Aadhaar HOF Address Update | बिना डॉक्यूमेंट पता बदलने का आसान तरीका

Aadhaar HOF Address Update Online 2026:

क्या आप जानते है की UIDAI के सभी आधार कार्ड धारकों को 2026 के तहत एक ऐसा अपडेट दिया है जहाँ सभी आधार धारक पोर्टल पर लॉग इन करके अपने आधार कार्ड में पता बदल सकते है और इतना ही नहीं बल्कि बिना किसी डॉक्यूमेंट के अपने पिता के जगह पति का नाम, माता का नाम भी आप घर बैठे बदल सकते है,  UIDAI ने इस अपडेट को Aadhaar HOF Address Update का नाम दिया है, तो आईये जानते है इस अपडेट और UIDAI के नए नियम के बारे में !

Quick Summary

  • मुख्य उद्देश्य – परिवार के मुखिया (HOF) के आधार से परिजनों का पता अपडेट करने की ऑनलाइन प्रक्रिया।
  • समय सीमा – 7 से 15 में ऑनलाइन आवेदन पर बदलेगा का आसानी से पता।
  • शुक्ल – मात्र ₹75 का करना होगा ऑनलाइन भुगतान।
  • जरूरी दस्तावेज – Aadhaar HOF Address Update करने के लिए किसी भी दस्तावेज की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती।
  • आवेदन प्रक्रिया – UIDAI के आधिकारिक पोर्टल myAadhaar.uidai.gov.in से।

जैसा की हम सब जानते है की आज की डिजिटल दुनिया में Aadhaar Card हर नागरिक के लिए डिजिटल पहचान के रूप में कार्य करता है, फिर चाहे हमें बैंक खाता खुलवाना हो, किसी योजना में आवेदन करना हो या फिर नया SIM Card ही क्यूँ न लेना हो यह हर जगह हमारी पहचान के रूप में मान्य होता है, लेकिन इतने ज़रूरी डॉक्यूमेंट में अगर आपका पता नहीं सही है तो आप किसी भी तरह से इसका लाभ नहीं उठा सकते है, अक्सर लोगों को आधार में पता अपडेट करने की ज़रुरत तक पड़ती है जब लोग नौकरी, पढ़ाई या शादी के बाद अपने घर को बदलते है ऐसे में उन्हें अपने Aadhaar Card Address Update करना ज़रूरी होता है।

Aadhaar HOF Address Update

Aadhaar HOF Address Update

आधार कार्ड में पता बदलने में लोगों को तब समस्या आती है जब उनके पास पते का कोई प्रमाणित डॉक्यूमेंट (बैंक पासबुक, बिजली बिल या रेंट अग्रीमेंट) नहीं होता है, लोगों की इन्ही समस्याओं को दूर करने के लिए UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने Head of Family (HOF) आधारित आधार एड्रेस अपडेट की सुविधा शुरू की है। इस प्रक्रिया के जरिए आप बिना किसी अपने नाम के एड्रेस प्रूफ के, अपने परिवार के मुख्य मुखिया (HOF) की सहमति से अपना पता बदल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आसान भाषा में समझेंगे कि Aadhaar HOF Address Update ऑनलाइन कैसे करें, इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है और प्रक्रिया को पूरा करने का सही तरीका क्या है।

Aadhaar HOF Address Update Kya Hai?

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले एक बार अच्छी तरह से समझ लेतें है की UIDAI द्वारा पता बदलने की प्रक्रिया Aadhaar HOF Address Update क्या है और यह कब काम आती है, इसे आसान शब्दों में ऐसे समझिये अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आपको अपनी पत्नी का बैंक खाता खुलवाना है लेकिन उनका आधार में एड्रेस नहीं बदला है और पता भी वही है तो ऐसे में आप बिना आधार सेवा केंद्र जाए कैसे पता बदलेंगे।

इसी समस्या को दूर करने के लिए UIDAI ने Head of Family (HOF) यानी परिवार के मुखिया के आधार से पता अपडेट करने की सुविधा शुरू की है और वो भी ऑनलाइन माध्यम से बिना किसी डॉक्यूमेंट के इस प्रक्रिया में आपको आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करके बस एक आवेदन करना होता है और फिर ₹75 ऑनलाइन भुगतान करने के बाद आपका पता घर बैठे ही अपडेट हो जाता है।

HOF Address Update 2026 – Key Highlights

जानकारी विवरण
सुविधा का नाम HOF Based Address Update
संबंधित संस्था UIDAI
उपयोग Aadhaar Address Update
HOF का अर्थ Head of Family
प्रक्रिया Online
जरूरी चीज HOF की सहमति और आवश्यक दस्तावेज
उपयोगी किसके लिए परिवार के उन सदस्यों के लिए जिनके पास स्वयं का Address Proof नहीं है

 

