Minor Pan Card Kaise Banaye? 18 Saal Se Kam Umar Ke Bachhon Ka PAN Card !

Minor Pan Card Online Apply 2026:

जैसा की हम सब जानते है की आज के दौर के सभी वित्तीय कार्यों के लिए PAN Card कितना ज़रूरी होता है, जिसे आप घर बैठे ऑनलाइन ही बना सकते है, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब आपके परिवार में किसी सदस्य की उम्र 18 वर्ष से कम हो और किसी कारण अचानक उनके पैन कार्ड की जरूरत पड़ जाए तो ऐसे में एक सवाल आपके मन में तो आएगा की तो इनकी आयु भी नहीं है तो कैसे पैन कार्ड बनेगा, तो आपको एक रास्ता मैं बताता हो अगर बच्चे की उम्र 18 साल से कम है तो आप बच्चे के Minor PAN Card के लिए आवेदन कर सकते है।

Quick Summary

  • माइनर पैन कार्ड: 18 साल से कम के बच्चों के लिए बनने वाला पैन कार्ड, जिसमे बच्चे की फोटो और साइन नहीं होते है।
  • प्रमुख्य उपयोग: बैंक खाता खोलने, म्यूचुअल फंड में निवेश करने, या स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए।
  • आवेदन प्रक्रिया: NSDL पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन।
  • समय सीमा: स्पीड पोस्ट के माध्यम से 10-15 दिनों के भीतर घर के पते पर पहुँचता है।
  • 18 वर्ष के बाद: बच्चे के 18 वर्ष का होने पर पैन कार्ड को अपडेट करवाना अनिवार्य होता है, जिससे कार्ड पर व्यक्ति की फोटो और हस्ताक्षर जुड़ जाते हैं।

हमने अक्सर देखा है की पैन कार्ड जैसे सरकारी डॉक्यूमेंट को बनाने के लिए कम से कम आयु 18 साल होनी चाहिए लेकिन हाल ही में सरकार द्वारा जारी किए गए नए PAN 2.0 Framework के तहत यदि आपके बच्चे की उम्र 18 वर्ष से कम है, तो आप घर बैठे Minor PAN Card Online अप्लाई कर सकते हैं। Minor PAN Card Online के माध्यम से अब 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए PAN Card बनवाना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।

Minor Pan Card

Minor PAN Card के लिए माता-पिता या कानूनी अभिभावक की सहायता से आवेदन किया जाता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसमें आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद आवेदन सफलतापूर्वक जमा किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको Minor PAN Card Online Apply करने की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, पात्रता, फीस, आवेदन की स्थिति (Status) चेक करने का तरीका और PAN Card डाउनलोड करने की जानकारी विस्तार से देंगे।

Minor PAN Card Kya Hota Hai?

हम सब जानते है की पैन कार्ड भारत के आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज है, लेकिन किसी 18 से कम आयु वाले बच्चे के नाम से जारी किये जाने वाले PAN Card को Minor PAN Card कहा जाता है। यहाँ एक बात मैं आपको और बता दूं की ये पैन कार्ड माता-पिता के कंसर्न के द्वारा जरी किया जाता है इसलिए माइनर पैन कार्ड पर बच्चे की फोटो नहीं होती, बल्कि केवल उसका नाम, जन्मतिथि और पैन नंबर दर्ज होता है।

इसके अलावा एक चीज़ और है जो आपके लिए जानना जरूरी है, कार्ड पर बच्चे के हस्ताक्षर की जगह माता-पिता या कानूनी अभिभावक (Representative Assessee) के हस्ताक्षर/अंगूठे का निशान होता है, लेकिन जब बच्चा 18 वर्ष से अधिक हो जाए तो इस कार्ड को ‘Major PAN Card’ में अपडेट कराना अनिवार्य होता है, जिसमें बच्चे की फोटो और हस्ताक्षर जोड़े जाते हैं।

Minor PAN Card 2026 – Overview 

पॉइंट जानकारी
योजना/सेवा का नाम Minor PAN Card
किसके लिए 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिग
आवेदन कौन कर सकता है माता-पिता या कानूनी अभिभावक
आवेदन का तरीका ऑनलाइन / उपलब्ध अधिकृत PAN सेवा माध्यम
मुख्य दस्तावेज बच्चे का पहचान/जन्म प्रमाण और अभिभावक के आवश्यक दस्तावेज
PAN का उपयोग बैंकिंग, KYC, निवेश, टैक्स एवं अन्य वित्तीय कार्य
18 वर्ष के बाद आवश्यकता के अनुसार PAN की फोटो, सिग्नेचर और अन्य विवरण अपडेट किए जा सकते हैं
स्टेटस Application/Acknowledgment Number से ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकता है

Bachhon Ka PAN Card Kyu Zaroori Hota Hai?

