Aadhaar Card Me Husband Name Kaise Jode 2026 (100% Working Process)

Aadhaar Card Me Husband Name Kaise Jode 2026:

इंडिया जहाँ शादी को त्योहार के रूप में मनाया जाता है क्योंकि कहाँ जाता है की जब कोई नया जोड़ा अपने इस सफ़र की शुरुआत करता है तो पति-पत्नी एक दूसरे के साथी बन जाते है, ऐसे हर डॉक्यूमेंट में पति का नाम जोड़ना, हर वित्तीय कार्य में कदम से कदम मिला कर चलना इस सफ़र को और ज्यादा खूबसूरत बनाता है, लोगों के इस सफ़र को आसान बनाने के लिए मैं लाया हूँ आज के आर्टिकल में ऐसी जानकारी जिसके माध्यम से कोई भी पत्नी Aadhaar Card Me Husband Name Kaise Jode के बारे में विस्तार से जान सकती है, वो भी घर बैठे।

Quick Summary 

  • नया नियम (UIDAI): 2026 में अपडेट के बाद आधार कार्ड के पीछे W/O की जगह अब C/O लिखकर आने लगा है।
  • जरूरी दस्तावेज: मैरिज सर्टिफिकेट, पति का आधार और लिंक मोबाइल नंबर।
  • ऑनलाइन प्रक्रिया: My Aadhaar Portal.
  • ऑफलाइन प्रक्रिया: नजदीकी आधार सेवा केंद्र।
  • आवेदन शुक्ल: ऑनलाइन माध्यम से ₹75 का भुगतान।
  • समय: आवेदन करने के बाद 15 से 30 दिन में अपडेट होती है जानकारी।

हमने अक्सर देखा है की हमारे समाज में शादी होने के बाद लड़कियां अपने घर को छोड़कर अपने पति के घर जाती है ऐसे में उन्हें अगर किसी बैंक में खाता खुलवाना हो, पासपोर्ट के लिए आवेदन देना हो या फिर पति के राशन कार्ड में नाम दर्ज करना हो तो हर जगह प्रमाण के रूप में आधार कार्ड को मांग की जाती है, तो अगर पत्नी के आधार कार्ड में पति का नाम नहीं होगा तो हर सेवा में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Aadhaar Card Me Husband Name Kaise Jode

हालाकिं Aadhaar Card में Husband Name Update करने के लिए कोई अलग से कॉलम नहीं है, पति का नाम आधार कार्ड में जोड़ने के लिए विशेष रूप से Aadhaar Address Update के सेक्शन को चुनना होता है जिसमें C/O (Cere Of) या HOF Based Update से माध्यम से ही पति का अपने आधार कार्ड पर लाया जा सकता है, तो अगर Aadhaar Card Me Husband Name Jodna चाहतें है तो आपको मुख्य रूप से Aadhaar Address Update का विकल्प चुनना होगा।

Aadhaar Card Me Husband Name Jodna Kyu Zaroori Hai?

देखिये इस प्रक्रिया को जानना आपके लिए इस लिए नहीं ज़रूरी है की आपको केवल आधार कार्ड में पति का नाम देखने में अच्छा लगता है, यह प्रक्रिया इस लिए ज़रूरी है क्योंकि अगर आपके आधार पर पति का नाम होगा तो आपके रिश्तें की भी आधार कार्ड की मदद से प्रमाण मिलता है, साथ ही साथ HOF Based Update के चलतें आप ऑनलाइन माध्यम से अपने आधार कार्ड में पता भी बदलवा सकते है, इसके अलावा इससे मिलने वाले फायदें और भी है जो इस प्रकार है :

पहचान और पता प्रमाण: शादी के बाद किसी भी महिला का वर्तमान पता बदल जाता है, नए पते का सत्यापन करने के लिए आधार कार्ड में पति का नाम जुड़ा होना बहुत ज़रूरी होता है इसके अलावा पति के आधार पर जो पता दर्ज होता है वहीँ पता पत्नी अपने आधार पर दर्ज करा सकती है।

बैंकिंग और वित्तीय: जब कोई महिला शादी के बाद पति के घर आती है तो किसी भी बैंक में नया खाता खुलवाने, जॉइंट अकाउंट बनाने या मौजूदा खाता अपडेट करने के लिए बैंक कर्मचारी आधार कार्ड ही मांग करता है।

