Aadhaar Card Download Online 2026:
हम सभी लोग जीवन में एक बार ऐसी स्थिति में ज़रूर पड़े है जब हमें Aadhaar Card की सबसे ज्यादा ज़रुरत हो और हम उसे लेकर जाना भूल गयें हो, ऐसे में सब वही पुराना काम करतें है किसी साइबर कैफे में जाओ और वहां से प्रिंट निकालो, लेकिन आज के दौर में UIDAI ने सभी आधार कार्ड धारकों के लिए Aadhaar Card Download करने के सभी नियम को बदल दियें है, अब कोई भी भारतीय नागरिक अपने e-Aadhaar की PDF बस 2 मिनट में डाउनलोड कर सकता है, आज के आर्टिकल में मैं आपको एक दो नहीं बल्कि कई तरीके बताऊंगा जिसकी मदद से आप भी Aadhaar Card Download Online कर सकतें हैं !
Quick Summary
- अपने Aadhaar Number, Enrollment ID And Virtual ID की मदद से ऑनलाइन e-Aadhaar डाउनलोड करें।
- पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए आधार लिंक मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन करें।
- बिना किसी शुल्क के आधार कार्ड डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया।
- Masked Aadhaar डाउनलोड करके आपकी गोपनीयता को छिपा सकते है जिसमे आधार के आठ नंबर छुपे होते है।
- ऑनलाइन डाउनलोड की गयी PDF फाइल को खोलने के लिए अपने नाम के 4 अक्षर और जन्म वर्ष दर्ज करें।
आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड सिर्फ हमारी पहचान तक की महदूद नहीं है बल्कि यह हमारे लिए कई सुविधाओं की चाभी भी साबित होती है, अक्सर हमे नया बैंक खाता खुलवाने में, KYC करने में, योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में तथा अन्य ज़रूरी कार्यों में हमे आधार कार्ड की ज़रुरत पड़ती है, लेकिन यहाँ बात करेंगे उन लोगों को उनका आधार कार्ड कैसे मिलेगा जो किसी काम से बहार गयें है लेकिन अपना आधार कार्ड घर ही पर भूल गयें है।

अगर आपने भी अभी आधार कार्ड के लिए आवेदन किया है लेकिन अभी तक आपके पते पर आधार नहीं पहुंचा है, तो आपके e-Aadhaar सबसे बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है, जिसके लिए बस UIDAI पोर्टल पर जाकर सर्विसेज में Download Aadhaar के विकल्प को चुने और आधार नंबर, एनरोलमेंट आईडी और वर्चुअल आईडी की मदद से e-Aadhaar बस कुछ ही मिनटों में डाउनलोड कर सकते है।
e-Aadhaar Card Kya Hota Hai?