बहुत से लोग सोचते है की पैन कार्ड के ज़रुरत सिर्फ 18 से अधिक आयु वाले नागरिक को ही पड़ती है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है ऐसे कई कार्य है जहाँ बच्चों के पैन कार्ड की भी मांग की जाती है चलिए जानतें है की आखिर वो कार्ड कौन से है जिनमे Minor Pan Card की ज़रुरत पड़ती है:

बैंक कहता खोलने में: अगर आपको बच्चे के नाम से कोई बचत खाता खोलना हो फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट खोलना हो तो बैंक द्वारा सबसे पहले बच्चे के पैन कार्ड की मांग की जाती है।

निवेश: चूँकि की बच्चा अभी बालिक नहीं है तो किसी भी शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या बॉन्ड में बच्चे के नाम पर निवेश कर रहे हैं, तो भी आपको बच्चे का पैन कार्ड बनवाना पड़ेगा। 

नॉमिनी: आज के दौर में सभी बैंक खातों में और संपत्ति के जुड़े मामलों में अपने परिवार के किसी सदस्य को नॉमिनी बनाने की प्रक्रिया होती है तो अगर आप चाहते है की भविष्य में आपके रख-रखाव को आपका बच्चा सभालें तो आपको बच्चे को को नॉमिनी बनाने के लिए माइनर पैन कार्ड की ज़रुरत पड़ती है।

बच्चे की कमाई अवस्था: यदि आपका बच्चा किसी रियलिटी शो, स्पोर्ट्स, या अपनी किसी विशेष कला/टैलेंट से कमाई करता है, तो उसके टैक्स असेसमेंट के लिए पैन कार्ड ज़रूरी है।

Eligibility And Required Documents

चूँकि की माइनर पैन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना ही सबसे अच्छा फैसला होता है, ऑनलाइन आवेदन को सफल बनाने के लिए आपको पात्रता की निर्धारित शर्तों को पूरा करना होगा और आवेदन से पहले मांगे जाने वाले कुछ विशेष दस्तावेजों को अपने पास तैयार रखना होता है:

0 से 18 वर्ष से कम आयु वाला कोई भी भारतीय बच्चे का माइनर पैन कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन के दौरान माता-पिता का कंसर्न लगता है इसलिए माता-पिता या कानूनी अभिभावक का उपस्थित होना ज़रूरी होता है।

नाबालिक बच्चे के जन्म प्रमाणिकता के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट आदि दस्तावेज चाहिए।

माइनर पासपोर्ट के लिए माता-पिता के आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट और पैन कार्ड की जरूरत होती है।

Important Links & Resources

Minor Pan Card Online Apply Click Here
Track Application Status  Click Here
Minor e-PAN Card Download Click Here

Minor Pan Card Online Kaise Banaye? (Step-By-Step)

आयकर विभाग के PAN 2.0 नियम के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे का माइनर पैन कार्ड बनाने के लिए माता-पिता Protean (NSDL) या UTIITSL पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, पोर्टल पर हालही में हुए बदलाव के कारण पैन कार्ड बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया बहुत सरल हो गयी है, तो माइनर पैन के लिए आवेदन के लिए आर्टिकल की इस गाइड को फॉलो करें :

Minor Pan Card

Step#1

  • माइनर पैन आवेदन के लिए आपको सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में Protean (NSDL) सर्च करना होगा।
  • अब आपके सामने सरकार की आधिकारिक वेबसाइट का पोर्टल आ जायेगा जिस पर क्लिक करके होम पेज पर पहुंचे।
  • होम पेज पर आपको नया फॉर्म भरने के लिए Application Type में Form No-93 (Indian Citizen) का विकल्प चुने।
  • इसके बाद नीचे दिख रही जानकारी में बच्चे का नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें और निर्देशों को स्वीकृति देकर Submit के टैब पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक Token ID जनरेट होकर आएगी उसे सुरक्षित नोट करलें और फिर Continue के विकल्प को चुने।
  • यहाँ आपकी स्क्रीन पर तीन विकल्प नजर आयेगें लेकिन माइनर पैन के लिए आपको Fill Pan Application Online Speed Post Along With Supporting Documents पर क्लिक करना होगा और फिर बच्चे के आधार कार्ड की जानकारी फॉर्म में भरें।
  • अब आगे आपको आवेदक का नाम तथा Parents Details की जानकारी दर्ज करनी होती और फिर Next के टैब पर क्लिक करें।