गवर्नमेंट स्कीम: किसी भी सरकारी योजना – पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और राशन कार्ड में आवेदन करने के लिए और अपने सम्बन्ध को प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड पर पति का नाम होना अनिवार्य होता है।

न्यू डॉक्यूमेंट: अगर आपकी शादी अभी हालही में हुई है और आप घूमने के लिए कहीं बहार विदेश यात्रा पर जाना चाहतें है तो पासपोर्ट और वीजा का प्रोसस पूरा करने के लिए आपको पहले आधार में अपने पति का नाम दर्ज करवाना होगा तभी आप किसी भी नए डॉक्यूमेंट के लिए आवेदन कर सकते है।

Aadhaar Card Me Husband Name Kaise Jode 2026 – Overview

जानकारी विवरण
दस्तावेज स्थिति के अनुसार PoR (Proof of Relationship) या अन्य स्वीकार्य दस्तावेज
HoF Husband/Spouse पात्र HoF हो सकते हैं
मुख्य सुविधा HoF Based Address Update
Husband Name C/o Field में पति का नाम address का हिस्सा बनाया जा सकता है
Online माध्यम Aadhaar App/उपलब्ध UIDAI Online Services
Approval HoF की Consent/Approval आवश्यक हो सकती है
Current App Fee ₹75
Tracking SRN के माध्यम से
Processing Time आम तौर पर 30–90 दिन तक लग सकते हैं
Official Authority UIDAI

UIDAI HOF Based New Update 2026

साल 2026 में UIDAI ने अपने पोर्टल पर कुछ अहम बदलाव किये है, जिसके बारे में जानना हर आधार धारक के लिए बहुत ज़रूरी है, हालही में UIDAI ने सभी सेवाओं की ऑनलाइन सुविधा देने के लिए अपना अधिकारिक Aadhaar Mobile Application जारी किया है जिसके माध्यम से अब सभी आधार कार्ड धारक Address Update, Document Update, Mobile Number Link जैसी बड़ी सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से उठा सकते है।

चूँकि की ये आर्टिकल Aadhaar Card Me Husband Name Kaise Jode के बारे में है तो आपको बता दें की नए नियमों के अनुसार अब HOF Based Update करने के बाद पति को आधिकारिक पोर्टल पार जा कर आवेदन को स्वीकृति देनी होगी, जिसके लिए UIDAI ने यह निर्देश दिए है की आवेदन करने के बाद 30 दिनों के अन्दर आवेदन को स्वीकृति देनी होगी वरना आवेदन रिजेक्ट हो जायेगा।

हालाकिं ऐसे में सवाल यह उठता है की अगर किसी महिला की शादी जल्द हुई है और उसके पास कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं है तो क्या वो अपने आधार पर पति का नाम जुड़वा सकती है, तो जान लीजिये UIDAI ने इसके लिए भी एक सुविधा दी है पति न नाम आधार कार्ड में जोड़ने के लिए पति और पत्नी दोनों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए तभी आप इस प्रकिया को पूरा कर सकते है।

Prerequisites for HOF-based updates

यहाँ मैं आपको एक बात बता देना चाहता हूँ की आधार कार्ड से जुड़ी इस डिजिटल सुविधा का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ शर्तें लागू की है तो अगर आप इन शर्तों को पूरा करते है तो आप भी घर बैठे आधार में पति का नाम जुड़वाने की प्रक्रिया का लाभ प्राप्त कर सकते है, चलिए जानते है वो पात्र शर्तें कौन सी है :

  • Aadhaar Mobile Number Link: चूँकि यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाती है इस लिए UIDAI ने यह सुनिश्चित किया है की पति-पत्नी दोनों के पास आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • पति की सहमती: ऑनलाइन आवेदन और निर्धारित शुक्ल का भुगतान करने के बाद पति को My Aadhaar पोर्टल पर लॉग इन करके Family Member’s Request के ऑप्शन पर जा कर आवेदन को स्वीकृति देनी होगी।
  • HOF Address Update: शादी के बाद आधार कार्ड पर पति का नाम जोड़ने की प्रक्रिया Aadhaar Address Update के अंतर्गत आती है इस लिए आधार कार्ड पर नाम से साथ पता भी बदलता है तो यह पहले ही सुनिचित कर लें की पति के मौजूदा पते में कोई जानकारी गलत तो नहीं दर्ज है।

