APAAR ID Card Online Apply 2026:
क्या आप जानते है भारत सरकार की नई शिक्षा निति (NEP 2020) के तहत सरकार ने सभी विद्यार्थियों के लिए एक ऐसा डिजिटल कदम उठाया है जिसके तहत कोई भी विद्यार्थी अपने स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा के सभी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन माध्यम से सुरक्षित रख सकता है, बदले में उसे एक पहचान पत्र दिया जाता है जिसे APAAR ID कहते है, अगर आप भी अपने जीवन के उस पड़ाव पर है जहाँ बार-बार दस्तावेजों को लेकर घूमने से परेशान हो चुके है तो आपके लिए New APAAR ID Card बनवाना बहुत ज़रूरी है तो चाहिए जानते है Apaar ID क्या है और यह बनवाना क्यों ज़रूरी है।
Quick Summary
- अपार आईडी क्या है: यह 12 अंको की यूनिक स्टूडेंट आईडी है जिसे जिसे “वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी” भी कहा जाता है।
- उद्देश्य: छात्र के स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक के सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड, मार्कशीट और क्रेडिट्स को एक स्थान पर डिजिटल रूप से सुरक्षित रखना।
- प्रमुख फायदे: कागजी दस्तावेजों से मुक्ति, आसान ट्रांसफर, स्कॉलरशिप सत्यापन में तेजी और फर्जी डिग्रियों पर रोक।
- एकीकरण: यह डिजीलॉकर, आधार और एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC) से जुड़ा हुआ है।
- पात्रता व नियम: यह प्री-प्राइमरी से यूनिवर्सिटी तक के सभी छात्रों के लिए है और इसे बनवाना पूरी तरह स्वैच्छिक (माता-पिता की सहमति पर) है।
APAAR ID Card का सभी विद्यार्थियों को एक ऐसी डिजिटल पहचान प्रदान करता है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों की शिक्षा से सम्बंधित सभी रिकॉर्ड को एक जगह व्यवस्थित और डिजिटल तरीके से रखें जा सकें तथा स्कूल या कॉलेज बदलने या फिर उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने पर जब भी किसी रिकॉर्ड की ज़रुरत पड़े तो विद्यार्थियों को कहीं चक्कर लगाने न पड़े बल्कि इस स्टूडेंट आईडी की मदद से एकत्रित डाटा को भेजने की सुविधा मिल सकें।

अपार आईडी को ABC (Academic Bank of Credits) और DigiLocker जैसे जैसी बड़ी डिजिटल सेवाओं के साथ जोड़ा जा सकता है, इससे विद्यार्थी के एकेडमिक क्रेडिट और डिजिटल डॉक्यूमेंट एक साथ संभालना आसान हो जाता है, हालाकिं कभी-कभी APAAR ID बनवाने की प्रक्रिया में स्टूडेंट की उम्र, स्कूल और मौजूद रिकॉर्ड के अनुसार थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है।
APAAR ID Kya Hai?
भारत सरकार की नई शिक्षा निति (NEP 2020) के तहत सभी विद्यार्थियों के लिए APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) शुरू की गयी है, यह 12 अंको की यूनिक स्टूडेंट आईडी है जो स्टूडेंट के सारे शैक्षणिक रिकॉर्ड को एक ही साथ एक प्लेटफार्म पर डिजिटल माध्यम से रखने की सुविधा प्रदान करता है, इस स्टूडेंट पहचान पत्र को “वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी” भी कहा जाता है।
आसान भाषा में बात करें तो किसी स्टूडेंट ने अलग-अलग कक्षाओं की पढ़ाई की और कोई सर्टिफिकेट प्राप्त किया फिर हायर एजुकेशन में स्टूडेंट ने एडमिशन लिया तो स्कूल और हायर एजुकेशन के सभी डॉक्यूमेंट और क्रेडिट पॉइंट इस स्टूडेंट आईडी की मदद से एक साथ डिजिटल तरीके से सेव करके रखा जा सकता है।
APAAR ID 2026 – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| ID का नाम | APAAR ID |
| Full Form | Automated Permanent Academic Account Registry |
| उपयोग | विद्यार्थियों की डिजिटल शैक्षणिक पहचान |
| ID | 12 अंकों की यूनिक ID |