Minor Pan Card

Step#2

  • अब आपके सामने Contact And Other Details का पेज आएगा जिसमे आपको Source Of Income, Address, Email ID Or Mobile Number भरें और आगे माता-पिता दोनों ने से किसी एक का PAN Card Details भरें, फिर से Next के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद AO Code की जानकारी दर्ज करें और फिर Document Details वाले पेज पर जाएं यहाँ आपको को माइनर पैन कार्ड के लिए कुछ Supporting Document का चयन करना होगा।
  • इसी पेज पर आपको एक आप्शन और मिलेगा Verification And Declaration जिसमे आपको पिता द्वारा प्रमाणिकता देनी होगी और फिर Submit के टैब पर क्लिक करें, आगे आपको Minor Pan Form का प्रीव्यू पेज मिलेगा जिसकी जाँच करने के बाद आपको Proceed के विकल्प को चुनना होगा।
  • यहाँ आपको ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा जिसे आप नेट बैंकिंग, UPI, Credit/Debit कार्ड के माध्यम से कर सकते है।
  • यदि आपने ई-केवाईसी मोड के बजाय फिजिकल डॉक्यूमेंट मोड चुना है, तो एक्नॉलेजमेंट (Acknowledgment) फॉर्म का प्रिंट निकालें। उस पर बच्चे की फोटो लगाएं और अभिभावक के हस्ताक्षर करवाकर आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ NSDL/UTIITSL के पते पर 15 दिनों के भीतर स्पीड पोस्ट से भेजें।

Note: NSDL Pan के पते पर फॉर्म भेजने के बाद Acknowledgment Number को अपने पास सुरक्षित रखें ताकि आप आवेदन की स्थिति की जाँच कर सकें। 

Check Application Status And Download

आमतौर पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 15 से 20 दिनों के भीतर पैन कार्ड आपके घर के पते पर पहुँच जाता है, लेकिन आवेदन जमा किये ज्यादा दिन हो चुंके है तो आप घर बैठे आवेदन की स्थिति की जाँच में कर सकते है जिसमे लिए आपको आधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा, होम पेज पर आपको Know Status Of Pan Application पर क्लिक करना होगा इसके बाद Application Type Or Acknowledgment Number दर्ज करके Submit के टैब पर क्लिक करें इतना करने के बाद आपके आवेदन की जो भी स्थिति होगी वो आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

Minor Pan Card Download करने के लिए आपको पोर्टल के होम पेज पर जाना होगा और वहां Download e-PAN के विकल्प पर क्लिक करना होगा, अब आपके सामने नए पेज खुलेगा जहाँ आपको Acknowledgment Number OR Date Of Birth (DOB) भरकर सबमिट पर क्लिक करना होगा इतना करने के बाद आप e-PAN Download कर सकते है।

Related Articles

 How to withdraw PF Amount In 2026 5 Minute Me Kare Mobile Number Aadhaar Se Link
MSME Certificate Online Kaise Banaye 2026 Best Government Apps Every Indian Must Use in 2026

Minor PAN To Major Pan Update

जैसे बच्चा 18 साल का हो जायेगा तो पैन कार्ड को अपडेट करने की आवश्यकता पड़ती है जिससे उसकी वित्तीय उपयोगिता सीमित न हो :

  • बच्चे की लाइव फोटो अपलोड की जाती है।
  • बच्चे के खुद के सिग्नेचर (हस्ताक्षर) कार्ड पर आते हैं।
  • अभिभावक का नाम ‘Representative Assessee’ से हट जाता है।
  • पैन कार्ड नंबर वही रहेगा, केवल कार्ड की डिटेल्स अपडेट होंगी।

Bachhon Ke PAN Card Ke Liye Fee Structure

विवरण (Service Category) कुल शुल्क (रु.) ब्रेकअप (मूल शुल्क + GST)
भारतीय पते पर फिजिकल कार्ड मंगवाने के लिए ₹107.00 ₹91.00 (एप्लिकेशन फीस) + 18% GST (₹16.00)
विदेशी पते (Overseas Address) पर डिलीवरी के लिए ₹1,017.00 ₹91.00 (फीस) + ₹870.00 (डिस्पैच चार्ज) + 18% GST
केवल e-PAN Card (डिजिटल PDF – ईमेल पर) ₹66.00 ₹56.00 + 18% GST (कोई फिजिकल कार्ड घर नहीं आएगा)

Nishkarsh:

अगर बच्चा 18 साल से कम है और अचानक PAN Card की ज़रुरत आ पड़ी है तो आप NSDL पोर्टल पर Minor Pan Card के लिए आवेदन पर सकते है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Minor Pan Card के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Minor Pan Card Banane Me Kitna Samay Lagta Hai?

Online Application Ke Baad 10 Se 15 Dino Me Pan Card Ban jata Hai.

Q2. Kya New Born Baby Ka Pan Card Ban Sakta Hai?

Han Income Tax Department Ne Koi Age Limit Tai Nhi Ki hai.

Q3. Kya Minor Pan Card Me Bacche Ke Signature Hote Hai?

Nhi bacche Ki Age Kam Hai Is Liye Parents Ke Signature Hote Hai.

Q4. Minor Pan Ko Identity Ki Tarah use Kr Sakte hai?

Han Aap Ise Poore India Me Kahin Bhi Identity Ke Taur Par Use Kar Sakte Hai.