Aadhaar Address Update Online 2026:
कहते है की शादी के बाद अधिकतर लोगों की दुनिया बदल जाती है लेकिन इन सबके बीच एक काम ऐसा होता है, जिसमे सभी लोग परेशान हो जाते है, और वो काम है शादी के बाद पत्नी के आधार कार्ड में पति के घर का पता ऐड करना, यहीं नहीं हद हो तब हो जाती है जब Aadhaar Address Update करने के लिए पति-पत्नी दोनों को लाइनों में लगाकर और बार-बार आधार सेवा केंद्र के चक्कर लगाने पड़तें है, लेकिन अगर मैं कहूं की अब आप घर बैठे आधार में पता बदल सकते है तो इस पर आप क्या कहेंगे, आज के आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की कैसे आप भी Shaadi Ke Baad Aadhaar Me Address Change कर सकते है और इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको किन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Quick Summary
- प्रक्रिया: My Aadhaar पोर्टल पर लॉग इन करके पत्नी के आधार में एड्रेस बदलने की ऑनलाइन और आसान प्रक्रिया।
- दस्तावेज: बिजली/पानी का बिल, बैंक पासबुक, वोटर आईडी कार्ड और HOF Based Address Update का विकल्प।
- स्थिति की जाँच: आवेदन करने के बाद SRN Number से स्थिति की जाँच करने की सुविधा।
- आवेदन शुल्क: ₹75 Online Payment.
- मुख्य सावधानी: याद रहे पता बदलने के लिए मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना ज़रूरी होता है।
चुकीं शादी के बाद महिलाओं को अक्सर Aadhaar Address Update करने की ज़रुरत पड़ती है, क्योंकि विवाह के बाद सभी सरकारी और निजी लाभ लेने में और पहचान को प्रमाणिकता देने के लिए Aadhaar Card को सबसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट की तरह देखा जाता है, ऐसे में अगर पत्नी के आधार में पुराना पता दर्ज होगा तो सभी लाभ का आवेदन देने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है इसलिए इसमें सही और वर्तमान पता दर्ज होना कई सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं के लिए उपयोगी रहता है।

Online Aadhaar Address Update के लिए आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए OTP Authentication जरूरी होता है लेकिन यहाँ मैं आपको बता दूं की UIDAI के नए नियम के अनुसार आपको Aadhaar Card Address Update करने के लिए दो तरीके मिलते है जिसमे अगर आपके पास वर्तमान पते से जुड़ा डॉक्यूमेंट है तो Using Your Document का विकल्प चुनना होगा, लेकिन अगर आपकी शादी हालही में हुई है तो आप बिना डॉक्यूमेंट के पता बदलने के लिए HOF Based Update का विकल्प चुन सकते है।
Aadhaar Card Me Address Update Karna Kyu Zaroori Hai
आज के दौर में आधार कार्ड हमारी पहचान और पता प्रमाण के तौर पर सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला एक अहम डॉक्यूमेंट बन गया है, लेकिन परेशानी तब शुरू होती है जब शादी करके हमारे परिवार की नई सदस्य आती है ऐसे में हमें चाहे पत्नी का नया बैंक खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, पासपोर्ट बनवाना हो या किसी योजना में आवेदन करना हो हर जगह हमें Aadhaar Card की ज़रूरी पड़ती है।
हमने अक्सर अपने आस-पास देखा है की नौकरी बदलने, नए घर में शिफ्ट होने या शादी के बाद लोगों को अपना निवास स्थान बदलना पड़ता है। ऐसी स्थिति में Aadhaar Card Address Update करवाना बेहद आवश्यक हो जाता है। यदि आपके आधार कार्ड में पुराना या गलत पता दर्ज है, तो आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अब myAadhaar Portal के माध्यम से एड्रेस अपडेट की प्रक्रिया को ऑनलाइन और बेहद सरल बना दिया है। इस आर्टिकल में हम आपको आधार कार्ड में पता अपडेट करने की पूरी जानकारी विस्तार से बताएँगे।
Aadhaar Address Update 2026 – Overview
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| दस्तावेज | Aadhaar Card |
| Update | Address Update |
| स्थिति | शादी के बाद नया पता |
| प्रक्रिया | Online / Authorized Aadhaar Centre |