Official Portals Links

Services Links
UIDAI Official Website Click Here
MyAadhaar Portal Click Here
 HOF Based Aadhaar Update Click Here
Online Update Check Status  Click Now

Aadhaar Card Me Husband Name Kaise Jode Online

अगर आपके पास कोई स्वतंत्र दस्तावेज नहीं है तो आप भी Head Of Family Based Aadhaar Update का विकल्प चुनकर अपना वर्तमान पता अपडेट और नाम जोड़ने की प्रक्रिया का ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकतें है, आधार में पति का नाम जोड़ने के लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

Aadhaar Card Me Husband Name Kaise Jode

Step#1

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहलें अपने फ़ोन या कंप्यूटर से ब्राउज़र में My Aadhaar सर्च करें और पहले लिंक पर क्लिक करें
  • अब आप UIDAI की आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर पहुँच जायेगें जहाँ आपको ऊपर कोने में Login करने का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करें
  • अब आपको लॉग इन करने के लिए अपना आधार नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड भरना होगा
  • इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर Verification के लिए एक OTP आयेगा जिसे बॉक्स में भरें और Login के टैब पर क्लिक करें
  • पोर्टल पर लॉग इन होने के बाद आपको Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जहाँ आपको Aadhaar Address अपडेट का चुनाव करना होगा
  • यहाँ आपके सामने दो विकल्प आयेगें जिसमे Using Your Family Member’s Aadhaar के विकल्प पर क्लिक करें
  • इतना करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे आपका पुराना पता दर्ज होगा

Step#2

  • यहाँ नीचे की तरफ आपको वो आधार संख्या दर्ज करनी होगी जिसके जरिये आप अपने आधार पर जानकारी अपडेट करना चाहतें है
  • आधार नंबर दर्ज करने के बाद आप देखेंगे की आपके पति के आधार से जो भी मोबाइल नंबर दर्ज होगा वो ऑटोमेटिक फैच होकर आ जायेगा
  • अब इसके बाद Select Family Member’s Relation With The Applicant पर क्लिक करें और लिस्ट में Spouse के विकल्प को चुने
  • इसके बाद Legal Statement के निशान पर टिक करके Self-Declaration के पॉपअप को Accept करें और Next के टैब पर क्लिक करें
  • यहाँ आपको अपडेट की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ₹75 का ऑनलाइन भुगतान करना होगा
  • पेमेंट होने के बाद Download Acknowledgement पर क्लिक करके SRN Number को सुरक्षित सेव कर लें

Related Articles

Aadhaar Mobile Number Link : 5 Minute Me Kare Mobile Number Link Click Here
Aadhaar Card Download Kaise Kare? Jaaniye Sabse Aasan Tarika Click Here 
PVC Aadhaar Card Online Order Kaise Kare: Step-by-Step Process Click Here

What should be done next?

इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको एक चरण और पूरा करना होगा अब UIDAI पोर्टल पर फिर से जाएं और इस बार अपने पति के आधार नंबर से पोर्टल पर Login करें, अब होम पेज पर ही आपको Family Member’s Request का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें, इसके बाद Acknowledgement Slip में मौजूद 13 नंबर की SRN संख्या दर्ज करें, यहाँ आपसे पूछा जायेगा की ‘क्या आप इस आधार धारक के साथ अपना पता साझा करना चाहतें है’, अगर हाँ तो Legal Statement पर टैब करें और फिर Accept का विकल्प चुनें इतना करने के बाद आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Note : याद रहे आधार में पता बदलने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना बहुत ज़रूरी तभी आप ऑनलाइन सेवा का लाभ लें सकते है।  

