PM Svanidhi Yojana Online Apply 2026:
अगर आप भी रेहड़ी-पटरी या छोटे दुकानदार की श्रेणी में आते है, और कोई छोटा-मोटा करोबार करके अपने परिवार के दैनिक खर्चों को पूरा करते है, आप लोगों के लिए मेरे पास एक ऐसी जानकारी है जिसके तहत आपको भारत सरकार से बिना किसी गारंटी के ₹50,000 लोन मिल सकता है, तो अगर पैसों की कमी के चलते आपका धंधा बंद हो चुका है या कारोबार बढ़ाने की सोच रहे है तो आप भी PM Svanidhi Yojana के तहत सरकार से बिना गारंटी के ₹50,000 लोन ले सकते है।
Quick Summary
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM Svanidhi Yojana).
- उद्देश्य: छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी गारंटी के आसान ब्याज दरों पर लोन प्रदान करना।
- लोन चरण: इस योजना में लोन का वितरण तीन चरण में होता है, जिसमे पहला लोन चुकाने के बाद ही दूसरा लोन मिलता है।
- प्रमुख लाभ: समय पर किश्त चुकाने पर 7% प्रति वर्ष ब्याज सब्सिडी और डिजिटल लेन-देन पर ₹1,200/वर्ष तक का कैशबैक।
- ज़रूरी दस्तावेज: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।
- आवेदन प्रक्रिया: सरकार के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन।
PM Svanidhi Yojana भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य सड़क किनारे दुकान लगाने वाले छोटे दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स को अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बिना किसी गारंटी के लोन उपलब्ध कराना है। इस योजना को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) के नाम से जाना जाता है।

कोरोना महामारी के दौरान छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी लगाने वाले लोगों की आजीविका पर काफी असर पड़ा था। ऐसे स्ट्रीट वेंडर्स को दोबारा अपना व्यवसाय शुरू करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से PM SVANidhi Yojana शुरू की गई थी।
PM Svanidhi Yojana Kya Hai?
कोरोना महामारी के बाद छीटें दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स की आर्थिक स्थिति और दैनिक जीवन शैली पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा था, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने जून 2020 में PM SVANidhi Yojana की शुरुआत की, इस योजना को माइक्रो-क्रेडिट योजना भी कहा जाता है, योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को बिना किसी गारंटी (Collateral-Free Loan) के बेहद किफायती दरों पर वर्किंग कैपिटल लोन उपलब्ध कराया जाता है।
भारत सरकार द्वारा देश के छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी वालों और स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से ‘प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि’ यानी PM स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Yojana) को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा संचालित किया जाता है और यह योजना छोटे विक्रेताओं के लिए वरदान साबित हो रही है।
PM SVANidhi Yojana 2026 – Overview
| पैरामीटर (Parameter) | विवरण (Details) |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) |
| मंत्रालय | आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय (MoHUA) |
| शुरुआत की तिथि | जून 2020 |
| ऋण की अधिकतम राशि | ₹15,000 (प्रथम चरण), ₹25,000 (द्वितीय चरण), ₹50,000 (तृतीय चरण) |
| ब्याज सब्सिडी (Interest Subsidy) | 7% प्रति वर्ष (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण / DBT के माध्यम से) |
