2003 Voter List Download

2003 Voter List Download | Purani Voter List Kaise Nikale

2003 Voter List Download Online

Quick Summary :

  • Online Apply – ECI का Voter Service Portal और राज्यवार CEO वेबसाइट।
  • Available years – 2003 Voter List PDF File
  • Important Information – राज्य का नाम, जिला, विधानसभा क्षेत्र और भाग संख्या।

क्या आप जानते है की अब 2003 की Voter List की जानकारी लेने के लिए आपको BLO के पीछे भागने की ज़रुरत नही है, आप कहीं भी बैठे हो कुछ भी कर रहें हों लेकिन केवल 15 मिनट में आप ऑनलाइन माध्यम से 2003 Voter List Download कर सकते है मैं बताता हूँ कैसे ? 2003 की वोटर लिस्ट उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जिन्हें अपने पुराने निवास का प्रमाण, पारिवारिक रिकॉर्ड, भूमि संबंधी दस्तावेज़, न्यायालयी मामलों, सरकारी योजनाओं या अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए पुराने मतदाता सूची की आवश्यकता होती है। इस सूची में मतदाता का नाम, पिता या पति का नाम, आयु, मतदान केंद्र, भाग संख्या, विधानसभा क्षेत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज होती है।

यदि आपको अपने नाम की पुष्टि करनी है या यह देखना है कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम दर्ज था या नहीं, तो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का सही विवरण होना आवश्यक है। सही जिला, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र की जानकारी होने पर पुरानी वोटर लिस्ट आसानी से खोजी जा सकती है।

2003 Voter List : उत्तर प्रदेश में 2027 में विधान सभा चुनाव होने है जिसके लिए हर राज्य में SIR Form भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इस प्रक्रिया के तहत सभी राज्यों और क्षेत्र के BLO घर-घर जा कर मतदाताओं से फॉर्म भरवा रहें है लेकिन 2003 Voter List लोगो के पास न होने से इस प्रक्रिया में काफी समय लग रहा है जिसके चलते कभी लोगों को BLO साहब का इंतज़ार क्ररना पड़ता है तो कभी लाइनों में लगना पड़ता है |

What’s New in 2026 

  • ECINET Citizen Service Portal – कई राज्यों में Electoral Rolls डाउनलोड करने की सुविधा को बेहतर बनाया है
  • 2003 voter list in digital format – अधिकांश राज्यों में 2003 Voter List PDF फॉर्मेट में ऑनलाइन उपलब्ध है
  • SIR Form – Voter Service Portal से SIR फॉर्म ऑनलाइन भरने की भी सुविधा

2003 Voter List Download - Key Highlights

बिंदु विवरण
📅 रिकॉर्ड वर्ष 2003 वोटर लिस्ट
📄 फॉर्मेट PDF डाउनलोड
🌐 उपलब्धता राज्य CEO/ECI पोर्टल (जहां उपलब्ध)
🔍 खोज विकल्प जिला, विधानसभा, Part Number, बूथ
👤 जानकारी नाम, पिता/पति का नाम, आयु, पता
🏛️ उपयोग दस्तावेज़ सत्यापन, पुराने रिकॉर्ड, कानूनी कार्य
💻 डाउनलोड Click Here
✅ शुल्क निःशुल्क (ऑनलाइन उपलब्ध होने पर)

इसे भी पढ़ें : SIR Form भरते समय इन गलतियों को करने से बचे !

Why is the old voter list needed?

दोस्तों क्या आपने कभी सोचा है की हम फॉर्म तो 2026 में भर रहें है तो फिर 2003 की वोटर लिस्ट की ज़रुरत क्यों है तो जान लें की केवल SIR Form भरने में नही बल्कि कई और भी कार्यों में इसकी ज़रुरत पड़ती है जिसमे कुछ खास वजह नीचे की सूची में बताई गयी है :

  1. जमीन-जायदाद के कानूनी मामले: पैतृक संपत्ति के मालिकाना हक या बटवारे के समय यह साबित करना पड़ता है कि आपके पूर्वज उस समय उस स्थान पर रहते थे।

  2. वंशावली (Family Hierarchy) प्रमाणित करना: सरकारी या सामाजिक स्तर पर अपनी पीढ़ी का प्रमाण देने के लिए पुरानी वोटर लिस्ट एक ठोस सरकारी दस्तावेज माना जाता है।

