Tata Neu Credit Card : अब हर ऑनलाइन भुगतान पे पायें ज्यादा लाभ !

Tata Neu Credit Card Online Apply 2026

दोस्तों आज तक हमने अपने आर्टिकल की मदद से काफी सारी बैंकिंग सेवाओं की जानकारी आप सभी को प्रदान करी है लेकिन आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे मास्टर क्रेडिट कार्ड के बारे में जिसे हाथ में उठाते ही आपको ऐसा लगेगा जैसे कोई अलादीन का चिराज हाथ लग गया क्यूंकि इस क्रेडिट कार्ड में मिलने वाले फायदें किसी जादू के कम नही है इस क्रेडिट कार्ड का नाम है – Tata Neu Credit Card.

आज में मॉडर्न वर्ल्ड में हम सारा सामान ऑनलाइन ही मगातें है फिर चाहे वो सामान ऑनलाइन शॉपिंग, ग्रोसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स या यूटिलिटी बिल पेमेंट या हमारी रोजमर्रा की ज़िन्दगी का हो लेकिन अगर मैं कहूँ की अब हर बिल पेमेंट पे आप लोग ढेर सारा कैशबैक और रिवॉर्ड्स कमा सकते है, यह क्रेडिट कार्ड विशेष रूप से Tata Neu ऐप के साथ इंटीग्रेटेड है, जिससे यूजर्स को NeuCoins के रूप में आकर्षक रिवॉर्ड्स मिलते हैं।

तो अगर आप कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स और डिजिटल सुविधाओं वाला एक आधुनिक क्रेडिट कार्ड चाहते हैं, तो Tata Neu Credit Card Online आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आवेदन करने से पहले वार्षिक शुल्क, ब्याज दर, पात्रता, रिवॉर्ड संरचना और नियम एवं शर्तों की पूरी जानकारी अवश्य पढ़ें, ताकि आप अपनी वित्तीय आवश्यकताओं के अनुसार सही निर्णय ले सकें।

What is Tata Neu Credit Card?

Tata Neu Credit Card एक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड है जिसे Tata Neu प्लेटफॉर्म और HDFC Bank के सहयोग से लॉन्च किया गया है। यह कार्ड विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो Tata Group के विभिन्न ब्रांड पर खरीदारी करते हैं, तो इस कार्ड के माध्यम से खरीदारी करने पर आपको NeuCoins के रूप में रिवॉर्ड मिलता है, जिसे बाद में Tata Neu App पर रिडीम किया जा सकता है।

Variants of Tata Neu Credit Card

टाटा ने अलग – अलग यूज़र्स की ज़रूरतों को देखते हुए Tata Neu Credit Card को दो मुख्य वेरिंट्स में पेश किया है :

  • Tata Neu Plus Credit Card (बेसिक/एंट्री-लेवल वेरिएंट)

  • Tata Neu Infinity Credit Card (प्रीमियम/एडवांस्ड वेरिएंट)

Tata Neu Plus vs Tata Neu Infinity

फीचर्स / बेनिफिट्स Tata Neu Plus Credit Card Tata Neu Infinity Credit Card
जॉइनिंग / सालाना फीस ₹499 + GST ₹1,499 + GST
वेलकम बेनिफिट 499 NeuCoins 1,499 NeuCoins
सालाना फीस माफी (Waiver) ₹1 लाख के सालाना खर्च पर ₹3 लाख के सालाना खर्च पर
Tata Neu App पर रिवॉर्ड 2% NeuCoins (+5% NeuPass के साथ) 5% NeuCoins (+5% NeuPass के साथ)
अन्य खर्चों पर रिवॉर्ड 1% NeuCoins 1.5% NeuCoins
UPI ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड 1% NeuCoins (RuPay वेरिएंट पर) 1.5% NeuCoins (RuPay वेरिएंट पर)
डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस 4 प्रति वर्ष (1 प्रति तिमाही) 8 प्रति वर्ष (2 प्रति तिमाही)
इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस उपलब्ध नहीं 4 प्रति वर्ष (Priority Pass के जरिए)
फॉरेक्स मार्कअप फीस 3.5% 1.99% - 2%

इसे भी देखें : इन्हें ही मिलेगा बजाज पर्सनल लोन का लाभ !

