Baal Aadhaar Card 2026 : Bachhon Ka Aadhaar Kaise Banwaye?

Baal Aadhaar Card Apply 2026:

जैसा की हम सब जानते है की आज के दौर में Aadhaar Card सभी के लिए कितना जरूरी हो गया है, जन्म से लेकर जिन्दगी के आखिरी कदम तक हर जगह हमसे इसकी मांग की जाती है ऐसे में हमे परेशानी तब आती है जब हमे अपने 5 साल से कम उम्र के बच्चे का आधार कार्ड बनवाना होता है क्योंकि इतने छोटे बच्चे के न तो कोई डॉक्यूमेंट होते है और न ही इसके फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन किये जाते है अगर आप के मन में ऐसी कोई दुविधा चल रही है तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी होने वाला है तो चलिए बिना समय गवाएं जानते है की Baal Aadhaar कैसे बनवाए

Quick Summary

  • क्या है: 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किया जाने वाला 12-अंकों का नीले रंग का आधार कार्ड।
  • बायोमेट्रिक नियम: इसमें बच्चे के फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन नहीं लिए जाते (केवल फोटो लिया जाता है)। यह माता या पिता के आधार से लिंक होता है।
  • ज़रूरी दस्तावेज़: बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) और माता या पिता का आधार कार्ड।
  • आवेदन प्रक्रिया: UIDAI पोर्टल से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लें, फिर बच्चे व मूल दस्तावेज़ों के साथ आधार केंद्र जाएं (नया बाल आधार पूरी तरह निशुल्क है)।
  • लाभ: स्कूल एडमिशन, बाल कल्याण योजनाओं, स्कॉलरशिप, पासपोर्ट और यात्रा पहचान पत्र के रूप में उपयोगी।

आज के समय में आधार कार्ड भारत में पहचान और सरकारी सेवाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। केवल वयस्कों के लिए ही नहीं, बल्कि छोटे बच्चों के लिए भी आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। बच्चों के लिए जारी किए जाने वाले आधार कार्ड को आमतौर पर बाल आधार कार्ड (Baal Aadhaar Card) कहा जाता है। यह बच्चों की पहचान से जुड़े कामों में उपयोगी होता है और आगे चलकर स्कूल एडमिशन, सरकारी योजनाओं तथा अन्य सेवाओं में काम आ सकता है।

Baal Aadhaar

अगर आप अपने बच्चे का Baal Aadhaar Card बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए निर्धारित आधार नामांकन प्रक्रिया का पालन करना होता है। छोटे बच्चों के आधार नामांकन में माता-पिता या कानूनी अभिभावक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। बच्चे की उम्र के अनुसार बायोमेट्रिक जानकारी से जुड़े नियम भी अलग हो सकते हैं।

Baal Aadhaar Card Kya Hai?

Unique Identification Number (UIDAI) द्वारा 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नीले रंग (Blue Aadhaar Card) में जारी किया जाने वाला 12-अंकों का यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर है। वयस्क आधार कार्ड के विपरीत, बाल आधार बनवाते समय बच्चे के फिंगरप्रिंट (अंगुलियों के निशान) या आइरिस (आंखों की पुतली) स्कैन नहीं लिए जाते, क्योंकि 5 वर्ष से कम आयु में बच्चे के बायोमेट्रिक्स पूरी तरह विकसित नहीं होते हैं। बाल आधार कार्ड बच्चे के माता या पिता के आधार कार्ड से लिंक किया जाता है। इसमें केवल बच्चे का नाम, जन्म तिथि, लिंग, फोटो और माता-पिता का आधार विवरण दर्ज होता है।

Baal Aadhaar Card 2026 – Overview

विवरण जानकारी
कार्ड का नाम बाल आधार कार्ड
अंग्रेजी नाम Baal Aadhaar
जारी करने वाली संस्था UIDAI
पहचान संख्या 12 अंकों का Aadhaar Number
लाभार्थी नवजात शिशु एवं बच्चे
आवेदन माध्यम अधिकृत Aadhaar Enrolment Centre
माता-पिता/अभिभावक की भूमिका बच्चे के नामांकन में आवश्यक
मुख्य दस्तावेज बच्चे का Birth Certificate/मान्य दस्तावेज और माता-पिता/अभिभावक का Aadhaar आदि
बायोमेट्रिक बच्चे की उम्र के अनुसार UIDAI के नियम लागू
अनिवार्य अपडेट निर्धारित उम्र पर Biometric Update कराया जाता है
आवेदन शुल्क UIDAI के वर्तमान नियमों के अनुसार
आधिकारिक संस्था UIDAI (Unique Identification Authority of India)

