Aadhaar Card Father Name Update Online 2026:
जहाँ तक मैं जनता हूँ तो आज के दौर में लगभग सभी लोगों के पास अपना खुद का Aadhaar Card है लेकिन यहाँ बात उन लोगों की हो रही है जिन लोगों आधार कार्ड में पिता का नाम नहीं है या नाम की स्पेलिंग में कोई गलती है तो वो कैसे Aadhaar Card Father Name Update करा सकतें है, UIDAI के नए नियम के अनुसार यह ज़रूरी कर दिया गया है की सभी आधार कार्ड धारकों के आधार पर पिता का नाम होना चाहिए, तो अगर आपने भी इस खबर को सुन लिया है और जानना चाहें है की Aadhar Card Me Father Name Kaise Add Kare तथा इसके लिए क्या करना होगा, कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें के बारे में तो आज का ये आर्टिकल आप सभी लोगों के लिए बेहद उपयोगी होने वाला है।
Quick Summary
- Key Changes: 2026 के नए नियमों के अनुसार आधार कार्ड में पिता का नाम जोड़ने का ऑनलाइन और आसान तरीका।
- ऑनलाइन प्रक्रिया: My Aadhaar पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन और निर्धारित शुक्ल का भुगतान करके नाम जोड़ने की आसान प्रक्रिया।
- ऑफलाइन प्रक्रिया: नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर Update Form भरें तथा फिजिकल डॉक्यूमेंट और बायोमेट्रिक सत्यापन करें।
- समय सीमा: आवेदन जमा करने के बाद लगभग 15 से 30 दिनों के बाद जानकारी अपडेट हो जाती है।
- आवेदन शुल्क: ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने के बाद ₹75 का भुगतान करना होता है।
साल 2026 में कई लोगों की यह सबसे बड़ी शिकायत है की Aadhaar Card Update कराने पर उनके पिता का नाम हट गया है जिसके चलते उन्हें कई परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है, इसमें सबसे बड़ी परेशानी यह है की जब भी वो कोई नया दस्तावेज (पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) बनवाने जाते है तो आधार कार्ड पर पिता का नाम न होने की वजह से वो आवेदन नही कर सकते है, इसी कारण के चलते उन्हें हर बार निराश लौटना पड़ता है।

चूँकि Aadhaar Card Father Name Update और आधार कार्ड में अपना नाम बदलना ये दोनों अलग बात है, अगर आपके नाम में कोई गलती है तो इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अलग है लेकिन अगर समस्या C/O में दर्ज पिता के नाम से जुड़ी है तो ऐसे में Aadhaar Address Update के जरिये आपकी इस परेशनी को दूर किया जा सकता है इसके लिए बस आपको My Aadhaar पोर्टल पर जाकर आवेदन और ₹75 डिजिटल भुगतान करना होगा तो चलिए जानते है पूरी जानकारी के बारे में।
Aadhaar Card Father Name Update Kyun Zaroori Hai?