हम लोगों में कई लोग ऐसे हैं जिन्हें यह पता नहीं है की e-Aadhaar किसे कहते है, उन्हें मैं बताता चलूं की e-Aadhaar हमारे आधार कार्ड की ही एक डिजिटल और पासवर्ड सुरक्षित PDF फाइल होती है जिसे UIDAI द्वारा उन लोगों के लिए जारी किया जाता है जिन्हों हालही में आवेदन किया है, जिनका आधार कार्ड खो गया है या फिर कहीं बहार गये वो लोग जो अपने साथ डॉक्यूमेंट ले जाना भूल गये हों, इसके अलावा सभी आधार धारक e-Aadhaar ऑनलाइन डाउनलोड की सुविधा का लाभ उठा सकते है।
आगें बढ़ने से पहले e-Aadhaar से जुड़ी कुछ बातें है जो हम सभी लोगों के लिए जानना बहुत ज़रूरी है, आप किसी भी वक्त या किसी भी जगह से आधार कार्ड की डिजिटल सेवा का उपयोग करके e-Aadhaar Download कर सकते है, मोबाइल फ़ोन में डिजिटल फाइल सेव होने के कारण इसे खोने या फटने का डर नहीं रहता है, इस पर डिजिटल सिग्नेचर होने के कारण कहीं भी इसका उपयोग मान्य होता है और इसके अलावा निजता की सुरक्षा के लिए आप Masked Aadhaar भी डाउनलोड कर सकते है।
Aadhaar Card Download – Overview
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| दस्तावेज | Aadhaar Card |
| डिजिटल कॉपी | e-Aadhaar |
| डाउनलोड माध्यम | UIDAI Online Service |
| जरूरी जानकारी | Aadhaar Number / EID / VID |
| सत्यापन | OTP Verification |
| मोबाइल | Aadhaar से Registered Mobile Number |
| फाइल फॉर्मेट | |
| PDF Security | Password Protected |
| डाउनलोड डिवाइस | Mobile / Computer |
| आधिकारिक सेवा | UIDAI |
Difference Between Normal Aadhaar and e-Aadhaar
लोगों के बीच साधारण आधार कार्ड और e-आधार कार्ड को लेकर बहुत से सवाल है मौजूद है जिसे देखते हुए आप सभी लोगों का यह जानना बहुत ज़रूरी है की दोनों आधार कार्ड एक दूसरे से अलग क्यों है ताकि आप Aadhaar Card Download करने की प्रक्रिया को और अच्छे से समझ सकें, तो आसान भाषा में बात करें तो नॉर्मल आधार कार्ड आवेदन करने के 30 से 45 दिनों के बाद आपके घर के पते पर डाक सेवा द्वारा भेजा जाता है लेकिन e-Aadhaar आप कभी भी ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।
भौतिक आधार कार्ड में खोने या फिर फटने का खतरा हमेशा बना रहता है, लेकिन e-Aadhaar आपके फ़ोन में सेव होता है इसलिए इसमें ऐसा कोई डर नहीं होता है, डिजिटल आधार कार्ड में एक विकल्प मिलता है जो की साधारण आधार कार्ड में नहीं मिलता जिसके माध्यम से सुरक्षा कारणों के चलते अगर आप किसी को आधार संख्या नहीं दिखाना चाहते है तो आप मास्किंग का विकल्प भी चुन सकते है इसमें आपके आधार के आठ नंबर छुपे होते है।
अब अगर बात करें दोनों के वेरिफिकेशन के माध्यम की तो नॉर्मल कार्ड में फोटो और जानकारी के जरिये वेरिफिकेशन किया जाता है, लेकिन e-Aadhaar में UIDAI द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित एक QR Code दिया जाता है जिसके माध्यम से वर्चुअल और फिजिकल दोनों वेरिफिकेशन करना संभव हो जाते है।
Aadhaar Card Download Karne Ke Methods
जैसा की मैंने आप लोगों से कहाँ था की मैं आपको एक-दो नहीं बल्कि कई सारे ऐसे तरीके बनाते वाला हूँ जिनका उपयोग करके आप भी अपने आधार कार्ड को घर बैठे कुछ ही मिनट में डाउनलोड कर सकते है, तो चलिए जानते है सभी प्रक्रियाओं के बारे में :
1# Aadhaar Number Se Download

अगर आप भी काफी समय से हर जगह आधार कार्ड लेकर जाने से परेशान है तो e-Aadhaar का विकल्प आपके लिए सबसे अच्छा तरीका साबित हो सकता है जिसे डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फ़ोन या कंप्यूटर से ब्राउज़र में MyAadhaar सर्च करना होगा, पहले लिंक पर क्लिक करने के बाद आप UIDAI की अधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर पहुँच जायेंगे, अब नीचे की तरह स्क्रॉल करने पर सर्विसेज वाले कॉलम में Get Aadhaar का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करें और Download Aadhaar टैब पर क्लिक करें।
