Aadhaar Mobile Number Link : 5 Minute Me Kare Mobile Number Link

Aadhaar Mobile Number Link Online 2026:

क्या आप भी जानना चाहते है की घर बैठे Aadhaar Mobile Number Link कैसे करें, तो आप बिल्कुल सही जगह आये है आज के आर्टिकल में मैं आपको एक नहीं बल्कि दो तरीके बताने वाला हूँ जिनकी मदद से आप अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर सकते है और हाँ आर्टिकल में बताई जाने वाली सभी जानकारी 100% काम करती है इस लिए आपको जो पसंद आये उस तरीके का पालन करके मात्र 5 मिनट में Aadhaar Card से मोबाइल नंबर लिंक करें !

Quick Summary

  • घर बैठे आधार से मोबाइल नंबर लिंक करने का आसान और ऑनलाइन तरीका।
  • 24 से 72 घंटों में अपडेट होता है आधार में मोबाइल नंबर।
  • मात्र ₹75 का करना होगा फीस भुगतान।
  • किसी भी प्रकार के फिगिकल डॉक्यूमेंट की कोई ज़रुरत नहीं पड़ती।
  • बिना आधार सेवा केंद्र जाए होगी ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी।

Aadhaar Mobile Link Online होना के डिजिटल दौर में बहुत ज़रूरी है क्योंकि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड को सबसे अहम डॉक्यूमेंट माना गया है, लेकिन अगर आपका मोबाइल नंबर ही आधार से लिंक नहीं होगा तो आप किसी की सुविधा का लाभ नहीं प्राप्त कर सकते है, तो अगर आपका आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या पुराना नंबर बंद हो गया है तो आपको भी मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा ताकि OTP आधारित सेवाओं का उपयोग करना आसान हो सकें।

Aadhaar Mobile Number Link

आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लिंक होने के बाद आप UIDAI द्वारा मिलने वाली ऑनलाइन सेवाओं Aadhaar Download, e-KYC, Aadhaar Authentication का लाभ ले सकते है इसलिए यह देखना बहुत महत्वपूर्ण है की आपके आधार कार्ड से साथ वही मोबाइल नंबर जुड़ा हो जिसका आप नियमित रूप से उपयोग करते है।

Aadhaar Mobile Number Link Kaise Kre

देखिये इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपके पास कई रास्ते है लेकिन आज मैं आपको वो जानकारी देने वाला हूँ जिसके तहत आपको न तो आधार सेवा केंद्र जाने की कोई जरूरत है और ही किसी तरह की कोई अपॉइंटमेंट बुक करना होगा बस अपने स्मार्ट फ़ोन से घर बैठे भुगतान करें और 24 से 72 घंटों में लिंक करें अपना मोबाइल नंबर, जिसके लिए बस आपको Google Play Store से Aadhaar App डाउनलोड करके अपने फ़ोन में इनस्टॉल करना होगा।

आपको बता दूं की Aadhaar Mobile Application से प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा और बस ₹75 का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, तो अगर आप भी इस ऑनलाइन प्रक्रिया को समझना चाहते है तो मेरे बताये दिशा निर्देशों का पालन करें।

Aadhaar Mobile Number Link Online – Key Highlights

विवरण बिंदु सेवा जानकारी / नियम
सेवा का नाम Aadhaar Mobile Number Link Online
2026 ऑनलाइन विकल्प आधिकारिक Aadhaar App के माध्यम से सीमित ऑनलाइन अपडेट उपलब्ध है।
फेस ऑथेंटिकेशन (Face Auth) ऐप आधारित प्रक्रिया में सत्यापन हेतु Aadhaar Face RD और चेहरा सत्यापन आवश्यक है।
पुराना नंबर न होने पर यदि पुराना नंबर बंद या गुम हो गया है, तो निकटतम आधार सेवा केंद्र जाना अनिवार्य है।
आधार संख्या (Aadhaar Number) मोबाइल नंबर बदलने के बाद भी आपका 12 अंकों का आधार नंबर समान रहता है।
प्रोसेसिंग समय (Processing Time) सामान्यतः अपडेट अनुरोध 2 से 30 दिनों के भीतर पूरा हो जाता है।
शुल्क (Fee Charge) UIDAI द्वारा निर्धारित शुल्क ₹75 लागू होता है।
आधिकारिक प्राधिकरण UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण)।