| ऑनलाइन माध्यम | UIDAI Aadhaar Services |
| Address Proof | मान्य PoA (Proof of Address), जहां आवश्यक हो |
| HOF विकल्प | पात्र मामलों में उपलब्ध |
| Verification | UIDAI के निर्धारित नियमों के अनुसार |
| Status | Update Request के माध्यम से चेक |
| मुख्य उद्देश्य | Aadhaar में वर्तमान पता दर्ज करना |
UIDAI’s New Rules and Guidelines 2026
आपको बताता चलूं की UIDAI ने लोगों की सुविधा के लिए अपने ऑनलाइन पोर्टल पर लगातार कई बड़े बदलाव किये है, जिसके माध्यम से पोर्टल पर सुरक्षा को देखते हुए अब लोगों को Aadhaar Correction करने के लिए कुछ सीमाओं का सामना करना पड़ सकता है, तो चलिए जानते है की Aadhaar Card Address Update के लिए किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है :
डेमोग्राफिक अपडेट: चूँकि अब आप पोर्टल पर लॉग इन करके अपना नाम, जन्मतिथि और जेंडर केवल सिमित बार बदल सकते है, लेकिन आधार एड्रेस अपडेट करने की कोई सीमा तय नहीं की गयी है, आप जितनी बार चाहे अपना पता अपडेट कर सकते है।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर: साल 2026 के नए निर्देशों के अनुसार UIDAI पोर्टल के माध्यम से किसी भी डिजिटल सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए अब आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना अनिवार्य कर दिया गया है, किसी भी धोखाधड़ी से बचने के लिए आपको OTP Authentication पूरा करना होगा।
डॉक्यूमेंट प्रमाणिकता: अब नए नियमों के मुताबिक किसी भी अपडेट को करने के लिए केवल ओरिग्नल डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी ही मान्य होगी, अगर आप डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी स्कैन करके अपलोड करते है तो आपका आवेदन रिजेक्ट हो जायेगा।
Documents Required for Aadhaar Address Update
दोस्तों अगर आप भी आधार कार्ड के मामूली से अपडेट के लिए आधार सेवा केंद्र की लाइनों में खड़े रहने से थक चुके है तो आप UIDAI ऑनलाइन पोर्टल का लाभ ले सकते है लेकिन सभी ऑनलाइन सुविधा का उपयोग करने के लिए आपके पास आधार से लिंक मोबाइल नंबर और कुछ डॉक्यूमेंट होने चाहिए तब ही आप ऑनलाइन सुविधा का लाभ लें सकते है सभी Supporting Document List को जानने के लिए एक सूची को देखें:
सरकारी पहचान पत्र: पासपोर्ट, वोटर आईडी (Voter ID), राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस।
यूटिलिटी बिल्स: बिजली का बिल, पानी का बिल, गैस कनेक्शन बिल, लैंडलाइन फोन बिल।
वित्तीय दस्तावेज: बैंक पासबुक/स्टेटमेंट, पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट पासबुक, क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट।
आवास सम्बन्धी प्रमाण: रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट (Rent Agreement), प्रॉपर्टी टैक्स रसीद, अलॉटमेंट लेटर।
अन्य: विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate), डोमिसाइल सर्टिफिकेट, दिव्यांग प्रमाण पत्र।
Official Portals Links
| Services | Links |
|---|---|
| UIDAI Official Website | Click Here |
| MyAadhaar Portal | Click Here |
| Document-Based Online Update | Click Here |
| HOF-Based Online Update | Click Now |
Methods to Update Aadhaar Address
देखिये Online Aadhaar Address Update करने के लिए सभी आधार धारकों के पास दो विकल्प होते है जिनकी मदद से आवेदक अपने आधार कार्ड में दर्ज पते को वर्तमान पते से बदल सकता है लेकिन Aadhaar Services का लाभ लेने के लिए एक ही शर्त है, OTP Verification करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए, तो चलिए उन दोनों प्रक्रियाओं को समझते है जिनके माध्यम से आप घर बैठे आधार में पता अपडेट कर सकते है:
1. Document-Based Online Update – इस प्रक्रिया का उपयोग आधार धारक तब करते है जब उनके पास आधार एड्रेस अपडेट करने के लिए कोई वैध दस्तावेज होता है जैसे- वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड और बैंक पासबुक आदि।