How to Check Update Status

Aadhaar Card Update करने के लिए आवेदन दिए बहुत दिन हो गयें है, लेकिन आधार अपडेट हुआ या नहीं ये सोच रहें है अगर हाँ तो My Aadhaar पोर्टल पर जा कर आवेदन की स्थिति जाँच कर लें, इसके लिए सबसे पहले My Aadhaar पोर्टल पर जाएं वहां Services में Check Enrolment Update Status मिलेगा, जहाँ SRN Number दर्ज करना होगा, इसके बाद कैप्चा कोड भरें और Submit के टैब पर क्लिक करें, आधार एड्रेस अपडेट की जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

Fees and Processing Time

विवरण (Parameter) विवरण/सीमा (Details)
ऑनलाइन पोर्टल फीस ₹75 (GST सहित)
आधार केंद्र (ऑफलाइन) फीस ₹75
प्रोसेसिंग समय (Processing Time) सामान्यतः 5 से 15 कार्यदिवस (अधिकतम 30 से 90 दिन)
ई-आधार डाउनलोड अपडेट स्वीकृत होते ही फ्री में डाउनलोड करें

Nishkarsh:

UIDAI ने साल 2026 में सभी डिजिटल सेवाओं को और ज्यादा सरल बना दिया है, आज के इस दौर में लगभग सभी Aadhaar Card से जुड़े कार्य आप घर बैठे ही कर सकते है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Aadhaar Card Me Husband Name Kaise Jode के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal 

Q1. Aadhaar Card Me Husband Name Kaise Jode?

Aadhaar Me Apne Husband Ka Name Add Karne Ke Liye HOF Based Update Process Ka Use Kr Sakte Hai.

Q2. Aadhaar Me Husband Ka Name Update Krne Me Kitna Time Lagta Hai?

Online Application Submit Karne Ke Baad 15 Se 30 Din Baad Aadhaar Card Me Information Update Ho Jati Hai.

Q3. Kya HOF Based Update Me Koi Fees Bhi Deni Hoti Hai?

Han Online Application Pura Krne Ke Liye ₹75 Ka Online Payment Krna Hoga.

Q4. Kya Head Of Family Based Update Ke liye Mobile Number Ka Aadhaar Se Link Hona Zaroori Hai?

Han Agar Aap HOF Based Update Kr Rhen Hai To Pati-Patni Dono Ka Aadhaar Se Mobile Number Link Hona Zaroori hai.

Q5. Is Process Me Kon-Kon Head Of Family Ban Sakta Hai?

Aapke Husband, Father, Mother ya Koi Bhi Legal Guardian.

Aadhaar Card Father Name Update 2026 (UIDAI Latest Process)

Aadhaar Card Father Name Update Online 2026:

जहाँ तक मैं जनता हूँ तो आज के दौर में लगभग सभी लोगों के पास अपना खुद का Aadhaar Card है लेकिन यहाँ बात उन लोगों की हो रही है जिन लोगों आधार कार्ड में पिता का नाम नहीं है या नाम की स्पेलिंग में कोई गलती है तो वो कैसे Aadhaar Card Father Name Update करा सकतें है, UIDAI के नए नियम के अनुसार यह ज़रूरी कर दिया गया है की सभी आधार कार्ड धारकों के आधार पर पिता का नाम होना चाहिए, तो अगर आपने भी इस खबर को सुन लिया है और जानना चाहें है की Aadhar Card Me Father Name Kaise Add Kare तथा इसके लिए क्या करना होगा, कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें के बारे में तो आज का ये आर्टिकल आप सभी लोगों के लिए बेहद उपयोगी होने वाला है।

Quick Summary

  • Key Changes: 2026 के नए नियमों के अनुसार आधार कार्ड में पिता का नाम जोड़ने का ऑनलाइन और आसान तरीका।
  • ऑनलाइन प्रक्रिया: My Aadhaar पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन और निर्धारित शुक्ल का भुगतान करके नाम जोड़ने की आसान प्रक्रिया।
  • ऑफलाइन प्रक्रिया: नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर Update Form भरें तथा फिजिकल डॉक्यूमेंट और बायोमेट्रिक सत्यापन करें।
  • समय सीमा: आवेदन जमा करने के बाद लगभग 15 से 30 दिनों के बाद जानकारी अपडेट हो जाती है।
  • आवेदन शुल्क: ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने के बाद ₹75 का भुगतान करना होता है।

