Pan Card Download Online 2026
मैं जानता हूँ की आज के दौर में PAN Card हम लोगों के लिए कितना महत्वपूर्ण है क्यूंकि इसका उपयोग हमारे जीवन के सभी वित्तीय कार्य जैसे- बैंक खाता खुलवाना, पैसों का लेनदेन करना और हमारी पहचान के रूप में करतें है लेकिन आज का ये आर्टिकल आपके लिए इस लिए उपयोगी है क्यूंकि आज मैं आपको e-PAN Card डाउनलोड करना सिखाऊंगा ताकि अगर आप अपना पैन कार्ड कहीं भूल भी जाते है तो इस डिजिटल पैन से आपका काम हो जाएं !
Quick Summary
- वैधता (Validity): e-PAN कार्ड एक आधिकारिक डिजिटल दस्तावेज़ है, जो भौतिक (प्लास्टिक) पैन कार्ड के समान हर जगह 100% मान्य है।
- डाउनलोड करने के पोर्टल्स: आप अपना e-PAN कार्ड मुख्य रूप से NSDL (Protean), UTIITSL, या Income Tax e-Filing Portal से डाउनलोड कर सकते हैं।
- आवश्यक विवरण: डाउनलोड करने के लिए PAN/Acknowledgement Number, Aadhaar Number, और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाला OTP अनिवार्य है।
- PDF का पासवर्ड (Password Format): डाउनलोड की गई PDF फाइल आपकी जन्मतिथि से सुरक्षित होती है। पासवर्ड का फॉर्मेट बिना स्पेस या स्लैश के DDMMYYYY होता है।
Pan Card Download Online की सुविधा के माध्यम से अब कोई भी व्यक्ति अपना e-PAN Card घर बैठे कुछ ही मिनटों में डाउनलोड कर सकता है। यदि आपका PAN Card खो गया है, खराब हो गया है या आपको तुरंत PAN की डिजिटल कॉपी की आवश्यकता है, तो e-PAN Download सबसे आसान और तेज़ विकल्प है। भारत सरकार द्वारा अधिकृत पोर्टल के माध्यम से आप आधार नंबर, PAN नंबर या Acknowledgement Number की सहायता से अपना PAN Card PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आपने भी हाल ही में नया PAN Card बनवाया है, तो e-PAN उपलब्ध होने के बाद उसे तुरंत डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं, यदि आपका PAN पुराना है और डिजिटल कॉपी उपलब्ध नहीं है, तो आपको पहले e-PAN सेवा सक्रिय करनी पड़ सकती है। डाउनलोड करते समय यह सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी PAN रिकॉर्ड में अपडेट हो, ताकि OTP प्राप्त करने में कोई समस्या न आए।
Pan Card Download Kaise Kre?
दोस्तों पैन कार्ड की PDF जिसे Digital e-PAN Card भी कहते है आप इसे ऑनलाइन आवेदन करने के तुरंत बाद अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते है और यह उसी तरह मान्य होगी जितना की आपका फिजिकल पैन कार्ड लेकिन लोग अक्सर सवाल करते है की मुझे e-Pan Card की क्या ज़रुरत है तो जान लीजिये की अगर आपके फ़ोन में ऑनलाइन PDF फाइल डाउनलोड है तो आपको कहीं भी फिजिकल पैन कार्ड ले जाने की ज़रुरत नहीं पड़ती साथ ही अगर आपका पैन कार्ड खो गया है या फिर खराब हो गया है तो भी आप ऑनलाइन मध्यम से e-PAN Card Download कर सकते है।
e-PAN Card Kya hai And how valid is this?