| गारंटी / Collateral | किसी गारंटी की आवश्यकता नहीं (असुरक्षित ऋण) |
| कैशबैक सुविधा | डिजिटल लेनदेन करने पर ₹1,200/वर्ष तक कैशबैक |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmsvanidhi.mohua.gov.in |
PM Svanidhi Loan Amount and Stages
पीएम स्वानिधि योजना की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की इस योजना में स्ट्रीट वेंडर्स को विकसित करने के लिए लोन की राशि 3 चरणों में प्रदान की जाती है जिससे सभी दुकानदारों का सम्पूर्ण विकास हो सकें, चलिए जानते है वो चरण कौन से है और हर चरण में कितना पैसा मिलेगा:
| चरण | अधिकतम लोन राशि |
|---|---|
| पहला लोन | ₹15,000 तक |
| दूसरा लोन | ₹25,000 तक |
| तीसरा लोन | ₹50,000 तक |
पहला लोन:
योजना में आवेदन करने के बाद स्ट्रीट वेंडर्स को ₹15,000 का वर्किंग कैपिटल लोन मिलता है, जिसकी रीपेमेंट अवधि 12 महीने यानी 1 साल होती है, जब कोई वेंडर एक लोन की राशि को चुका देता है, तब उसे दूसरा लोन मिल जाता है।
दूसरा लोन:
लोन अवधि में दूसरे चरण को प्राप्त करने के लिए वेंडर्स को पहला लोन समय पर चुकाना होगा जिसके बाद वह ₹25,000 के लिए पात्र हो जाता है, इस योजना में दूसरे चरण की लोन राशि को चुकाने के लिए 18 महीनों का समय दिया जाता है।
तीसरा लोन:
दूसरे लोन का समय पर भुगतान करने के बाद वेंडर पर सरकार का भरोशा हो जाता है और इसके बाद वह बड़ी लोन राशि ₹50,000 तक प्राप्त कर सकता है, इस लोन को चुकाने के लिए 36 महीने (3 साल) का समय दिया जाता है।
Key Features And Benefits
पीएम स्वनिधि योजना को छोटे कारोबारियों और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए तैयार किया गया है इस लिए सरकार से यह तय किया है की इस योजना में आवेदकों को कई और लाभ प्रदान किये जाए चलिए जानते है की योजना में आवेदन करने से और कौन से लाभ मिलते है:
बिना गारंटी लोन: पीएम स्वनिधि योजना में लोन लेने के सबसे बड़ा फायदा ये है की लोन के लिए अप्लाई करने पर आपको किसी भी जमीन, गहनें और गारंटी रखने की कोई ज़रुरत नहीं पड़ती है केवल आवेदन करके ही लोन की राशि बैंक खातें में प्राप्त की जा सकती है।
7% ब्याज सब्सिडी: अगर आपके इस योजना से लोन लिए और अगर समय रहते उसका भुगतान कर दिया तो सरकार आपको इसके लिए 7% सब्सिडी प्रदान करती है, जो सीधे आवेदन अपने खाते से निकाल भी सकता है।
प्री-पेमेंट पेनल्टी: दूसरे बैंक से लोन और पीएम स्वनिधि लोन में एक और अंतर है, किसी दूसरे बैंक से लोन की राशी समय पर न चुकाने पर आपके ऊपर पेनल्टी लगती है, लेकिन इस योजना में अगर समय सीमा समाप्त भी हो जाए तो भी आपको कोई अदर शुल्क नहीं देना पड़ता है।
क्रेडिट में सुधार: नियमित भुगतान करने से लाभार्थियों का CIBIL स्कोर बेहतर होता है, जिससे भविष्य में बड़े व्यावसायिक लोन आसानी से मिल जाते हैं।
शून्य प्रोसेसिंग चार्ज: यह लोन योजना छोटे कारोबारियों और स्ट्रीट वेंडर्स को ध्यान में रख बनाई गयी है इसलिए अगर आप योजना में आवेदन करके लोन प्राप्त करते है तो इसके लिए किसी भी प्रकार की कोई प्रोसेसिंग फीस चार्ज नहीं लिया जाता है।
Eligibility Criteria And Required Documents
PM SVANidhi Yojana में आवेदन ऑनलाइन माध्यम आवेदन से किये जाता है इस लिए सरकार ने इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कुछ ज़रूरी दस्तावेजों का चुनाव किया है, तो अगर आप भी बताई गयी इस लिस्ट के पात्र है तो आज ही आवेदन कर सकते है:
