Atal Pension Yojana | जानिए हर महीने ₹5,000 की गारंटीड पेंशन कैसे पाएँ

Atal Pension Yojana Apply 2026:

क्या आप भी किसी प्राइवेट सेक्टर (असंगठित क्षेत्र) में कार्य करते है, और और अपने आने वाले कल को लेकर परेशान है अगर हाँ तो आज मैं जो जानकारी आपके के लिए लेकर आया हूँ उसे जानकर आप हैरान होने वाले है दरासल सरकार द्वारा एक नई योजना शुरू की गयी है जिसके तहत कोई भी ऐसा व्यक्ति जो किसी प्राइवेट एरिया में काम करता है। अब वो भी हर महीने सरकारी पेंशन का लाभ उठा सकता है तो हैना ये जानकारी चौकाने वाली इस योजना का नाम Atal Pension Yojana (APY) है, जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति हर महीने ₹1000 से ₹5000 तक की पेंशन अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकता है।

Quick Summary 

  • योजना क्या है – APY किसी भी ऐसे व्यक्ति को मासिक पेंशन की सुविधा प्रदान करती है जो असंगठित क्षेत्र में काम करता है
  • पात्रता – 18 से 40 वर्ष आयु वाले भारतीय नागरिक
  • पेंशन राशी – सरकार की गारंटी है की 60 वर्ष की आयु के बाद ₹1000 से ₹5000 तक की निश्चित मासिक पेंशन
  • कॉन्ट्रिब्यूशन – आयु और चुनी गयी पेंशन के आधार पर ऑटो डेबिट होता है
  • संचालन – PFRDA (Pension Fund Regulatory And Development Authority)

अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए तय की गयी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और लाभार्थी का किसी बैंक या डाक घर में सेविंग अकाउंट होना चाहिए, APY में जितनी कम उम्र से निवेश किया जाता है उतनी ही कम राशी आपको जमा करनी होती है, इसे ऐसे समझिये किसी व्यक्ति की आयु 18 वर्ष है तो उसे 60 वर्ष के बाद ₹5000 की पेंशन का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को हर महीने ₹210 जमा करने होने लेकिन आप जितनी ज्यादा आयु से इसका लाभ लेंगे तो आपको उसी के हिसाब से तय की गयी राशी का भुगतान करना होगा।

Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana की सबसे खास बात यह है की अगर किसी भी ग्राहक की मृत्यु हो जाती है तो उसके पति या पत्नी को निर्धारित पेंशन मिलती रहेगी इस लिए APY केवल रिटायरमेंट के लिए नहीं बल्कि पूरी परिवार की वित्तीय सुरक्षा के लिए भी बहुत उपयोगी मानी जाती है, तो अगर आप भी किसी पेंशन योजना में आवेदन करना चाहते है तो आपके लिए अटल पेंशन योजना सबसे उपयोगी और भरोसेमंद साबित होगी।

Atal Pension Yojana Kya Hoti Hai?

अटल पेंशन योजना (APY) भारत सरकार द्वारा मई 2015 में शुरू की गई एक ऐसी गारंटीड पेंशन योजना है जिसके तहत कोई भी ऐसा व्यक्ति जो किसी असंगठित क्षेत्र में काम करता है वो भी 60 वर्ष की आयु के बाद ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की मासिक पेंशन का लाभ उठा सकता है, इस योजना का संचालन PFRDA (Pension Fund Regulatory And Development Authority) द्वारा नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के ढांचे के तहत किया जाता है।

यह योजना उन प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले व्यक्तियों के लिए बनाई गयी है जिनके पास भविष्य निधि (PF) या किसी सरकारी पेंशन का कोई निश्चित सहारा नहीं होता है, APY में सरकार द्वारा यह नियम तय किये गये है की 18 से 40 वर्ष के बीच कोई भी इस योजना में हर महीने थोड़ी रकम जमा करेगा और 60 साल के बाद उसे हर महीने ₹1000 से ₹5000 तक की गारंटीड मासिक पेंशन का लाभ मिलेगा। ऐसे में अगर किसी ग्राहक की मृत्यु भी हो जाती है तो भी तय किये गये नोमीनी को इस योजना का लाभ मिलता रहेगा।