Eligibility & Documents Required

अगर आप भी UIDAI की इस अनोखी प्रक्रिया का लाभ लेना चाहते है तो आपको कुछ शर्तों और डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ सकती है, इसलिए ऑनलाइन आवेदन से पहलें इन निर्धारित शर्तों को जान लेना आपके लिए ज़रूरी है :

  • इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना ज़रूरी है
  • आवेदन में उपयोग करने वाला मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना आवश्यक है क्योंकि बिना लिंक मोबाइल नंबर के आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते
  • आप जिस भी Head of Family मेम्बर से अपने आधार में पता अपडेट करना चाहते है उसकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी ही चाहिए
  • यह प्रक्रिया बिना डॉक्यूमेंट के पूरी की जा सकती है लेकिन अन्य कारणों के चलते राशन कार्ड, फैमिली आईडी या पास पोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट की ज़रुरत पड़ सकती है
  • अगर आपके पास कोई रिलेशन सम्बन्धी डॉक्यूमेंट नहीं है तो आप Self-Declaration Form से भी पता अपडेट कर सकते है

Official Portals Links

Services Links
UIDAI Official Website Click Here
MyAadhaar Portal Click Here
Aadhaar Address Update Click Here
Aadhaar Status Check Click Here

 

Aadhaar HOF Address Update Online: Step-by-Step

अपने आधार कार्ड में परिवार के मुखिया के द्वारा पता बदलने की यह ऑनलाइन प्रक्रिया बहुत ही सरल है, जिसके लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा, तो आईये जानते है आधार में पता बदलने से लेकर ई-आधार डाउनलोड करने तक ही पूरी प्रक्रिया के बारे में :

Aadhaar HOF Address Update

Step#1

  • सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में UIDAI के आधिकारिक पोर्टल myAadhaar.uidai.gov.in सर्च करें
  • पोर्टल के होम पेज पर आपको लॉग इन का आप्शन दिखाई देगा, जहाँ आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा
  • लॉग इन होने के बाद आपको सर्विसेज में ‘Address Update’ के विकल्प को चुने और फिर Family Member Based Address Update पर क्लिक करें 
  • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे आपका वर्तमान पता दर्ज होगा थोडा नीचे स्क्रॉल करने पर आपको परिवार के मुखिया का आधार नंबर दर्ज करना होगा
  • आधार संख्या दर्ज करते ही जो मोबाइल नंबर आधार से लिंक होगा वो फैच होकर आयेगा फिर आपको Family Member Relation दर्ज करना होगा
  • इसके बाद स्क्रीन पर नजर आ रहें Legal Statement पर क्लिक करें और Self-Declaration Form को पढ़ने के बाद Accept के टैब पर क्लिक करें
  • स्वा-प्रमाणित घोषणा पत्र सबमिट करने के बाद ऑनलाइन भुगतान का विकल्प आएगा जहाँ आपको ₹75 शुल्क ऑनलाइन माध्यम से देना होगा
  • पेमेंट करने के बाद Download Acknowledgement पर क्लिक करें और स्क्रीन पर दिख रहें SRN Number को नोट करें

Aadhaar HOF Address Update

Step#2

  • यहाँ मैं बताता चलूं की अब आपको UIDAI के ऑफिसियल पोर्टल पर दोबारा लॉग इन करना होगा लेकिन इस बार परिवार के मुखिया का आधार नंबर दर्ज करना होगा
  • पति के आधार नंबर से लॉग इन करने के बाद आपको होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर Family Member Request का आप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करें
  • अब एक नया पेज ओपेन होगा जहाँ आपको पता बदलने के लिए पावती स्लिप में जो SRN Number मिला था उसे दर्ज करना होगा
  • इसके बाद आपको आवेदन का विवरण देखने को मिलेगा जिसमे आपको बताया जायेगा की यह पता अपडेट आपके आधार पर होगा और CO में अपना नाम और सम्बन्ध भी देखने को मिलेगा
  • अब Legal Statement को पढ़ें, Accept के टैब पर क्लिक करें और Continue पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपके सामने You Have Accepted The Request As A Family Member Sharing Your Address” का मेसेज आ जायेगा
  • आधार में Aadhaar HOF Address Update होने के बाद आप पोर्टल से ई-आधार डाउनलोड कर सकते है साथ ही साथ PVC Card के लिए आवेदन भी कर सकते है

Important Note: याद रहे Head of Family Based आधार अपडेट करने के लिए दूसरी बार उस आधार नंबर से लॉग इन करें जिससे आप अपना पता अपडेट करना चाहते है

HOF Address Update After Marriage

अगर आप की हालही में शादी हुई है लेकिन पत्नी के आधार पर मायके का भी पता दर्ज है तो आपको अपनी पत्नी का पता जल्द से जल्द बदलवा लेना चाहिए, लेकिन अगर आपकी पत्नी के पास वर्तमान समय रह रहें पते का कोई डॉक्यूमेंट नहीं है तो ऐसे में HOF Based Address Update की प्रक्रिया आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी, जिसमे बस आपको पहले आधिकारिक पोर्टल पर जा कर पत्नी के आधार नंबर से लॉग इन करना होगा और फिर पता बदलने के लिए HOF आधारित प्रक्रिया का चयन करना होगा