Differences between Baal Aadhaar and Adult Aadhaar

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहलें एक बार समझ लीजिये की Baal Aadhaar और एडल्ट आधार कार्ड में कौन-कौन सी भिन्नताएं होती है ताकि आपको यह जानने में आसानी हो सकें की बच्चों का आधार किस प्रक्रिया से बनाया जाता है अगर बात करें पात्रता की की जहाँ Adult Aadhaar 5 साल से अधिक कोई भी व्यक्ति भी बनवा सकता है, लेकिन बाल आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चे की आयु 5 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

इन दोनों कार्डों में सबसे बड़ा अंतर तो इस बात का है की बाल कार्ड नीले रंग का होता है और Adult Aadhaar Card सफेद, इसके अलावा 5 साल से अधिक कोई भी व्यक्ति आधार के लिए आवेदन करता है तो उसे अपने पते का प्रमाण, पहचान के प्रमाण और जन्म तिथि के प्रमाण के लिए अपने स्वतंत्र दस्तावेज देने होते है बाल आधार कार्ड का आवेदन करने ले लिए केवल माता-पिता का आधार कार्ड और बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की ज़रुरत होती है।

यहाँ एक बात और है जो आपको पता होनी चाहिए की Baal Aadhaar Card बनवाने के लिए बच्चे के न तो फिंगरप्रिंट की आवश्यकता है नाही आईरिस वेरिफिकेशन की कोई जरूरत है, लेकिन अगर बात करें वैधता की तो एडल्ट कार्ड बनने के बाद जीवन भर मान्य होता है बस समय-समय पर जानकरी अपडेट करने की ज़रुरत होती है वहीँ बाल आधार कार्ड केवल 5 साल तक ही मान्य रहता है, 5 साल के बाद आपको आधार सेवा केंद्र पर जा कर बच्चे फिंगरप्रिंट और आइरिस का सत्यापन करना होता है जिसके बाद बाल आधार कार्ड अपने आप एडल्ट आधार में बदल जाता है।

Benefits of Baal Aadhaar Card

अगर आपके बच्चे के आयु 5 साल से कम है और अभी तक उसका आधार कार्ड नही बना है तो वह सरकार की कई ऐसी योजनायें है जिसमे वह भाग लेने के योग्य नहीं है तो चाहिए जानते है की बाल आधार कार्ड बनवाने से कौन-कौन लाभ प्राप्त होतें है :

1. सरकारी योजना – बाल कल्याण योजनाओं, आंगनवाड़ी सुविधाओं और फ्री मिड-डे मील जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए यह अनिवार्य दस्तावेज है।

2. स्कूल एडमिशन – आज के डिजिटल दौर में अधिकतर माता-पिता बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए बच्चों का स्कूल में एडमिशन जल्दी करा देतें है लेकिन आप जब स्कूल में दाखिले के लिए जायेंगे तो सबसे आधार की ही मांग की जाती है।

3. छात्रवृत्ति – चुकीं बाल आधार माता-पिता से लिंक होता है जिसके चलतें भविष्य में मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशी माता-पिता के बैंक खातें में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से पहुँच जाती है।

4. पासपोर्ट आवेदन – बच्चे का पासपोर्ट (माईनर) आवेदन करने के लिए बाल आधार कार्ड पता प्रमाण और आइडेंटिटी प्रमाण के लिए सबसे जरूरी माना जाता है, इसके अलावा हवाई जहाज, ट्रेन यात्रा और होटल बुकिंग के दौरान आयु और पहचान प्रमाण के लिए इसे एक सरकारी पहचान पत्र माना जाता है।

Baal Aadhaar Card Banwane Ke Liye Documents

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate): मूल प्रति (Original) और फोटोकॉपी।

  • माता या पिता में से किसी एक का आधार कार्ड: बच्चे का आधार माता या पिता के आधार से लिंक होता है।

  • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो: (आधार केंद्र पर भी फोटो ली जाती है)।

UIDAI Portal Links 

UIDAI की मुख्य वेबसाइट Click Here 
myAadhaar पोर्टल (मुख्य होमपेज) Click Here 
आधार केंद्र अपॉइंटमेंट बुक करें Click Here 
बाल आधार स्थिति (Status) जांचें Click Here 

 

Baal Aadhaar Card Online Kaise Banaye 

चूँकि नए आधार बनवाने के लिए UIDAI ने अपने अधिकारिक पोर्टल पर कई बदलाव किये है जिसके चलते अब New Aadhaar card Apply, Aadhaar Update और e-Aadhaar Download की प्रक्रिया पहले के मुकाबलें सरल हो गयी है नया आवेदन करने के लिए अब बस पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और घर बैठे इन आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकतें है, तो चलिए जानतें है 5 साल से कम आयु वाले बच्चों का आधार कार्ड कैसे बनेगा :

Step#1

  • इसके लिए आपको सबसे पहलें अपने कंप्यूटर या मोबाइल फोन के ब्राउज़र में MY Aadhaar सर्च करना होगा।
  • अब आपके सामने UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट आएगी जिस पर क्लिक करते ही आप होम पेज पर पहुँच जायेगें।
  • जहाँ आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर Aadhaar Enrolment का विकल्प मिलेगा जिसमे आपको Book An Appointment पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको पोर्टल पर Login करने को कहा जायेगा जिसमे आपको With Mobile OTP का सिलेक्शन करना होगा।
  • चुने गये विकल्प के अनुसार बच्चे का नाम, अपना मोबाइल नंबर और  कैप्चा कोड भरकर Send OTP के टैब पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP कॉलम में भरने के बाद आपकी लॉग इन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • पोर्टल पर लॉग इन होने के बाद आपके सामने एक नया पेज आयेगा जिसने Centre Appointment विकल्प होगा उस पर क्लिक करें।

Baal Aadhaar

 Step#2

  • आगे आप देखेंगे की पोर्टल का इंटरफ़ेस पहले से पूरी तरह बदल चुका है, अब नया अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आपको Select Detail में जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • चुकीं हम Baal Aadhaar Card बना रहें है तो हमें Age Group में 0-5 Years वाला आप्शन चुनना होगा और फिर Head Of the Family Based Enrolment पर क्लिक करें।
  • अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र, समय और दिनांक का चयन करना होगा।
  • इतना करने के बाद Baal Aadhaar Enrolment करने के लिए आवेदन फॉर्म आ जायेगा, जिसमे जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में जिस बच्चे का एनरोलमेंट कर रहें है उसका नाम, जन्मतिथि, जेंडर, अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता दर्ज करें।
  • इसके बाद Next की टैब पर क्लिक करें, अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जहाँ आपको Head of Family Details दर्ज करने का विकल्प मिलेगा।

Baal Aadhaar

Step#3

  • इस पेज पर आपको जिससे बच्चे का आधार लिंक करना है उसकी जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, सम्बन्ध, और सम्बन्ध का प्रमाण दर्ज करना होगा।
  • इतना करने के बाद आपके सामने जो भी जानकारी अभी तक दर्ज करी है उसका प्रीव्यू देखने को मिलेगा, उसकी जाँच करें।
  • जानकरी का मिलान करने के बाद अगर सब कुछ सही है तो Confirm के टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने Appointment Book Success का मेसेज आ जायेगा, जिस पर टैब करें।
  • और Download Acknowledgement Letter पर क्लिक करके अपनी पावती स्लिप को सुरक्षित अपने सिस्टम में सेव कर लें।

Note – याद रहें UIDAI द्वारा जारी नियमों के मताबिक 0-5 साल के बच्चे का Enrolment करने लिए किसी तरह का कोई शुक्ल नहीं देना होता है। 

Mandatory Biometric Update (MBU Rules)

देखिये चूँकि बाल आधार कार्ड माता-पिता के आधार द्वारा बनाया जाता है इस लिए UIDAI ने 0-5 साल तक कोई भी अपडेट की प्रक्रिया नहीं दी है लेकिन जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है उसी प्रकार आपको बच्चे के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी होता है इसके लिए कुछ नियम और नए अपडेट इस प्रकार है :

1.पहला अपडेट (5 वर्ष)

जब बच्चा 5 से अधिक आयु का हो जाए तो उसका ब्लू आधार कार्ड अमान्य हो जाता है, ऐसे में आधार सेवा केंद्र जा कर बायोमेट्रिक अपडेट कराना होता है, जिसमें बच्चे की फिंगरप्रिंट, आईरिस और नवीन फोटो शामिल होती है लेकिन इसमें आपके मन में ये सवाल आ सकता है की इसके लिए कोई फीस देनी होती तो जान लीजिये की अगर बच्चा 5 साल से 7 साल की आयु के बीच है तो MBU के अनुसार आपको बायोमेट्रिक अपडेट के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त होती है।

2. दूसरा अपडेट (15 वर्ष)

पहले अपडेट के बाद जब बच्चा 15 वर्ष का हो जाए तो फिर से बायोमेट्रिक, आईरिस और नवीन फोटो अपडेट करना होता है यहाँ मैं आपको एक बात और बता दूँ की अगर 5 से 15 वर्ष के बीच बच्चे का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं कराया जाता है तो Baal Aadhaar Card सस्पेंड या अमान्य हो सकता है लेकिन अपडेट करने के बाद बच्चे का एडल्ट आधार कार्ड जारी किया जाता है, अब बात करते है शुल्क की तो इसके लिए आपको UIDAI द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार आपको अपडेट की प्रक्रिया पूरी करने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।

Baal Aadhaar Card Download Kaise Kare

ज्यादातर मामलों में बाल आधार या नया आधार आवेदन करने के बाद 30 से 45 दिनों के अन्दर आपके घर के पते पर भेज दिया जाता है लेकिन अगर आपके आवेदन के बाद तुरंत इसकी ज़रुरत हो तो ऐसे में आप घर बैठे ही e-Aadhaar Download कर सकते है जिसके लिए आपको UIDAI के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा फिर होम पेज में मौजूद Services पर क्लिक करके नीचे की तरफ स्क्रोल करना होगा जहाँ आपको Get Aadhaar का विकल्प मिलेगा जिसमे आवेदन के बाद पवती स्लिप में मिला EID (Enrolment Number) दर्ज करना होगा और फिर कैप्चा कोड भरकर Get OTP पर क्लिक करें इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिये एक OTP आयेगा जिसे बॉक्स में दर्ज करने के बाद आपके Baal Aadhaar PDF डाउनलोड हो जायेगा।

Biometric Update Fee Structure

सेवा का प्रकार (Service Type) शुल्क (Charges) विवरण / टिप्पणी
पहला mandatory बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-1) मुफ़्त (FREE) बच्चों की 5 वर्ष से 7 वर्ष की आयु होने पर
दूसरा mandatory बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-2) मुफ़्त (FREE) बच्चों की 15 वर्ष से 17 वर्ष की आयु होने पर
अन्य सभी बायोमेट्रिक अपडेट (वयस्कों के लिए) ₹125 फिंगरप्रिंट, आइरिस (आंखों की पुतली) या फोटो अपडेट
डेमोग्राफिक अपडेट (केवल नाम/पता/मोबाइल) ₹75 आधार केंद्र पर नाम, पता, DOB या मोबाइल नंबर बदलने पर
होम एनरोलमेंट / डोरस्टेप सेवा ₹700 घर बैठे बायोमेट्रिक/आधार सेवा प्राप्त करने पर

Nishkarsh:

बाल आधार कार्ड 2026 बच्चों की पहचान से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सुविधा है। माता-पिता अपने बच्चे का Aadhaar कम उम्र में ही बनवा सकते हैं, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Baal Aadhaar के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Baal Aadhaar Card kaise Banta hai?

Baal Aadhaar Banwane Ke Liye Bacche Ka Birth Certificate Aur Mata-Pita Ka Aadhaar Hona Zaroori hai.

Q2. Children Aadhaar Kitne din Me Din Me Ban Jata Hai?

Online Application Submit Karne Ke 30 se 45 Dino Ke Andar Aadhaar Apke Ke Address Par Delivered Kar Diya Jata Hai.

Q3. Kya Baal Aadhaar Me Bhi Biometric Data Liya Jata hai?

Agar Baccha 0-5 Saal Ka Hai to Koi Biometric Data ki Zaroorat Nhi Hoti Hai.

Q4. Baal Aadhaar Banwane Ke liye Kitni Fees Deni Hoti Hai?

UIDAI Ke Anusaar Child Aadhaar Online Apply Krne Ke liye Koi Fess Nhi Deni Hoti Hai.

Q5. Bina Proof Ke Aadhaar Card Kaise Banaye?

Agar Apke Pass Koi Document Nhi Hai To HOF(Head Of Family) Ke Jariye Aadhaar Ban Sakta Hai.