  3. नागरिकता और सरकारी दस्तावेज: कई राज्यों में नागरिकता की प्रामाणिकता सिद्ध करने या पुराने रिकॉर्ड के सत्यापन के लिए 2003 या उससे पहले की वोटर लिस्ट का सहारा लिया जाता है।

  4. ऐतिहासिक या व्यक्तिगत रिकॉर्ड: कई बार लोग अपने परिवार के बुजुर्गों का नाम सरकारी रिकॉर्ड में देखने के लिए भी इसे सर्च करते हैं।

2003 Voter List Online Kaise Download kre?

दोस्तों अब आपको बता देन की भारतीय निर्वाचन आयोग ने Voter Service Portal की शुरुआत की है जिसके माध्यम से आप तुरंत घर बैठे ही लिस्ट निकाल सकते है जिसने लिए नीचे बताये जाने वाले कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा :

2003 Voter List
2003 Voter List

स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं

सबसे पहले ब्राउज़र में भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ को ओपन करें।

स्टेप 2: पोर्टल पर लॉगिन या साइन-अप करें

  • यदि आपका पहले से अकाउंट है, तो Login बटन पर क्लिक करें।

  • अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर Request OTP पर क्लिक करें और लॉगिन करें।

  • यदि आप पहली बार आए हैं, तो Sign-Up पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर एक नया अकाउंट बना लें।

स्टेप 3: ‘Search your name in Last SIR’ विकल्प को चुनें

लॉगिन करने के बाद होमपेज पर आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Search your name in Last SIRपर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4: विवरण (Details) दर्ज करें

अब आपके सामने एक नया फॉर्म/पेज खुलेगा, जहाँ आपको निम्नलिखित विवरणों का चयन करना होगा:

  • State (राज्य): अपने राज्य का चयन करें (जैसे- बिहार, उत्तर प्रदेश, आदि)।

  • District (जिला): अपने जिले का नाम चुनें।

  • Assembly Constituency (विधानसभा क्षेत्र): अपनी विधानसभा संख्या या नाम का चयन करें।

स्टेप 5: भाग संख्या (Part Number) और मतदान केंद्र चुनें

इसके बाद आपको अपने गाँव या वार्ड के मतदान केंद्र और भाग संख्या को सेलेक्ट करना होगा।

स्टेप 6: कैप्चा कोड डालें और PDF डाउनलोड करें

स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को निर्धारित बॉक्स में सही-सही भरें और Download या Search बटन पर क्लिक करें। आपके क्षेत्र की साल 2003 की पूरी वोटर लिस्ट PDF फॉर्मेट में आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।

Second method:

Searching for your name on the Electoral Search Portal

अगर मान लीजिये आपको पूरी PDF File नहीं डाउनलोड करनी है केवल 2003 के वोटर रिकॉर्ड में अपना और अपने परिवार का नाम ही खोजना है तो इसके लिए आप Electoral Search Portal पर जा सकते है :

  • Electoral Search Portal वेबसाइट पर विजिट करें।

  • यहाँ आपको तीन विकल्प मिलेंगे: Search by Details, Search by EPIC, या Search by Mobile

  • ‘Search by Details’ में जाकर व्यक्ति का नाम, पिता/पति का नाम, उम्र और राज्य डालकर सर्च करें।

  • यदि वह डेटा डिजिटल आर्काइव में उपलब्ध होगा, तो स्क्रीन पर पुरानी वोटर आईडी की डिटेल्स आ जाएंगी, जिसका आप प्रिंटआउट ले सकते हैं।

2003 Voter List Record’s यहाँ से देखें 

2003 Voter List
2003 Voter List

Third method:

Using the website of the state’s Chief Electoral Officer (CEO)

भारत के सभी राज्यों के पास अपनी एक अलग वेबसाइट होती है जिसमें 2003 या उससे पुराने रिकॉर्ड आर्काइव में डिजिटल फॉर्म में अपलोड होते है जिसके लिए सबसे पहलें google पर जाकर अपने राज्य का नाम और CEO टाइप करें और वेबसाइट के ‘Electoral Roll Archive’ या ‘Old Voter List’ सेक्शन में जाकर पुराना रिकॉर्ड डाउनलोड करें।

State-Wise Official CEO Links

राज्य आधिकारिक CEO वोटर लिस्ट लिंक
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) Click Here
बिहार (Bihar) Click Here
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) Click Here
राजस्थान (Rajasthan) Click Here
दिल्ली (Delhi) Click Here
हरियाणा (Haryana) Click Here
पंजाब (Punjab) Click Here
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) Click Here

Online List na mile to Kya Kre?