लोगों को यह तब पता चलता है की उनके आधार में पिता का नाम होना ज़रूरी है जब वो किसी सरकारी योजना का लाभ, कोई नए डॉक्यूमेंट आवेदन और जमीन से सम्बंधित कार्यों के लिए अपना आधार कार्ड देते है, केवल आधार पर नाम न होने की वजह से कई बार कार्य अधूरे ही छोड़ने पड़ते है, चलिए जानते है Aadhaar Card Father Name Update प्रक्रिया क्यों ज़रूरी है और इससे हमे क्या लाभ मिलेंगे:
बैंक खाता: जब आपके आधार कार्ड पर पिता का नाम नहीं होता या नाम में कोई जानकारी गलत दर्ज होती है तो ऐसे में आधार पैन लिंकिंग और Bank KYC नहीं हो पाती है, जिसके चलते कई बार ट्रांस्जेक्शन पुरे नहीं हो पातें।
जमीन और संपत्ति: आप जब भी कोई नई संपत्ति लेते है, या पुरानी जमीन की विरासत करवाते है तो मजिस्ट्रेट सबसे पहले यह देखता है की आपके आधार कार्ड पर आपके पिता का क्या नाम है, नाम न होने की स्थिति में आवेदक को अन्य दस्तावेज देना होता है।
डॉक्यूमेंट आवेदन: मान लीजिये आप हालही में 18 वर्ष के हुए है तो अब आपको और डॉक्यूमेंट (पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या पासपोर्ट) बनवाने के लिए नए आवेदन करने ही पड़ेंगे लेकिन अगर पिता का नाम आधार कार्ड में नहीं जुड़ा है तो आप किसी भी प्रक्रिया में भाग नहीं लें सकते।
सरकारी लाभ: पीएम किसान योजना, छात्रवृत्ति जैसी बड़ी योजनाओं में आवेदन करने और अपनी पहचान सत्यापन करने के लिए आपके आधार से पिता का नाम होना बहुत ज़रूरी है।
Aadhaar Card Father Name Update 2026 – Overview
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| अपडेट का नाम | Aadhaar Father Name Update |
| किस जानकारी में | C/O (Care of) Address Details |
| मुख्य उद्देश्य | पिता के नाम की गलती सुधारना/अपडेट करना |
| अपडेट का माध्यम | ऑनलाइन या Aadhaar Centre, उपलब्ध सुविधा के अनुसार |
| जरूरी मोबाइल | ऑनलाइन प्रक्रिया में Aadhaar-linked Mobile Number की जरूरत हो सकती है |
| दस्तावेज | मान्य Proof of Address/अन्य आवश्यक दस्तावेज |
| स्टेटस | Update Request Number से चेक किया जा सकता है |
| जारी करने वाली संस्था | UIDAI |
| शुल्क | UIDAI के निर्धारित शुल्क के अनुसार |
| ध्यान देने वाली बात | पिता का नाम Aadhaar में अलग अनिवार्य फील्ड के बजाय C/O विवरण में हो सकता है |
C/O (Care of) Important Clarification
2026 में UIDAI ने अपने पोर्टल अपडेट के बाद आधार कार्ड के पिछले हिस्से से फादर्स नेम हटा कर केवल Care Of (CO) जैसे विशिष्ट टैग देने चालू किये थे लेकिन आधार कार्ड में पिता का नाम न होने के कारण लोगों को कई परेशानी हो रहीं है, जब कोई पोर्टल पर Aadhaar Card Father Name Update करने का विकल्प खोजता है तो पोर्टल नवीनीकरण के कारण उसे विकल्प नहीं मिलता है, जिसके कारण लोग परेशान हो जाते है
यहाँ मैं आपको बताता चलूँ की Aadhaar Card में Care Of के आगे अपने पिता का नाम जुड़वाना ही आधिकारिक रूप से मान्य माना जाता है, UIDAI Update के मुताबिक पिता का नाम जोड़ने या फिर नाम में किसी गलती को सुधारने के लिए Aadhaar Address Update का विकल्प चुनना होगा और मांगे जाने वाले डॉक्यूमेंट और स्व-घोषणा पत्र के माध्यम से आपको स्वीकृति देनी होगी
Limitations for Aadhaar Card Correction
- नाम (Name)- जीवन में केवल 2 बार बदल सकते हैं। शादी के बाद सरनेम बदलने की प्रक्रिया अब अधिक डिजिटल हो गई है।
- जन्मतिथि (DOB)- जीवन में केवल 1 बार बदल सकते हैं। 2026 के नियमों के अनुसार केवल वैध जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) या 10वीं की मार्कशीट ही मुख्य रूप से स्वीकार्य है।
- लिंग (Gender)- जीवन में केवल 1 बार बदला जा सकता है। अब इसके लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और आधार केंद्र जाना अनिवार्य है।