साल 2026 में कई लोगों की यह सबसे बड़ी शिकायत है की Aadhaar Card Update कराने पर उनके पिता का नाम हट गया है जिसके चलते उन्हें कई परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है, इसमें सबसे बड़ी परेशानी यह है की जब भी वो कोई नया दस्तावेज (पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) बनवाने जाते है तो आधार कार्ड पर पिता का नाम न होने की वजह से वो आवेदन नही कर सकते है, इसी कारण के चलते उन्हें हर बार निराश लौटना पड़ता है।

Aadhaar Card Father Name Update

चूँकि Aadhaar Card Father Name Update और आधार कार्ड में अपना नाम बदलना ये दोनों अलग बात है, अगर आपके नाम में कोई गलती है तो इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अलग है लेकिन अगर समस्या C/O में दर्ज पिता के नाम से जुड़ी है तो ऐसे में Aadhaar Address Update के जरिये आपकी इस परेशनी को दूर किया जा सकता है इसके लिए बस आपको My Aadhaar पोर्टल पर जाकर आवेदन और ₹75 डिजिटल भुगतान करना होगा तो चलिए जानते है पूरी जानकारी के बारे में।

Aadhaar Card Father Name Update Kyun Zaroori Hai?

लोगों को यह तब पता चलता है की उनके आधार में पिता का नाम होना ज़रूरी है जब वो किसी सरकारी योजना का लाभ, कोई नए डॉक्यूमेंट आवेदन और जमीन से सम्बंधित कार्यों के लिए अपना आधार कार्ड देते है, केवल आधार पर नाम न होने की वजह से कई बार कार्य अधूरे ही छोड़ने पड़ते है, चलिए जानते है Aadhaar Card Father Name Update प्रक्रिया क्यों ज़रूरी है और इससे हमे क्या लाभ मिलेंगे:

बैंक खाता: जब आपके आधार कार्ड पर पिता का नाम नहीं होता या नाम में कोई जानकारी गलत दर्ज होती है तो ऐसे में आधार पैन लिंकिंग और Bank KYC नहीं हो पाती है, जिसके चलते कई बार ट्रांस्जेक्शन पुरे नहीं हो पातें।

जमीन और संपत्ति: आप जब भी कोई नई संपत्ति लेते है, या पुरानी जमीन की विरासत करवाते है तो मजिस्ट्रेट सबसे पहले यह देखता है की आपके आधार कार्ड पर आपके पिता का क्या नाम है, नाम न होने की स्थिति में आवेदक को अन्य दस्तावेज देना होता है।

डॉक्यूमेंट आवेदन: मान लीजिये आप हालही में 18 वर्ष के हुए है तो अब आपको और डॉक्यूमेंट (पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या पासपोर्ट) बनवाने के लिए नए आवेदन करने ही पड़ेंगे लेकिन अगर पिता का नाम आधार कार्ड में नहीं जुड़ा है तो आप किसी भी प्रक्रिया में भाग नहीं लें सकते।

सरकारी लाभ: पीएम किसान योजना, छात्रवृत्ति जैसी बड़ी योजनाओं में आवेदन करने और अपनी पहचान सत्यापन करने के लिए आपके आधार से पिता का नाम होना बहुत ज़रूरी है।

Aadhaar Card Father Name Update 2026 – Overview

जानकारी विवरण
अपडेट का नाम Aadhaar Father Name Update
किस जानकारी में C/O (Care of) Address Details
मुख्य उद्देश्य पिता के नाम की गलती सुधारना/अपडेट करना
अपडेट का माध्यम ऑनलाइन या Aadhaar Centre, उपलब्ध सुविधा के अनुसार
जरूरी मोबाइल ऑनलाइन प्रक्रिया में Aadhaar-linked Mobile Number की जरूरत हो सकती है
दस्तावेज मान्य Proof of Address/अन्य आवश्यक दस्तावेज
स्टेटस Update Request Number से चेक किया जा सकता है
जारी करने वाली संस्था UIDAI
शुल्क UIDAI के निर्धारित शुल्क के अनुसार
ध्यान देने वाली बात पिता का नाम Aadhaar में अलग अनिवार्य फील्ड के बजाय C/O विवरण में हो सकता है