अगर आप भी ऑनलाइन माध्यम से रिकॉर्ड खोजते-खोजते थक गये है लेकिन रिकॉर्ड मिला ही नही तो ऐसे में आपको क्या करना है आईये जानतें है :

1. BLO से संपर्क 

अपने क्षेत्र के BLO से मिलें उनके पास अक्सर पुराने रिकॉर्ड या भाग संख्या की जानकारी होती है जो आपको सही जगह तक पंहुचा सकते हैं |

2. जिला निर्वाचन कार्यालय –

आप अपने जिला निर्वाचन कार्यालय के रेकॉर्ड रूम में जाकर एक लिखित आवेदन कर सकते है वहां आपको सभी पुराने सालों की लिस्ट मिल जायेगी|

3. RTI का प्रयोग करके :

यदि कार्यालय से आसानी से सूची नहीं मिल रही है, तो आप जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ₹10 का फॉर्म भरकर RTI लगा सकते हैं |

Watch this video for more information.

Expert Tip: ध्यान रहे आज के इस डिजिटल तकनीक वाले दौर में अक्सर हमारे नाम की स्पेलिंग में गलतियाँ होती है, तो अगर 2003 Voter List में आपका नाम भी नही मिल रहा है तो ऐसे में अपने नाम की केवल दो या तीन ही स्पेलिंग डालकर नाम सर्च करें।इसके अलावा अगर मुख्य पोर्टल पर डेटा लोड होने में कोई दिक्कत आ रहीं है तो ऐसे में google Search box में जाकर टाइप करें CEO (अपने राज्य का नाम) इससे पास उस राज्य के बैकएंड डेटाबेस पेज पर पहुँच जायेंगे।

FAQs- Aksar Pooche Jane Wale Sawal:

Q1. Kya 2003 Voter List Download Karna Free hai?

हाँ ECI Portal से पुरानी वोटर लिस्ट की PDF File डाउनलोड करना बिल्कुल मुफ्त है।

Q2. Kya iske liye koi Mobile App bhi hai?

हाँ, आप गूगल प्ले स्टोर से ECI का आधिकारिक ECINET App डाउनलोड करके रिकॉर्ड की जानकरी ले सकते है।

Q3. क्या 2003 से भी पुरानी लिस्ट डाउनलोड कर सकते है ?

भारत के कई राज्यों में लिगेसी डेटा सत्यापन के लिए बेहद पुरानी वोटर लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं।

Q4. मुझे 2003 की वोटर लिस्ट में भाग संख्या याद नही है तो क्या करें ?

आप वर्तमान समय की वोटर लिस्ट डाउनलोड करके उसमे अपनी भाग संख्या देख सकते है।

Q5. Electoral PDF and Electoral Search me kya antar hai?

Electoral PDF पुरे क्षेत्र की डिजिटल फाइल होती है और Electoral Search में किसी एक व्यक्ति का रिकॉर्ड होता है।

Q6. Voter List ya Voter ID ki samasya ke liye Halpline Number kya hai?

भारत निर्वाचन आयोग का राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 है।

इसे भी पढ़ें : SIR Form भरते समय इन गलतियों को करने से बचे !

Q7. क्या वोटर लिस्ट के पुराने रिकॉर्ड के लिए RTI लगा सकते है ?

हाँ अगर आसानी से 2003 की वोटर लिस्ट नहीं मिलती तो जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ₹10 का शुल्क देकर RTI लगा सकते हैं

Q8. Agar purani list online na mile to dusra rasta kya hai?

ऐसी स्थिति में आप जिला निर्वाचन कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में जाकर आवेदन कर सकते है

Q9. क्या साल 2003 या उससे पुरानी लिस्ट ऑनलाइन मिल सकती है ?

हाँ अधिकांश राज्य अन्य कारणों के चलते 2003 से भी पुराना वोटर रिकॉर्ड सुरक्षित रखते है

Nishkarsh:

डिजिटलाइजेशन के इस दौर में Old Voter List 2003 Online निकालना काफी सुलभ हो गया है। ECI के नए नागरिक सेवा पोर्टल (voters.eci.gov.in) ने आम जनता को कतारों और बिचौलियों से मुक्ति दिलाई है। कानूनी कार्यों या पारिवारिक वंशावली के प्रामाणिकरण के लिए आप ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से 2003 की वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।