Skip to content

Yojana Update

Sarkari Yojana : YojanaUpdate.com provides latest Sarkari Yojana , Sarkari Yojana List, Government Scheme online apply

Yojana Update

  • Home
  • Government Schemes
  • Time Saving
  • Technology
  • Investment
  • Sarkari DNA Tools
  • Home
  • Government Schemes
  • Time Saving
  • Technology
  • Investment
  • Sarkari DNA Tools
  • Yojana
  • Featured
  • Time Saving
  • Technology

परिवार पहचान पत्र यूपी

Family ID UP Kaise Banaye? Complete Online Guide 2026

July 31, 2026 by MOHD SHOAIB

Family ID UP Apply Online 2026 :

क्या आप जानतें है की उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों को सीधे सरकारी योजनाओं तक पहुँचाने के लिए एक अनोखा डिजिटल कदम उठाया है जिसके तहत लोगों के परिवार को एक Family ID प्रदान की जाती है जो उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद करती है तो अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी है और जानना चाहतें है की Family ID UP Kaise Banaye तो आप बिल्कुल सही जगह आयें है आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे Family ID UP पूरी प्रक्रिया के बारे में !

Quick Summary 

  • योजना का नाम: फैमिली आईडी – एक परिवार एक पहचान (UP Family ID)
  • मुख्य उद्देश्य: राज्य के हर परिवार का डिजिटल डेटाबेस तैयार करना ताकि सभी सरकारी योजनाओं और रोजगार के अवसरों का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से दिया जा सके।
  • आईडी प्रारूप: 12 अंकों का एक विशिष्ट डिजिटल कोड।
  • पात्रता: उत्तर प्रदेश के सभी स्थायी निवासी (परिवार के सभी सदस्यों के पास आधार और उससे लिंक मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है)।
  • शुल्क: पूरी तरह से निशुल्क।

फैमिली आईडी यूपी (Family ID UP) उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार का एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को एक यूनिक फैमिली आईडी प्रदान की जाती है, जिससे सरकारी विभागों के बीच डेटा का समन्वय आसान होता है और पात्र नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं तेज़ी से पहुँचाया जा सकता है।

Family ID UP

यदि आपके परिवार के पास राशन कार्ड नहीं है, तब भी आप Family ID UP Online पोर्टल के माध्यम से नई फैमिली आईडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जिन परिवारों के पास पहले से राशन कार्ड उपलब्ध है, उनके लिए राशन कार्ड नंबर ही फैमिली आईडी के रूप में मान्य हो सकता है।

Family ID UP Kya Hai?

फैमिली आईडी (UP Family ID) 12 अंकों का एक विशिष्ट पहचान कोड है, जो उत्तर प्रदेश में रहने वाले प्रत्येक परिवार को प्रदान किया जा रहा है। जिस प्रकार हर नागरिक का व्यक्तिगत आधार कार्ड होता है, उसी प्रकार फैमिली आईडी पूरे परिवार की एक एकीकृत इकाई के रूप में पहचान करेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य राज्य के लगभग 3.6 करोड़ राशन कार्ड धारक परिवारों के डेटा को ऑटोमैटिक रूप से फैमिली आईडी से जोड़ना है। इसके अलावा जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, वे familyid.up.gov.in पोर्टल पर जाकर मुफ्त में अपनी फैमिली आईडी बनवा सकते हैं।

Family ID UP – Overview

विवरण जानकारी
योजना का नाम फैमिली आईडी – एक परिवार एक पहचान (UP Family ID)
किसने शुरू की उत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक एवं परिवार
आधिकारिक वेबसाइट familyid.up.gov.in
आईडी का प्रकार 12 अंकों का डिजिटल नंबर
आवेदन का माध्यम पूरी तरह ऑनलाइन

 

Benefits of Family ID 

अगर आप भी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है तो यह कार्ड आपके लिए बहुत लाभकारी है जिसके माध्यम से आप कई सारी योजनाओं का लाभ ले सकते है, मगर हाँ एक बात याद रखियेगा की यह आईडी कार्ड केवल आप की पहचान के लिए नहीं है बल्कि आप के समस्थ परिवार के लिए योजना प्राप्त करने की स्कीम है तो चलिए जानते है की फैमिली आईडी से तमाम नागरिकों को कौन-कौन से लाभ मिलते है :

1. कई पेंशन योजनाओं का सीधा लाभ – वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन और विधवा पेंशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को सीधे फैमिली आईडी से जोड़ा गया है।

2. छात्रवृत्ति – सभी स्कूल और विद्यालयों में पढ़ रहें विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने में फैमिली आईडी अनिवार्य कर दी गयी है।

3. नए रोजगार के अवसर – डेटाबेस के माध्यम युवाओं को नए रोजगार के अवसर प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।

4. किसानों के लिए लाभकारी – कृषि संबंधी योजनाओं, जैसे पीएम किसान सम्मान निधि और खाद-बीज सब्सिडी की ट्रैकिंग आसान होगी।

Eligibility Criteria 

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले एक बार समझ लीजिये की आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा किन शर्तों को सुनिश्चित किया गया है और क्या आप सूची में बताई गयी शर्तों पर पूरा उतरतें है :

  • योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड होना ज़रूरी है।
  • इसके अलावा जो नंबर उनके आधार से जुड़ा है उसका एक्टिव होना ज़रूरी है ताकि OTP वेरिफिकेशन करना संभव हो सके।
  • वे उत्तर प्रदेश में रह रहें हो चाहे उनके पास राशन कार्ड हो या न हो, फिर वह आवेदन करने के लिए पात्र है।

Required Documents for UP Family ID

तो चलिए अब जानते है की इस परिवार पहचान पत्र को बनवाने के लिए आपको किन-किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी जिससे ऑनलाइन आवेदन को पूरी तरह सफल बनाया जा सकें :

  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड

  • आधार से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर (ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए)

  • वर्तमान निवास का पता

  • पासपोर्ट साइज फोटो (वेबकैम या अपलोड के लिए, यदि आवश्यक हो)

Family ID UP Online – Important Links

सेवा लिंक
Family ID UP आधिकारिक पोर्टल Family ID UP Portal
नई फैमिली आईडी रजिस्ट्रेशन New Registration
लॉगिन (Login) Family ID Login
आवेदन की स्थिति (Status Check) Track Application Status
फैमिली विवरण अपडेट Update Family Details
View Passbook  Click Now

Pro Tip : याद रहें फैमिली आईडी यूपी से रिलेटेड को भी सवाल हो तो केवल अधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें। 

Family ID UP Online Registration Kaise Kre 

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत आसान है जिसे आप घर बैठे 15 मिनट में पूरा कर सकते है तो अगर आप पहली बार आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा तो चलिए जानते है ऑनलाइन आवेदन करना का सबसे आसान प्रोसेस :

Family ID UP

Step#1

  • सबसे पहले अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सर्च करें Family ID और फिर सर्च रिजल्ट में सबसे पहली ही वेबसाइट पर क्लिक करें।
  • अब आप फैमिली आईडी के अधिकारिक पोर्टल पर पहुँच गये है आपके सामने होम पेज पर किनारे की तरफ Sing In का विकल्प दिखाई देगा।
  • जिस पर क्लिक करते ही आपको पोर्टल पर लॉग इन करना होगा लेकिन अगर आप पहली बार पोर्टल पर आये है तो पहलें Registration करें।
  • Sign In करने के लिए आपको अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और फिर कैप्चा कोड भरने के बाद Send OTP पर क्लिक करें।
  • Login करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।

Step#2

  • Aadhaar लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त OPT दर्ज करें और वेरीफाई करें के विकल्प को चुने।
  • इसके बाद आप देखेंगे की आपकी पूरी जानकारी आधार से पोर्टल पर फैच हो कर आ जायेगी।
  • लेकिन जो जानकरी नहीं होगी उसका विवरण आपको स्वयं भरना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन का अगला सेक्शन खुलेगा जिसमे आपको अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको परिवार के सभी सदस्यों की आधार संख्या को एक-एक करके दर्ज करना होगा और OTP द्वारा वेरीफाई करना होगा।
  • परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भरने के बाद पता जोड़ने हेतु आगे बढ़े पर क्लिक करें।

Family ID UP

Step#3

  • अब आपको अपना पूरा पता जैसे (क्षेत्र, तहसील, ग्राम पंचायत और ब्लॉक) भरना होगा।
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद आपको सुरक्षित कर आगे बढ़ें का विकल्प चुनना होगा।
  • अब आपके सामने आपके द्वारा दी जाने वाली जानकारी का विवरण खुलेगा, जिसकी एक बार सही से जाँच करें।
  • और फिर फाइनल सबमिट के आप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप देखेंगे की आपकी फैमिली आईडी आपके सामने जनरेट होकर आ जाएगी।
  • जिसकी डिजिटल फाइल PDF आप डाउनलोड कर सकते है।

Related Articles

नए नियम अनुसार अब ऐसे बनेगा राशन कार्ड ! Click Now
Aadhaar Card Correction Kaise kare? Address, Name, DOB, Click Now
How to apply for PM Kisan Yojana? Click Now

 

How to Download Family ID

दोस्तों पूरी प्रक्रिया समझने के बाद अब देखते है की आप ऑनलाइन माध्यम से कैसे अपना फैमिली आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते है, इसके लिए आपको Family ID Portal पर अपने मोबाइल नंबर से Sign In करना होगा फिर इसके बाद आधार संख्या दर्ज करके प्राप्त OTP दर्ज करके सबमिट करें, अगर आपका आवेदन स्वीकृत हो चुका है तो 12 डिजिट की फैमिली आईडी संख्या आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी इसके बाद नीचे दिए गये Print/Download के आप्शन पर क्लिक करके अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

How To Check Status

अगर आपने भी ऑनलाइन आवेदन कर दिया है लेकिन अब जानना चाहते है की आवेदन कार्य कहाँ तक पंहुचा तो आप इस प्रोसेस को फॉलो करें :

  • सबसे पहले अधिकारिक पोर्टल पर जाएं और फिर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।
  • आपके सामने एक ऑप्शन आयेगा Track Application Status जिस पर क्लिक करें।
  • अपना Application Reference Number दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति (जैसे Pending, Approved या Rejected) दिख जाएगी।

Expert Tip : याद रहें आवेदन की स्थिति देखने के लिए आपको रिफरेन्स नंबर की जरूरत पड़ेगी, यह वह नंबर है जो आपको आवेदन करने पर मिला है। 

FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal 

Q1. Kya Family ID UP Registration ke liye Koi Fees Deni Hogi?