- योजना में आवेदन करने के लिए सभी वेंडर्स के पास शहरी स्थानीय निकाय (ULBs) द्वारा जारी किया जाने वाला वेंडर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए इसके अलावा वो वेंडर्स भी आवेदन कर सकते है जिन्हें सर्वेक्षण में पहचाना गया है लेकिन अभी तक उनके पास कोई पहचान पत्र या सर्टिफिकेट नहीं मिला है।
- यदि कोई वेंडर सर्वेक्षण में छूट गया है या नया वेंडर है, तो उसे शहरी स्थानीय निकाय (ULB) या टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) से अनुशंसा पत्र (Letter of Recommendation – LoR) प्राप्त होना चाहिए।
- आवेदन के पास आधार कार्ड, वेंडिंग सर्टिफिकेट/LoR, बैंक अकाउंट, पासपोर्ट साइज़ फोटो और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए।
Important Links And Resources
| Application | Links |
|---|---|
| Main official website | Click Now |
| Online Loan Application | Click Now |
| Check application status | Click Now |
PM Svanidhi Yojana Me Online Apply Kaise Kre
पीएम स्वनिधि योजना में आवेदन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया बहुत आसान है जिसके लिए आपको कुछ प्रक्रिया के चरणों को फॉलो करना होगा:\

(Step-By-Step)
सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में PM Svanidhi सर्च करें और फिर रिजल्ट में आने वाले पहले ही लिंक पर क्लिक करें अब आपके सामने सरकार की आधिकारी वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जायेगा।
यहाँ आपको कई सारे विकल्प देखने को मिलेंगे जिसमे आप Apply For Loan के विकल्प को चुनेंगे, अब आपके सामने पोर्टल पर Login करने का विकल्प आएगा, यहाँ आपको सबसे पहले अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड भरकर Sand OTP पर क्लिक करें।
अब आपके मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए OTP आएगा उसे बॉक्स में दर्ज करें और फिर Verify OTP पर क्लिक करें, अब आपके सामने PM Svanidhi Loan के लिए आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा।
फॉर्म में सबसे पहले आपको Vendor Categories चुननी होगी और फिर Aadhaar Verification पूरा करें, अब फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, परिवार विवरण, निवास स्थान और कारोबार की जानकारी दर्ज करनी होगी।
अब Submit पर क्लिक करने के बाद Documents Upload करने का विकल्प आपके सामने आयेगा, यहाँ एक बात आपको बताता चलूं की आपका फोटो आपके आधार कार्ड के द्वारा ऑटोमेटिक फैच होकर आ जाता है अब आपको Bank Passbook Upload करनी होती है।
इसके बाद फाइनल सबमिशन के पहले आपको Submit Your Application To Your Preferred Lender पर क्लिक करके उस बैंक का विवरण दर्ज करना होगा जहाँ से आप लोन लेना चाहते है।
आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही से भरने के बाद आपको Declaration And Authorization वाले बॉक्स में टिक करके Submit बटन पर क्लिक करें। आपको एक Application Reference Number प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रखें।
Note: याद रहे पीएम स्वनिधि योजना में आवेदन करने पर आपको पहला लोन ₹15,000 का ही मिलता है जिसे चुकाने के लिए आपको 12 महीनो का समय मिलता है।
Related Articles
| Ab Naye Niyam Se Aise Banega Ration Card ! | Click Now |
|---|---|
| Aadhaar Card Correction Kaise kare? Address, Name, DOB, | Click Now |
| How to apply for PM Kisan Yojana? | Click Now |
Application Status Kaise Track Kre
अगर आपने भी आवेदन कर दिया है और लगातार सोच रहें है की आवेदन कहाँ तक पंहुचा है, तो सोचना छोड़िये बल्कि एक्शन लीजिये आवेदन करने के बाद ऑनलाइन माध्यम से ही घर बैठे आवेदन की स्थिति ककी जाँच करें, जिसके लिए आपको सबसे पहले PM Svanidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और होम पेज पर मौजूद कई सारी सर्विसेस आपको देखने को मिलेंगी।