फिर ऑनलाइन ही मांगीं जाने वाली सभी जानकारी को दर्ज करें और फिर निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान करने लेकिन इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको पोर्टल पर दोबारा पति के आधार नंबर से लॉग इन करने आवेदन की रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करना होगा और फिर Legal Statement में Self-Declaration Form को सबमिट करने के बाद ही प्रक्रिया पूरी होगी, आवेदन स्वीकृत करने के बाद 15 से 30 दिनों के भीतर आपका पता अपडेट हो जायेगा

Related Artical’s

Aadhaar Card Correction Kaise kare? Address, Name, DOB, Mobile Number Click Now
5 Minute Me Kare Mobile Number Aadhaar Se Link  Click Now

 

HOF Address Update Status Kaise Dekhe

अक्सर लोग एक सवाल करते है की Aadhaar Address Update Online Application देने के बाद क्या करना होगा, तो अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो जान लीजिये की ऑनलाइन आवेदन करने के बाद प्रक्रिया पूरी होने में करीब 15 से 30 दिन का समय लगता है लेकिन उसमे बाद में अगर आधार एड्रेस अपडेट का मेसेज नहीं आता है तो फिर सबसे पहले UIDAI के आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ और होम पेज पर Services में नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Check Enrolment or Update Status का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करें, अब यहाँ आपको अपना SRN Number और डेट दर्ज करनी होगी और फिर स्क्रीन पर दिख रहें कैप्चा कोड को भरें, सभी जानकारी को दर्ज करने ले बाद Submit के टैब क्लिक करें और अपने आधार स्टेटस को देखें

2026 New Rules & Limits

सुधार का प्रकार (Correction Type) मोड (Online / Offline) 2026 के नए नियम व लिमिट (New Rules & Limits) सरकारी फीस (Fee) आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)
नाम (Name) ऑनलाइन / ऑफलाइन जीवन में केवल 2 बार बदल सकते हैं। शादी के बाद सरनेम बदलने की प्रक्रिया अब अधिक डिजिटल हो गई है। ₹75 पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस
जन्मतिथि (DOB) ऑनलाइन / ऑफलाइन जीवन में केवल 1 बार बदल सकते हैं। 2026 के नियमों के अनुसार केवल वैध जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) या 10वीं की मार्कशीट ही मुख्य रूप से स्वीकार्य है। ₹75 जन्म प्रमाण पत्र, 10th मार्कशीट, पासपोर्ट
लिंग (Gender) ऑफलाइन (आधार केंद्र) जीवन में केवल 1 बार बदला जा सकता है। अब इसके लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और आधार केंद्र जाना अनिवार्य है। ₹75 स्व-घोषणा पत्र या मेडिकल सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
पता (Address) ऑनलाइन / ऑफलाइन इसे आप असीमित बार (No Limit) बदल सकते हैं। यदि आपके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं है, तो Head of Family (HOF) के आधार पर ऑनलाइन बदलना अब और आसान हो गया है। ₹75 बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट, बैंक पासबुक, पानी का बिल

Expert Tip : याद रहें ये तालिका 2026 के नए शुक्ल के मुताबिक तैयार की गयी है क्योंकि पहले आधार में किसी तरह के सुधार के लिए केवल ₹50 देने होते थे 

FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Kya HOF Aadhaar Address Update Ke liye HOF ka Saath Hona Zaroori Hai?

Nhi HOF Ka Saath Hona Zaroori Nhi Hai Bs Unka Aadhaar Card Hona Chahiye.

Q2. Agar Head Of Family 30 Days Me Request Accept Na Kre To Kya Hoga?

Online Request 30 Day Me Accept Na Hone Par Automatic Request Reject Ho Jayegi Aur Online Payment Bhi Refund Nhi Hoga.

Q3. Aadhaar HOF Address Update Me Kon Se Document Lagte Hai?

Online Head Of Family Based Address Update Me Kisi Document Ki Koi Zaroorat Nhi Hai bs Mobile Number And Aadhaar Number.

Q4.HOF Address Update में कितना समय लगता है?

Processing time request और verification पर निर्भर करता है। Exact status UIDAI portal पर check करना बेहतर है।

Q5. HOF Address Update के लिए official website कौन सी है?

Aadhaar से संबंधित Update Services के लिए UIDAI की official website का ही उपयोग करें।

Q6. How much time for HOF Address Update?

Head of Family (HoF) based address updates in Aadhaar take Up to 30 Day To complete.

Nishkarsh:

तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Aadhaar HOF Address Update के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।