 

Importance of Aadhaar Mobile Linking

चूकिं UIDAI द्वारा कई डिजिटल सेवाओं का एक्सेस OTP वेरिफिकेशन पर निर्भर करता है तो अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं होगा तो आप सूची में बताई जाने वाली सुविधाओं से वंचित रहेंगे, आईये जाने डिजिटल सेवाओं के बारे में :

1. e-Aadhaar Download – UIDAI Official Portal से आधार की डिजिटल PDF डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए OTP आता है।

2. Aadhaar Online Correction – अगर आप किराये के मकान में रहते है और बार-बार घर बदलने पर आपको पता अपडेट करना पड़ता है, लेकिन आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक न होने पर आप घर बैठे अपना पता अपडेट नहीं कर सकते।

3. mAadhaar App Access – नागरिकों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के लिए UIDAI द्वारा जारी किये जाने वाले आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन पर आप लॉग इन नहीं कर सकते क्योकिं लॉग इन करने के लिए OTP सत्यापन करना अनिवार्य होता है।

4. Government Benefits – पीएम किसान, राशन कार्ड, स्कॉलरशिप जैसी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पाने के लिए यह प्रक्रिया ज़रूरी होती है।

5. Banking OR UPI – यदि आप बैंक खाता खोलना चाहतें है, UPI PIN सेटअप करना चाहतें है और अपने बैंक खाते की KYC करना चाहते है तो आपके लिए आधार का मोबाइल से लिंक होना आवश्यक है।

How to Check which Number is linked to Aadhaar

अगर बार-बार OTP Send करने पर भी OTP प्राप्त नहीं हो रही तो प्रक्रिया में आगे बढ़ने से पहले जान लें की आपका कौन सा नंबर आधार से लिंक है, जिसके लिए आपको पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, इसके बाद पोर्टल पर कई सेवाएं मिलेंगी जहाँ आपको Verify Email/Mobile Number वाला आप्शन चुनना होगा, अब अपना आधार नंबर और वह मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आप चेक करना चाहते है, फिर स्क्रीन पर दिखाई दे रहें कैप्चा कोड को भरें और Send OTP वाले विकल्प पर क्लिक करे, इतना करने के बाद अगर आपका दर्ज किया हुआ मोबाइल नंबर आधार से लिंक होगा तो “The Mobile number you have entered matches with our records.” यह मेसेज आपकी स्क्रीन पर आयेगा।

Official Direct Links

myAadhaar Official Portal Click Now
Aadhaar Mobile Verification Click Now
Aadhaar App Download Click Now

 

Aadhaar Mobile Number Link Online Kaise Kre

UDIAI के लगातार बदलाव के चलते अब कोई भी नागरिक घर बैठे अपने आधार में मोबाइल नंबर लिंक और पुराना नंबर अपडेट कर सकता है, जिसके लिए आपको कुछ आसान से दिशा निर्देशों को फॉलो करना होगा इसके अलावा निर्धारित शुक्ल का भुगतान करके आप इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते है :

Aadhaar Mobile Number Link

Step#1

  • सबसे पहले आपको अपने Google Play Store पर जाकर UIDAI का Aadhaar Mobile App इनस्टॉल करना होगा।
  • एप ओपेन करने के बाद आपको होम पेज पर Continue To Ragister का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना 12 डिजिट का आधार नंबर दर्ज करना होगा और दिशानिर्देश पढ़ने के बाद Continue पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Select SIM का चयन करके Send SMS पर क्लिक करें और Face ऑथेंटिकेशन करें।
  • अब आपके के फ़ोन पर Fetching Details Success का मेसेज आ जायेगा और फिर आपको 6 Digit Security PIN सेट करना होगा।
  • इतना करने के बाद आप मोबाइल एप पर लॉग इन हो जायेंगे जहाँ होम पेज पर आपको अपना डिजिटल आधार कार्ड देखने को मिलेगा।