Benefits & Features of Tata Neu Credit Card

  1. सीधा और आसान कैशबैक: इसमें आपको ‘NeuCoins’ मिलते हैं, जहाँ 1 NeuCoin = ₹1 होता है। कोई पेचीदा पॉइंट सिस्टम नहीं है।

  2. टाटा ब्रांड्स पर भारी बचत: BigBasket, Croma, 1mg, Air India, और Tata CLiQ पर खर्च करने पर वेरिएंट के अनुसार 2% से 5% तक का सीधा कैशबैक मिलता है।

  3. NeuPass बोनस: यदि आप Tata Neu ऐप के ‘NeuPass’ मेंबर हैं, तो आपको चुनिंदा कैटेगरी पर 5% का अतिरिक्त कैशबैक मिलता है।

  4. UPI पेमेंट्स पर रिवॉर्ड: इस कार्ड के RuPay वेरिएंट को Google Pay, PhonePe या Paytm से लिंक करके किसी भी दुकान के QR कोड पर भुगतान करने पर 1% से 1.5% तक का कैशबैक मिलता है।

  5. मुफ्त एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस:

    1. Plus वेरिएंट: साल में 4 डोमेस्टिक (घरेलू) लाउंज एक्सेस।

    2. Infinity वेरिएंट: साल में 8 डोमेस्टिक और 4 इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस।

  6. वेलकम बेनिफिट: कार्ड एक्टिवेट होने पर आपकी फीस के बराबर के NeuCoins वापस मिल जाते हैं:

    1. Plus: 499 NeuCoins (वैल्यू ₹499)

    2. Infinity: 1,499 NeuCoins (वैल्यू ₹1,499)

  7. सालाना फीस माफी (Waiver):

    1. Plus: साल में ₹1 लाख खर्च करने पर अगले साल की फीस माफ।

    2. Infinity: साल में ₹3 लाख खर्च करने पर अगले साल की फीस माफ।

  8. फ्यूल सरचार्ज की छूट: देश के किसी भी पेट्रोल पंप पर ₹400 से ₹5,000 के बीच ईंधन भरवाने पर 1% का फ्यूल सरचार्ज माफ हो जाता है।

  9. आसान रिडेम्पशन: कमाए गए NeuCoins का इस्तेमाल आप Tata Neu ऐप या वेबसाइट पर कोई भी सामान खरीदते समय तुरंत डिस्काउंट पाने के लिए कर सकते हैं।

Required Documents

तो अगर आपने इसके इतने सारे जादूई फायदें देख कर इस कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मन बनाया है तो जान लीजिये इसके लिए किन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी ज़रुरत जिसकी जानकारी नीचे सूची में बताई गयी है :

  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • आय प्रमाण
  • बैंक स्टेटमेंट
  • सैलरी स्लिप (नौकरीपेशा के लिए)
  • ITR (स्वरोजगार के लिए)

Eligibility Criteria for Tata Neu Credit Card

दोस्तों यह लाभकारी कार्ड ऑनलाइन माध्यम से बनवाया जाता है इस लिए आपको पहले यह सुनिश्चित करना होगा की आप इसकी पात्रता को पूरा करते है या नहीं :

Salaried Individuals

अगर आप वेतनभोगी व्यक्ति है और आपकी उम्र 21 से 60 साल के बीच है इसके अलावा आपके महीने का वेतन 25,000 रुपये है तो आप Plus वेरिएंट के लिए लेकिन अगर आपकी मासिक आय 1 लाख रूपए तक है तो Infinity वेरिएंट के लिए आवेदन कर सकतें है |

Self-Employed

अगर आप बिजनेस मन या फिर सेल्फ-एम्प्लॉयड है तो Plus वेरिएंट के लिए न्यूनतम राशि 6 लाख प्रतिवर्ष इसके अलावा Infinity वेरिएंट के लिए न्यूनतम 12 लाख रु रखी गयी है |