C/O (Care of) Important Clarification

2026 में UIDAI ने अपने पोर्टल अपडेट के बाद आधार कार्ड के पिछले हिस्से से फादर्स नेम हटा कर केवल Care Of (CO) जैसे विशिष्ट टैग देने चालू किये थे लेकिन आधार कार्ड में पिता का नाम न होने के कारण लोगों को कई परेशानी हो रहीं है, जब कोई पोर्टल पर Aadhaar Card Father Name Update करने का विकल्प खोजता है तो पोर्टल नवीनीकरण के कारण उसे विकल्प नहीं मिलता है, जिसके कारण लोग परेशान हो जाते है

यहाँ मैं आपको बताता चलूँ की Aadhaar Card में Care Of के आगे अपने पिता का नाम जुड़वाना ही आधिकारिक रूप से मान्य माना जाता है, UIDAI Update के मुताबिक पिता का नाम जोड़ने या फिर नाम में किसी गलती को सुधारने के लिए Aadhaar Address Update का विकल्प चुनना होगा और मांगे जाने वाले डॉक्यूमेंट और स्व-घोषणा पत्र के माध्यम से आपको स्वीकृति देनी होगी

Limitations for Aadhaar Card Correction

  • नाम (Name)- जीवन में केवल 2 बार बदल सकते हैं। शादी के बाद सरनेम बदलने की प्रक्रिया अब अधिक डिजिटल हो गई है।
  • जन्मतिथि (DOB)- जीवन में केवल 1 बार बदल सकते हैं। 2026 के नियमों के अनुसार केवल वैध जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) या 10वीं की मार्कशीट ही मुख्य रूप से स्वीकार्य है।
  • लिंग (Gender)- जीवन में केवल 1 बार बदला जा सकता है। अब इसके लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और आधार केंद्र जाना अनिवार्य है।
  • पता (Address)- इसे आप असीमित बार (No Limit) बदल सकते हैं। यदि आपके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं है, तो Head of Family (HOF) के आधार पर ऑनलाइन बदलना अब और आसान हो गया है।

Required Documents

इस प्रक्रिया में नवीन कड़ी जुड़ने के कारण अब ऑनलाइन माध्यम से पिता का जोड़ने या फिर अपडेट करने के लिए आपको कुछ निर्धारित डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे तभी आप इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते है चलिए जाने की आवेदन मे काम आने वाले डॉक्यूमेंट कौन से है :

Proof Of Relationship (POR)

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड

Proof Of Address (POA)

  • पिता का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मैरिज सर्टिफिकेट
  • बिजली/पानी कनेक्शन बिल

UIDAI Standard Format Certificate

Official Portals Links

Services Links
UIDAI Official Website Click Here
MyAadhaar Portal Click Here
Aadhaar Address Update Click Here
UIDAI Standard Format Certificate  Click Now

 

Aadhar Card Me Father Name Kaise Add Kare

2026 में UIDAI ने ऑनलाइन आवेदन से लेकर आवेदन जमा करने तक सभी प्रक्रियाओं को बदल दिया है जिससे लोगों को आवेदन में हो रही परेशानियों से बचाया जा सके, नए नियम और नई प्रक्रिया के ज़रिये अब हर सुविधा पहले के मुकाबले अब और आसान हो गयी है, तो अगर आप भी अपने पिता का नाम ऐड करवाने के लिए आवेदन करना चाहतें है तो आर्टिकल में बताएं जाने वाले आसान से स्टेप्स को फॉलो करें :

Aadhaar Card Father Name Update

 

Step#1

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सर्च करें My Aadhaar.
  • इसके बाद पहले ही लिंक पर क्लिक करके आप UIDAI की आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर पहुँच जायेंगे।
  • आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ लेने के लिए सबसे पहले पोर्टल पर Login करें, इसमें आपको अपनी आधार संख्या और कैप्चा कोड भरना होगा।
  • अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए एक OTP प्राप्त होगा, जिसे बॉक्स में भरने के बाद आप पोर्टल पर लॉग इन हो जायेगें।
  • होम पेज पर आपको कई सारी Services देखने को मिलेंगी, लेकिन Father’s Name Add करने के लिए नीचे की तरह स्क्रॉल करें।
  • यहाँ आपको Update Address का विकप्ल दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें, फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको दो ऑप्शन मिलेंगे।