Atal Pension Yojana 2026 – Overview

विवरण जानकारी
योजना का नाम अटल पेंशन योजना
Short Name APY
शुरुआत 2015
उद्देश्य वृद्धावस्था में पेंशन सुरक्षा प्रदान करना
पेंशन विकल्प ₹1,000 से ₹5,000 प्रति माह
पेंशन शुरू 60 वर्ष की उम्र के बाद
आवेदन माध्यम बैंक/डाकघर के माध्यम से
योगदान मासिक, तिमाही या छमाही
मुख्य आधार बैंक खाता और पात्रता
संचालन PFRDA
योजना का प्रकार सरकारी पेंशन योजना

 

What’s New Updates In 2026

अगर बात करें APY 2026 में मेजर बदलावों की तो केंद्र सरकार ने अटल पेंशन योजना को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है जिसके लिए सरकार योजना के प्रचार-प्रसार के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान कर रही है, इसके अलावा PFRDA और Protean CRA के जरिये e-APY पोर्टल को पहले के मुकाबले और ज्यादा सरल बनाया गया है, जिसके कारण कोई भी व्यक्ति केवल Aadhaar OTP Verification के जरिये डिजिटल माध्यम से तुरंत रजिस्ट्रेशन कर सकता है

आपको बताते चलें की हालही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक अटल पेंशन योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों का आंकड़ा 9 करोड़ से अधिक पार हो चुका है और वर्ष 2025-26 रिकॉर्ड के मुताबिक 1.35 करोड़ नए ग्राहक इस योजना से जुड़े है जिसमे महिलाओं की भागीदारी 48%-50% तक पहुँच चुकी है, 1 अक्टूबर 2022 लागू नियम के अनुसार कोई भी टैक्स देने वाला व्यक्ति इस योजना में आवेदन के लिए पात्र नहीं है

इसके अलावा अटल पेंशन योजना में जमा की गई राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80CCD(1) और 80CCD(1B) के तहत टैक्स लाभ मिलता है। धारा 80C की ₹1.5 लाख की सीमा के अलावा धारा 80CCD(1B) के तहत ₹50,000 तक की अतिरिक्त कर कटौती प्राप्त की जा सकती है।

Eligibility Criteria For Atal Pension Yojana

अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा कुछ शर्तों का निर्धारण किया गया है, जो भी इन शर्तों को पूरा करता है वही योजना में आवेदन के योग्य होगा तो चलिए जानतें है की वो निर्धारित शर्तें कौन से है :

  1. कोई भी आवेदक मूल रूप से भारतीय नागरिक होना चाहिए
  2. इस योजना में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष की होनी चाहिए
  3. इसमें 60 वर्ष होने के बाद आपको मासिक पेंशन दी जाती है
  4. जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है आपकी राशि बढ़ती जाती है
  5. इसके लिए आपके पास एक बैंक अकाउंट होना आवश्यक है, जो आधार से लिंक हों
  6. पेंशन राशि आपके द्वारा महीने में जमा किये गए पैसे के आधार पर निर्भर करती है

Atal Pension Yojana Application Form Kaise Bhare

देखिये यह एक पेंशन योजना है तो इसमें आवेदन करने के लिए आपके पास किसी बैंक या फिर डाक घर में अपना बैंक खाता हो ज़रूरी है, APY का लाभ लेने के लिए आपको अपना बैंक अकाउंट Atal Pension Yojana से लिंक करना होता है, इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होता है जो की आपको बैंक शाखा में मिल जायेगा या फिर आप इसे ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते है तो चलिए समझतें है फॉर्म सबमिट करने की प्रक्रिया के बारे में :