Tata Neu Credit Card Online Application Process

इस क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बहुत ही सरल प्रक्रिया है जो नीचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो करके पूरा कर सकतें है :

Tata Neu Credit Card
Tata Neu Credit Card

» वेबसाइट खोलें:

सबसे पहले अपने ब्राउज़र के माध्यम से Tata Neu की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

» फाइनेंस/क्रेडिट कार्ड सेक्शन चुनें:

जहाँ होमपेज पर ऊपर या मेन्यू बार में दिए गए ‘Finance’ या ‘Credit Card’ के विकल्प पर क्लिक करें।

» नंबर दर्ज करें:

अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें और ‘Check Eligibility’ या ‘Apply Now’ पर क्लिक करें। आपके नंबर पर आए OTP को भरकर सबमिट करें।

» बेसिक डिटेल्स भरें:

अपना पैन कार्ड (PAN) नंबर, पूरा नाम, ईमेल आईडी और रोजगार की जानकारी (सैलरीड या सेल्फ-एम्प्लॉयड) दर्ज करें।

» ऑफर और वेरिएंट चुनें:

वेबसाइट आपके क्रेडिट स्कोर को चेक करके स्क्रीन पर Tata Neu Plus या Tata Neu Infinity का अप्रूव्ड ऑफर दिखाएगी। नेटवर्क चुनते समय RuPay वेरिएंट चुनें ताकि आप इसे UPI से लिंक कर सकें।

Tata Neu Credit Card
Tata Neu Credit Card

» वीडियो KYC पूरी करें:

एप्लीकेशन सबमिट होने के बाद आपको स्क्रीन या SMS के जरिए वीडियो केवाईसी की लिंक मिलेगी। ओरिजिनल पैन कार्ड के साथ लाइव वीडियो चैट पर वेरिफिकेशन पूरा करें।

तरीका 2: Tata Neu App के जरिए

क्यूंकि यह एक को-ब्रांडेड कार्ड है तो आप Tata Neu App के जरिए भी आवेदन कर सकते है टाटा न्यू ऐप के जरिए अप्लाई करने पर इंस्टेंट अप्रूवल मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है:

  • ऐप खोलें: अपने फोन में Tata Neu App डाउनलोड करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।

  • क्रेडिट कार्ड सेक्शन में जाएं: होम स्क्रीन पर नीचे की तरफ या मेन्यू में ‘Finance’ या ‘Credit Cards’ के विकल्प पर क्लिक करें।

  • एलिजिबिलिटी चेक करें: ‘Check Eligibility’ या ‘Apply Now’ पर टैप करें। अपना पैन कार्ड नंबर, नाम और रोजगार से जुड़ी बुनियादी जानकारियां भरें।

  • इंस्टेंट अप्रूवल और लिमिट: ऐप तुरंत HDFC Bank के सर्वर से कनेक्ट करके आपको प्रोविजनल अप्रूवल और आपके कार्ड की क्रेडिट लिमिट स्क्रीन पर दिखा देगा।

  • KYC प्रक्रिया: आधार आधारित बायोमेट्रिक या Video KYC का विकल्प चुनें। वीडियो केवाईसी के दौरान आपके पास ओरिजिनल पैन कार्ड का होना अनिवार्य है।

How to check the application status?

इस जादुई और बेहद फायदा देने वाले कार्ड का ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन की स्थिति इस प्रकार जाँच कर सकते है नीचें दी गयी प्रकिया को देखें :

  1. आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. Track Application विकल्प चुनें।
  3. Application Number दर्ज करें।
  4. Mobile Number भरें।
  5. OTP दर्ज करें।
  6. आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

Points to consider while applying

अगर आप ऑनलाइन आवेदन करने जा रहें है या आवेदन करने की सोच रहे है तो कुछ महत्वपूर्ण बातों का जानना आपके लिए ज़रूरी है जो इस प्रकार है :

हमेशा सही मोबाइल नंबर का ही उपयोग करें

PAN और आधार की जानकारी सावधानी पूर्वक भरें

मांगे जाने वाले दस्तावेज साफ़ और वैध ही अपलोड करें

निर्धारित समय पर ही बिल का भुगतान पूरा करें

प्रक्रिया में प्राप्त OTP किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें

For whom is the Tata Neu Credit Card suitable?

