PM Kisan Yojana 2026

PM Kisan Yojana 2026 | How to apply for PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana 2026 Registration Online 

Quick summary

  • PM Kisan Yojana में पात्र किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है।
  • आवेदन के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, जमीन की खसरा-खतौनी और आधार-लिंक्ड बैंक खाता आवश्यक हैं।
  • नया ऑनलाइन आवेदन और स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in है।
  • पोर्टल पर ‘New Farmer Registration’ विकल्प के जरिए खुद से, मोबाइल ऐप से या नजदीकी CSC सेंटर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

क्या आप भी एक किसान है और खेती करके अपना जीवन व्यापन करते है तो आप सभी के लिए मेरे पास एक ऐसी खास योजना है जिसमे भारत सरकार देश के सभी किसान भाईयों को 6000 रु की वार्षिक सहायता प्रदान करती है जो 2000रु की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में पहुँचती है जिससे किसान अपनी खेती की ज़रूरतों को पूरा कर सकें तो अगर आप भी किसान है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी ।

इस कल्याणकारी योजना का नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) जो हर किसान की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए चलायी जा रही है ,तो अगर आपने भी इस सरकारी योजना में अभी तक आवेदन नही किया है तो इसके होने वाले लाभों को जानकर तो आप आवेदन करने के लिए तैयार हो जायेंगे ।

आज के इस आर्टिकल में हम देखेंगे की PM Kisan Yojana क्या है, इसके लिए किन डॉक्यूमेंट की ज़रुरत होती है, और कैसे ऑनलाइन आवेदन करना है इसके अलावा सभी जानकारियों के बार में विस्तार से चर्चा करेंगे ।

PM Kisan Yojana 2026
PM Kisan Yojana 2026

What’s NEW in 2026:

  • इस योजना में अब तक 23 किस्तों का लाभ अब तक किसान उठा चुकें है
  • सालाना 6000रु का वित्तीय लाभ पाने का सुनहरा मौका
  • आवेदन के लिए फार्मर कार्ड का बना होना ज़रूरी
  • बैंक खातों के लिए NPCI/Aadhaar Seeding अनिवार्य

PM Kisan Yojana Highlights

योजना का नाम पीएम किसान योजना
जारीकर्ता केंद्र सरकार
जारीवर्ष 2019
लाभार्थी सीमांत किसान
उद्देश्य किसानों की आर्थिक मदद करना
किस्त 6000/- रुपये वार्षिक
ऑफिसियल वेबसाइट click here

PM Kisan Yojana Kya Hai ?

भारत सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक सहायता के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना देश की सबसे महत्वपूर्ण किसान कल्याण योजनाओं में से एक है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, अर्थात प्रत्येक किस्त ₹2000 की होती है। इसका उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी से जुड़े खर्चों जैसे बीज, खाद, सिंचाई, कीटनाशक और अन्य कृषि आवश्यकताओं में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।

PM Kisan Yojana Eligibility

पीएम किसान योजना में ऑनलाइन आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर ले की आपके पास सरकार द्वारा निर्धारिक चीज़ें मौजूद है या नहीं जिसमे सबसे पहलें आप भारत के मूल नागरिक हों, आपके पास खेती करने योग्य जमीन हों और इसके अलावा आपका डिजिटल फार्मर आईडी कार्ड बना हो था अन्य ज़रूरी डॉक्यूमेंट नीचे सूची में देखें :

Kuan Apply Kar Sakta Hai?

पात्र किसान (Who is Eligible) अपात्र किसान (Who is Not Eligible)
छोटे और सीमांत किसान: भारत के वे सभी छोटे किसान जिनके नाम पर खेती योग्य कृषि भूमि दर्ज है। संस्थागत भूमि धारक: किसी ट्रस्ट, कंपनी, संस्था या धार्मिक स्थल के नाम पर दर्ज जमीन।
भारतीय निवासी: भारत का स्थायी नागरिक और किसान परिवार (पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे)। संवैधानिक व सरकारी पद: वर्तमान/पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, और सरकारी कर्मचारी (ग्रुप डी को छोड़कर)।
डिजिटल फार्मर आईडी धारक: जिनके पास आधार-लिंक्ड डिजिटल किसान पहचान पत्र (Farmer ID) है। आयकर दाता (Income Tax Payers): वे किसान या उनके परिवार के सदस्य जिन्होंने पिछले वर्ष इनकम टैक्स भरा हो।
सत्यापित भूलेख: जिनकी जमीन का रिकॉर्ड राज्य के राजस्व विभाग (भूलेख) में पूरी तरह सही व वेरिफाइड है। उच्च पेंशनभोगी: वे सेवानिवृत्त कर्मचारी जिनकी मासिक पेंशन ₹10,000 या उससे अधिक है।
DBT एक्टिव बैंक खाता: जिनका बैंक अकाउंट आधार और NPCI (Aadhaar Seeding) से लिंक है। पेशेवर (Professionals): खेती से जुड़े ऐसे लोग जो डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए (CA) या आर्किटेक्ट हैं।