| संबंधित क्षेत्र | Education / Academic Records |
| मुख्य उद्देश्य | Academic Records को डिजिटल रूप से व्यवस्थित करना |
| DigiLocker से संबंध | डिजिटल दस्तावेजों और शैक्षणिक रिकॉर्ड तक पहुंच में उपयोगी |
| Beneficiary | विद्यार्थी |
| प्रक्रिया | स्कूल/शैक्षणिक संस्थान के माध्यम से प्रक्रिया |
| उपयोग | शिक्षा संबंधी विभिन्न सेवाओं और शैक्षणिक रिकॉर्ड में |
What’s New Update In 2026
साल 2026 में सरकार ने APAAR ID बनाने के लिए कई बदलाव किये है जो सभी आवेदकों को जानना बहुत ज़रूरी है, आपको बता दूं की लागू हुए सभी नए नियम स्टूडेंट के हित के लिए लागू किये गये है ताकि कोई भी स्टूडेंट इस सुविधा से लाभ ने से पीछे न हटें तो चलिए जानतें है की वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी में होने वाले नए बदलाव कौन से है:
वर्ष 2026-27 में नए CBSE नियम के हिसाब से 9वीं और 11वीं कक्षा के बोर्ड रजिस्ट्रेशन के लिए स्टूडेंट के पास APAAR ID होना अनिवार्य कर दिया गया है, अगर किसी विद्यार्थी के पास अपार आईडी नहीं है तो उसका पंजीकरण नहीं हो सकता है, इसके अलावा जुलाई 2026 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार अब सभी स्कूलों को Consent Form में ऑप्ट-आउट का विकल्प विशेष रूप से देना होगा।
अगर बात करे APAAR ID डेटाबेस कवरेज की तो भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा इसकी शुरुआत 15 सितंबर 2023 को की गयी थी लेकिन आपको जनके हैरानी होगी की हाल ही में आयीं रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक पूरे भारत में 33 करोड़ से अधिक स्टूडेंट की APAAR ID जनरेट की जा चुकी है।
Related Articles
| Aadhaar Mobile Number Link : 5 Minute Me Kare Mobile Number Link | Click Here |
|---|---|
| Axis Bank Zero Balance Account Really Exists? Sach Jaan Lo! | Click Here |
| Income Certificate Kaise Banaye | how to make income certificate | Click Here |
Benefits of APAAR ID Card
आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आपके लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है की अपार आईडी से आपको कौन-कौन से लाभ मिलते है, सरकार के लगातार निवेदन से बाद लोगों में स्टूडेंट पहचान पत्र बनवाने के लिए जागरूकता आई है, यह स्टूडेंट कार्ड जितना ज़रूरी है उतना ही लाभदायक है तो चलिए जानते है इससे मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में :
आसान ट्रांसफर – यह 12 अंकों वाला स्टूडेंट कार्ड उन विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है जो अपने पुराने स्कूल को छोड़ कर नए स्कूल में गये है या किसी दूसरे राज्य में अपनी आगे की पढ़ाई के लिए गये है क्योंकि इस पहचान पत्र को DigiLocker से जोड़ा जाता है इस लिए डॉक्यूमेंट और क्रेडिट स्कोर को एक साथ रखने की सुविधा होती है।
आजीवन मान्य – APAAR ID की सबसे बड़ी विशेषता ये है की अगर आपने एक बार स्टूडेंट आईडी बनवा ली तो यहाँ जीवन भर मान्य रहता है, इसे बार-बार पैसे खर्च करने रिनुएवल कराने की कोई ज़रुरत नहीं पड़ती।
DigiLocker Link – अपार आईडी पूरी तरह से DigiLocker से लिंक होती है जिसके आपके सभी सर्टिफिकेट डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेंगे।
स्कॉलरशिप लाभ – छात्रवृत्ति, पढ़ाई लोन और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यह APAAR ID बेहद उपयोगी होती है, सारा डेटा एक जगह मौजूद होने के कारण किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने में कोई देरी का सामना नहीं करना पड़ता है।