यहाँ आपको Know Your Application Status पर क्लिक करना होगा अब आपके सामने एक नया इंटरफ़ेस खुलेगा जहाँ आपको आवेदन के बाद Submit करने के बाद जो Application Reference Number मिला था उसे स्क्रीन पर दिखाई दे रहे बॉक्स में दर्ज करें और फिर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तथा वेरिफिकेशन में प्राप्त OTP बॉक्स में दर्ज करके Search के टैब पर क्लिक करने अब जो भी आपके आवेदन की स्थिति होगी वो आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
Yojana Ke Digital Cashback Incentives
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को जारी करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य केवल वेंडर्स को लोन देना नहीं था बल्कि उन्हें आने आने वाली डिजिटल दुनिया और नेट बैंकिंग से जोड़ना भी था इस योजना को और आकर्षक इसमें डिजिटल पेमेंट्स पर मिलने वाले कैशबैक बनाते है:
लोन स्वीकृति के समय ही बैंकों और भुगतान एग्रीगेटर्स (PhonePe, Paytm, BharatPe, Google Pay) के माध्यम से वेंडर्स को UPI QR कोड उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसमे अगर कोई वेंडर 1 महीने में 50 ट्रांस्जैक्शन पूरे करता है तो उसे ₹50 कैशबैक मिलते है, इसी तरह 100 ट्रांस्जेक्शन पर ₹75 कैशबैक और 200 से अधिक डिजिटल लेनदेन पर ₹100 कैशबैक मिलता है, इस प्रकार एक लाभार्थी प्रति वर्ष अधिकतम ₹1,200 तक कैशबैक के रूप में प्राप्त कर सकता है।
| Follow Our Youtube Channel | Click Here |
| Follow Our Website | Click Here |
| Follow Our Facebook Page | Click Here |
Nishkarsh:
पीएम स्वनिधि योजना सभी स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक वरदान साबित हुई है जिसमे कोई भी आवेदन करके बिना गारंटी सरकार से लोन प्राप्त कर सकता है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको PM Svanidhi Yojana Kya Hai के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. PM SVANidhi Yojana Me Pehla Loan Kitna Milta Hai?
Pehli Baar Apply Krne Par ₹15,000 ka laon 12 Mahino Ki Repayment Ke Taur Par Milta hai.
Q2. Kya Is Yojana Me Koi Byaj Subsidy Bhi Milti Hai?
Han Loan Ki EMI Sahi Time Par Chukane Par 7% Ki Annual Subsidy Milti Hai.
Q3. CIBIL Score Kharab Hone Par Apply Kr Sakte Hai?
Han Agar CIBIL Score Kharab Hai Ya Purani Credit History nhi hai Fir Bhi Apply Kr Sakte Hai.
Q4. Agar Vendor Certificate Nhi Hai To Kaise Apply Kren?
Certificate Na Hone Par Letter of Recommendation (LoR) Ki Madad Se Avedan Kar Sakte hai.
Q5. Kya Is Loan Par Koi Processing Fees Lagti hai?
Nhi PM Svanidhi Yojana Me Kisi Tarah Ki Koi Processing Fees Nhi Lagti Hai.
Q6. Kya Yojana Me Avedan Ke Liye Aadhaar Card Zaroori Hai?
Han OTP Verification Ke Liye Aadhaar Number Ka Hona Zaroori Hai.
Q7. Application Status Kaise Dekh Sakte Hai?
Avedan Ki Sthiti Dekhne Ke Liye Aap Official Portal Upyog Kr Sakte Hai.
Q8. Kya Fal-Sabji Bhechne Wale Labh Le Sakte Hai?
Han Agar Wo Patrata me Aate Hai To Avedan Kr Sakte Hai.
Q9. Is Yojana Me Late Payment Penalty Kitni Hai?
Agar loan EMI Ka Bhugtan Krne Me Deri Hoti Hai To Bhi Koi Late Fees Charge Nhi Lagta.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।