Nhi Yah Online Process Puri Tarah Se Muft Hai Ab Aap Avedan Ke Patra Ho.

Q2. Agar Aadhar Me Mobile Number Link Nhi Hai To Kya Kre?

Family ID Me OTP Verification Anivarya hota hai is liye pehle Aadhaar me mobile number Link Kre.

Q3. Kya Family ID me Member Add Aur Remove Kr Sakte hai?

Han Aap apni zaroorat ke Hisaab se Member Add Aur Remove Kr sakte hai.

Q4. Agar Mere Pass Ration Card Hai To Kya Mujhe Bhi Family ID Banwani Hogi?

Nhi Agar aapke Pass Ration Card Hai To Yah Aage Chalke Family ID Ban Jayegi Aapko Alag Se Apply Krne Ki Koi Zaroorat Nhi.

Q5. Family ID Apply Krne Se Ration Card Ki Eligibility Par Koi Farak Padega?

Nhi Agar Aap Ration Card Ke Liye Eligibal hai aur  aapke Pass Ration Card Nhi Hai Aise Me Aap Family ID Ke Liye Apply Kar Sakte Hai.

Nishkarsh:

तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Family ID UP Apply Online 2026 के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

MOHD SHOAIB

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि  वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।

Categories Government Schemes Leave a comment
ration card

ration card संख्या से राशन कार्ड कैसे निकाले

Government Schemes, Yojana Updates
PM Kisan11 th Installment

PM Kisan11 th Installment, जानें कब जारी होगी योजना की 11 वीं किश्त सिर्फ इन्हें मिलेगा लाभ, ऐसे करें न्यू रजिस्ट्रेशन

Government Schemes, Yojana Updates
Pm kisan samman

Pm kisan samman nidhi yojana अप्लाई कैसे करें जाने पूरा प्रोसेस

Government Schemes
CSC ID Registration 2026 | Digital Seva Kendra Kaise Khole ?

CSC ID Registration 2026 | Digital Seva Kendra Kaise Khole ?

Aadhaar Mobile Number Link : 5 Minute Me Kare Mobile Number Link

Aadhaar Mobile Number Link : 5 Minute Me Kare Mobile Number Link

LPG Gas E KYC Online 2026 : Indane, HP & Bharat Gas eKYC

LPG Gas E KYC Online 2026 : Indane, HP & Bharat Gas eKYC

UP Ration Card Me Naye Naam Kaise Jode 2026? (Step by Step)

UP Ration Card Me Naye Naam Kaise Jode 2026? (Step by Step)

Voter Card Download Online Kaise Kre? (Aasan Tarika)

Voter Card Download Online Kaise Kre? (Aasan Tarika)

Online FIR Kaise Kare 2026 | Mobile Se FIR File Karne Ka Process

Online FIR Kaise Kare 2026 | Mobile Se FIR File Karne Ka Process

Categories

  • Aadhar Card
  • Ayushman Card
  • Banking
  • Birth Certificate
  • Business
  • Check Bounce Rules
  • Credit Card
  • CSC
  • Culture
  • Design
  • Development
  • Driving License
  • e Shram Card
  • e- KYC
  • Featured
  • Government Jobs
  • Government Schemes
  • Income Tax
  • Informational
  • Investment
  • Law Acts And Rules
  • Online Apply
  • Online Earning
  • Online Earning Tips
  • Pan Card
  • Parivahan
  • PM Awas Yojana
  • PM Kisan Yojana
  • Ration Card
  • Saving Account
  • Saving Schemes
  • Styling
  • Technology
  • Time Saving
  • Trending Schemes
  • Uncategorized
  • Voter Card
  • Yojana Updates

Recent Posts

  • CSC ID Registration 2026 | Digital Seva Kendra Kaise Khole ?
  • Aadhaar Mobile Number Link : 5 Minute Me Kare Mobile Number Link
  • LPG Gas E KYC Online 2026 : Indane, HP & Bharat Gas eKYC
  • UP Ration Card Me Naye Naam Kaise Jode 2026? (Step by Step)
  • Voter Card Download Online Kaise Kre? (Aasan Tarika)
  • Online FIR Kaise Kare 2026 | Mobile Se FIR File Karne Ka Process
  • SIR Final List Download Kaise Kare 2026 | Step-by-Step Guide
  • SIR Draft List Download Kaise Kare? Dekhein Poori List Aur Status
© 2026 Yojana Update Site All Right Reserved
  • Home
  • Government Schemes
  • Time Saving
  • Technology
  • Investment
  • Sarkari DNA Tools