स्किल रिकॉर्ड – इस स्टूडेंट आईडी की सबसे अच्छी बात मुझे यह लगती है की इस में केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि अगर आपने कोई नेशनल लेवल की कोई प्रतियोगिता में भाग लिया है या उसे जीता है तो आप उसका भी डेटा अपने APAAR ID Card में सुरक्षित रख सकते है।
Documents Required
अगर आप भी APAAR ID Card के लिए ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे है, तो आपके पास शिक्षा मंत्रालय द्वारा कुछ निर्धारित डॉक्यूमेंट का होना बहुत ज़रूरी है ताकि ऑनलाइन आवेदन के दौरान होने वाली परेशानियों से बचा जा सकें तो आईये जानते है आवेदन के लिए मांगें जाने वाले डॉक्यूमेंट के बारे में :
- आधार कार्ड (Aadhaar Card): छात्र का आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर: वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी (OTP) उसी नंबर पर आएगा जो आधार से लिंक है।
- शैक्षणिक दस्तावेज: वर्तमान स्कूल या कॉलेज का नाम, रोल नंबर, और एडमिशन का वर्ष।
- माता-पिता की सहमति (Consent Form): नाबालिग छात्रों के मामले में माता-पिता की लिखित या डिजिटल सहमति जरूरी है।
Direct Portal Links
| APAAR Official Portal | Click Here |
|---|---|
| Academic Bank of Credits (ABC) Portal | Click Here |
| DigiLocker Portal | Click Here |
| Student Account Login / Sign Up | Click Here |
APAAR ID Registration Online Kaise Kre
यह डिजिटल सुविधा उनके लिए बहुत उपयोगी है, जिन विद्यार्थियों का फिजिकल डॉक्यूमेंट कहीं खो गया है या फिर फटकर ख़राब होगा है, तो ऐसे में यह अपार आईडी आपके लिये एक वरदान है, आपके सारे रिकॉर्ड ऑनलाइन सेव होते है जिसके कारण आप कभी इसे डाउनलोड कर सकते है तो चलिए जानते है की अपार आईडी बनाने के लिए आपको क्या करना होगा :

Step#1
- सबसे पहलें अपने फ़ोन या कंप्यूटर में सर्च करें DigiLocker. इसके बाद आपके सामने सरकारी वेबसाइट आएगी जिस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने होमपेज खुलेगा. जहाँ आपके ऊपर कोने में दिख रहें Login/Register के विकल्प को चुनना होगा।
- अब आपके सामने एक नया लॉग इन पेज खुलेगा जहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, फिर Continue के टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर से अगर पहले से कोई प्रोफाइल क्रिएट होगा उसका आप्शन देखने को मिलेगा, अगर लिस्ट में आपका नाम है तो उस पर क्लिक करें।
- लेकिन अगर लिस्ट में नाम नही है तो Create New Account पर क्लिक करें, नया अकाउंट क्रिएट करने के लिए अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- आधार संख्या दर्ज करने के बाद जो भी मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक होगा उस OTP प्राप्त होगा जिसे कॉलम में भरे और Verify पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना नाम जेंडर जन्मतिथि और ईमेल आईडी दर्ज करें फिर एक Security PIN सेट करें।

Step#2
- Login होने के बाद होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें, जहाँ आपको Document You Might Need का विकल्प देखेगा, View All पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक सर्च बार आयेगा जिस पर APAAR ID लिखें, यहाँ Acadmic Bank Of Credit एक विकल्प मिलेगा जिस पर टैब करें।
- क्लिक करने के बाद आपको APAAR ID बनाने का विकल्प दिखेगा उसे चुने, यहाँ DigiLocker में आधार लिंक होने के कारण आधी जानकारी ऑटोमेटिक फैच होकर आएगी।
- अब जो जानकारी दर्ज नही है उसे दर्ज करें, यहाँ मैं आपको ये बताना चाहता हूँ की ये आपके Education से जुड़ा कार्ड है जिसके लिए मांगी जाने वाली जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।