- पता (Address)- इसे आप असीमित बार (No Limit) बदल सकते हैं। यदि आपके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं है, तो Head of Family (HOF) के आधार पर ऑनलाइन बदलना अब और आसान हो गया है।
Required Documents
इस प्रक्रिया में नवीन कड़ी जुड़ने के कारण अब ऑनलाइन माध्यम से पिता का जोड़ने या फिर अपडेट करने के लिए आपको कुछ निर्धारित डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे तभी आप इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते है चलिए जाने की आवेदन मे काम आने वाले डॉक्यूमेंट कौन से है :
Proof Of Relationship (POR)
- जन्म प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट
- पैन कार्ड
Proof Of Address (POA)
- पिता का मूल निवास प्रमाण पत्र
- मैरिज सर्टिफिकेट
- बिजली/पानी कनेक्शन बिल
UIDAI Standard Format Certificate
Official Portals Links
| Services | Links |
|---|---|
| UIDAI Official Website | Click Here |
| MyAadhaar Portal | Click Here |
| Aadhaar Address Update | Click Here |
| UIDAI Standard Format Certificate | Click Now |
Aadhar Card Me Father Name Kaise Add Kare
2026 में UIDAI ने ऑनलाइन आवेदन से लेकर आवेदन जमा करने तक सभी प्रक्रियाओं को बदल दिया है जिससे लोगों को आवेदन में हो रही परेशानियों से बचाया जा सके, नए नियम और नई प्रक्रिया के ज़रिये अब हर सुविधा पहले के मुकाबले अब और आसान हो गयी है, तो अगर आप भी अपने पिता का नाम ऐड करवाने के लिए आवेदन करना चाहतें है तो आर्टिकल में बताएं जाने वाले आसान से स्टेप्स को फॉलो करें :

Step#1
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सर्च करें My Aadhaar.
- इसके बाद पहले ही लिंक पर क्लिक करके आप UIDAI की आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर पहुँच जायेंगे।
- आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ लेने के लिए सबसे पहले पोर्टल पर Login करें, इसमें आपको अपनी आधार संख्या और कैप्चा कोड भरना होगा।
- अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए एक OTP प्राप्त होगा, जिसे बॉक्स में भरने के बाद आप पोर्टल पर लॉग इन हो जायेगें।
- होम पेज पर आपको कई सारी Services देखने को मिलेंगी, लेकिन Father’s Name Add करने के लिए नीचे की तरह स्क्रॉल करें।
- यहाँ आपको Update Address का विकप्ल दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें, फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको दो ऑप्शन मिलेंगे।

Step#2
- इस पेज पर आपको Using Your Family Member’s Aadhaar का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- यहाँ आपको अपने पिता का आधार नंबर दर्ज करना होगा और इसके बाद आप देखेंगे की पिता के आधार से जो मोबाइल नंबर लिंक है वो ऑटोमेटिक फैच होकर आ जायेगा।
- यहीं नीचे आपको Select Family Member’s Relation With The Applicant का विकल्प मिलेगा यहाँ पिता का नाम ऐड करने के लिए Father पर क्लिक करें।
- अब Legal Statement के टैब पर क्लिक करें और Self-Declaration को पढ़कर Accept का विकल्प चुनें।
- इसके बाद ₹75 Online Payment करें और भुगतान सफल होने के बाद Download Acknowledgement पर क्लिक करके पावती स्लिप को सेव कर लें।
Note: इस प्रक्रिया को फॉलो करके आपके आधार कार्ड पर पिता का नाम ऐड हो जायेगा, इसके अलावा अगर आपके पते में कोई जानकारी गलत है तो वो भी सही हो जाएगी।
Bina Documents Ke Aadhaar Father’s Name Update