Aadhaar Card Father Name Update

Step#2

  • इस पेज पर आपको Using Your Family Member’s Aadhaar का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • यहाँ आपको अपने पिता का आधार नंबर दर्ज करना होगा और इसके बाद आप देखेंगे की पिता के आधार से जो मोबाइल नंबर लिंक है वो ऑटोमेटिक फैच होकर आ जायेगा।
  • यहीं नीचे आपको Select Family Member’s Relation With The Applicant का विकल्प मिलेगा यहाँ पिता का नाम ऐड करने के लिए Father पर क्लिक करें।
  • अब Legal Statement के टैब पर क्लिक करें और Self-Declaration को पढ़कर Accept का विकल्प चुनें।
  • इसके बाद ₹75 Online Payment करें और भुगतान सफल होने के बाद Download Acknowledgement पर क्लिक करके पावती स्लिप को सेव कर लें।

Note: इस प्रक्रिया को फॉलो करके आपके आधार कार्ड पर पिता का नाम ऐड हो जायेगा, इसके अलावा अगर आपके पते में कोई जानकारी गलत है तो वो भी सही हो जाएगी। 

Bina Documents Ke Aadhaar Father’s Name Update

ऊपर आपके देखा की पिता का नाम जोड़ने के लिए आपको एक Proof Of Relationship (POR) से जुड़ा डॉक्यूमेंट देना होता है जिसमे यहाँ स्पष्ट हो की आवेदक के साथ आपका क्या रिश्ता है लेकिन बहुत से लोग ऐसे है जिनके पास सम्बन्ध प्रमाणित करने के लिए कोई दस्तावेज ही नहीं होता है तो भला वो कैसे पिता का नाम जुड़वाँ सकते है, यहाँ भी UIDAI ने आपके लिए आसानी कर दी है बस आपको एक UIDAI Standard Format Certificate भर कर जमा करना होगा।

UIDAI Standard Format Certificate Download Kren:  Click Now

इसके लिए आपको UIDAI के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा, होम पेज पर मौजूद Services में My Aadhaar का विकल्प चुनना होगा इसके बाद पोर्टल पर अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भर कर लॉग इन करें, लॉग इन होने के बाद नीचे की तरफ स्क्रोल करें और Update Aadhaar Address का विकल्प चुने, इसके बाद आपके सामने एक पेज आएगा जिसमें Head of Family Based Update पर क्लिक करें।

यहाँ आपको अपने पिता का आधार नंबर दर्ज करें और Select Member’s Relation With Applicant पर क्लिक करके जो भी आपका सम्बन्ध है उसकी जानकारी दर्ज करें, अब आपके सामने Select Valid Supporting Document की एक लिस्ट आएगी जिसमे आपको  Self-Declaration As Per Notified Format For HOF Based Address Update चुनना होगा, यह एक स्वा-घोषणा पत्र है जिसकी कॉपी का प्रिंट निकाल कर फॉर्म भरकर इसे पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

Self-Declaration फॉर्म अपलोड करने के बाद आपको ₹75 Online Payment करना होगा, इसके बाद आप बिना किसी डॉक्यूमेंट के अपने आधार में पिता का नाम जोड़ सकते है।

Track Aadhaar Card Update Status

अगर अपने Aadhaar Card Father Name Update करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है तो SRN Number की मदद से आवेदन की स्थिति की जाँच घर बैठे ही कर सकते है जिसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा वहां आपको Check Enrolment Update Status पर क्लिक करना होगा और प्राप्त पावती स्लिप में 13 अंकों का SRN Number दर्ज करना होगा, इसके बाद कैप्चा कोड भरें और Submit के टैब पर क्लिक करें, इतना करने के आप के आधार अपडेट की जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

Related Articles

Aadhaar Mobile Number Link : 5 Minute Me Kare Mobile Number Link Click Here
Aadhaar Card Download Kaise Kare? Jaaniye Sabse Aasan Tarika Click Here 
PVC Aadhaar Card Online Order Kaise Kare: Step-by-Step Process Click Here

Nishkarsh:

याद रहे Aadhaar Card Father Name Update करने के लिए आपको HOF Based Address Update करना होगा तभी आप अपने आधार कार्ड पर पिता का नाम जोड़ सकतें है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Aadhaar Card Father Name Update के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal 

Q1. Aadhaar Card Father Name Update krne Ki Fees Kitni Hai?