- आपको फॉर्म में Identity Value वाले ऑप्शन में जाना होगा और यहां अपनी यूनिवर्सिटी/कॉलेज का नाम, एडमिशन वर्ष और रोल नंबर/इनरोलमेंट नंबर दर्ज करें।
- जानकारी दर्ज करने के बाद Get Document पर क्लिक, इतना करने के बाद आपका APAAR ID Card Generate हो जायेगा, जिसे आप सुरक्षित डाउनलोड कर सकते है।
Note : याद रहें APAAR ID बनाने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि बिना OTP वेरिफिकेशन के आप प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकते।
APAAR ID Card Download Kaise Kare
बहुत से लोग अभी तक ये नहीं जानते की APAAR ID कहाँ से डाउनलोड करना है, जितनी आसान इसे बनाने की प्रक्रिया है उससे कहीं ज्यादा इसे डाउनलोड करना सरल है, बस आपको DigiLocker की वेबसाइट या मोबाइल एप्लीकेशन पर जाना होगा और Login करना होगा, इसके बाद OTP वेरिफिकेशन को पूरा करें और Security PIN दर्ज करें, लॉग इन करने के बाद आपको होम पेज पर ही Issued Document का विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करें।
यहाँ आपको अपना APAAR ID देखने को मिलेगा, जिस पर क्लिक करें उसकी जाँच करें और Download के विकल्प पर क्लिक करें और अपने APAAR ID PDF को सेव कर लें जिसके बाद आप इसे प्रिंट करा कर अपने कॉलेज, स्कूल या मांगे जाने वाली जगह पर उपयोग कर सकते है।
APAAR ID And ABC ID Me Kya Difference Hai
अगर आप पहली बार अपार आईडी बना रहे है तो आपके मन में एक सवाल जरूर उठेगा की APAAR ID और ABC (Acadmic Bank Of Credit) में क्या अंतर है तो जान लीजिये की अपार आईडी तो आपका स्टूडेंट पहचान पत्र होता है लेकिन ABC आपका क्रेडिट्स (Credits) को स्टोर करने वाला डिजिटल वॉलेट है।
| अंतर का आधार | APAAR ID (One Nation, One Student ID) | ABC ID (Academic Bank of Credits ID) |
| पूरा नाम | Automated Permanent Academic Account Registry | Academic Bank of Credits ID |
| मुख्य उद्देश्य | छात्र की आजीवन डिजिटल पहचान बनाना। | कॉलेज/यूनिवर्सिटी के एकेडमिक क्रेडिट्स (Marks/Credits) को स्टोर और ट्रांसफर करना। |
| लागू होने का दायरा | प्राथमिक विद्यालय (Pre-primary) से लेकर कॉलेज और PhD स्तर तक लागू। | मुख्य रूप से उच्च शिक्षा (Higher Education, UG/PG, Skill Courses) के लिए। |
| इसमें क्या दर्ज होता है? | स्कूल/कॉलेज की जानकारी, मार्कशीट, रिपोर्ट कार्ड, सर्टिफिकेट और स्कॉलरशिप रिकॉर्ड। | विषय-वार प्राप्त एकेडमिक क्रेडिट्स और ग्रेड पॉइंट (जो कॉलेज/यूनिवर्सिटी जारी करती है)। |
| उपयोग | स्कूल एडमिशन, ट्रांसफर, बोर्ड रजिस्ट्रेशन और सरकारी लाभों के लिए। | डिग्री पूरा करने, कॉलेज बदलने (Multiple Entry-Exit) या क्रेडिट ट्रांसफर के लिए। |
APAAR ID Correction Kaise Kre
दोस्तों लोगो को अक्सर देखने को मिलता है की अपार आईडी जनरेट होने के बाद उनकी आईडी में जानकारी गलत दर्ज है, जिसके लिए उनकी आईडी अमान्य हो जाती है तो अगर आपके अपार आईडी में कोई जानकारी जैसे – नाम, जेंडर, जन्मतिथि या अन्य कोई व्यक्तिगत जानकारी गलत दर्ज है तो आप सरकार के निर्देशों का पालन करके अपनी अपार आईडी में परिवर्तन भी करा सकते है
चूँकि अपार आईडी आपके आधार कार्ड से जनरेट होता है तो अगर आपके आधार में कोई जानकारी गलत है तो पहले उसे सही करवाएं और जानकारी सुधरने के बाद दिजीलॉकर में जाए और Issued Document में अपार आईडी ढूंढें और सामने के थ्री डॉट पर क्लिक करें जहाँ आपको Refresh का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें इसके बाद आप देखेंगे की आपकी जानकारी परिवर्तित हो चुकी होगी