e-PAN आयकर विभाग द्वारा जारी पैन कार्ड का एक आधिकारिक डिजिटल रूप है। इसमें आपकी फोटो, नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, पैन नंबर और एक सुरक्षित QR कोड शामिल होता है।
-
कानूनी मान्यता: डिजिटल इंडिया पहल के तहत आयकर विभाग ने स्पष्ट किया है कि e-PAN कार्ड की डिजिटल कॉपी और फिजिकल प्लास्टिक पैन कार्ड दोनों समान रूप से वैध हैं।
-
उपयोग: आप किसी भी सरकारी या निजी काम (जैसे बैंक खाते, लोन आवेदन, KYC वेरिफिकेशन) के लिए e-PAN कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
Pan Card Download – Important Links
| NSDL (Protean) | Click Here |
| UTIITSL e-PAN | Click Here |
| Income Tax e-Filing Portal | Click Here |
| Aadhaar – PAN Link Status Check | Click Here |
Pro Tip : ध्यान रहें अपने डिजिटल e-PAN Card Download करने के लिए हमेशा अधिकारिक वेबसाइट का ही प्रयोग करें।
How To Download a Pan Card (Step-By-Step)
इंडिया में पैन कार्ड डाउनलोड करने ले लिए तीन विकल्प है, जहाँ से आप अपने पैन कार्ड की डिजिटल कॉपी यानी e-PAN डाउनलोड कर सकते है तो चलिए एक बार देखते है की ये कौन से पोर्टल है जहाँ आवेदन किया जा सकता है :
- NSDL (Protean)
- UTIITSL e-PAN
- Income Tax e-Filing Portal
1# NSDL (Protean) – Pan Card Download

- सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सर्च करें NSDL Pan Card Download।
- इसके बाद सर्च रिजल्ट में आपको सबसे पहले ही लिंक पर क्लिक करना होगा।
- “Download e-PAN Card” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना 10 अंकों का PAN Number, Aadhaar Number (व्यक्तिगत आवेदकों के लिए) दर्ज करें।
- अपनी Month and Year of Birth (जन्म का महीना और वर्ष) चुनें।
- नियमों और शर्तों को स्वीकार करने वाले चेकबॉक्स पर टिक करें और Captcha Code भरें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
- OTP प्राप्त करने के लिए अपना विकल्प चुनें (Mobile Number, Email ID या Both)।
- Generate OTP पर क्लिक करें और अपने रजिस्टर्ड नंबर/ईमेल पर आया OTP दर्ज करके Validate करें।
- OTP सत्यापन के बाद “Download PDF” विकल्प पर क्लिक करें।
2# UTIITSL e-PAN
यदि आपका पैन कार्ड UTIITSL के जरिए बना है, तो नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:

- UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट (
utiitsl.com) पर जाएं। - “Services” सेक्शन में “PAN Card Services” पर क्लिक करें और “Download e-PAN” चुनें।
- अपना PAN Number, Date of Birth (MM/YYYY) और GSTIN (यदि हो) दर्ज करें।
- Captcha कोड भरें और Submit पर क्लिक करें।
- आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर/ईमेल पर एक लिंक या OTP भेजा जाएगा।
- OTP दर्ज करने के बाद भुगतान पेज पर जाएं (यदि लागू हो)।
- सफल सत्यापन के बाद, आपका e-PAN PDF डाउनलोड हो जाएगा।
#3 Income Tax e-Filing Portal

यदि आपने आधार कार्ड आधारित Instant e-PAN सेवा (Income Tax Portal) के माध्यम से नया पैन कार्ड तुरंत बनाया था, तो आप इसे मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट (
incometax.gov.in) पर जाएं। - होमपेज पर “Quick Links” सेक्शन के तहत “Instant e-PAN” पर क्लिक करें।
- “Check Status / Download PAN” विकल्प के नीचे “Continue” बटन पर क्लिक करें।
- अपना 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करें और Continue पर क्लिक करें।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंकों का OTP दर्ज करें।
- सत्यापन पूरा होने के बाद आपको “View e-PAN” और “Download e-PAN” का विकल्प मिलेगा।
- Download e-PAN पर क्लिक करके PDF फाइल सेव करें।
Important Note : याद रखिये Pan Card Download करने के लिए केवल उसी वेबसाइट का उपयोग करें जहाँ से पैन कार्ड बना था।