यह कार्ड विशेष रूप से उन लोगों के लिए अच्छा है जो—

  • ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं।
  • Tata ब्रांड्स से नियमित खरीदारी करते हैं।
  • UPI से भुगतान करना पसंद करते हैं।
  • रिवॉर्ड पॉइंट्स का अधिक लाभ लेना चाहते हैं।
  • ट्रैवल और लाउंज सुविधाओं का उपयोग करते हैं।

About Us For more Information

Important Links :
Follow Our Youtube Channel Click Here
Follow Our Website Click Here
Follow Our Facebook Page Click Here

Disadvantages of the Tata Neu Credit Card

वार्षिक शुल्क कुछ कार्डों में अधिक हो सकता है।

अधिकतम लाभ Tata ब्रांड्स पर खरीदारी करने पर मिलता है।

समय पर भुगतान न करने पर ब्याज और लेट फीस लागू हो सकती है।

How to get more benefits from the Tata Neu Credit Card?

  • Tata Neu App से खरीदारी करें।
  • ऑफर्स और कैशबैक का लाभ उठाएँ।
  • बिल समय पर भरें।
  • UPI भुगतान का उपयोग करें।
  • NeuCoins को समय-समय पर रिडीम करें।

इसे भी देखें : इन्हें ही मिलेगा बजाज पर्सनल लोन का लाभ !

General Questions (FAQs):

Q1. क्या सच में 1 NeuCoin की कीमत 1रु के बराबर होती है ?

हाँ 1 NeuCoin की कीमत 1रु के बराबर है जिसका इस्तेमाल आप टाटा के पार्टनर ब्रांड्स पर पेमेंट करने के लिए कर सकते हैं।

Q2. Tata Neu Credit Card को PhonePe से लिंक कर सकतें है ?

हाँ बिल्कुल अगर आपके पास Rupay वेरिएंट है तो आप इस कार्ड को सीधे अपने PhonePe से लिंक कर सकते है |

Q3. क्या यह क्रेडिट कार्ड लाइफटाइम के लिए फ्री मिलता है ?

आमतौर पर इस क्रेडिट कार्ड के लिए सलाना शुक्ल का भुगतान करना पड़ता है लेकिन कभी-कभी बैंकों के ऑफर में एक साल तक फ्री भी मिल सकता है |

Q4. क्या ऑनलाइन आवेदन के लिए PAN Card ज़रूरी होता है ?

हाँ अगर आपके पास पैन कार्ड जैसा जरूरी डॉक्यूमेंट नहीं है तो आप ऑनलाइन आवेदन के लिए पत्रा भी नही है |

Q5. क्या बिना आय वाले व्यक्ति भी लाभ उठा सकतें है ?

नहीं आमतौर पर नियमित आय और बैंक की शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है |

Q6. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किन-किन डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है ?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए डाक्यूमेंट्स की इस सूची को देखें :

  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • आय प्रमाण
  • बैंक स्टेटमेंट
  • सैलरी स्लिप

Q7. एप्लीकेशन स्वीकृत होने में कितना समय लगता है?

डॉक्यूमेंट सत्यापन और बैंक की प्रक्रिया के अनुसार 3 से 5 दिनों का समय लगता है |

Q8. क्या मैं पहले से मौजूद HDFC क्रेडिट कार्ड के साथ यह कार्ड भी ले सकता हूँ ?

जी हाँ आप दो कार्डों का इस्तेमाल एक साथ कर सकते है |

Q9. कमायें गये NeuCoin की वैधता कब तक रहती है ?

आपके द्वारा कमाए गये NeuCoin पुरे 1 साल के लिए मान्य होते है |

Leave a Comment