Atal Pension Yojana

Step#1 Bank And Personal Detail 

  • जब आप बैंक या फिर ऑनलाइन माध्यम से अटल पेंशन योजना का एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त कर लें तब आपको सबसे ऊपर बैंक से सम्बंधित जानकारी दर्ज करनी होती है
  • जो जानकारी आप दर्ज करेंगे उसमे Bank A/C Number, Bank Branch और Bank Name दर्ज करना होगा
  • इसके बाद आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी Personal Detail वाले भाग में भरनी होगी -( नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और आधार संख्या )
  • अब इसी भाग में ही आपको Nominee की जानकारी दर्ज करनी होगी, आप जिसे भी नॉमिनी के तौर में चुनते है उसकी आधार संख्या और रिश्तें का प्रमाण देना होगा
  •  इनता करने के बाद आप आवेदन फॉर्म के अगले पड़ाव पर पहुँच जायेंगे

Atal Pension Yojana

Step#2 Pension And Acknowledgement 

  • आवेदन फॉर्म के इस भाग को भरने के लिए आपको अधिक सावधानी बरतने की ज़रुरत है क्योंकि यहीं आपको यह सुनिश्चित करना है की आप कितना पैसा निवेश करेंगे
  • सबसे पहले इसमें आपको भुगतान करने की समय अवधि Monthly, Quarterly और Half Yearly को चुनना होगा
  • इसके बाद Pension Amount 1000, 2000, 3000, 4000 और 5000 चुने, आगे अपने बैंक खाते से पैसे काटने के लिए Declaration भरना होगा
  • इतनी जानकारी भरने के बाद आपको सम्बंधित बैंक अधिकारी के पास फॉर्म जमा करने रिसिप्ट प्राप्त करनी होगी जिसमे आपका PRAN Number लिखा होता है

Note : याद रहें PRAN Number का उपयोग Atal Pension Yojana Account की स्थिति की जाँचने में किया जाता है इस लिए इसे सुरक्षित रखें 

Important Portal Links

पोर्टल / सेवा आधिकारिक लिंक
CRA Portal – आधिकारिक पोर्टल Click Here 
APY e-PRAN & Statement View Click Here 
e-APY Direct Registration / eNPS Click Here 
PFRDA – नियमन संस्था Click Here 

 

APY Online Application Process

अगर आपको बैंक जाने के समय से बचना है तो सरकार ने इसके लिए भी ऑनलाइन की एक सुविधा का निर्माण किया है जिसके आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है जिसके लिए आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सर्च करना होगा APY. इसके बाद सर्च रिजल्ट में आये परिणाम में पहले ही लिंक पर क्लिक करें, अब आप NPS Protean की वेबसाइट पर पहुँच जायेंगे जहाँ होम पेज पर ऊपर कोने की तरफ Open Your NPS Account का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें

Atal Pension Yojana

विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर APY Subscribers Register Now का ऑप्शन चुनना होगा, इतना करने के बाद आप देखेंगे की आपके सामने नया रजिस्ट्रेशन करने के लिए एक आवेदन फॉर्म खुल जायेगा, यहाँ सबसे पहले आपको Bank A/C Number, Bank Branch और Bank Name दर्ज करना होगा, इसके बाद Pension Amount और Periodicity of Contribution सेलेक्ट करके कैप्चा कोड भरें और फिर Continue वाले टैब पर क्लिक करें इनता करने के बाद आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी

Pro Tip : याद रहे इस योजना का लाभ लेने के लिए आपका बैंक अकाउंट और आधार दोनों लिंक होने ज़रूरी है  

APY Contribution & Pension Chart

योजना में आवेदन करने से पहले एक बार अटल पेंशन योजना योगदान सूची को ज़रूर देखें ताकि आप यह सुनिश्चित कर सकें की आपको 60 वर्ष के बाद कितना लाभ लेना है और कितना निवेश करना है, यह जानकारी जानने के लिए नीचे दिए गये चार्ट को ज़रूर देखें :