Aadhaar Mobile Number Link

Step#2

  • आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको नीचे दिख सर्विसेज वाले आप्शन कर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा जहाँ पहले ही आप्शन Mobile Number Update वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब वह नंबर दर्ज करें जिसे आपको लिंक करना है और फिर Send OTP पर क्लिक करें।
  • OTP वेरिफिकेशन करने के बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा, जिसके आपको अपना चेहरा दिखाई दे रहें लाल सर्कल में लाना होगा।
  • जब सर्कल का रंग लाल से हरा हो जाए तो 2 बार अपनी पलकों को झपकाएं ताकि ऑथेंटिकेशन पूरा हो सकें।
  • फेस ऑथेंटिकेशन करने के बाद आपको फीस का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा।
  • भुगतन सफल होने के बाद आपकी स्क्रीन पर Mobile Number Update Successfully का मेसेज आ जायेगा।

 Pro Tip : घ्यान रहें Aadhaar App से मोबाइल नंबर अपडेट करने पर किसी भी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं पड़ती।

IPPB Doorstep Service Se Mobile Number Update

क्या आप जानते है की Aadhaar Mobile App के अलावा मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए एक और मेथोर्ड है, जिसमे भी आपको न कहीं लाइन लगनी होगी और न ही कोई अपॉइंटमेंट बुक करना होगा दरासल मैं बात कर रहा हूँ एक ऐसी वेबसाइट की जहाँ से केवल आपको ऑनलाइन आवेदन करना है उसके बाद आपके घर पर पोस्टमैन आयेगा और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करने की घर बैठे सुविधा देगा है न ये कमाल की बात तो आईये जानते है की कैसे आवेदन करना होगा

सबसे पहले आपको इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होम पेज पर मौजूद Service विकल्प पर क्लिक करें, जहाँ आपको Non-IPPB Customers के अंतर्गत Doorstep Banking वाला आप्शन चुनना होगा, इसके बाद सेवा सूचियों में IPPB-Aadhaar Service विकल्प का चयन करें, अब आगे सामने एक आवेदन फॉर्म का पेज खुलेगा जहाँ आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी और नजदीकी डाकघर का चयन करना होगा

सारी जानकारी दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहें कैप्चा कोड को भरें और सबमिट पर क्लिक करें, आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर  मिलेगा जिसे सुरक्षित नोट कर लें कुछ दिनों के बाद आपके क्षेत्र का पोस्टमैन आपके दर्ज किये गये पते पर आ कर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के ज़रिये मोबाइल नंबर अपडेट कर देगा।

Follow Our Youtube Channel Click Here
Follow Our Website Click Here
Follow Our Facebook Page Click Here

Artical Bonus Reward

दोस्तों क्या आपके भी आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत दर्ज है जैसे – पता, नाम या जन्मतिथि जिसके चलते आपको कई बार परेशनियों का सामना करना पड़ता है और आपको समझ नहीं आ रहा की जानकारी कैसे बदलें या पहले क्या करना होगा तो आपके इन सवालों का जवाब और पढ़ें…

FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Kya Aadhaar Mobile Number Link Online kar sakte hai?

Han Agar aap Ghar Baithe Aadhaar Mobile Number Link Krna Chahte Hai To Aadhaar App Ya IPPB Portal ka Use Kr Sakte Hai.

Q2. Purane Number Ke Bina Nya Number Kaise Jode?

UIDAI Ke Official Mobile App Se Face Authentication Krke Nya Number Joda Ja Sakta Hai.

Q3. Agar Main Adhaar Me Mobile Number Update Karta Hoon to Kya Mera Aadhaar Number Bhi Change Hoga?

Nhi Aadhaar Mobile Number Link Ya Update Krne Par Aapke Aadhaar Card Ka Number Wahi Rahega.

Q4. 2026 Me UIDAI Ki New Guidelines Kya Hai?

Pehle Number Link Ya Update Krne Ke Liye aapko Appointment Book Karni Padti thi lekin New Guideline Me Aisa Nhi Hai Aap Mobile Application se Sab Kuch Kr Sakte Hai.

Q5. Kya Aadhaar Mobile Number Link Karne Ke liye Koi Fees Deni Hogi?

Han Aap Mobile App Ya Official Portal se Is Process Ko kre  Fir Bhi Aapko Fees Deni Hoti Hai.

Nishkarsh:

आपके आधार कार्ड में सही और सक्रिय मोबाइल नंबर का लिंक होना अत्यंत आवश्यक है ताकि आप बिना किसी रुकावट के सभी डिजिटल सेवाओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकें, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Aadhaar Mobile Number Link के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।