2026 Ke New Rules Ke Anusar Father’s Name Add Krne ke liye ₹75 Online Payment krna hoga.

Q2. Kya Bina Relation Poof Ke Aadhaar me Name Add Kr Sakte Hai?

Han Iske Liye Apko UIDAI Standard Format Certificate Bhar Kar Upload Krna Hoga.

Q3. Kya Father Name Update Krne Se Aadhaar Numbar Bhi Badal Jayega?

Nhi Is Process Se Pita Ke Aadhaar Ka Address Aur Pita Ka Name Apke Aadhaar Card Par Ayega.

Q4. Kya Father’s Name Ke Alawa Kisi Aur Ka Name Jode Sakte Hai?

Han Aap C/o field Me Father, Mother, Husband, Wife And Guardian Kisi Ka Bhi Naam Jode Sakte Hai.

Q5. Agar Mobile Number Aadhaar Se Link Nhi Hai To Kaise Name Add Kre?

Is Online Process Ko Krne Ke Liye Mobile Number Link Hona Zaroori Hai Isliye Pehle Number Link Kre.

Aadhar Card Mobile Number Link Kaise Kare

UIDAI ने दी बड़ी अपडेट, अब घर बैठे लिंक करें आधार में मोबाइल नम्बर

Aadhar Card Mobile Number Link Kaise Kare : दोस्तों जैसा की आप सभी जानते हैं कि हमारे लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत ही जरुरी है ! जैसे कि सभी योजनाओं का …

Read more

Aadhar Update kaise Kare

14 जून तक Aadhar Card Update बिल्कुल फ्री में , तुरंत यंहा से करें अपडेट

Aadhar Update kaise Kare : सरकार ने सभी आधार धारकों को आधार कार्ड अपडेट करने का मौका खुद से दे दिया है ! अब घर बैठे मोबाइल से आधार कार्ड अपडेट कर सकेंगे ! 10 …

Read more

Pan Aadhaar Link Kaise kare

Pan Aadhaar Link : 31 मार्च के पहले पैन आधार लिंक करा लें, नहीं तो होगा पैन निरस्त

Pan Aadhaar Link : 2023 Pan Aadhaar Link Kaise kare : वर्तमान समय में सभी दस्तावेजों में पैन कार्ड तथा आधार कार्ड मुख्य माना गया है ! आधार कार्ड एक पहचान , पते आदि को दर्शाता …

Read more

Aadhaar Card Update Kaise Kare

Aadhaar Card Update बिल्कुल फ्री में ,अब खुद से कर सकेंगे अपडेट

Aadhaar Card Update Kaise Kare : UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट करना बहुत ही आवश्यक कर दिया है ! 10 साल से पुराने सभी आधार कार्ड धारकों को आधार में डॉक्यूमेंट करना आवश्यक कर दिया है …

Read more

Aadhaar Link Mobile Number Kaise Check Kare

Aadhaar Card में लिंक मोबाइल नम्बर कैसे पता करें

Aadhaar Card Update : 2023 Aadhaar Link Mobile Number Kaise Check Kare :  सरकार ने  आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर लिंक करना बहुत जरुरी कर दिया है ! अगर आपका मोबाइल नम्बर आधार कार्ड  से …

Read more

Aadhaar Card Limit Cross होने पर DOB, Name अपडेट कैसे करे

Aadhaar Card Limit Cross Update  Aadhaar Card Limit Cross Update : दोस्तों जैसा की आप सभी को पता है कि आधार कार्ड सभी दस्तावेजों में से मुख्य दस्तावेज माना जाता है ! वर्तमान समय में सरकारी …

Read more

Aadhaar Card Update Kaise kare

Aadhaar Card अपडेट कैसे करें ?आधार अपडेट करना बहुत जरुरी

Aadhaar Card Update : 2023 Aadhaar Card Update Kaise kare : दोस्तों जैसा की आप सभी को पता है कि आधार कार्ड सभी दस्तावेजों में से मुख्य दस्तावेज है ! इसलिए सभी भारतीय नागरिक के पास …

Read more