प्रवेश आयु ₹1,000 पेंशन ₹2,000 पेंशन ₹3,000 पेंशन ₹4,000 पेंशन ₹5,000 पेंशन
18 वर्ष ₹42/माह ₹84/माह ₹126/माह ₹168/माह ₹210/माह
20 वर्ष ₹50/माह ₹100/माह ₹150/माह ₹198/माह ₹248/माह
25 वर्ष ₹76/माह ₹151/माह ₹226/माह ₹301/माह ₹376/माह
30 वर्ष ₹116/माह ₹231/माह ₹347/माह ₹462/माह ₹577/माह
35 वर्ष ₹181/माह ₹362/माह ₹543/माह ₹722/माह ₹902/माह
40 वर्ष ₹291/माह ₹582/माह ₹873/माह ₹1,164/माह ₹1,454/माह

 

Atal Pension Yojana Exit Withdrawal Rules

अगर आप भी जानना चाहतें है की अटल पेंशन योजना में पैसे निकालने के लिए किन नियमों का पालन करना होगा तो यह जानकारी आपके लिए है अगर कोई भी ग्राहक 60 वर्ष की आयु पूरी कर लेता है तो पेंशन फंड से 100% पेंशन की शुरुआत हो जाती है लेकिन अगर खाताधारक 60 साल से पहले योजना बंद करना चाहता है तो ऐसी स्थिति में उसके द्वारा जमा किया गया पैसा और उस पर जो भी ब्याज होगा बस वही वापस मिलेगा, इसके अलावा अगर किसी ग्राहक की 60 साल से पहले मृत्यु हो जाती है तो उसके पति/पत्नी को पेंशन का लाभ मिलता रहेगा, तथा अगर नॉमिनी चाहे तो पूरा पैसा भी निकाल सकते है

Related articles

Kanya Sumangla Yojana UP 2026 | Janiye ₹25,000 Ka Labh Kaise Milege? Click Here 
Sukanya Samriddhi Yojana Kya Hai? Jane Benefits, Rules Aur Calculator Detail Click Here

 

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Kya Tax Pay Karne Wale Bhi Atal Pension Yojana Me Apply Kar Sakte Hai?

Nhi 1 October 2022 Rules Ki Hisaab Se Koi Bhi Taxt Pay Karne Wala Vyakti Yojana Ke Liye Eligible Nhi Hai.

Q2. Agar Bank Account Me Minimum Required Balance Na Hoto Kya Penalty Deni Hogi?

Han Agar Payment Late Hota Hai to ₹1 Se ₹10 Penalty Deni Hoti Hai.

Q3. Kya APY Me Contribution Pension Ko Baad Me Badla Ja Sakta Hai?

Han Financial Year Me Ek Baar Aap Contribution Payment Ko Upgrade Kar Sakte Hai.

Q4. Mere Pass Bank Account Nhi Hai To Kya Mujhe Pehle Account Khulwana Chahiye?

Han Agar Atal Pension Yojana Ka Benefits Lena Chahte Hai To Aapko Bank Account Open Karna Padega.

Q5. क्या अटल पेंशन योजना में निवेश के लिए कोई टैक्स लाभ है?

हाँ पेंशन योजना आईटी अधिनियम 1961 की धारा 80CCD के तहत टैक्स छूट लाभ मिलता है

Nishkarsh:

Atal Pension Yojana के तहत हर प्राइवेट एरिया में काम करने वाले और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने ₹1000 से ₹5000 तक की पेंशन का लाभ मिलता है लेकिन इसमें योजना में आपको 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष की आयु तक बहुत मामूली राशी का निवेश करना होता है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Atal Pension Yojana के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे सवाल पूँछ सकते है क्यूंकि आप को इसी तरह अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।