ऊपर आपके देखा की पिता का नाम जोड़ने के लिए आपको एक Proof Of Relationship (POR) से जुड़ा डॉक्यूमेंट देना होता है जिसमे यहाँ स्पष्ट हो की आवेदक के साथ आपका क्या रिश्ता है लेकिन बहुत से लोग ऐसे है जिनके पास सम्बन्ध प्रमाणित करने के लिए कोई दस्तावेज ही नहीं होता है तो भला वो कैसे पिता का नाम जुड़वाँ सकते है, यहाँ भी UIDAI ने आपके लिए आसानी कर दी है बस आपको एक UIDAI Standard Format Certificate भर कर जमा करना होगा।
UIDAI Standard Format Certificate Download Kren: Click Now
इसके लिए आपको UIDAI के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा, होम पेज पर मौजूद Services में My Aadhaar का विकल्प चुनना होगा इसके बाद पोर्टल पर अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भर कर लॉग इन करें, लॉग इन होने के बाद नीचे की तरफ स्क्रोल करें और Update Aadhaar Address का विकल्प चुने, इसके बाद आपके सामने एक पेज आएगा जिसमें Head of Family Based Update पर क्लिक करें।
यहाँ आपको अपने पिता का आधार नंबर दर्ज करें और Select Member’s Relation With Applicant पर क्लिक करके जो भी आपका सम्बन्ध है उसकी जानकारी दर्ज करें, अब आपके सामने Select Valid Supporting Document की एक लिस्ट आएगी जिसमे आपको Self-Declaration As Per Notified Format For HOF Based Address Update चुनना होगा, यह एक स्वा-घोषणा पत्र है जिसकी कॉपी का प्रिंट निकाल कर फॉर्म भरकर इसे पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
Self-Declaration फॉर्म अपलोड करने के बाद आपको ₹75 Online Payment करना होगा, इसके बाद आप बिना किसी डॉक्यूमेंट के अपने आधार में पिता का नाम जोड़ सकते है।
Track Aadhaar Card Update Status
अगर अपने Aadhaar Card Father Name Update करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है तो SRN Number की मदद से आवेदन की स्थिति की जाँच घर बैठे ही कर सकते है जिसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा वहां आपको Check Enrolment Update Status पर क्लिक करना होगा और प्राप्त पावती स्लिप में 13 अंकों का SRN Number दर्ज करना होगा, इसके बाद कैप्चा कोड भरें और Submit के टैब पर क्लिक करें, इतना करने के आप के आधार अपडेट की जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
Related Articles
| Aadhaar Mobile Number Link : 5 Minute Me Kare Mobile Number Link | Click Here |
|---|---|
| Aadhaar Card Download Kaise Kare? Jaaniye Sabse Aasan Tarika | Click Here |
| PVC Aadhaar Card Online Order Kaise Kare: Step-by-Step Process | Click Here |
Nishkarsh:
याद रहे Aadhaar Card Father Name Update करने के लिए आपको HOF Based Address Update करना होगा तभी आप अपने आधार कार्ड पर पिता का नाम जोड़ सकतें है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Aadhaar Card Father Name Update के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Aadhaar Card Father Name Update krne Ki Fees Kitni Hai?
2026 Ke New Rules Ke Anusar Father’s Name Add Krne ke liye ₹75 Online Payment krna hoga.
Q2. Kya Bina Relation Poof Ke Aadhaar me Name Add Kr Sakte Hai?
Han Iske Liye Apko UIDAI Standard Format Certificate Bhar Kar Upload Krna Hoga.
Q3. Kya Father Name Update Krne Se Aadhaar Numbar Bhi Badal Jayega?
Nhi Is Process Se Pita Ke Aadhaar Ka Address Aur Pita Ka Name Apke Aadhaar Card Par Ayega.
Q4. Kya Father’s Name Ke Alawa Kisi Aur Ka Name Jode Sakte Hai?
Han Aap C/o field Me Father, Mother, Husband, Wife And Guardian Kisi Ka Bhi Naam Jode Sakte Hai.
Q5. Agar Mobile Number Aadhaar Se Link Nhi Hai To Kaise Name Add Kre?
Is Online Process Ko Krne Ke Liye Mobile Number Link Hona Zaroori Hai Isliye Pehle Number Link Kre.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।