अब आगे आपको कई विकल्प देखने को मिलेंगे जिसमें आपको Aadhaar Number वाला विकल्प चुनना होगा, इसके बाद बॉक्स में आधार संख्या दर्ज करें और Get OTP वाले ऑप्शन पर क्लिक करें आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर UIDAI वेरिफिकेशन के लिए एक वन टाइम पासवर्ड भेजा जायेगा जिसे सामने दिख रहें बॉक्स में भरे इसके बाद Download Aadhaar पर क्लिक करके अपने आधार की PDF फाइल सेव कर लें।
Important Portal Links
| Portal | Links |
|---|---|
| myAadhaar पोर्टल (मुख्य होमपेज) | Click Here |
| UIDAI की मुख्य वेबसाइट | Click Here |
| Aadhaar Card Download | Click Here |
2# Enrollment Number Se Download

यह प्रक्रिया उन लोगों के लिए है जिन्होंने आधार कार्ड आवेदन हालही में किया है और अभी तक उनके पास आधार संख्या नहीं है, तो बिना आधार नंबर के डिजिटल आधार डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले फ़ोन या लैपटॉप के ब्राउज़र में सर्च करना होगा UIDAI.gov.in इसके बाद आपके सामने सरकार द्वारा संचालित पोर्टल आ जायेगा, जिसपर क्लिक करें और होम में पर मौजूद ऑप्शन MyAadhaar को चुने, इसके बाद आपके सामने कई Services आएगी जहाँ पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर Aadhaar Card Download का विकल्प आएगा।
इस विकल्प को चुनने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमे से Enrollment Number (EID) वाले ऑप्शन को चुने क्योंकि आपके पास अभी आधार संख्या नहीं है इस लिए आपको आवेदन के बाद मिली स्लिप में मौजूद एनरोलमेंट नंबर को दर्ज करना होगा इसके बाद Get OTP टैब पर क्लिक करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को बॉक्स में भरने के बाद Download Aadhaar पर क्लिक करें, इतना करने के बाद Aadhaar PDF आपके डिवाइस में सेव हो जायेगा।
3# Virtual ID Se Aadhaar Card Download

यह प्रक्रिया सभी तरीकों से अलग है इसमें आपको पहले Virtual Number जनरेट करना होता है फिर आप कार्ड डाउनलोड कर सकते है तो वर्चुअल नंबर जनरेट करने के लिए आपको सबसे पहले मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सर्च करना होना My Aadhaar और पहले ही लिंक पर क्लिक करके पोर्टल के होम पेज पर जाना होगा, अब आपके सामने Services का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करने के बाद Keep Aadhaar Secure वाले टैब पर क्लिक करें और Generate Virtual ID ऑप्शन को चुने।
इतना करने के बाद आपको सामने दिखाई दे रहें बॉक्स में अपने 12 डिजिट की आधार संख्या दर्ज करके Get OTP पर क्लिक करें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के लिए UIDAI द्वारा एक OTP भेजा जायेगा उसे बॉक्स में दर्ज करें और फिर Generate Virtual ID के टैब पर क्लिक करें अब आपके आधार से जो भी मोबाइल नंबर लिंक होगा उस पर Virtual ID भेज दी जाएगी जिसके माध्यम से आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
#4 Without Mobile Number Link