APAAR ID Ka Use Kahan Hota Hai
बहुत से विद्यार्थी अपार आईडी तो बना लेंते है लेकिन उन्हें यह पता ही नहीं चलता की इसका उपयोग कहाँ करना है अगर आप भी इस स्टूडेंट कार्ड का उपयोग जानना चाहतें है तो नीचे इस तालिका को ज़रूर देखें :
| क्षेत्र / श्रेणी | कहाँ उपयोग होता है? | उद्देश्य / लाभ |
| स्कूली शिक्षा (School Education) | स्कूल एडमिशन व टीसी (TC) | स्कूल बदलने पर पुराने एकेडमिक रिकॉर्ड को नए स्कूल में आसानी से ट्रांसफर करना। |
| बोर्ड परीक्षा रजिस्ट्रेशन | CBSE, ICSE या स्टेट बोर्ड परीक्षा फॉर्म में छात्र सत्यापन (Verification) के लिए। | |
| रिपोर्ट कार्ड व सर्टिफिकेट्स | सभी कक्षाओं के रिपोर्ट कार्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने के लिए। | |
| उच्च शिक्षा (College & University) | कॉलेज एडमिशन | UG, PG या डिप्लोमा कोर्स में बिना कागजी झंझट के डायरेक्ट वेरिफिकेशन। |
| एकेडमिक क्रेडिट ट्रांसफर (ABC) | NEP 2020 के तहत कोर्स/कॉलेज बदलने पर पिछले क्रेडिट्स (Credits) को नए कॉलेज में जोड़ना। | |
| परीक्षा और रिजल्ट | सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने और यूनिवर्सिटी डिग्री/डिप्लोमा ऑनलाइन प्राप्त करने में। | |
| सरकारी लाभ व स्कॉलरशिप | स्कॉलरशिप आवेदन (Scholarships) | National Scholarship Portal (NSP) और राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति में DBT सत्यापन के लिए। |
| सरकारी योजनाएं | छात्रों के लिए आने वाली मुफ्त लैपटॉप, साइकिल, या किताब वितरण योजनाओं के लाभ में। | |
| करियर व रोजगार (Jobs & Higher Studies) | जॉब वेरिफिकेशन (Background Check) | कंपनियां या सरकारी विभाग सीधे DigiLocker/APAAR ID से शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच कर सकते हैं। |
| विदेश में पढ़ाई (Study Abroad) | विदेशी यूनिवर्सिटीज में एकेडमिक बैकग्राउंड और क्रेडिट्स को सत्यापित कराने के लिए। |
Nishkarsh:
तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको APAAR ID के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे सवाल पूँछ सकते है क्यूंकि आप को इसी तरह अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. अपार आईडी क्या होती है ?
शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी यह एक स्टूडेंट आईडी होती है इसका उपयोग छात्रों के शैक्षिणिक डाटा को देखने के लिए किया जाता है |
Q2. Apaar ID बनाने के लिए कौन का एप होता है ?
इस आईडी कार्ड को बनाने के लिए आप DigiLocker या UMANG का उपयोग करके सिर्फ 5 मिनट में आईडी कार्ड बना सकते है |
Q3. Apaar ID डाउनलोड कैसे करें ?
अपार कार्ड बनाने के लिए कोई सीधी वेबसाइट नही है इसके लिए DigiLocker या ABC के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है |
Q4. Kya Sabhi Student Ke Liye APAAR ID Banwana Zaroori Hai?
New Education Policy (NEP 2020) Ke Anusar Sabhi Student Ko APAAR ID Banwana Zaroori Hai.
Q5. Kya APAAR ID Banane Ke Liye Koi Fees Deni Hoti Hai?
Nhi Yah Student Identity Card Puri Tarah DigiLocker Se Free Me Banta Hai.
Q6. APAAR ID Ka Use Naukri me Bhi Hota Hai?
Nhi Yah Ek Student ID Card Hai Jo Ki Apke Education Ke Record Seve Karta Hai.
Q7. How long does it take to create an APAAR ID?
It can be created online in a only 2 to 5 minutes to generate it.
Q8. Kya APAAR ID Me Correction Bhi Kar Sakte Hai?
Han APAAR ID Me Information Update Krne Ke Liye Apko Aadhaar Card Update Krna Hoga.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।