इसे भी पढ़ें : Farmer ID Card abhi tak nhi bana hai to ye kre ?

PM Kisan YojanaDocuments Required

क्या आपको पता है की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन आवेदन की किन-किन डाक्यूमेंट्स की ज़रुरत होती है अगर नही तो नीचे इस लिस्ट को देखें :

  • आधार कार्ड – पहचान और बायोमेट्रिक सत्यापन
  • भूमि के कागजात – खसरा-खतौनी या भूलेख रिकॉर्ड
  • बैंक पासबुक – खाता संख्या और IFSC Code
  • मोबाइल नंबर – आधार लिंक

PM Kisan Online Registration Kaise Kare ?

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लिए खुद से ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो मैंने आपको नीचे कुछ आसान स्टेप्स बताएं है जिनकों फॉलो करके आप आवेदन कर सकते है :

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें।

स्टेप 2: Farmers Corner खोजें

वेबसाइट का होमपेज खुलने पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें। वहां आपको ‘Farmers Corner’ (किसानों का कोना) का एक सेक्शन दिखाई देगा।

स्टेप 3: New Farmer Registration पर क्लिक करें

‘Farmers Corner’ के अंतर्गत दिए गए विकल्पों में से “New Farmer Registration” के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आधार और मोबाइल नंबर दर्ज करें

इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें, अपना मोबाइल नंबर डालें और ड्रॉप-डाउन मेनू से अपने राज्य (State) का चयन करें। स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और “Get OTP” बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6: OTP वेरिफिकेशन करें

आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को निर्धारित बॉक्स में भरें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें !

स्टेप 7: आवेदन फॉर्म भरें 

सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन के बाद मुख्य PM Kisan Application Form खुल जाएगा। इसमें आपको निम्नलिखित विवरण अत्यंत सावधानी से भरने होंगे:

  • व्यक्तिगत विवरण : किसान का नाम, जेंडर, कैटेगरी, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम।

  • बैंक विवरण : बैंक का नाम, खाता संख्या और IFSC कोड।

  • जमीन का विवरण : यहां आपको अपनी जमीन का खाता नंबर, खसरा नंबर और कुल जमीन का क्षेत्रफल भरना होगा。

स्टेप 8: दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें

अपनी खतौनी या जमीन के दस्तावेज की स्कैन की हुई पीडीएफ (PDF) फाइल अपलोड करें। सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और “Save / Submit” बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर  दिखाई देगा, इसका स्क्रीनशॉट ले लें या इसे कहीं सुरक्षित नोट कर लें।

How to check PM Kisan application status online?

रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आपका आवेदन वेरिफिकेशन के लिए आपके राज्य के राजस्व अधिकारीयों और कृषि विभाग के पास जाता है तो अगर जानना चाहतें है आवेदन की स्थिति के बारे में तो नीचे इस प्रक्रिया को फॉलो करें :

  • सबसे पहले PM Kisan Portal पर जाएं
  • ‘Farmers Corner’ में जाकर “Status of Self Registered Farmer” पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर “Search” पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई दे जाएगी।

Alternative methods:

दोस्तों अगर आपके पास इन्टरनेट सेवा नहीं है या ऑनलाइन आवेदन करने में कोई परेशानी आ रही है तो इन तरीकों का इस्तेमाल करके भी आवेदन किया जा सकता है :

1. CSC ( जन सेवा केंद्र ) – आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर और जरूरी डॉक्यूमेंट को दे कर ओपरेटर द्वारा आवेदन करवा सकते है जिसके लिए आपको निर्धारित न्यूनतम शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है |

2. PM Kisan App – सरकार द्वारा अधिकारिक तौर पर जारी मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करके की भी “New Farmer Registration” विकल्प के जरिए आवेदन किया जा सकता है। साल 2026 में इस ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन की भी सुविधा जोड़ी गई है, जिससे ई-केवाईसी और रजिस्ट्रेशन और भी आसान हो जाता है |