देखिये अभी तक जो भी प्रोसेस आपने जाना उसने आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना बहुत ज़रूरी है क्योंकि बिना उसके आप OTP वेरिफिकेशन नहीं कर सकते लेकिन अब मैं आपको एक ऐसी जानकारी देने वाला हूँ जिसकी मदद से आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, या जो नंबर लिंक था वो बंद हो चुका है तो ऐसे में भी आप आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है जिसके लिए आपको अपने Google Play Store में जाकर Aadhaar Beta App सर्च करना होगा इसके बाद एप्लीकेशन को इनस्टॉल करने और ओपेन करें आपको बता दूं की इस एप्लीकेशन में आधार लिंक मोबाइल नंबर की कोई ज़रुरत नहीं होती है बस जो नंबर आपके मोबाइल में पड़ा है उससे लॉग इन हो जाता है।
इस मोबाइल एप्लीकेशन की सबसे खास बात यह है की इसमें आपको OTP Verification की नहीं बल्कि Face Authentication करने की ज़रूरत होती है, फेस ऑथेंटिकेशन करने के बाद आपको Share ID पर क्लिक करने पर Download Aadhaar टैब के माध्यम से अपने e-Aadhaar PDF फाइल को डाउनलोड कर सकते है।
Expert Tip : याद रहे की जब भी आप Face Authentication करें तो कोई भी चश्मा या मास्क चेहरे पर न लगा हों।
e-Aadhaar PDF Ka Password Kya Hota Hai
जो लोग पहली बार Aadhaar Card Download करते है उनका एक कॉमन सवाल होता है की e-Aadhaar PDF का पासवर्ड क्या होता है तो जान लीजिये की UIDAI द्वारा एक खास पासवर्ड निर्धारित किया जाता है जिसमे आपको अपने नाम के पहले 4 अक्षर और अपना जन्म वर्ष दर्ज करना होता है, लेकिन जब भी जन्म वर्ष दर्ज कर रहें हो तो एक बात का ध्यान ज़रूर रखें की आपको केवल जन्म का साल ही दर्ज करना होगा महीना या दिन नहीं।
आपकी सुविधा के लिए मैंने पासवर्ड का एक चार्ट बनाया है जिससे आपको समझने में आसानी होगी:
| नाम | जन्म का वर्ष | PDF Password |
| RAMESH KUMAR | 1990 | RAME1990 |
| SURAJ PATEL | 2002 | SURA2002 |
| ANITA ROY | 1995 | ANIT1995 |
| RIYA | 2001 | RIYA2001 |
Artical Bonus Reward
क्या आप भी यह सोचतें है की आपको आधार में अपना मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए आधार सेन्टर जाना होगा, अगर हाँ तो आप अभी भी पुराने ज़माने में जी रहें है अब आधार से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए कहीं जाने की ज़रुरत ही नहीं है बल्कि घर बैठे आप UIDAI की कई डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकते है जिसके लिए बस आपके पास एक स्मार्ट फ़ोन और पढ़ें…
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Kya Aadhaar Card Download Karne ke liye koi Fees Charge Dena Hoga?
Nhi UIDAI Portal se Online Aadhaar Download Karna Ka Process Bilkul Free Hai.
Q2. e-Aadhaar Card Puri Tarah Valid Hota Hai?
Han Physical Aur e-Aadhaar Card Dono 100% Valid Hote Hai Jinka Use Aap Kahin bhi Kar Sakte Hai.
Q3. Agar Aadhaar Card Download Krne Ke liye OTP Nhi Aa Rha To Kya Kre?
Ek Baar Network Check Kren Lekin Agar OTP Fir Bhi Nhi Aa Rha To Fir Reset Kren Aur Dobara Apply Kre.
Q4. e-Aadhaar PDF Ka Password kyu Galat Batata Hai?
e-Aadhaar PDF Ka Password Aapke Name Ka first 4 Letters And DOB Year Hota Hai Expl – Suresh+1994=Sure1994.
Q5. Agar Purana Mobile Number Band Ho Gya Hai To Fir Aadhaar Card Kaise Download Kre?
Bina Mobile Number Ke Aadhaar Download Krne Ke Liye Aadhaar Beta App Ka Use Kren.
Nishkarsh:
साल 2026 में UIDAI ने बदलाव के चलते ऑनलाइन Aadhaar Card Download करने की प्रक्रिया को बहुत आसान कर दिया गया है, बस पोर्टल पर लॉग इन करके आवेदन कर सकते है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Aadhaar Card Download के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे सवाल पूँछ सकते है क्यूंकि आप को इसी तरह अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।