e-PAN PDF Password Format
जब आप वेबसाइट से Pan Card PDF को डाउनलोड कर लेते है तब आपके सामने एक बड़ी परेशानी खड़ी होती है और वह परेशानी कोई और नहीं बल्कि सुरक्षा कारणों के चलते पीडीएफ फाइल का पासवर्ड होता है लेकिन अधिकतर लोगों को इस खास पासवर्ड के बारे में कोई ज्ञान ही नहीं होता जिसके चलते उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ता है, ऐसे स्थिति में आपको परेशान होने की कोई ज़रुरत नहीं है बल्कि PDF खोलने के लिए सही पासवर्ड का फॉर्मेट जानना जरूरी है।
Pan Card आपने चाहे किसी भी वेबसाइट से डाउनलोड किया हो लेकिन उसका पासवर्ड आपकी जन्मतिथि होती है, लेकिन आपको जन्मतिथि बिना किसी भी सेमबल के दर्ज करनी होती है, मान लीजिए आपकी जन्मतिथि 12/12/2000 है तो आप 12122000 ऐसे दर्ज करेंगे तभी आप PDF File को खोल सकते है।
Pan Card Download Karne Ke Charges
दोस्तों अगर आपने अभी पैन कार्ड बनवाया है तो आपको किसी भी तरह का कोई शुल्क देने की कोई ज़रुरत नहीं है लेकिन अगर पैन कार्ड बने हुए 30 दिन से ज्यादा हो चुके है या फिर पहले से आपके पास फिजिकल पैन है और आप e-Pan Download करना चाहते है तो ऐसे में आपको कुछ निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा तो आईये जानते है की Pan Card Download करने के लिए आपको कितनी फीस देनी होगी :
| स्थिति / Portability | शुल्क (Charges) |
| नया PAN आवंटन / संशोधन (प्रथम 30 दिन) | मुफ्त (Free) |
| 30 दिनों के बाद NSDL / UTIITSL पोर्टल से | ₹8.26 (सभी करों सहित) |
| Income Tax e-Filing Portal (Instant e-PAN) | मुफ्त (Free) |
Expert Tip: याद रहे इस फीस का भुगतान आपको केवल तभी करना है जब आपके पैन कार्ड को बने 30 दिन से ज्यादा हो चुकें हो।
Related Article’s
| PAN Card Ko Aadhaar Se Link Kaise Kre? | |
| e-PAN Se Physical PAN Card Kaise Banaye? |
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. e-PAN Card Kya Hai?
Yah Income Tax Department Ki Taraf se jaari Hone Wala Digital Pan Card Hai.
Q2. Kya e-Pan Card Har Jagah Valid Hota Hai?
Han Income Tax Department Niyam114U Ke Anusar e-Pan Card Aapke Physical Pan Ki Tarah Manya Hota Hai.
Q3. Agar Mobile Number Pan Card Se Link Nhi Hai To Kya kre?
Agar aapka Mobile Number Pan Se Link Nhi Hai To Pehle Aapko Mobile Number Link Karna Hoga.
Q4. Bina PAN Number Ke e-PAN Card Kaise Download Kre?
Agar aapke pass Pan Number Nhi Hai to Aap Acknowledgement Number se e-PAN Card Download Kar Sakte Hai.
Q5. Instant e-Pan Seva Kya Hai?
Yah Seva Income Tax Department Ki Aasi Seva Hai jiski Madad Se Aadhaar aur Aadhaar se link Mobile Number Ka Upyog Krke Koi bhi Turan PAN Card Bana Aur Download Kar Sakta hai.
Q6. Mujhe Kaise Pta Chalega Ki Mera Pan Card Kis Portal Se Bna Hai?
Apne Purane PAN Card Ke Back Side Ko Dekhe Wahan Likha Hota Hai Ki Aapka Pan Kahan Se Issue Hua Hai.
Q7. क्या मैं एक ही e-PAN Card को कई बार डाउनलोड कर सकता हूँ?
हाँ आप जितनी बार चाहें आधिकारिक पोर्टल से अपने पैन कार्ड को डाउनलोड कर सकते है, बस इतना याद रहें की 30 दिन बाद आपको शुक्ल देना होगा।
Q8. यदि मेरा पैन कार्ड खो गया है और मुझे नंबर भी याद नहीं है, तो क्या करें?
आप आयकर विभाग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1961 या NSDL हेल्पलाइन पर कॉल करके अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि की जानकारी देकर अपना PAN Number जान सकते हैं।
Nishkarsh:
तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Pan Card Download के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।