Watch this video to get more information

 

Application Reject Hone Ke Common Reasons :

PM Kisan Yojana में आवेदन करने के बाद कुछ किसानों के फॉर्म रिजेक्ट हो जाते है आवेदन रिजेक्ट होने के आम और मुख्य कारण इस प्रकार है :

जमीन के दस्तावेजों में गड़बड़ी – आवेदन फॉर्म में भरी गयी जानकारी और अपलोड डॉक्यूमेंट जी जानकारी मैच न होने के कारण  भी आपका आवेदन फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है इसके लिए Application फॉर्म Submit करने से पहले एक बार अच्छी तरह जाँच लें |

एक ही जमीन पर एक  से अधिक आवेदन – अगर एक जमीन या खसरा नंबर पर परिवार के एक से अधिक सदस्य आवेदन कर देतें है तो भी फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है |

गलत बैंक जानकारी – बैंक खाता संख्या या IFSC Code गलत भर देना या कई बार बैंक मर्ज होने के कारण पुराने IFSC कोड को डालने की बजह से भी आवेदन रिजेक्ट हो जाता है इसके अलावा आधार Seeding भी एक बड़ी वजह बन सकता है |

Expert Tip – फॉर्म रिजेक्ट होने से कैसे बचाएं?

अगर मान लीजिये पीएम किसान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय “Data Auto-Fetch” फीचर का लाभ लें। फॉर्म भरते समय जैसे ही आप अपनी डिजिटल फार्मर आईडी या आधार नंबर दर्ज करते हैं, तो अपने नाम की स्पेलिंग और जमीन का विवरण खुद टाइप करने के बजाय, सरकारी डेटाबेस से ऑटो-फ़ेच होने दें।

इसके साथ ही, फॉर्म सबमिट करने से पहले अपने बैंक जाकर यह जरूर चेक करवा लें कि आपका खाता NPCI पोर्टल पर ‘Aadhaar Seeded’ है या नहीं। अगर बैंक खाता आधार से लिंक है लेकिन DBT के लिए सक्रिय नहीं है, तो आवेदन स्वीकृत होने के बाद भी आपकी किस्त अटक जाएगी।

FAQs – Aksar Pooche jane Wale Sawal:

Q1. PM Kisan Yojana me kin kisano ko KItni Aarthik Sahayeta Di Jati hai?

इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6000रु की वित्तीय सहायता दी जाती है |

Q2. 2026 Me Registration Ke Liye Farmer ID Kyu Zaroori Hai?

Farmer ID में किसानों की जमीन का डिजिटल ब्यौरा होता है जिससे योजना पारदर्शिता बढ़े |

Q3. New Ragistration Approve Hone Me Kitna Samay Lagta Hai?

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अप्रूवल मिलने में  लगभग 40 से 90 दिन का समय लग सकता है |

Q4. क्या कोई आयकर दाता इस योजना के पत्र है ?

यदि किसान या उसके परिवार का कोई भी सदस्य टैक्स देता है तो वह योजना का लाभ नहीं उठा सकता|

Q5.Agar galat jaankari dekar Yojana ka labh len to kya Hoga?

अगर गलत जानकारी किसी के द्वारा दी जाती है तो ऐसे में उस पर कानूनी करवाई की जाएगी |

Q6. बैंक खाता आधार से लिंक होने पर भी क़िस्त क्यूँ रुक जाती है ?

सिर्फ आधार से लिंक होना काफी नहीं है इसके लिए Aadhaar Seeding सक्रिय होना चाहिए |

Q7. PM Kisan samasya ke liye Helpline No kya hai?

पीएम किसान के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606

Q8. PM Kisan Yojana ke liye e-KYC kyu zaroori hai?

फर्जीवाड़े को रोकने और केवल वास्तविक किसानों तक लाभ पहुंचाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है।

Q9. PM Kisan Yojana में रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट कौन सी है ?

अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहतें है तो pmkisan.gov.in पर आवेदन कर सकते है |

Nishkarsh :

तो दोस्तों ये थी आज के आर्टिकल PM Kisan Yojana 2026 की पूरी जानकारी लेकिन अगर इस टॉपिक के रिलेटेड अभी भी आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट के ज़रिये पूंछ सकते है मैं उम्मीद करता हूँ की आज की ये जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी |