee) | विवरण (Description) |
| 1. लर्निंग लाइसेंस जारी करना (Issue of LL) | ₹150 | प्रति क्लास (जैसे केवल बाइक, या केवल कार)। |
| 2. लर्निंग लाइसेंस टेस्ट फीस (LL Test Fee) | ₹50 | ऑनलाइन/ऑफलाइन लर्निंग टेस्ट देने के लिए। |
| 3. ड्राइविंग टेस्ट फीस (DL Test) | ₹300 | प्रत्येक वाहन श्रेणी के ड्राइविंग टेस्ट के लिए। |
| 4. परमानेंट लाइसेंस जारी करना (Issue of DL) | ₹200 | टेस्ट पास करने के बाद स्थायी लाइसेंस जारी करने के लिए। |
| 5. स्मार्ट कार्ड फीस (Smart Card Form) | ₹200 | आपके पते पर भेजे जाने वाले प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड के लिए। |
| 6. लाइसेंस रिन्यूअल (DL Renewal) | ₹200 | लाइसेंस की अवधि समाप्त होने पर नवीनीकरण के लिए। |
| 7. देरी से रिन्यूअल करने पर जुर्माना | ₹300 + ₹1,000/वर्ष | ग्रेस पीरियड समाप्त होने के बाद अतिरिक्त चार्ज। |
| 8. डुप्लीकेट लाइसेंस (Duplicate DL) | ₹200 | लाइसेंस खोने, फटने या खराब होने पर दूसरा कार्ड बनवाने के लिए। |
| 9. पता या नाम बदलना (Address/Name Change) | ₹200 | आरटीओ रिकॉर्ड और कार्ड पर जानकारी अपडेट करने के लिए। |
| 10. इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (IDP) | ₹1,000 | विदेश में गाड़ी चलाने के लिए परमिट जारी करने हेतु। |
Permanent Driving Licence Test Tips:
स्लॉट बुकिंग के दिन आपको अपने चुने हुए RTO ऑफिस जाना होगा। आरटीओ जाने से पहले नीचे लिखी बातों का ध्यान रखें:
-
दस्तावेज साथ ले जाएं: अपने साथ एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट, फीस रसीद, लर्निंग लाइसेंस की मूल प्रति और सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स जरूर ले जाएं।
-
अपना वाहन खुद ले जाएं: टेस्ट देने के लिए आपको अपनी गाड़ी खुद ले जानी होगी। सुनिश्चित करें कि गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स (RC, Insurance, PUC) अप-टू-डेट हों। टू-व्हीलर के लिए हेल्मेट और फोर-व्हीलर के लिए सीटबेल्ट अनिवार्य है।
-
ट्रैक पर टेस्ट की तैयारी: आरटीओ में आपको एक खास ट्रैक पर गाड़ी चलाकर दिखानी होगी। बिना पैर नीचे टिकाए गाड़ी मोड़ना और सही से इंडिकेटर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।
FAQs- Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Learning License Ke Kitne Din Baad Permanent Driving Licence ke liye Apply Kr Sakte hai?
Learning license Milne ke Kareeb 30 ke Baad Permanent Driving License ke Liye Apply Kr Sakte Hai.
Q2. Kya Bina RTO Office Jay Driving Licence Ban Sakta hai?
2026 ke Ney Niyam ke Anusaar Aap Kisi Private Driving School Se Bhi Learning Licence Banwa Sakte Hai.
Read Also : Bina RTO Jay Ghar Baithe Kaise Pass Kre LL Test?
Q3. Driving Licence Lost Hone Par Kya Kre?
Agar Driving Licence Lost Ho Gya Hai To Aap Online Hi “Apply for Duplicate DL” Se Mangwa Sakte Hai.
Q4. क्या एक ड्राइविंग लाइसेंस पर बाइक और कार दोनों चला सकते है ?
हाँ आप एक ही ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड पर कई श्रेणियों को जुड़वाँ सकते है।
Q5. 2026 के नए नियम अनुसार 5 बार चालान कटने पर क्या कार्रवाई होगी?
अगर 1 साल में आपका चालान 5 बार से ज्यादा कटता है तो RTO द्वारा आपका लाइसेंस रद्द हो सकता है।
Nishkarsh:
तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमे आपको Permanent Driving Licence Kaise Banaye? के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।