2. HOF-Based Online Update – यदि आपके पास अपने नाम पर कोई एड्रेस प्रूफ नहीं है, तो आप अपने परिवार के मुखिया (माता-पिता, पति/पत्नी) के आधार कार्ड के जरिए अपना पता बदल सकते हैं।
1. Document-Based Online Update

डॉक्यूमेंट-बेस्ड ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सर्च करना होगा My Aadhaar. अब आपके सामने सरकार की आधिकारिक वेबसाइट आ जायगी जिस पर क्लिक करें, अब यहाँ होम पेज पर आपको Login करने का विकल्प दिखाई देगा जिसमे Aadhaar Number दर्ज करें, इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए OTP प्राप्त होगा उसे भी बॉक्स में भरें और लॉग इन की प्रक्रिया को पूरा करें।
पोर्टल पर Login करने के बाद होम पेज पर आपको Aadhaar Services का विकल्प मिलेगा जिसमे नीचे की तरफ स्क्रोल करने पर Aadhaar Address Update पर क्लिक करना होगा यहाँ Document-Based Online Update का विकल्प चुने, इसके बाद आपके सामने एक नया इंटरफ़ेस खुलेगा जहाँ आपको वो पता दर्ज करना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड पर अपडेट करना चाहते है, सभी जानकारी को अपनी हिसाब से फॉर्म में भरने के बाद Upload Supporting Document पर क्लिक करें और फिर लिस्ट में देख कर जो भी दस्तावेज आपके पास है उसे अपलोड करें।
डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करने के बाद आपके सामने अभी तक जो भी जानकारी आपके भरी है उसका एक समरी पेज आयेगा, सभी जानकारी को अच्छी तरह जाँचने के बाद Next के टैब पर क्लिक करें अब आपको ₹75 Online Payment करना होगा जिसे करने के बाद आपके आधार एड्रेस अपडेट करने का आवेदन सफल हो जायेगा, आवेदन Submit करने के बाद Acknowledgement Slip Download करके अपने पास सुरक्षित सेव करके रख लें क्योंकि इसमें SRN Number होता है जिससे आवेदन की स्थिति की जाँच की जाती है।
2. HOF-Based Online Update

UIDAI का ये अपडेट मुझे सबसे ज्यादा पसंद है क्योंकि इसके माध्यम से अगर आपके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं है तो भी आप Aadhaar Address Correction कर सकते है सकते है मान लीजिये किसी महिला की शादी हालही में हुई है, लेकिन अभी ससुराल के पते पर उसके पास कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है ऐसे में महिला HOF-Based Online Update का विकल्प चुनकर अपने पति के आधार से ही अपने आधार का पता बदलवा सकती है।
इसके लिए अपने कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन के ब्राउज़र में सर्च करना होगा My Aadhaar. इसकी बाद आपके सामने UIDAI का आधिकारिक पोर्टल आ जायेगा यहाँ होम पेज पर ही आपको Login करने को कहा जायेगा, जिसमे आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके Mobile OTP Verification पूरा करना होगा इतना करने के बाद आप पोर्टल पर लॉग इन हो जायेंगे, अब आगे की प्रक्रिया करने के लिए होम पेज नीचे की तहफ स्क्रोल करें और Aadhaar Address Update का विकल्प चुने।
अब आपके सामने एक नया पेज आएगा जिसमे Using Your Family Member’s Aadhaar का विकल्प चुने, यहाँ आपको उनके की संख्या दर्ज करनी होगी जिसके माध्यम से अपना आधार का पता अपडेट करना चाहते है, अगर कोई Wife Shaadi Ke Baad Aadhaar Me Address Change कर रही है तो उसे अपने पति का आधार नंबर दर्ज करना होगा, इसके बाद आप देखेंगे की जो भी मोबाइल नंबर आपके पति के आधार से लिंक होगा वो ऑटोमेटिक फैच होकर आ जायेगा।
इसी के नीचे आपको Select Family Member’s Relation With The Applicant का विकल्प मिलेगा, यहाँ आपको Spouse के विकल्प को चुनना होगा, अब स्क्रीन पर दिख रहे Legal Statement के विकल्प पर टिक करके Self-Declaration फॉर्म को स्वीकारें फिर ₹75 का ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन फॉर्म Submit करने के बाद Acknowledgement Slip Download करके अपने पास सुरक्षित सेव कर लें।
What should be done after this?
इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको एक चरण और पूरा करना होगा अब UIDAI पोर्टल पर फिर से जाएं और इस बार अपने पति के आधार नंबर से पोर्टल पर Login करें, अब होम पेज पर ही आपको Family Member’s Request का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें, इसके बाद Acknowledgement Slip में मौजूद 13 नंबर की SRN संख्या दर्ज करें, यहाँ आपसे पूछा जायेगा की ‘क्या आप इस आधार धारक के साथ अपना पता साझा करना चाहतें है’, अगर हाँ तो Legal Statement पर टैब करें और फिर Accept का विकल्प चुनें इतना करने के बाद आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Note : याद रहे आधार में पता बदलने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना बहुत ज़रूरी तभी आप ऑनलाइन सेवा का लाभ लें सकते है।
Fees and Processing Time
| विवरण (Parameter) | विवरण/सीमा (Details) |
| ऑनलाइन पोर्टल फीस | ₹75 (GST सहित) |
| आधार केंद्र (ऑफलाइन) फीस | ₹75 |
| प्रोसेसिंग समय (Processing Time) | सामान्यतः 5 से 15 कार्यदिवस (अधिकतम 30 से 90 दिन) |
| ई-आधार डाउनलोड | अपडेट स्वीकृत होते ही फ्री में डाउनलोड करें |
How to Check Update Status
पता अपडेट करने के लिए आवेदन दिए बहुत दिन हो गयें है, लेकिन आधार अपडेट हुआ या नहीं ये सोच रहें है अगर हाँ तो My Aadhaar पोर्टल पर जा कर आवेदन की स्थिति जाँच कर लें, इसके लिए सबसे पहले My Aadhaar पोर्टल पर जाएं वहां Services में Check Enrolment Update Status मिलेगा, जहाँ SRN Number दर्ज करना होगा, इसके बाद कैप्चा कोड भरें और Submit के टैब पर क्लिक करें, आधार एड्रेस अपडेट की जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
Related Articles
| Aadhaar Mobile Number Link : 5 Minute Me Kare Mobile Number Link | Click Here |
|---|---|
| Aadhaar Card Download Kaise Kare? Jaaniye Sabse Aasan Tarika | Click Here |
| PVC Aadhaar Card Online Order Kaise Kare: Step-by-Step Process | Click Here |
Nishkarsh:
तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Aadhaar Address Update के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Aadhaar Address Update Hone Me Kitna Time Lagta Hai?
Online Application Submit krne ke Baad 5 Se 15 Dino Me Aadhaar Update Ho Jata Hai.
Q2. Kya Bina Kisi Document Ke Aadhaar Card Me Pta Badla Ja Sakta Hai?
Han Bina Document Ke Aadhaar Address Update Krne Ke Liye HOF Based Update Ka Option Chune.
Q3. Agar Mobile Number Aadhaar Se link Nhi Hai To Kya Address Change Kar Sakte Hai?
Nhi Aise Me Apko Pehle Apna Mobile Number Aadhaar Se Link Karwana Hoga.
Q4. HOF Based Update Ka Kya Matlab Hai?
Iska Matlab Hota Hai Head Of Family Ki Madad Se Apne Aadhaar Ki Jankari Ko Change Krna.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।